1
00:00:35,703 --> 00:00:37,496
जो ने जॉर्ज व रॉक्सी को गोली मारी।
2
00:00:37,872 --> 00:00:39,415
-नहीं!
-जो!
3
00:00:39,540 --> 00:00:42,293
अस्पताल गए तो वे गोली के घाव देखेंगे।
4
00:00:42,293 --> 00:00:45,504
खून बहने से मर जाएगी।
हम इसे अस्पताल ले जाएँगे।
5
00:00:45,504 --> 00:00:48,924
-चलो। हमें जाना होगा।
-तुम्हें कुछ नहीं होगा, रॉक्सी।
6
00:00:49,049 --> 00:00:49,884
चलो।
7
00:00:54,597 --> 00:00:55,431
हमें जाना होगा।
8
00:00:55,431 --> 00:00:57,850
सड़क पर एक अस्पताल है। सामने से गुज़रे थे।
9
00:00:57,850 --> 00:01:00,019
-नहीं। कहाँ जा रहे हो?
-क्लारा को लाने।
10
00:01:01,061 --> 00:01:04,899
गाड़ी में बैठो, लॉनी। अभी।
11
00:01:12,364 --> 00:01:16,076
सब ठीक है। मेरी ओर देखो।
12
00:01:16,076 --> 00:01:18,996
-इसका क्या हाल है?
-अच्छा नहीं है।
13
00:01:20,915 --> 00:01:24,001
इसे मरने मत देना, ठीक है?
इसे मरने मत देना।
14
00:02:32,152 --> 00:02:37,992
हन्टर्स
15
00:02:52,339 --> 00:02:54,717
जॉर्ज को मार दिया। रॉक्सी को गोली मार दी।
16
00:02:55,092 --> 00:02:56,635
-जॉर्ज मर गया?
-क्या?
17
00:02:56,635 --> 00:02:58,804
-वे क्लारा को ले गए।
-कौन?
18
00:02:59,054 --> 00:03:00,639
-जो।
-जो?
19
00:03:00,764 --> 00:03:05,019
-और ट्रैविस।
-ट्रैविस? वह पगिप्सी में सज़ा काट रहा है।
20
00:03:05,144 --> 00:03:08,564
हाँ, पर अब यहाँ है। सब के सब।
21
00:03:08,564 --> 00:03:11,317
जो को संभलकर काम करना था। बेवकूफ़।
22
00:03:11,317 --> 00:03:14,445
अच्छा। क्लारा उनके पास है।
23
00:03:14,737 --> 00:03:19,825
अच्छा, वे उसे जिस गाड़ी में उठाकर ले गए,
उसकी खिड़कियाँ अखबार से ढकी हुई थीं।
24
00:03:21,076 --> 00:03:24,413
-डिआरिओ विला सोनोरा।
-कोई स्थानीय अखबार।
25
00:03:24,663 --> 00:03:27,958
विला सोनोरा एक छोटा सा गाँव है।
एक घंटे की दूरी पर।
26
00:03:27,958 --> 00:03:29,793
अच्छा। हमें जाना होगा। अभी।
27
00:03:30,169 --> 00:03:33,422
-हम कहीं नहीं जाएँगे।
-नहीं।
28
00:03:33,422 --> 00:03:36,884
-उसे झाँसा देने के लिए इस्तेमाल किया है।
29
00:03:37,009 --> 00:03:38,802
-हमें जाना होगा।
-हमें जाना चाहिए।
30
00:03:38,802 --> 00:03:42,973
मैं 30 सालों से इस आदमी को ढूँढ़ रही हूँ।
हम इतने पास कभी नहीं थे।
31
00:03:43,098 --> 00:03:47,019
हमारी ज़िम्मेदारी छह मिलियन के प्रति है,
इसकी प्रेमिका के प्रति नहीं।
32
00:03:47,019 --> 00:03:50,022
-उसे उनके हाथों मरने नहीं दूँगा।
-यह तुमसे बड़ा है।
33
00:03:50,022 --> 00:03:53,734
-परिवार ज़्यादा ज़रूरी है।
-मैं तुम्हारे परिवार का हिस्सा हूँ!
34
00:03:54,068 --> 00:03:56,362
मेरे अलावा तुम्हारा और कोई नहीं है!
35
00:04:01,575 --> 00:04:03,160
परिवार का नाम मत लेना।
36
00:04:04,578 --> 00:04:08,958
जॉर्ज तुम्हारे परिवार का हिस्सा था।
तुम्हें ईमा कहता था। माँ।
37
00:04:09,959 --> 00:04:13,295
उसने सालों तक तुम्हारा साथ दिया।
मैज़ के जाने के बाद,
38
00:04:13,295 --> 00:04:17,299
और सोफ़ी की हत्या के बाद और
ज़ेव के जाने के बाद, जॉर्ज ने साथ दिया।
39
00:04:17,299 --> 00:04:21,887
और अब वह मर चुका है, और तुम उसे ऐसे अनदेखा
कर रही हो मानो पैरों की धूल था।
40
00:04:28,894 --> 00:04:32,314
तुम्हारा खून मुझसे थोड़ा ठंडा
पड़ गया होगा, प्यारी ईमा,
41
00:04:32,564 --> 00:04:35,109
पर आज के लिए एक मौत काफ़ी है।
42
00:04:35,109 --> 00:04:36,986
हम पहले लड़की का पता लगाएँगे।
43
00:04:38,654 --> 00:04:42,074
या फिर तुम अकेली जाकर
हिटलर को ढूँढ़ सकती हो।
44
00:04:51,542 --> 00:04:52,751
डरपोक कहीं के।
45
00:04:55,671 --> 00:04:57,006
सब के सब डरपोक।
46
00:05:00,592 --> 00:05:03,971
तुम्हारी दादी शर्मिंदा होतीं।
47
00:05:08,726 --> 00:05:09,977
और तुम्हारे पिता भी।
48
00:05:28,746 --> 00:05:29,955
मुझसे डर लग रहा है?
49
00:05:31,206 --> 00:05:33,751
जोनाह से शादी करोगी और मुझसे डर लग रहा है?
50
00:05:40,215 --> 00:05:42,342
पता है कि उसने कितने लोगों को मारा है?
51
00:05:43,010 --> 00:05:46,930
गोली मारी, उनके गले काटे,
बिजली के झटके देकर मारा।
52
00:05:47,639 --> 00:05:50,017
सुना है कि उसने
एक छोटे से लड़के को भी मारा।
53
00:05:50,893 --> 00:05:54,480
आठ साल का निर्दोष बच्चा।
54
00:05:58,525 --> 00:06:01,570
मेरी जान, तुम एक निर्दयी हत्यारे के साथ
55
00:06:01,904 --> 00:06:05,240
हमबिस्तर हुई, अपनी ज़िंदगी साँझा की।
56
00:06:07,242 --> 00:06:13,040
जब वह तुम्हारे अंदर था,
कभी महसूस नहीं हुआ?
57
00:06:24,301 --> 00:06:25,177
प्लीज़।
58
00:06:29,848 --> 00:06:31,892
तुम्हारे लिए कौन दौड़ता हुआ नहीं आएगा?
59
00:06:37,106 --> 00:06:38,065
तुम्हारी ज़रूरत है।
60
00:07:13,475 --> 00:07:16,145
तुम हमेशा से किताबी कीड़ा थी।
61
00:07:17,479 --> 00:07:20,649
तुम्हारे संपर्क ने काम कर दिखाया।
62
00:07:21,358 --> 00:07:25,112
-इनका ढेर लगा हुआ है।
-मुझे पता है कि तुम्हें और भी मिलेंगे।
63
00:07:26,530 --> 00:07:31,034
दुनिया में पैसों से बहुत कुछ
खरीदा जा सकता है, रूथ। बहुत कुछ।
64
00:07:31,451 --> 00:07:32,286
वह...
65
00:07:33,537 --> 00:07:37,499
वह कमाल के जोड़े बनाने वाली
हिल्डा हॉफ़मन अब तुम्हें कहाँ भेज रही है?
66
00:07:38,250 --> 00:07:42,880
उस आदमी का पता लगाने जो उसके मुताबिक
हमारी सफलता की कुंजी हो सकता है।
67
00:07:43,463 --> 00:07:45,299
कहती है कि उसका सबसे बेहतरीन आदमी।
68
00:07:45,757 --> 00:07:48,760
वह आदमी जिसने चुपचाप
69
00:07:48,760 --> 00:07:52,097
दर्ज़नों नाज़ियों का
यूरोप में सफ़ाया किया।
70
00:07:52,306 --> 00:07:56,435
हिल्डा के पास न उसकी कोई तस्वीर है,
न कोई रिकार्ड।
71
00:07:57,019 --> 00:08:02,149
बस एक नाम है। टॉमस आर्न्ट।
वह जर्मनी में है, इसलिए...
72
00:08:04,526 --> 00:08:05,402
जर्मनी में?
73
00:08:07,404 --> 00:08:12,826
लौट आऊँगा। सप्ताह के अंत में।
तुम आराम से रहो, रूथ।
74
00:08:13,076 --> 00:08:16,121
अपने जूते उतार दो। इसे अपना ही घर समझो।
75
00:08:16,121 --> 00:08:18,582
पर यह मेरा घर नहीं है, मायर।
76
00:08:20,250 --> 00:08:22,628
मैं वह गलती नहीं करूँगी।
77
00:08:23,503 --> 00:08:26,340
और तुम्हें मुझे लेकर गलती नहीं करनी चाहिए।
78
00:08:32,763 --> 00:08:34,014
हिफ़ाज़त से सफ़र करना।
79
00:08:48,487 --> 00:08:49,905
तुम्हें कुछ नहीं होगा।
80
00:08:51,240 --> 00:08:54,660
-लॉनी...
-जितना हो सकता है, जल्दी चला रहा हूँ।
81
00:08:57,037 --> 00:08:59,206
सुबह दो बजे पहरेदारों की बदली होती है।
82
00:08:59,206 --> 00:09:03,252
कार्ल, एडी, लिरा, पाँच मिनट पहले
दक्षिण पश्चिम द्वार पर पहुँचना होगा।
83
00:09:03,252 --> 00:09:06,672
उससे पहले पहुँचे तो
पहरेदारों को शक हो जाएगा। समझ गए?
84
00:09:07,005 --> 00:09:09,132
तभी मैं इमानी की कोठरी की तरफ़ जाऊँगी,
85
00:09:09,508 --> 00:09:12,261
ताला तोड़कर
उसे उत्तरी द्वार से बाहर निकालूँगी।
86
00:09:12,427 --> 00:09:14,805
एजे, 2:21 पर तुम गाड़ी लेकर वहाँ पहुँचोगे।
87
00:09:14,805 --> 00:09:17,516
समय बर्बाद नहीं करना है,
रुकना नहीं है। समझे?
88
00:09:18,016 --> 00:09:19,726
कोई गड़बड़ नहीं होनी चाहिए।
89
00:09:20,686 --> 00:09:21,853
घड़ी की तरह।
90
00:09:23,063 --> 00:09:25,357
और फिर हम जितना हो सके उत्तर की ओर जाएँगे।
91
00:09:28,902 --> 00:09:30,654
बेकसूर औरत को बंद करके रखा है।
92
00:09:31,989 --> 00:09:34,574
और मैं अपनी बहन को
उस जेल में मरने नहीं दूँगी।
93
00:09:36,034 --> 00:09:37,286
मदद करो!
94
00:09:38,120 --> 00:09:40,289
प्लीज़, कोई मदद करो! कोई तो मदद करो!
95
00:10:24,041 --> 00:10:27,085
-इतनी शांति क्यों है?
-मुझे नहीं पता।
96
00:10:28,128 --> 00:10:30,714
रविवार है। वे चर्च गए हैं।
97
00:10:32,132 --> 00:10:33,925
तुम्हें और कुछ याद है?
98
00:10:34,634 --> 00:10:38,472
सफ़ेद गाड़ी। फ़िएट 242।
गाड़ी का नंबर नहीं था।
99
00:10:39,014 --> 00:10:41,850
गाड़ी के बारे में पता करो।
अगर किसी को कुछ पता हो।
100
00:10:42,225 --> 00:10:44,227
मिली और मैं पश्चिमी किनारे पर जाएँगे।
101
00:10:45,145 --> 00:10:48,273
यहाँ बाहरवालों को पसंद नहीं किया जाता।
संभलकर।
102
00:10:48,273 --> 00:10:49,524
हमें कुछ नहीं होगा।
103
00:11:08,377 --> 00:11:09,378
क्या बात है?
104
00:11:13,256 --> 00:11:17,177
-मैंने कुछ किया।
-तुम क्या कह रही हो?
105
00:11:19,846 --> 00:11:23,475
हमारे यहाँ आने से पहले, मैंने...
106
00:11:26,061 --> 00:11:31,066
हमने एक बिशप पर मुकदमा चलाया था।
107
00:11:32,192 --> 00:11:34,569
उसने लिथुएनिया में
नाज़ियों को सहयोग दिया था।
108
00:11:34,569 --> 00:11:37,864
-और वह बच गया।
-मुकदमा आगे नहीं बढ़ पाया।
109
00:11:39,449 --> 00:11:41,368
और तुम्हें वह बर्दाश्त नहीं हुआ।
110
00:11:42,202 --> 00:11:44,788
-और उन्हें पता है कि मैंने किया।
-नहीं, मिली।
111
00:11:45,080 --> 00:11:47,749
कभी न कभी वे मुझ तक पहुँच जाएँगे।
112
00:11:48,417 --> 00:11:51,336
-मुझे जाना है। गायब होना है।
-नहीं। तुम नहीं जा सकती।
113
00:11:51,336 --> 00:11:53,213
मुझे गायब होने का मतलब पता है।
114
00:11:53,880 --> 00:11:57,175
पूरी ज़िंदगी भागते हुए गुज़ारना
क्या होता है, मुझे पता है।
115
00:11:57,676 --> 00:12:01,430
पर मैं यकीन दिला सकती हूँ कि
ज़िंदगी भर भागने से कोई फ़ायदा नहीं।
116
00:12:07,561 --> 00:12:08,854
वह गलत था?
117
00:12:13,316 --> 00:12:16,111
तुमने ईश्वर का काम किया।
118
00:12:16,111 --> 00:12:17,863
वही तो बात है। मुझे नहीं...
119
00:12:18,029 --> 00:12:21,616
मुझे दिल में ऐसा महसूस हो रहा है
कि मैंने सही नहीं किया...
120
00:12:22,075 --> 00:12:23,535
कि इस परीक्षा में नाकाम रही।
121
00:12:23,910 --> 00:12:26,371
-वह एक बिशप था।
-वह टोपी और लबादा पहनता था।
122
00:12:26,371 --> 00:12:29,666
पोशाक पहनता था, बिशप नहीं था।
वह एक नाज़ी था।
123
00:12:32,377 --> 00:12:33,753
मेरी बात सुनो।
124
00:12:34,463 --> 00:12:38,467
तुम्हें लगता है कि तुमने जो किया,
वह पाप था।
125
00:12:39,843 --> 00:12:42,053
तुमने जो किया, वह एक वरदान था।
126
00:12:44,264 --> 00:12:46,266
तुमने वह मेरे पिता के लिए किया।
127
00:12:48,310 --> 00:12:49,478
तुमने मेरे लिए किया।
128
00:12:54,316 --> 00:12:56,401
मिली, तुम नर्क में नहीं जाओगी।
129
00:12:57,152 --> 00:13:00,030
तुम नर्क में नहीं जाओगी।
130
00:13:02,324 --> 00:13:06,536
एक महान काम से सब ठीक हो जाएगा।
131
00:13:06,745 --> 00:13:12,042
हर पाप धोने के लिए, बस एक महान काम।
132
00:13:18,840 --> 00:13:19,966
हिटलर को ढूँढ़ना।
133
00:13:24,012 --> 00:13:25,764
तुम नर्क में नहीं जाओगी।
134
00:13:26,306 --> 00:13:29,976
और तुम जेल नहीं जाओगी।
तुम कहीं नहीं, मेरे साथ जाओगी।
135
00:13:33,980 --> 00:13:35,232
समझ में आया?
136
00:14:00,257 --> 00:14:03,760
बर्लिन
137
00:14:14,062 --> 00:14:15,397
-हैलो।
-हैलो।
138
00:14:16,356 --> 00:14:19,192
मुझे टॉमस आर्न्ट की तलाश है।
139
00:14:21,444 --> 00:14:22,737
-टॉमस?
-हाँ।
140
00:14:22,904 --> 00:14:26,616
वह अपने माँ-बाप से मिलने हंगरी गया है।
शुक्रवार को लौट आएगा।
141
00:14:28,118 --> 00:14:29,661
मैं कोई मदद कर सकता हूँ?
142
00:14:31,079 --> 00:14:36,084
-कोई संदेश छोड़ना चाहते हैं?
-नहीं, शुक्रिया। उसका पुराना दोस्त हूँ।
143
00:14:36,459 --> 00:14:39,546
-तो फिर शुक्रवार को आऊँगा। शुक्रिया।
-अच्छी बात है।
144
00:14:43,425 --> 00:14:44,426
खींचो।
145
00:14:49,055 --> 00:14:49,889
खींचो।
146
00:14:54,185 --> 00:14:55,812
तुम्हारा दिमाग खराब हो गया है?
147
00:14:57,856 --> 00:14:58,857
यह सवाल था?
148
00:14:59,024 --> 00:15:02,110
तुम्हें लगता है कि वॉशिंग्टन या लंदन
149
00:15:02,110 --> 00:15:04,988
या मॉस्को के ऊपर से जाओगे
और परमाणु बम गिराओगे?
150
00:15:05,530 --> 00:15:10,619
तुम हमारी अंतिम साँस तक या हमारे
धूल में मिलने तक यहाँ रहकर हर रोज़
151
00:15:10,869 --> 00:15:14,956
धूल और पत्थरों को देखना चाहोगी?
152
00:15:16,082 --> 00:15:18,418
शायद उससे पहले ही मौत आ जाएगी।
153
00:15:22,339 --> 00:15:25,800
तुम अमरीका में नाकाम रही, जान।
154
00:15:27,260 --> 00:15:33,058
मैंने तुम्हें हर मौका दिया और अनगिनत दिए।
155
00:15:35,268 --> 00:15:40,607
तुम्हें घुटने टेकने पड़े,
156
00:15:41,316 --> 00:15:45,737
और उस तरह से नहीं
जिस तरह जंग के दौरान मशहूर हुई थी।
157
00:15:46,571 --> 00:15:51,034
और अब तुम्हारे नन्हे यहूदी यहाँ हैं
और हमारे नन्हे खिलौनों को
158
00:15:51,368 --> 00:15:55,705
तुम्हारा फैलाया रायता साफ़ करना होगा।
159
00:15:55,830 --> 00:15:57,415
उनमें से एक शहर पर बम गिराया,
160
00:15:57,415 --> 00:16:00,043
तो वे जी-जान लगाकर हमें ढूँढ़ निकालेंगे और
161
00:16:00,043 --> 00:16:02,629
बर्बाद कर देंगे,
इससे पहले कि कोई मौका मिले।
162
00:16:06,383 --> 00:16:07,884
ईवा...
163
00:16:09,969 --> 00:16:15,850
चंगेज़ खां ने 200 सालों में जितने लोग मारे
164
00:16:17,769 --> 00:16:22,899
मैंने छह साल और एक दिन में
उससे ज़्यादा मारे।
165
00:16:23,566 --> 00:16:29,197
और मुझे ढूँढ़ने के लिए
उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया।
166
00:16:31,533 --> 00:16:34,411
मैं बम लेकर रहूँगा, मेरी जान।
167
00:16:35,161 --> 00:16:41,000
और तब तुम देखना और सीखना
कि सच्ची ताकत हो तो आदमी क्या करता है।
168
00:16:42,252 --> 00:16:47,215
यह वह कह रहा है जिसने सफ़ारी सूट पहना है,
और बंजर ज़मीन पर, धूल-मिट्टी में
169
00:16:47,507 --> 00:16:50,927
अंधाधुंध मिट्टी के कबूतरों पर
गोलियाँ चला रहा है।
170
00:16:57,642 --> 00:17:00,103
मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है।
171
00:17:01,146 --> 00:17:06,317
सैम जो कुछ कर रहा है।
जोनाह। उसका जो भी नाम है।
172
00:17:10,905 --> 00:17:13,116
प्लीज़।
173
00:17:14,492 --> 00:17:16,578
मेरे माँ-बाप के पास पैसा है।
174
00:17:21,040 --> 00:17:23,668
मैं... अगर...
175
00:17:27,213 --> 00:17:30,216
...तुम मुझे छोड़ दो,
तो वे तुम्हें बहुत सा पैसा देंगे।
176
00:17:30,216 --> 00:17:31,593
मुझे पैसा नहीं चाहिए।
177
00:17:31,593 --> 00:17:34,095
-तो और क्या चाहिए?
-चुप रहो।
178
00:17:34,304 --> 00:17:39,601
नहीं। घबराहट में मेरा मुँह बंद नहीं होता
और मुझे हद से ज़्यादा डर लग रहा है।
179
00:17:44,022 --> 00:17:45,523
तुम मुझे मार दोगे?
180
00:17:59,370 --> 00:18:00,705
मेरा नाम क्लारा है।
181
00:18:02,332 --> 00:18:05,502
मैं लंदन के पास,
क्रोबरो के बाहरी इलाके से हूँ।
182
00:18:07,337 --> 00:18:08,713
हम काफ़ी पास-पास रहते हैं।
183
00:18:11,049 --> 00:18:12,050
मैं एक छात्रा हूँ।
184
00:18:14,719 --> 00:18:16,346
और इस समय मुझे डर लग रहा है।
185
00:18:23,061 --> 00:18:23,978
तुम कौन हो?
186
00:18:25,855 --> 00:18:27,524
तुम कहाँ के हो?
187
00:18:28,525 --> 00:18:32,403
मुझसे बात करो।
188
00:18:37,826 --> 00:18:40,203
-तुम्हारा नाम क्या है?
-मुँह बंद रखो।
189
00:18:43,581 --> 00:18:44,749
तुम्हारा नाम क्या है?
190
00:18:48,294 --> 00:18:51,130
मुँह बंद रखो।
191
00:18:54,259 --> 00:18:58,054
-शायद अब तक मर चुकी हो। पता है?
-मुझे नहीं पता।
192
00:18:58,638 --> 00:19:00,557
हम यहाँ अपना समय बर्बाद कर रहे हैं।
193
00:19:07,313 --> 00:19:09,232
जाने से पहले शहर छान मारेंगे।
194
00:19:09,232 --> 00:19:11,526
-अगर हमें गाड़ी न मिली?
-मिलेगी।
195
00:19:13,403 --> 00:19:17,073
मैं कहूँगी कि प्यार हमसे
बहुत से गलत काम करवाता है।
196
00:19:17,824 --> 00:19:21,995
लेकिन यह प्यार नहीं है।
तुम असल में उससे प्यार नहीं करते।
197
00:19:22,579 --> 00:19:24,497
तुम्हें प्यार के बारे में क्या पता?
198
00:19:25,540 --> 00:19:28,209
तुम्हें लगता है
कि किसी के साथ ज़िंदगी गुज़ारना,
199
00:19:28,209 --> 00:19:31,713
उनका साथ देना चाहे जो भी हो जाए,
प्यार होता है।
200
00:19:32,755 --> 00:19:36,718
नहीं, बच्चे।
असली प्यार उनसे दूर रहना होता है।
201
00:19:37,260 --> 00:19:38,720
उनकी हिफ़ाज़त के लिए।
202
00:19:40,722 --> 00:19:44,517
मैं अपने प्यार के साथ अर्जेन्टीना आई थी।
203
00:19:44,976 --> 00:19:49,105
जब ज़ेव ने काम छोड़, हिटलर की तलाश छोड़
मुझे चुना, मैंने सब खत्म कर दिया।
204
00:19:49,355 --> 00:19:53,151
पता था कि वह मेरे लिए जान जोखिम में
डालेगा, और मुझे वह गवारा न होता।
205
00:19:53,735 --> 00:19:55,778
एक हाथ काट देने जैसा था।
206
00:19:56,279 --> 00:20:01,117
अगर तुम उसे चाहते, सच में चाहते,
तो तुम यह सब खत्म कर देते।
207
00:20:02,285 --> 00:20:07,040
क्योंकि हम दोनों को पता है कि
क्लारा के लिए सबसे बड़ा खतरा तुम हो।
208
00:20:10,001 --> 00:20:12,420
-कुछ नहीं मिला।
-हमें चलना चाहिए।
209
00:20:17,508 --> 00:20:21,429
रुको। एक फूल था।
ट्रैविस ने गाड़ी में से फेंका था।
210
00:20:21,429 --> 00:20:24,307
मुझे लगा कि उसने मज़ाक उड़ाया।
शायद वह कोई सुराग हो।
211
00:20:28,603 --> 00:20:31,522
हैलो, नमस्ते! स्वागत है।
212
00:20:34,651 --> 00:20:35,902
आपकी क्या मदद करूँ?
213
00:20:35,902 --> 00:20:37,987
इसे अपनी प्रेमिका के लिए फूल चाहिए।
214
00:20:41,324 --> 00:20:42,617
यहाँ कोई गाड़ी है?
215
00:20:48,581 --> 00:20:49,582
माफ़ कीजिए?
216
00:20:49,791 --> 00:20:51,334
यहाँ कोई गाड़ी है?
217
00:20:52,085 --> 00:20:52,919
नहीं।
218
00:20:54,253 --> 00:20:55,922
सामान कैसे पहुँचाते हो?
219
00:20:56,798 --> 00:20:58,049
अपनी साइकिल पर।
220
00:20:58,591 --> 00:20:59,717
अपनी साइकिल पर।
221
00:21:01,511 --> 00:21:02,470
यह एक छोटा शहर है।
222
00:21:07,976 --> 00:21:08,977
माफ़ करना।
223
00:21:08,977 --> 00:21:12,271
-जोनाह, वह किस तरह का फूल था?
-बैंगनी रंग का।
224
00:21:13,106 --> 00:21:13,940
बैंगनी।
225
00:21:22,323 --> 00:21:24,909
जोनाह। यह?
226
00:21:26,577 --> 00:21:27,453
हाँ, यही है।
227
00:21:27,620 --> 00:21:29,539
तुम्हें ये फूल कौन लाकर देता है?
228
00:21:29,539 --> 00:21:30,623
सवाल का जवाब दो।
229
00:21:33,292 --> 00:21:36,170
फूलों के एक छोटे से खेत से हैं।
230
00:21:36,754 --> 00:21:37,755
लॉस ओलमोस।
231
00:21:38,172 --> 00:21:39,841
वह खेत कहाँ है?
232
00:21:40,758 --> 00:21:43,469
अभी बताओ। अभी।
233
00:21:44,846 --> 00:21:46,681
ओहो डे ऐग्वा मार्ग पर।
234
00:21:48,558 --> 00:21:51,561
-यह बस डरा हुआ है।
-हाँ।
235
00:21:56,858 --> 00:21:57,692
शुक्रिया।
236
00:22:29,348 --> 00:22:31,059
ज़ुक्स में स्वागत है, सर?
237
00:22:31,559 --> 00:22:33,061
आपको कुछ चाहिए?
238
00:22:34,062 --> 00:22:35,563
सॉसेज एकदम ताज़ा है।
239
00:22:35,563 --> 00:22:36,481
नहीं।
240
00:22:36,481 --> 00:22:38,941
गोश्त की गर्दन वाले।
एक डॉयचमार्क में तीन।
241
00:22:38,941 --> 00:22:42,153
-मुझे नहीं चाहिए। मैं बस देख रहा था।
-आप पर्यटक हैं।
242
00:22:42,695 --> 00:22:47,408
-वैसे, मैं अमरीका से हूँ, इसलिए...
-आपकी टोपी बड़ी अच्छी लगी।
243
00:22:48,868 --> 00:22:50,495
टोपी। कैसी टोपी?
244
00:22:52,288 --> 00:22:53,122
शुक्रिया।
245
00:22:58,544 --> 00:22:59,629
यहाँ आइए।
246
00:23:00,505 --> 00:23:02,298
-क्या?
-आइए। मैं काटूँगी नहीं।
247
00:23:03,633 --> 00:23:07,386
-प्लीज़, मुझे नहीं चाहिए।
-लीजिए।
248
00:23:07,386 --> 00:23:11,974
-आपको प्यार हो जाएगा। वादा रहा।
-फिर तो खाना होगा।
249
00:23:16,104 --> 00:23:19,899
-बहुत अच्छा है। मैं थोड़ा सा लूँगा।
-ज़रूर।
250
00:23:20,942 --> 00:23:23,653
तुम कब से यहाँ काम कर रही हो?
251
00:23:24,779 --> 00:23:27,073
लगभग 20 सालों से।
252
00:23:28,825 --> 00:23:31,410
प्लीज़, नहीं। तुम मज़ाक कर रही हो।
253
00:23:31,410 --> 00:23:35,206
नहीं। पाँच की थी जब मेरी माँ
मुझे फ़र्श से टुकड़े उठाने देती थीं।
254
00:23:35,623 --> 00:23:41,003
दस की थी जब रजिस्टर संभाला।
और पिछले ही हफ़्ते मैं मैनेजर बनी।
255
00:23:41,337 --> 00:23:44,590
यह दो पीढ़ियों से चलता आ रहा है।
256
00:23:44,715 --> 00:23:46,259
आन्या, बातें बहुत हो गईं।
257
00:23:46,926 --> 00:23:48,970
फ्रीज़र साफ़ करना है।
258
00:23:49,262 --> 00:23:50,221
ज़रूर, माँ।
259
00:23:50,346 --> 00:23:52,265
अब तक कर लेना चाहिए था।
260
00:23:57,854 --> 00:23:59,480
आपकी बेटी बड़ी प्यारी है।
261
00:23:59,480 --> 00:24:00,982
शुक्रिया।
262
00:24:01,566 --> 00:24:04,527
तो आप पाये के अलावा और कुछ नहीं लेंगे?
263
00:24:04,902 --> 00:24:07,572
क्या? नहीं।
264
00:24:11,784 --> 00:24:12,785
सर?
265
00:24:14,912 --> 00:24:17,248
सर, मेरे पास पूरे दिन का समय नहीं है।
266
00:24:18,833 --> 00:24:21,627
मैं आधा दर्ज़न पसलियाँ लूँगा।
267
00:24:23,129 --> 00:24:26,465
-यह गोश्त है।
-गोश्त है? तो, मैं खाकर देखूँगा।
268
00:24:26,966 --> 00:24:28,176
हाँ? ठीक है?
269
00:24:28,176 --> 00:24:29,260
अच्छा।
270
00:24:32,221 --> 00:24:37,018
-आपकी दुकान बड़ी खूबसूरत है।
-शुक्रिया। मेरे माँ-बाप ने बनाई थी।
271
00:24:37,018 --> 00:24:40,313
और उनके मरने के बाद, मैंने संभाल ली।
272
00:24:44,859 --> 00:24:46,611
आपके माँ-बाप का सुनकर बुरा लगा।
273
00:24:48,070 --> 00:24:49,447
बहुत पुरानी बात है।
274
00:24:50,656 --> 00:24:53,618
-जंग में?
-नहीं।
275
00:24:54,452 --> 00:25:00,208
मेरे पिता को दिल का दौरा आया
और माँ का दिल टूटने की वजह से।
276
00:25:02,835 --> 00:25:07,506
ऐसा तभी होता है जब दो लोग साथ हों...
277
00:25:07,632 --> 00:25:11,928
मेरे पिता की मौत के चलते नहीं,
मेरे भाई की मौत के चलते था।
278
00:25:12,136 --> 00:25:16,349
वह मुझसे बड़ा था
और मैं उसका बड़ा आदर करती थी,
279
00:25:17,975 --> 00:25:19,852
फिर पता चला कि वह क्या बन गया।
280
00:25:28,653 --> 00:25:29,779
-पाया।
-हाँ।
281
00:25:30,655 --> 00:25:34,367
-तो, दस मार्क हुए। डॉयचमार्क।
-हाँ।
282
00:25:42,541 --> 00:25:45,044
शुक्रिया। आपसे मिलकर बड़ा अच्छा लगा।
283
00:25:48,923 --> 00:25:53,010
-माफ़ कीजिए अगर मैंने कौतुहल दिखाया।
-नहीं।
284
00:26:03,646 --> 00:26:05,398
तुम अमरीका से हो, है न?
285
00:26:06,232 --> 00:26:07,900
मैं हमेशा वहाँ जाना चाहती थी।
286
00:26:08,526 --> 00:26:12,238
शायद कैलिफ़ोर्निया। सर्फ़िंग करके देखती।
287
00:26:13,698 --> 00:26:14,865
कभी सर्फ़िंग की है?
288
00:26:19,203 --> 00:26:21,622
ऐसा लगता है कि हर अमरीकी सर्फ़िंग करता है।
289
00:26:25,209 --> 00:26:28,879
मैं रेगिस्तान के पास रहता हूँ।
290
00:26:30,506 --> 00:26:32,883
वहाँ रेगिस्तान है? मुझे नहीं पता था।
291
00:26:34,593 --> 00:26:38,681
मैं इसके ठीक उल्टे में पली-बढ़ी।
जहाँ से हूँ, वहाँ हर रोज़ बारिश होती है।
292
00:26:40,474 --> 00:26:42,893
तुम रेगिस्तान में क्या करते हो?
293
00:26:42,893 --> 00:26:46,272
तुम्हारे माँ-बाप का
तैरने वाला पूल वगैरह है?
294
00:26:48,607 --> 00:26:49,775
कीचड़ वाली साइकिल थी।
295
00:26:51,027 --> 00:26:56,782
रेगिस्तान से यहाँ कैसे पहुँचे?
296
00:26:57,033 --> 00:27:01,162
-यही मेरा काम है।
-मुझे अगवा करना तुम्हारा काम है?
297
00:27:03,706 --> 00:27:04,582
मुझे मारना?
298
00:27:07,209 --> 00:27:08,044
क्यों?
299
00:27:10,463 --> 00:27:11,922
मैंने कुछ नहीं किया।
300
00:27:15,509 --> 00:27:16,844
तुम नाज़ी नहीं हो।
301
00:27:18,304 --> 00:27:21,599
तुम्हें पता होना चाहिए। पता होना ही चाहिए।
302
00:27:22,016 --> 00:27:25,436
तुम याद रख सकते हो।
अपने दिमाग को याद रखने को कह सकते हो।
303
00:27:25,436 --> 00:27:26,812
-रुको, प्लीज़।
-नहीं।
304
00:27:26,812 --> 00:27:31,484
मुझे थोड़ा पानी मिल सकता है? प्लीज़?
305
00:27:36,364 --> 00:27:39,492
शुक्रिया।
306
00:27:40,368 --> 00:27:43,871
मैं बहुत आभारी हूँ...
307
00:27:48,751 --> 00:27:49,585
शुक्रिया।
308
00:28:15,027 --> 00:28:16,487
नहीं।
309
00:28:19,532 --> 00:28:20,366
नहीं!
310
00:28:23,494 --> 00:28:25,413
नहीं, प्लीज़, नहीं।
311
00:28:27,206 --> 00:28:28,332
इसे क्या हुआ?
312
00:28:28,332 --> 00:28:30,835
गाड़ी दुर्घटना हुई। बम के टुकड़े चुभ गए।
313
00:28:30,835 --> 00:28:32,169
-बम के टुकड़े?
-हाँ।
314
00:28:32,169 --> 00:28:33,712
एक गोलीबारी का सुना था।
315
00:28:33,712 --> 00:28:36,507
-गाड़ी दुर्घटना थी। कहा न।
-इसे खून की ज़रूरत है।
316
00:28:37,174 --> 00:28:40,761
बहुत खून बह चुका है।
फ़ौरन ऑपरेशन करना होगा।
317
00:28:40,761 --> 00:28:42,179
तुम्हें सूरमा बनना है?
318
00:28:43,431 --> 00:28:44,348
माँ बनो।
319
00:29:12,001 --> 00:29:13,544
आपको कुछ कहना है?
320
00:29:15,880 --> 00:29:16,755
तुम्हें कहना है?
321
00:29:19,049 --> 00:29:23,179
"दोबारा मुझे बचाने का शुक्रिया, पापा"
कैसा रहेगा?
322
00:29:23,512 --> 00:29:27,600
इस बात से एतराज़ नहीं कि आपकी बेटी को
झूठ-मूठ के आरोप में जेल में रखा है?
323
00:29:27,600 --> 00:29:30,603
पर इस बात से है
कि दूसरी बेटी भी उसके पास पहुँच गई।
324
00:29:30,895 --> 00:29:34,023
अब जब उसकी एक बच्ची है
जिसे उसकी ज़रूरत है।
325
00:29:34,648 --> 00:29:37,818
-समझ रही हो कि यह कितना स्वार्थी है?
-स्वार्थी?
326
00:29:38,694 --> 00:29:41,572
बड़ी बहन को जेल से निकालने की
पूरी कोशिश कर रही हूँ।
327
00:29:41,572 --> 00:29:43,908
इमानी के लिए हर खतरा उठा रही हूँ।
328
00:29:44,950 --> 00:29:47,578
-आप क्या कर रहे हैं, पापा?
-क्या?
329
00:29:48,579 --> 00:29:51,665
मैं घर को गिरवी रख रहा हूँ
और वकील कर रहा हूँ।
330
00:29:51,957 --> 00:29:54,668
बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दर्ज कर रहा हूँ।
331
00:29:54,793 --> 00:29:57,254
अदालत को, प्रेस को शामिल कर रहा हूँ।
332
00:29:57,254 --> 00:30:00,799
मैं सही तरीके से कर रहा हूँ।
कानूनी तरीके से।
333
00:30:00,799 --> 00:30:02,927
फिर भी इससे कोई फ़ायदा नहीं होगा।
334
00:30:04,261 --> 00:30:09,016
इमानी के साथ जो हुआ,
उसमें कुछ भी सही या कानूनी नहीं था, पापा।
335
00:30:09,016 --> 00:30:10,559
मुझे क्या नहीं पता?
336
00:30:11,435 --> 00:30:14,897
पता है मैं कितनी बार विरोध और
धरना देने के लिए गिरफ़्तार हुआ
337
00:30:14,897 --> 00:30:20,903
और कोठरी में रहकर कमज़ोर
महसूस किया, खून बहाया, रोया और भटका
338
00:30:22,196 --> 00:30:23,656
ताकि तुम्हें न झेलना पड़े?
339
00:30:24,406 --> 00:30:27,117
ताकि मेरी दो नन्ही बच्चियों की ज़िंदगी हो,
340
00:30:28,118 --> 00:30:29,954
जहाँ वे दिन का उजाला देख सकें।
341
00:30:30,454 --> 00:30:34,124
जहाँ वे मुस्कुरा सकें
और आज़ाद हों और खुश रहें।
342
00:30:34,333 --> 00:30:36,752
और जो भी चाहें, वह बनें।
343
00:30:36,752 --> 00:30:39,880
अब ऐसे पेश आना चाहती हो मानो बीएलए में हो?
344
00:30:41,090 --> 00:30:44,218
भगवान का शुक्र है
कि तुम हथियार नहीं लेकर गई।
345
00:30:44,218 --> 00:30:46,428
मैं सही करने की कोशिश कर रही हूँ, पापा।
346
00:30:54,395 --> 00:30:55,521
तुमने हमेशा किया है।
347
00:30:58,399 --> 00:30:59,942
तुम्हारे बचपन से।
348
00:31:02,361 --> 00:31:04,154
हर आंदोलन तुम्हारा आंदोलन था।
349
00:31:07,700 --> 00:31:10,035
और मलीका मेरा सबसे बड़ा आंदोलन है।
350
00:31:13,664 --> 00:31:15,874
मैं उसके लिए दुनिया को सुधार रही हूँ।
351
00:31:16,083 --> 00:31:20,963
यही तो बात है, बेटा। तुम उसकी दुनिया हो।
352
00:31:21,505 --> 00:31:24,675
उसे बचाने की कोशिश में
उसकी दुनिया खतरे में डालती हो।
353
00:31:24,967 --> 00:31:28,178
आपकी दोस्त का घाव काफ़ी गहरा है।
इसकी धमनी फट सकती है।
354
00:31:28,304 --> 00:31:30,764
-यह ऑपरेशन कमरा नहीं है।
-तो फिर इसे बनाइए।
355
00:31:31,056 --> 00:31:33,434
-मेरे पास बस...
-तो कीजिए।
356
00:31:35,102 --> 00:31:38,772
तुम्हें सूरमा बनना है? माँ बनो।
357
00:31:40,649 --> 00:31:41,692
उसे खुशी दो।
358
00:31:42,192 --> 00:31:45,446
उसे एक भविष्य दो। उसके साथ रहो।
359
00:31:46,780 --> 00:31:48,157
अगर उसने तुम्हें खो दिया...
360
00:31:48,866 --> 00:31:51,994
इसकी एक बेटी है। ठीक है? नन्ही सी लड़की।
361
00:31:51,994 --> 00:31:55,831
-कल रात आप कहाँ थीं?
-मैं बाहर गई थी।
362
00:31:56,749 --> 00:31:59,043
-अगर उसने तुम्हें खो दिया...
-नहीं खोएगी।
363
00:31:59,835 --> 00:32:00,836
दुनिया को बचाने?
364
00:32:03,464 --> 00:32:07,259
हाँ। पर मैं हमेशा घर वापस आऊँगी।
365
00:32:08,260 --> 00:32:12,139
तुम्हें पता है न? मैं हमेशा घर वापस आऊँगी।
366
00:32:13,557 --> 00:32:14,808
एक दिन तुम देखोगी,
367
00:32:17,227 --> 00:32:21,148
और अफ़सोस, तब तक देर हो चुकी होगी।
368
00:32:32,493 --> 00:32:34,286
ऐन्जेला ज़ुक्स
369
00:32:43,629 --> 00:32:45,005
माँ।
370
00:32:53,430 --> 00:32:58,352
मुझे लगा कि आप थीं।
जब मैंने उसे हमारी दुकान में देखा...
371
00:32:59,812 --> 00:33:03,023
मुझे लगा कि समय में पीछे लौट गया हूँ।
372
00:33:04,149 --> 00:33:09,029
वह बिल्कुल आपके जैसी है, माँ।
373
00:33:12,908 --> 00:33:14,368
बड़ी अजीब जगह आए।
374
00:33:17,496 --> 00:33:22,876
टॉमस। हिल्डा ने जैसा बताया था,
तुम उतने ही अच्छे हो, मानना पड़ेगा।
375
00:33:22,876 --> 00:33:27,047
-भूत हो। सच में।
-एक भूत ही दूसरे भूत को पहचान सकता है।
376
00:33:30,509 --> 00:33:32,636
तो, क्या कहते हो?
377
00:33:32,845 --> 00:33:36,640
भागे हुए नाज़ियों को ढूँढ़ निकालने
और उन्हें सज़ा देने के लिए,
378
00:33:36,640 --> 00:33:41,311
हम न्यू यॉर्क में
कुछ लोगों को इकट्ठा कर रहे हैं।
379
00:33:42,229 --> 00:33:43,147
अच्छा?
380
00:33:43,564 --> 00:33:48,235
तुम्हें लगता है कि तुमसे मज़ाक करने के लिए
मैं आठ घंटे की उड़ान लेकर आया?
381
00:33:49,528 --> 00:33:53,907
-और तुम्हें कौन ढूँढ़ेगा, मायर?
-क्या कहा?
382
00:33:55,117 --> 00:33:58,370
तुम इतनी दूर, जर्मनी आते हो,
383
00:33:59,496 --> 00:34:04,752
और किसी विल्हेल्म ज़ुक्स नामक आदमी के
माँ-बाप की कब्र पर आते हो।
384
00:34:07,629 --> 00:34:10,090
वह आदमी जिसने तुम्हारी दुनिया तबाह कर दी।
385
00:34:11,800 --> 00:34:12,760
हाँ। तो?
386
00:34:14,553 --> 00:34:16,346
-क्या?
-हम पत्थर रखते हैं।
387
00:34:18,724 --> 00:34:23,854
यहूदी लोग कब्रों पर फूल नहीं,
पत्थर रखते हैं।
388
00:34:24,354 --> 00:34:25,272
सोच रहा था...
389
00:34:25,272 --> 00:34:31,153
पत्थर मरते नहीं। पत्थर मुर्झाते नहीं।
यादों की तरह, पत्थर हमेशा के लिए रहते हैं।
390
00:34:32,946 --> 00:34:36,408
हर उस इंसान की याद की तरह
जिसे तुमने मारा, विल्हेल्म।
391
00:34:43,791 --> 00:34:45,459
मुझे क्या नहीं पता?
392
00:34:54,259 --> 00:34:56,178
काश कि तुम इतने तेज़ न होते।
393
00:34:58,263 --> 00:35:02,226
कुछ भूतों का छुपा रहना ही ठीक होता है।
394
00:35:13,237 --> 00:35:14,404
उधर देखिए।
395
00:35:18,742 --> 00:35:20,118
मुझे माफ़ करना, माँ।
396
00:36:19,636 --> 00:36:23,640
-नहीं, प्लीज़, नहीं।
-नहीं, प्लीज़, नहीं।
397
00:36:23,640 --> 00:36:24,558
ए।
398
00:36:25,142 --> 00:36:27,436
-क्या?
-एरिक ने एक गाड़ी आते देखी।
399
00:36:27,728 --> 00:36:28,562
समय हो गया है।
400
00:36:36,111 --> 00:36:38,405
अच्छा। तो फिर चलते हैं।
401
00:36:39,907 --> 00:36:40,782
नहीं।
402
00:36:42,784 --> 00:36:43,619
नहीं।
403
00:36:44,411 --> 00:36:45,537
समय हो गया है!
404
00:36:46,413 --> 00:36:47,247
नहीं।
405
00:37:32,834 --> 00:37:35,003
लॉस ओलमोस
406
00:40:40,647 --> 00:40:41,481
अभी।
407
00:40:49,906 --> 00:40:51,616
-हमें जाना होगा।
-नहीं।
408
00:40:56,246 --> 00:40:57,455
हम पर हमला हुआ है।
409
00:41:09,009 --> 00:41:09,843
जोनाह।
410
00:41:25,859 --> 00:41:27,277
कमीना!
411
00:41:52,969 --> 00:41:53,803
मिली।
412
00:41:59,601 --> 00:42:00,435
जाओ।
413
00:42:15,867 --> 00:42:16,868
मैं ऊपर जा रहा हूँ।
414
00:42:30,090 --> 00:42:32,717
उठो। वहाँ। जाओ।
415
00:42:50,402 --> 00:42:51,569
मिली।
416
00:43:10,338 --> 00:43:11,840
अरे, जोनाह।
417
00:43:14,676 --> 00:43:15,719
हम ऊपर आ रहे हैं।
418
00:43:19,347 --> 00:43:24,227
अगर तुमने अपनी बंदूकें नीचे न की,
तो मैं इसे मार डालूँगा।
419
00:43:29,733 --> 00:43:32,319
-अपनी बंदूक नीचे नहीं करूँगा।
-हैलो, जोनाह।
420
00:43:33,737 --> 00:43:35,280
अपनी बंदूक नीचे करो।
421
00:43:36,614 --> 00:43:39,200
हम जा रहे हैं या फिर यह मरेगी।
422
00:43:41,870 --> 00:43:45,540
क्लारा। क्लारा, सब ठीक हो जाएगा।
423
00:43:45,665 --> 00:43:49,085
ठीक है? मुझे ले लो।
तुम मुझे चाहते थे, मुझे ले लो।
424
00:43:49,085 --> 00:43:51,004
-मेरा निशाना है।
-गोली मत चलाना।
425
00:43:51,004 --> 00:43:52,922
-हैरिएट?
-जो मेरे सामने है। मारो।
426
00:43:52,922 --> 00:43:55,342
-गोली मत चलाना।
-मैं इसे मार डालूँगा।
427
00:43:55,717 --> 00:43:56,843
गोली मत चलाना।
428
00:43:57,135 --> 00:43:59,012
-मेरा निशाना है।
-गोली मत चलाना।
429
00:43:59,554 --> 00:44:00,472
उसे मार दो।
430
00:44:00,680 --> 00:44:02,432
-जोनाह।
-मुझे चाहते थे, मार दो।
431
00:44:03,558 --> 00:44:04,809
उसे मार दो!
432
00:44:04,809 --> 00:44:06,603
-पीछे हटो।
-जोनाह।
433
00:44:09,814 --> 00:44:10,648
जोनाह।
434
00:44:10,648 --> 00:44:11,941
गोली मत चलाना।
435
00:44:23,411 --> 00:44:24,621
गोली मत चलाना।
436
00:44:29,709 --> 00:44:31,628
इसे नीचे रखो।
437
00:44:31,628 --> 00:44:35,673
-हिलना मत। बिल्कुल मत हिलना।
-क्लारा, मुझे माफ़ करना।
438
00:44:35,673 --> 00:44:38,259
-मुझे माफ़ कर दो।
-मुझे छोड़ो। दूर रहो।
439
00:44:38,259 --> 00:44:39,177
रुको...
440
00:44:41,304 --> 00:44:43,848
-यहाँ और कोई है?
-नहीं।
441
00:44:50,230 --> 00:44:51,940
तुमने रॉक्सी को गोली मारी।
442
00:44:53,691 --> 00:44:54,692
वह मर चुकी है?
443
00:44:56,653 --> 00:44:57,487
शायद।
444
00:45:00,073 --> 00:45:01,366
तुम्हें क्या हो गया?
445
00:45:03,952 --> 00:45:04,786
मुझे...
446
00:45:08,957 --> 00:45:09,958
मुझे नहीं पता।
447
00:45:15,004 --> 00:45:15,839
उठो।
448
00:45:19,259 --> 00:45:20,385
खड़े हो जाओ।
449
00:45:24,806 --> 00:45:26,933
-हैरिएट।
-क्या?
450
00:45:29,352 --> 00:45:33,356
मुझे पता है कि हिटलर कहाँ है।
मैं तुम्हें उसके पास ले जा सकता हूँ।
451
00:46:50,683 --> 00:46:52,685
संवाद अनुवादक परवीन कौर शोम
452
00:46:52,685 --> 00:46:54,771
रचनात्मक पर्यवेक्षक
अशोक बक्षी