1
00:00:09,885 --> 00:00:13,889
-क्रो के पास यही सामान था।
-हत्यारे ज़्यादा सामान नहीं रखते।
2
00:00:19,979 --> 00:00:23,983
करेरास तक एक तरफ़ का टिकट।
लगता है कि हिटलर वहीं है?
3
00:00:25,192 --> 00:00:28,404
क्लॉस ने कहा था
कि सिर्फ़ क्रो उससे मिलता है।
4
00:00:29,530 --> 00:00:32,575
-तो हम जाएँगे?
-पता लगाओ, देखो कि क्या मिलता है।
5
00:00:33,242 --> 00:00:35,578
जालसाज़ और अभिनेता को ले जाओ।
6
00:00:35,578 --> 00:00:38,581
-ईमा, अभिनेता बोझ है।
-वह इस काम के लिए सही है।
7
00:00:38,581 --> 00:00:41,625
और अगर वह लौटकर न आया,
तो वह हमारे काम का नुकसान होगा।
8
00:00:42,418 --> 00:00:45,755
-हमारे काम का नुकसान?
-तुम यहाँ मेरे साथ रहोगी।
9
00:00:46,589 --> 00:00:48,174
-ईमा...
-तुम यहाँ रहोगी।
10
00:00:52,344 --> 00:00:56,849
छुपकर रहना। हिटलर हमारी पहुँच में है।
11
00:01:00,811 --> 00:01:01,854
वहाँ संभलकर रहना।
12
00:01:05,775 --> 00:01:07,151
उन्हें बर्बाद कर दूँगा।
13
00:01:09,111 --> 00:01:10,446
यहूदियों से नहीं।
14
00:01:13,115 --> 00:01:14,033
जो से।
15
00:01:16,619 --> 00:01:20,706
जब वह उन्हें देखेगा, तुम यकीन से नहीं
कह सकते कि उसका कैसा रवैया होगा।
16
00:01:22,374 --> 00:01:24,001
वफ़ादारी गहराई तक जाती है।
17
00:01:28,047 --> 00:01:29,298
और प्यार भी।
18
00:03:13,569 --> 00:03:19,450
हंटर्स
19
00:04:06,038 --> 00:04:08,791
एक इंसान को शुक्रिया कहूँगा
जिसकी उदारता के बिना,
20
00:04:08,791 --> 00:04:12,002
यह कुछ मुमकिन न होता। मायर ऑफ़रमन।
21
00:04:12,002 --> 00:04:14,546
मायर, प्लीज़, यहाँ आओ।
22
00:04:16,966 --> 00:04:20,803
-प्लीज़।
-शुक्रिया। बहुत-बहुत शुक्रिया।
23
00:04:22,054 --> 00:04:25,724
मुझे हमेशा से पता था कि
मैं मंच पर आऊँगा। बहुत-बहुत शुक्रिया।
24
00:04:27,184 --> 00:04:32,982
मुझे इस बात की बेहद खुशी है
कि आज हम सब यहाँ हैं।
25
00:04:34,274 --> 00:04:36,068
हालांकि मुझे अफ़सोस है
26
00:04:36,068 --> 00:04:40,948
कि ये कमाल के यहूदी पंडित हमें छोड़,
27
00:04:40,948 --> 00:04:44,660
ग्रेट व्हाइट वे के होकर रह जाएँगे,
पता नहीं।
28
00:04:44,785 --> 00:04:47,538
थोड़ा चिंतित हूँ।
मेरे लिए कोई चिंता की बात है?
29
00:04:48,580 --> 00:04:52,418
तुम्हारे उदार मिट्ज़वाह के लिए,
हमें लगा कि इसे टेंपल इज़राइल के
30
00:04:52,584 --> 00:04:56,588
मायर ऑफ़रमन थिएटर की श्रद्धांजलि समझें।
31
00:04:58,716 --> 00:05:00,092
बहुत शुक्रिया।
32
00:05:01,844 --> 00:05:03,429
उन्हें 30 मिलियन चाहिए?
33
00:05:05,139 --> 00:05:09,143
तुम उनसे कह दो
कि हम उत्पादन ज़रूर बढ़ाएँगे...
34
00:05:09,143 --> 00:05:11,520
क्या है? मैं दोबारा फ़ोन करता हूँ।
35
00:05:13,313 --> 00:05:15,107
यह क्या... एडवर्ड।
36
00:05:16,442 --> 00:05:18,944
यह क्या... वह कहाँ मर गया?
37
00:05:34,209 --> 00:05:37,087
-यह...
-तुम?
38
00:05:42,009 --> 00:05:44,303
{\an8}ब्यूनस आयर्स
1979
39
00:05:44,303 --> 00:05:46,055
{\an8}प्लीज़, मुझे समझाने दो।
40
00:05:46,055 --> 00:05:49,850
कुछ दिन पहले, मैंने हमारे टेलीफ़ोन पैड पर
एक औरत का नाम
41
00:05:49,850 --> 00:05:51,435
और एलए का एक पता देखा।
42
00:05:51,560 --> 00:05:56,023
इसलिए मुझे कुछ महसूस हुआ और
मैंने प्रोफ़ेसर मोरेल के दफ़्तर फ़ोन किया।
43
00:05:57,191 --> 00:05:59,026
उन्होंने बताया कि कोई दौरा नहीं था।
44
00:05:59,359 --> 00:06:01,987
फिर अमेरिकन एक्सप्रेस में फ़ोन किया।
तब समझी।
45
00:06:03,405 --> 00:06:08,118
ब्यूनस आयर्स के पैलाडियो होटल का
दो हफ़्तों का खर्चा।
46
00:06:09,661 --> 00:06:12,372
इसलिए मैंने थोड़ी सी पी,
47
00:06:13,248 --> 00:06:15,709
फिर यहाँ तक का विमान पकड़ लिया।
48
00:06:18,837 --> 00:06:21,632
एकदम किसी बुरी फ़िल्म जैसा था।
49
00:06:23,884 --> 00:06:26,678
तो, रूम सर्विस कैसी है?
50
00:06:26,678 --> 00:06:28,472
-क्लारा...
-मिली कौन है, सैम?
51
00:06:37,439 --> 00:06:38,690
तुम उसे चाहते हो?
52
00:06:43,112 --> 00:06:46,240
-वह एफ़बीआई एजेंट है।
-एफ़बीआई एजेंट?
53
00:06:46,448 --> 00:06:48,867
उसने मेरी दादी की हत्या की तहकीकात की थी।
54
00:06:49,159 --> 00:06:54,289
मैं लॉस एंजेलिस उससे मिलने के लिए आया
क्योंकि मुझे किसी के बारे में कुछ पता चला।
55
00:06:55,207 --> 00:06:59,628
उसके बारे में
जिसे बहुत समय से ढूँढ़ रहा हूँ,
56
00:06:59,628 --> 00:07:01,964
और वह इंसान यहाँ अर्जेन्टीना में है।
57
00:07:03,423 --> 00:07:04,341
कौन?
58
00:07:05,968 --> 00:07:08,220
मेरी दादी की बहन, हावा।
59
00:07:08,220 --> 00:07:12,349
मेरी दादी को लगा कि जंग के बाद,
हमारे परिवार में एक वही बची थीं।
60
00:07:12,349 --> 00:07:15,811
मैं अपने थीसिस से जुड़ी जाँच कर रहा था,
61
00:07:15,811 --> 00:07:18,063
और मुझे बचने वाले का नाम पता चला।
62
00:07:19,481 --> 00:07:20,440
हावा ऐफ़लबम।
63
00:07:20,649 --> 00:07:24,069
मैंने और पता किया और जाना
कि वह शिविर से भाग निकली थीं।
64
00:07:24,319 --> 00:07:27,072
इसलिए मिली से मदद माँगने
लॉस एंजेलिस चला आया।
65
00:07:27,406 --> 00:07:31,618
उसे पता चला कि वह ज़िंदा हैं,
यहाँ रहती हैं, इसलिए उन्हें ढूँढ़ने आया।
66
00:07:34,037 --> 00:07:37,124
-मुझे बताया क्यों नहीं?
-मैं बेवकूफ़ था। गड़बड़ कर दी।
67
00:07:37,124 --> 00:07:40,586
मुझे माफ़ कर दो।
मैं जानना चाहता था कि यह सच है।
68
00:07:41,670 --> 00:07:44,590
मुझे माफ़ करना। मेरी गलती है।
69
00:07:44,590 --> 00:07:50,012
मुझे पता है कि मैं तुम्हारी दादी की कमी
कभी पूरी नहीं कर पाऊँगी।
70
00:07:52,097 --> 00:07:57,811
लेकिन अगर तुम मुझे अपने साथ इसमें रहने दो,
तो उतनी कमी महसूस नहीं होगी।
71
00:07:59,188 --> 00:08:00,022
तुमसे प्यार है।
72
00:08:02,024 --> 00:08:02,900
मुझे माफ़ करना।
73
00:08:06,695 --> 00:08:08,947
मुझे माफ़ करना, ठीक है?
74
00:08:15,037 --> 00:08:16,455
मैं उनसे मिलना चाहती हूँ।
75
00:08:17,289 --> 00:08:19,625
-तुम उनसे मिलना चाहती हो? नहीं।
-क्या?
76
00:08:19,875 --> 00:08:22,127
नहीं, मुझे नहीं लगता... वह...
77
00:08:22,127 --> 00:08:23,128
-क्या?
-अजीब है।
78
00:08:23,462 --> 00:08:26,465
एक अच्छी मौसी तो
थोड़ी अजीब होंगी ही, है न?
79
00:08:27,758 --> 00:08:29,343
आज दोपहर के खाने पर।
80
00:08:29,343 --> 00:08:32,596
-आज? वह शायद मुमकिन नहीं होगा...
-कोई सवाल नहीं।
81
00:08:33,472 --> 00:08:34,431
खाना ठीक रहेगा।
82
00:08:59,414 --> 00:09:03,752
जिन्हें आप सालों से चाहते हैं,
उनसे झूठ कहने का अंजाम मुझे नहीं पता क्या?
83
00:09:04,628 --> 00:09:07,172
मैंने रूथ से झूठ कहा था।
84
00:09:07,339 --> 00:09:10,008
मुझे जो पता था, उससे छुपाया।
85
00:09:10,008 --> 00:09:15,180
इसलिए इतनी ड्रामेबाज़ी करने की ज़रूरत नहीं
जब कि मैंने वह सब झेला,
86
00:09:16,181 --> 00:09:17,057
ईमा।
87
00:09:22,854 --> 00:09:26,358
हम सभी का अपने अतीत पर
अधिकार होता है, रेबेक्का।
88
00:09:28,443 --> 00:09:31,029
मेरा अपने पर, तुम्हारा अपने पर।
89
00:09:35,659 --> 00:09:38,996
मुझे वह मिल गया। वही है।
90
00:09:45,127 --> 00:09:46,545
-नहीं।
-हाँ।
91
00:09:51,091 --> 00:09:53,468
-नहीं।
-हाँ।
92
00:09:55,137 --> 00:09:57,222
जब हम पहली बार मिले थे, क्या कहा था?
93
00:09:57,222 --> 00:10:00,267
मैंने उसे ढूँढ़ निकालने का वादा किया था।
थोड़ा समय लगा।
94
00:10:01,310 --> 00:10:04,730
लेकिन मैं अपने वादों की पक्की हूँ।
95
00:10:09,609 --> 00:10:13,822
शुक्रिया, ईमा। शुक्रिया।
96
00:10:15,407 --> 00:10:17,242
शुक्रिया।
97
00:10:22,497 --> 00:10:23,332
तुम जाओ।
98
00:10:23,332 --> 00:10:26,335
जॉर्ज और बाकी सब दिन भर नहीं रहेंगे।
99
00:10:26,335 --> 00:10:28,420
यही तुम्हारा एकमात्र मौका हो सकता है।
100
00:10:29,588 --> 00:10:31,173
शुक्रिया।
101
00:10:41,600 --> 00:10:43,935
मैं वह आदमी नहीं हूँ। तुम ईसाई नहीं हो।
102
00:10:43,935 --> 00:10:44,978
तुम हो।
103
00:10:44,978 --> 00:10:46,355
-नहीं करूँगा।
-करोगे।
104
00:10:46,355 --> 00:10:48,398
तुम ईश्वर को मानने वाली नहीं हो।
105
00:10:49,524 --> 00:10:50,776
मैं वह आदमी नहीं हूँ।
106
00:10:50,776 --> 00:10:52,778
एफ़बीआई ने कैथोलिक बिशप के
हत्यारे की तलाश तेज़ की
107
00:11:01,995 --> 00:11:02,829
हैलो?
108
00:11:04,664 --> 00:11:05,499
हैलो?
109
00:11:06,458 --> 00:11:07,376
डैनी...
110
00:11:08,210 --> 00:11:12,339
मिली? तुम कहाँ चली गई?
111
00:11:12,464 --> 00:11:14,549
कुछ दिनों के लिए एलए से बाहर आना पड़ा।
112
00:11:14,883 --> 00:11:15,884
मिली, सुनो...
113
00:11:16,051 --> 00:11:16,968
सुनो।
114
00:11:19,221 --> 00:11:23,141
तुम अपनी किताब में लिखना कि एजेंट मेलनी...
115
00:11:24,059 --> 00:11:25,143
जो भी हो...
116
00:11:25,977 --> 00:11:30,899
वह कोई गलती नहीं कर सकती
और यदि वह करे भी, तो वह गलत नहीं है।
117
00:11:32,984 --> 00:11:34,152
तुम्हें यकीन है?
118
00:11:35,612 --> 00:11:37,280
फ़ेड्स ने फ़ोन किया था, मिली।
119
00:11:38,031 --> 00:11:39,449
वे तुम्हें ढूँढ़ रहे हैं।
120
00:11:40,659 --> 00:11:42,077
तुमने क्या किया, मिली?
121
00:11:49,334 --> 00:11:51,795
-तुम ठीक हो?
-हाँ।
122
00:11:53,713 --> 00:11:55,090
तुम कहाँ जा रही हो?
123
00:11:55,090 --> 00:11:58,802
राइनहार्ट के निवेश कागज़ात निकालने के लिए,
शहर से बाहर जा रही हूँ।
124
00:11:59,094 --> 00:12:01,012
-खास कुछ नहीं है।
-मैं साथ चलूँगी।
125
00:12:03,014 --> 00:12:05,142
दिन भर यहाँ नहीं रह सकती। पागल हो जाऊँगी।
126
00:12:07,227 --> 00:12:08,228
तो फिर चलो।
127
00:12:10,605 --> 00:12:13,358
इस शहर में दो नाज़ी समर्थक रहते हैं।
128
00:12:13,358 --> 00:12:17,446
अगर क्रो हिटलर से मिलने आ रहा था,
तो पक्का इनका काम नज़र रखना था।
129
00:12:17,446 --> 00:12:21,616
उनकी एक पुराने सामान की दुकान है।
तुम दोनों नया शादी का जोड़ा बनकर जाओगे।
130
00:12:21,616 --> 00:12:25,287
-मैं तुम्हारा इंटीरियर डिज़ाइनर।
-तुम पति क्यों नहीं बन सकते?
131
00:12:25,287 --> 00:12:28,206
लोगों को कभी यकीन नहीं होगा
कि इतनी खूबसूरत औरत ने
132
00:12:28,206 --> 00:12:32,377
इतने हसीन आदमी से शादी की।
133
00:12:34,379 --> 00:12:36,131
मुझे पुरानी चीज़ें बहुत पसंद हैं।
134
00:12:36,131 --> 00:12:39,468
कभी बर्कशायर्स गए हो?
लेनक्स में एक छोटी सी जगह है।
135
00:12:39,468 --> 00:12:43,388
-अरे, बाप रे। बड़े प्यारे दिये मिलते हैं।
-तुम ठीक हो?
136
00:12:44,347 --> 00:12:49,811
हाँ। सुनहरे पसंद हैं। सतालू रंग के।
टेफ़लॉन, टेफ़लॉनी फ़्लैश।
137
00:12:51,855 --> 00:12:53,106
जान, बस भी करो।
138
00:12:56,610 --> 00:12:57,736
तुमने नशा किया है।
139
00:12:57,736 --> 00:13:00,489
-समय की बदली के लिए संभलने दो।
-फिर से, लॉनी?
140
00:13:00,489 --> 00:13:02,449
-अच्छा। भाड़ में जाओ।
-फिर से?
141
00:13:03,074 --> 00:13:05,869
तुम सब गड़बड़ करके
हमें मुसीबत में डाल सकते थे।
142
00:13:06,077 --> 00:13:08,079
तुम यह कब से लेने लगे?
143
00:13:08,079 --> 00:13:11,082
तुम्हें पता भी है
कि यहाँ रहने के लिए मैंने कितना कुछ
144
00:13:11,082 --> 00:13:14,336
दांव पर लगाया है?
तुम आर्जेन्टीना आए ही क्यों?
145
00:13:15,045 --> 00:13:18,423
तुम्हारी वजह से। क्योंकि तुम आ रही थी।
146
00:13:19,591 --> 00:13:23,803
तुम्हारे चले आने के बाद
मैंने यह सब लेना शुरू किया। ठीक है?
147
00:13:24,846 --> 00:13:25,764
ठीक है?
148
00:13:30,852 --> 00:13:31,728
लॉनी।
149
00:13:34,898 --> 00:13:36,608
अटोर्नी जेनरल
लुइस जे लेफ़कोविट्ज़
150
00:13:36,733 --> 00:13:38,360
कैसे यकीन है कि वही था?
151
00:13:38,693 --> 00:13:41,446
-कि वह मिस्टर...
-वान स्टॉब।
152
00:13:42,656 --> 00:13:46,201
क्योंकि, अटोर्नी जेनरल साहब,
153
00:13:46,201 --> 00:13:51,665
मेरी आँखें उस आदमी का चेहरा नहीं भूल सकतीं
जिसने बच्चों की हत्या की।
154
00:13:52,457 --> 00:13:55,126
-मिस ऐफ़लबम...
-"मिस ऐफ़लबम," हाँ।
155
00:13:55,126 --> 00:13:58,463
हम ऐसे और भी दफ़्तरों में गए हैं।
156
00:13:58,463 --> 00:14:02,634
सब के सब ऊँचे दर्जे वाले अफ़सर।
और सब का एक ही कहना है।
157
00:14:02,801 --> 00:14:07,639
मुझे उस आदमी के मुँह से
एक और सरपरस्ती वाली अस्वीकृति नहीं सुननी
158
00:14:07,639 --> 00:14:09,891
जो इतना मसरूफ़ है कि उसके पास
159
00:14:09,891 --> 00:14:13,770
यहूदियों के खिलाफ़ हुए अपराधों की
तहकीकात करने का समय नहीं है।
160
00:14:23,738 --> 00:14:27,158
-यह बड़ी हिम्मतवाली हैं।
-हाँ, हमेशा से ऐसी ही थी।
161
00:14:28,660 --> 00:14:32,831
देखो, लुइस, मैं उसकी माफ़ी चाहता हूँ।
पर तुम्हारे समय का शुक्रिया।
162
00:14:34,833 --> 00:14:36,918
-मैं देखूँगा।
-क्या?
163
00:14:39,087 --> 00:14:42,882
-मैं तहकीकात करूँगा।
-नहीं, कोई बात नहीं, वाकई में।
164
00:14:43,592 --> 00:14:45,594
-अपने आदमियों को काम पर लगाऊँगा।
-नहीं।
165
00:14:48,346 --> 00:14:52,767
बूढ़ी औरत है। उसने काफ़ी
तकलीफ़ झेली और परेशान भी है। और...
166
00:14:53,643 --> 00:14:57,689
मुझे नहीं लगता
कि उसकी बातों में कोई सच्चाई है।
167
00:14:58,440 --> 00:15:01,818
तुम्हारा वक्त ज़ाया नहीं करना चाहता,
पर वह दोस्त है, इसलिए...
168
00:15:03,194 --> 00:15:07,032
-मैं बस चाहता था कि कोई उसकी बात सुने।
-मैं समझता हूँ।
169
00:15:08,533 --> 00:15:09,534
शुक्रिया, लुइस।
170
00:15:11,369 --> 00:15:16,374
मुझे पूरा यकीन था कि तुम्हारे दोस्त,
तुम्हारे संपर्क,
171
00:15:16,374 --> 00:15:21,546
सेनेटर, महासभा सदस्य, अटोर्नी जेनरल...
172
00:15:21,546 --> 00:15:24,883
कुछ नहीं। हमारे हाथ कुछ नहीं लगा।
किसी को हम पर यकीन नहीं।
173
00:15:25,383 --> 00:15:28,928
कभी नहीं, हमने कहा था। कभी नहीं।
174
00:15:28,928 --> 00:15:30,972
मैं नहीं रुकूँगी।
175
00:15:30,972 --> 00:15:33,141
तुम इस बात को नहीं भूलोगी, है न?
176
00:15:34,225 --> 00:15:36,227
मैं नहीं भूल सकती। तुम भूल सकते हो?
177
00:15:42,067 --> 00:15:43,735
अगर हम खुद से यह करें?
178
00:15:47,906 --> 00:15:52,744
हम एक दल तैयार करें और खुद से करें।
179
00:15:56,414 --> 00:15:58,583
तुम इस लड़की से शादी करने वाले हो?
180
00:15:58,583 --> 00:16:01,503
जो दुनिया के दूसरे कोने तक चली आई
181
00:16:01,503 --> 00:16:05,840
क्योंकि उसने किसी टेलीफ़ोन पैड पर
किसी का नाम पढ़ा।
182
00:16:05,840 --> 00:16:08,051
साफ़ पता चलता है कि वह पागल है।
183
00:16:11,137 --> 00:16:13,098
-क्या?
-वह दरअसल काफ़ी समझदार है।
184
00:16:13,431 --> 00:16:17,852
और अगर मैंने यह सब न किया,
तो उसे शक होने लगेगा।
185
00:16:17,852 --> 00:16:21,564
हमारे इरादों का पता चल जाएगा।
तो हम तीनों मिलकर खाने पर चलते हैं।
186
00:16:21,940 --> 00:16:24,275
क्या? तुम्हें लगता है कि मैं खुश हूँ?
187
00:16:24,275 --> 00:16:27,112
मिंडी को तुम्हारी जगह लेने को कहा,
पर वह लेटी है,
188
00:16:27,112 --> 00:16:28,863
धारावाहिक देख रही है।
189
00:16:29,114 --> 00:16:30,240
तुम्हें वह पसंद है?
190
00:16:32,033 --> 00:16:37,455
-उससे प्यार करता हूँ। वह मेरी पत्नी बनेगी।
-तो फिर मैं उसके साथ नहीं खाऊँगी।
191
00:16:38,540 --> 00:16:43,545
अगर तुम उससे प्यार करते हो तो उससे कहोगे
कि अपनी अच्छी मौसी के बारे में झूठ कहा
192
00:16:43,545 --> 00:16:47,048
और यहाँ तुम्हारा किसी और लड़की के साथ
कोई चक्कर चल रहा है
193
00:16:47,048 --> 00:16:49,467
और तुम शादी तोड़ रहे हो।
194
00:16:49,467 --> 00:16:51,553
बात खत्म।
195
00:16:51,803 --> 00:16:55,640
वह मेरे परिवार का हिस्सा बनेगी, हावा।
तुम्हारे परिवार का हिस्सा।
196
00:16:56,266 --> 00:16:57,892
वह खाने पर आ रही है।
197
00:16:57,892 --> 00:17:00,478
फिर विमान से घर लौट जाएगी
और कोई शक नहीं होगा।
198
00:17:00,478 --> 00:17:05,817
उसके बाद हम हिटलर को ढूँढ़ेंगे
और उसे मारने के बाद मैं बात खत्म करूँगा।
199
00:17:05,942 --> 00:17:08,903
मैं पेरिस लौटूँगा,
क्लारा से शादी करूँगा, बूढ़ा होऊगा,
200
00:17:08,903 --> 00:17:11,823
एकसाथ उबाऊ और खुशहाल ज़िंदगी काटेंगे,
और वही होगा।
201
00:17:11,823 --> 00:17:16,161
-मेरे साथ यही होगा।
-नहीं। वह सैम के साथ होगा।
202
00:17:16,161 --> 00:17:19,581
-तुम्हारे साथ यह नहीं होगा।
-तुम मेरे बारे में जानती थी।
203
00:17:20,248 --> 00:17:24,252
उनके गुज़रने के बाद भी।
फिर भी कभी मिलने की कोशिश नहीं की।
204
00:17:24,252 --> 00:17:26,254
इतना तो कर ही सकती हो।
205
00:17:29,382 --> 00:17:31,760
-मैं मुर्गी बनाऊँगी।
-मैं बुकिंग करता हूँ।
206
00:17:31,760 --> 00:17:35,346
वह परिवार से उस तरह नहीं मिलेगी।
मैं मुर्गी बनाऊँगी।
207
00:17:40,101 --> 00:17:41,019
तो मुर्गी ही सही।
208
00:18:25,563 --> 00:18:29,067
-हम क्या करेंगे, बिज़?
-मैं बताता हूँ कि क्या करेंगे।
209
00:18:29,776 --> 00:18:32,737
हम मंगल पर उन्हें
गोलियों से छलनी कर देंगे।
210
00:18:39,828 --> 00:18:40,954
और कट।
211
00:18:42,205 --> 00:18:44,415
बहुत अच्छा। ठीक है, हम आगे बढ़ रहे हैं।
212
00:18:46,251 --> 00:18:49,963
कमाल का टेक था। अच्छा, शायद हो गया।
213
00:18:50,505 --> 00:18:51,923
मैं अपने ट्रेलर में हूँ।
214
00:18:53,758 --> 00:18:56,427
शायद हो गया। कमाल का टेक था।
215
00:18:56,553 --> 00:18:57,846
बुलेट्स ऑन मार्स।
216
00:19:02,225 --> 00:19:03,560
लॉनी फ़्लैश
217
00:19:04,644 --> 00:19:05,770
चले जाओ।
218
00:19:11,442 --> 00:19:12,610
नहीं।
219
00:19:12,610 --> 00:19:14,779
-यह क्या बात हुई?
-निकलो। चलो।
220
00:19:16,531 --> 00:19:17,532
निकलो।
221
00:19:19,909 --> 00:19:22,537
यह क्या बात हुई? तुम कौन हो?
222
00:19:22,537 --> 00:19:25,456
तुम कौन हो? तुम्हारा बुरा हाल है।
223
00:19:25,456 --> 00:19:27,709
किसी शौचालय में होना चाहिए, कमीने इंसान।
224
00:19:27,709 --> 00:19:29,961
-सुरक्षाकर्मियों को बुलाता हूँ।
-दफ़ा हो।
225
00:19:30,587 --> 00:19:33,715
-यह क्या बात हुई, यार?
-मैं सुरक्षाकर्मी हूँ, ठीक है?
226
00:19:33,715 --> 00:19:35,758
तुम चाहे जिसे भी बुलाओ।
227
00:19:35,758 --> 00:19:37,802
तुम्हें पीकर कोई होश नहीं रहता,
228
00:19:37,802 --> 00:19:41,139
इन घटिया कहानियों से
हमें 100 साल पीछे ले जाते हो।
229
00:19:41,139 --> 00:19:42,932
यह देखो। हमें बदनाम करते हो।
230
00:19:42,932 --> 00:19:46,311
पता है, क्या कहते हैं?
कहते हैं, "वह रहा यहूदी।"
231
00:19:46,311 --> 00:19:48,813
तुम्हें अपने अलावा किसी की परवाह नहीं।
232
00:19:49,814 --> 00:19:53,151
तुम कौन हो? और तुम यहाँ आए कैसे?
233
00:19:53,151 --> 00:19:54,861
तुम्हारा दादा तुम जैसा था।
234
00:19:55,570 --> 00:19:57,822
-मेरे दादाजी?
-एक नंबर का कमीना था।
235
00:19:58,698 --> 00:20:00,950
यिडिश थिएटर का चेवी चेस।
236
00:20:00,950 --> 00:20:04,746
पर वह जैसा भी था, कमाल का अभिनेता था।
237
00:20:04,746 --> 00:20:08,833
रुको। तुम मेरे दादा को जानते थे?
238
00:20:08,833 --> 00:20:12,670
नहीं, व्यक्तिगत रूप से नहीं।
तुम उनके बारे में क्या जानते हो?
239
00:20:14,672 --> 00:20:17,425
मेरे पिता उनका खास ज़िक्र नहीं करते थे।
240
00:20:17,759 --> 00:20:21,596
पर तुम्हारा दादा शिविर में कैद था।
241
00:20:23,014 --> 00:20:27,518
और हर शबस, देर रात को,
तुम्हारा दादा अभिनय करता था।
242
00:20:29,103 --> 00:20:33,691
सभी महान लोग।
शोलेम एलेकेम, ब्रेख्त, शेक्सपियर।
243
00:20:33,816 --> 00:20:35,693
"यहूदी की आँखें नहीं होतीं?
244
00:20:35,985 --> 00:20:40,323
"यहूदी के हाथ, अंग, कद, सूझ-बूझ नहीं होते?
245
00:20:40,823 --> 00:20:44,369
"अगर हमें मारो,
तो क्या हमारा खून नहीं बहता?"
246
00:20:45,620 --> 00:20:49,958
पहरेदारों ने उसे ढूँढ़ निकाला।
उसे दो बार गोली मारी। मर गया।
247
00:20:50,875 --> 00:20:52,460
लेकिन हर शबस,
248
00:20:53,962 --> 00:20:56,881
वह जेल में कैद आदमियों को
रिहा किया करता था,
249
00:20:57,548 --> 00:21:00,301
और उन्हें दूर-दूर की दुनिया में
भेज दिया करता था।
250
00:21:03,888 --> 00:21:05,890
बुलेट्स ऑन मार्स 2।
251
00:21:06,391 --> 00:21:09,978
यह क्या... यह क्या है?
252
00:21:11,479 --> 00:21:13,398
तुमने कभी हैमलेट किया था।
253
00:21:13,398 --> 00:21:17,652
ऑथेलो में भूमिका निभाई। "हमारे समय का
सबसे महान नौजवान अभिनेता।"
254
00:21:18,111 --> 00:21:19,112
क्या हुआ?
255
00:21:21,823 --> 00:21:22,740
मुझे नहीं पता।
256
00:21:25,284 --> 00:21:29,080
पता नहीं। बस हो गया।
257
00:21:31,916 --> 00:21:34,836
तुम फ़ाइवल फ़्लेशेनस्टीन के पोते हो।
258
00:21:36,754 --> 00:21:39,257
तुम उसी मिट्टी के बने हो जिससे वह बना था।
259
00:21:39,924 --> 00:21:44,262
यकीन मानो, तुम्हारे अंदर वह नज़र आता है।
और मैं तुम्हें देख रहा हूँ, लेनर्ड।
260
00:21:45,596 --> 00:21:47,265
हाँ। मैं तुम्हें देख रहा हूँ।
261
00:21:49,559 --> 00:21:53,688
मैं तुम्हारे लिए ऐसा मौका लाया हूँ
262
00:21:54,439 --> 00:21:56,858
जो तुम्हारी किसी भी भूमिका से
कहीं बढ़कर होगा।
263
00:22:06,284 --> 00:22:07,285
मैं बैठ सकता हूँ?
264
00:22:19,922 --> 00:22:22,216
तुम अपनी ज़िंदगी का जो मर्ज़ी करो, लॉनी।
265
00:22:22,216 --> 00:22:26,971
लेकिन अगर तुम्हें यह करना है,
तो नशा छोड़ना होगा। हमारी जान की खातिर।
266
00:22:28,639 --> 00:22:29,682
और उस औरत की।
267
00:22:33,478 --> 00:22:34,562
मैं नर्क में था।
268
00:22:35,980 --> 00:22:38,524
पर हम नर्क में यकीन नहीं करते
जो कमाल की बात है।
269
00:22:38,524 --> 00:22:40,401
पर मैं अपने तरीके के नर्क में था।
270
00:22:41,319 --> 00:22:46,824
इससे पहले जब नशा करता था,
हर दिन, हर पल, नशे में धुत्त रहता था।
271
00:22:47,992 --> 00:22:51,579
सूँघकर, नाक में से, चखकर, सेवन करता
272
00:22:51,579 --> 00:22:56,501
और सब कुछ और हर किसी को चूस जाता
ताकि अपना चेहरा न देखना पड़ता।
273
00:22:58,503 --> 00:23:03,508
ताकि मुझे अपना नाम न याद रहे।
ताकि पता न हो कि मैं अकेला था।
274
00:23:07,595 --> 00:23:11,015
फिर एक दिन,
एक बूढ़ा आदमी मेरे ट्रेलर में आया
275
00:23:11,015 --> 00:23:14,102
और मुझे मेरे दादा के बारे में बताने लगा,
276
00:23:14,352 --> 00:23:17,814
कि वह एक सूरमा थे
और मैं उन्हीं के जैसा हूँ।
277
00:23:17,814 --> 00:23:20,691
और मैं उन्हीं के जैसा बन सकता हूँ।
278
00:23:23,945 --> 00:23:28,032
तो मैंने छुरा लिया
और परिवार से जुड़ गया...
279
00:23:32,245 --> 00:23:37,542
और मुझे सच में लगा कि मैं कुछ था।
280
00:23:38,209 --> 00:23:41,129
समझ रहे हो? कि मेरी पहचान थी।
281
00:23:43,464 --> 00:23:44,674
और मज़े की बात यह है
282
00:23:47,635 --> 00:23:48,886
कि वह सब एक झूठ था।
283
00:23:51,055 --> 00:23:52,974
वह मेरे दादा को नहीं जानता था।
284
00:23:53,182 --> 00:23:57,061
और अब समझ में आ रहा है
कि वह मुझे भी नहीं जानता था।
285
00:24:02,483 --> 00:24:03,776
मैंने तुम्हारी सब की सब
286
00:24:05,570 --> 00:24:06,654
फ़िल्में देखीं।
287
00:24:08,823 --> 00:24:13,327
और तुम बहुत ही घटिया अभिनेता हो।
तुम्हारी फ़िल्मों की भूमिकाएँ नहीं।
288
00:24:15,204 --> 00:24:18,791
पर यह भूमिका, लॉनी फ़्लैश,
289
00:24:19,917 --> 00:24:24,505
क्योंकि तुम्हारी सबसे महान भूमिका वही है
जिसे निभाने के लिए तुम्हारा जन्म हुआ है।
290
00:24:26,549 --> 00:24:28,509
लेनर्ड फ़्लेशेनस्टीन।
291
00:24:30,845 --> 00:24:31,804
तुम।
292
00:24:32,597 --> 00:24:36,350
और मुझे लगता है कि वह राज़ी होगी।
उसे वह भूमिका बहुत पसंद आएगी।
293
00:24:38,436 --> 00:24:40,855
जिसके लिए
रॉक्सी तुमसे प्यार भी कर सकती है।
294
00:24:41,397 --> 00:24:43,274
तुम्हारी असलियत।
295
00:24:44,859 --> 00:24:47,153
बाप रे, तुम देखने में कमाल के हो।
296
00:24:49,280 --> 00:24:50,740
मुझे गुस्सा आता है।
297
00:24:54,702 --> 00:24:57,705
-चलकर हकलाने वालों का पता लगाते हैं।
-लॉनी।
298
00:24:58,706 --> 00:25:02,210
हावा ने हम तीनों को एक वजह से भेजा।
तुम्हें मेरी ज़रूरत है।
299
00:25:09,550 --> 00:25:12,136
वहाँ पहुँचने पर तुम गाड़ी में रहना।
300
00:25:12,136 --> 00:25:13,471
तो हम कहाँ जा रहे हैं?
301
00:25:13,471 --> 00:25:16,140
मुझे पता है
कि कुछ फ़ाइलें लेने के लिए नहीं।
302
00:25:18,559 --> 00:25:19,977
मुझे एक आदमी की तलाश है,
303
00:25:22,230 --> 00:25:24,982
वह आदमी जिसकी मुझे काफ़ी देर से तलाश है।
304
00:25:27,235 --> 00:25:30,238
{\an8}इंगलैंड
1976
305
00:25:30,363 --> 00:25:34,325
{\an8}सभी वफ़ादारों आओ
खुशियाँ लिए और प्रफुल्लित होकर
306
00:25:34,617 --> 00:25:40,581
आओ बेथलहेम में आओ
307
00:25:43,751 --> 00:25:47,421
आकर उसे उठाओ
308
00:25:48,047 --> 00:25:50,967
फ़रिश्तों के राजा ने जन्म लिया है
309
00:25:51,217 --> 00:25:53,511
इन्हें कूल एन्ड गैंग का कुछ आता है?
310
00:25:57,014 --> 00:25:57,932
मायर ऑफ़रमन।
311
00:26:01,852 --> 00:26:05,773
मदर सुपीरियर ने मुझे आपके पास भेजा।
312
00:26:05,773 --> 00:26:09,360
वह बोलीं कि अनाथालय को नए ठिकाने की,
313
00:26:09,360 --> 00:26:12,405
नई भट्टी की, 20 नए बिस्तरों की ज़रूरत है।
314
00:26:14,448 --> 00:26:20,204
और मैं अच्छा-खासा
दान देने के लिए तैयार हूँ।
315
00:26:23,791 --> 00:26:28,963
बड़ी मेहरबानी आपकी, मिस्टर ऑफ़रमन।
316
00:26:29,088 --> 00:26:30,840
ऑफ़रमन। शुक्रिया।
317
00:26:31,590 --> 00:26:32,842
लेकिन अगर इजाज़त हो तो,
318
00:26:32,842 --> 00:26:37,305
आप जैसा आदमी भला चर्च को
दान क्यों देना चाहता है?
319
00:26:37,305 --> 00:26:39,223
मेरे जैसा आदमी?
320
00:26:39,807 --> 00:26:41,309
क्या? आपका मतलब यहूदी?
321
00:26:42,643 --> 00:26:46,897
आप जैसी औरत ने खुद को
चर्च के प्रति समर्पित क्यों कर दिया?
322
00:26:48,399 --> 00:26:51,569
-माफ़ कीजिए?
-आपके पिता यहूदी थे।
323
00:26:52,570 --> 00:26:54,322
ईसा यहूदी थे, है न?
324
00:26:55,406 --> 00:26:56,615
ईसा नहीं।
325
00:26:57,491 --> 00:27:01,662
आपके पिता, रेबेक्का। आपके पिता।
326
00:27:01,662 --> 00:27:03,414
हीरम क्रूत्ज़र।
327
00:27:06,000 --> 00:27:08,169
आपको अभी भी सुनाई देती है, है न?
328
00:27:09,462 --> 00:27:14,592
वाष्प इंजन की आवाज़ जब आपके पिता ने
रेलगाड़ी की खिड़की में से आपको
329
00:27:15,343 --> 00:27:16,761
किसी औरत के हवाले किया था।
330
00:27:18,346 --> 00:27:20,848
शायद उन्होंने कहा
कि आप छुट्टी पर जा रही थीं।
331
00:27:21,932 --> 00:27:25,603
यह समझने में कितना समय लगा
कि आपके पिता ने वैसा क्यों किया?
332
00:27:30,858 --> 00:27:33,611
अब ध्यान से सुन, कमीने बुड्ढे।
333
00:27:33,778 --> 00:27:36,989
अगर लगता है कि मैं इन
नन्हे बच्चों के सामने तुम्हारा यह सिर
334
00:27:36,989 --> 00:27:41,369
गर्दन से अलग करने में ज़रा भी हिचकिचाऊँगी
जिस पर छोटे-छोटे बाल हैं,
335
00:27:41,369 --> 00:27:43,120
तो तुम गलत समझ रहे हो।
336
00:27:44,372 --> 00:27:48,125
शुक्रिया। मैं इसी वजह से यहाँ आया हूँ।
337
00:27:48,793 --> 00:27:52,171
मैंने आपकी फ़ाइल पढ़ी। ऑक्सफ़ोर्ड। एमआई6।
338
00:27:52,171 --> 00:27:55,966
मेरे साथी और मैं नाज़ियों को
339
00:27:56,092 --> 00:28:01,806
पूरी तरह से खत्म करने के लिए
एक दल तैयार कर रहे हैं।
340
00:28:08,479 --> 00:28:11,148
-कभी नहीं।
-क्या कहा?
341
00:28:12,942 --> 00:28:17,655
आपने पूछा कि मुझे कब पता चला
कि मेरे पिता ने मेरे लिए क्या किया।
342
00:28:17,655 --> 00:28:20,741
इसका जवाब है, कभी नहीं,
मुझे उन्हीं के साथ मर जाना था।
343
00:28:20,741 --> 00:28:25,037
अगर मैं एक और दिन उनकी बाहों में रहती,
तो बहुत पहले मर गई होती।
344
00:28:25,162 --> 00:28:28,749
तो, शुक्रिया, मिस्टर ऑफ़रमन।
मुझे दुख है कि इतनी दूर आना पड़ा।
345
00:28:31,585 --> 00:28:36,757
अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए,
अगर आप अपनी तरफ़ से चुकाना चाहती हैं,
346
00:28:36,757 --> 00:28:40,344
तो धीरज रखने से और दान देने से
वह हासिल नहीं हो पाएगा।
347
00:28:42,179 --> 00:28:46,350
आपको इस आंदोलन से जुड़ना चाहिए।
यही एकमात्र रास्ता है।
348
00:28:48,686 --> 00:28:53,858
आपके पिता ने आपको उस रेलगाड़ी में
इसलिए चढ़ाया ताकि किसी दिन
349
00:28:56,193 --> 00:28:58,195
आप उससे उतर पाएँ।
350
00:29:04,076 --> 00:29:05,494
घबराओ नहीं।
351
00:29:05,953 --> 00:29:09,707
मैं घबरा नहीं रहा। मैं यहूदी हूँ।
हम हमेशा ऐसे ही नज़र आते हैं।
352
00:29:10,458 --> 00:29:11,292
हैलो।
353
00:29:13,252 --> 00:29:15,379
-हैलो?
-नमस्कार।
354
00:29:16,046 --> 00:29:18,466
नमस्कार, मेरे प्यारे भांजे।
355
00:29:20,551 --> 00:29:23,387
अरे, बाप रे। तुम ज़रूर...
356
00:29:23,387 --> 00:29:26,891
क्लारा। आपसे मिलकर बड़ा अच्छा लगा।
357
00:29:34,398 --> 00:29:35,316
देखो तो सही।
358
00:29:35,774 --> 00:29:39,904
इन फूलों में तुम्हारी प्यारी सी सूरत
ठीक से दिखाई नहीं दे रही।
359
00:29:39,904 --> 00:29:41,363
कितनी समझदार हो!
360
00:29:42,239 --> 00:29:44,074
आओ।
361
00:30:16,982 --> 00:30:18,108
वह रहा उनका होटल।
362
00:30:25,074 --> 00:30:27,618
यह बहुत स्वादिष्ट है। शुक्रिया।
363
00:30:28,869 --> 00:30:30,037
पुरानी पाकविधि है।
364
00:30:30,913 --> 00:30:34,542
यकीन है कि तुमने यह पहले नहीं खाया होगा।
यहूदी लोग बड़ा खाते हैं।
365
00:30:35,084 --> 00:30:40,464
सैम की पर-परदादी की विधि।
किसी का इतिहास ही सब कुछ होता है।
366
00:30:42,299 --> 00:30:46,136
तो, हावा, दक्षिण अमरीका क्यों?
367
00:30:48,264 --> 00:30:51,308
मैं कुछ समय लंदन में थी,
368
00:30:51,308 --> 00:30:54,228
और फिर काम के लिए दस साल पहले यहाँ चली आई।
369
00:30:54,228 --> 00:30:58,649
कई साल पहले, मैं एक खास काम कर रही थी।
370
00:30:58,649 --> 00:31:00,859
वाह। आपका वह काम पूरा हुआ?
371
00:31:02,152 --> 00:31:04,905
अभी तक नहीं।
पर उसके पीछे भागने में मज़ा आता है।
372
00:31:04,905 --> 00:31:10,911
क्लारा सोरबोन में
न्यूरोसाइकेट्री पढ़ रही है।
373
00:31:10,911 --> 00:31:14,081
एक बड़े जाँच क्लीनिक में
ऊँचा पद मिलने वाला है।
374
00:31:16,083 --> 00:31:18,002
न्यूरोसाइकेट्री।
375
00:31:19,920 --> 00:31:21,505
माँ-बाप क्या करते हैं, बेटा?
376
00:31:21,505 --> 00:31:26,135
लंदन में कला संग्राहक हैं।
सैविल रोड पर उनकी अपनी गैलरी है।
377
00:31:27,136 --> 00:31:28,470
कला संग्राहक।
378
00:31:31,015 --> 00:31:33,934
अमीर लोगों के लिए समय
काटने का अच्छा ज़रिया है, है न?
379
00:31:35,394 --> 00:31:40,274
संग्रह करना,
जो असल में आपका नहीं, उसे लेकर
380
00:31:40,274 --> 00:31:42,359
अपना होने का दावा करना।
381
00:31:45,195 --> 00:31:48,741
तो, शादी कब हो रही है?
382
00:31:49,658 --> 00:31:50,993
दस अक्तूबर को पेरिस में।
383
00:31:51,160 --> 00:31:55,497
अक्तूबर? तुम इतनी जल्दी
पराए हो जाओगे, सैम।
384
00:31:57,374 --> 00:31:59,460
पर मैं आपके परिवार का हिस्सा बन जाऊँगी।
385
00:32:06,967 --> 00:32:08,636
तो यहूदी नियम से शादी होगी?
386
00:32:10,971 --> 00:32:13,474
मेरे पास अभी भी तुम्हारे परदादा की शॉल है।
387
00:32:14,141 --> 00:32:16,477
-मैं शॉल नहीं पहनूँगा।
-क्यों नहीं?
388
00:32:17,811 --> 00:32:22,399
क्योंकि एक गैर-यहूदी लड़की से शादी करोगी
जो तुम्हारा वजूद मिटा देगी?
389
00:32:24,193 --> 00:32:28,113
जिसके लिए तुम्हारे पूर्वज लड़े,
अपनी जानें दीं।
390
00:32:30,407 --> 00:32:33,577
तुम्हारी दादी कब्र में दुखी हो रही होगी।
391
00:32:35,162 --> 00:32:38,749
अगर सैम को यहूदी शादी चाहिए,
तो मैं उसके लिए तैयार हूँ।
392
00:32:40,167 --> 00:32:43,504
पिछले डेढ़ साल से,
मैंने हाला ब्रेड बनाना सीखा है।
393
00:32:43,504 --> 00:32:47,758
मैंने डायेन्यू गाया। दो सेडर रखे।
ड्रेडल बनाए हैं।
394
00:32:47,758 --> 00:32:50,844
शोफ़र बजते सुने हैं और मिनयन भजन सुने हैं।
395
00:32:50,844 --> 00:32:52,846
आई एम नॉट अ नट, इलेक्ट मी!
396
00:32:53,514 --> 00:32:56,475
मैं नहीं चाहती
कि सैम अपना अस्तित्व मिटा दे।
397
00:32:56,475 --> 00:33:00,521
वह जैसा है, मुझे उसी इंसान से प्यार हुआ,
इसमें उसका यहूदी होना शामिल है।
398
00:33:01,438 --> 00:33:06,694
मुझे नहीं पता कि आपने मुझे क्या समझा,
पर हावा, मैं इसे पूरे दिल से
399
00:33:08,028 --> 00:33:09,029
प्यार करती हूँ।
400
00:33:10,698 --> 00:33:14,368
और यह भी मुझे पूरे दिल से चाहता है।
401
00:33:15,869 --> 00:33:20,040
मैंने इस जैसा दयालु, शरीफ़,
402
00:33:21,291 --> 00:33:23,293
वफ़ादार इंसान नहीं देखा।
403
00:33:28,507 --> 00:33:30,467
मैं भी कभी किसी को चाहती थी।
404
00:33:32,136 --> 00:33:35,472
जिसके लिए
मैं ऐसा बेकार सा भाषण दे सकती थी।
405
00:33:38,058 --> 00:33:42,146
उसका नाम ज़ेव था। हम जंग के बाद मिले थे।
406
00:33:43,063 --> 00:33:45,065
हम एक ही तरह का काम करते थे।
407
00:33:46,650 --> 00:33:47,651
हमें प्यार हो गया।
408
00:33:49,570 --> 00:33:51,155
हम 20 सालों तक साथ रहे।
409
00:33:51,155 --> 00:33:56,160
और फिर एक ने दूसरे को अपने काम से बढ़कर
अहमियत दी, और दूसरा,
410
00:33:57,828 --> 00:34:00,122
उसे लगता है कि काम ही सबसे ज़रूरी है।
411
00:34:00,914 --> 00:34:04,793
के काम सबसे महत्वपूर्ण होता है।
412
00:34:08,422 --> 00:34:10,174
ज़ेव बड़े किस्मतवाले हैं,
413
00:34:12,551 --> 00:34:15,679
कि उन्होंने आपको इतनी देर तक चाहा।
414
00:34:21,769 --> 00:34:23,687
शायद हमें और वाइन पीनी चाहिए।
415
00:34:23,687 --> 00:34:28,358
-हमने बहुत वाइन पी ली, है न?
-नहीं। मैं आपके साथ पियूँगी।
416
00:34:28,358 --> 00:34:32,696
पर क्या यह गैर-यहूदी लड़की
पहले शौचालय जा सकती है?
417
00:34:33,322 --> 00:34:35,866
ज़रूर, बेटा। लंबे हाल में आगे की तरफ़ है।
418
00:34:45,793 --> 00:34:47,127
तुम इसके लायक नहीं हो।
419
00:35:16,073 --> 00:35:19,618
गुड मॉर्निंग।
मैं अपने पिता से मिलने आई हूँ।
420
00:35:51,942 --> 00:35:53,610
काफ़ी समय बाद आना हुआ।
421
00:35:57,948 --> 00:36:00,200
मुझसे सच जानने के लिए आई हो?
422
00:36:03,370 --> 00:36:04,288
नहीं।
423
00:36:06,290 --> 00:36:08,876
नहीं, अपना वाला बताने आई हूँ।
एतराज़ तो नहीं?
424
00:36:48,081 --> 00:36:49,833
जब मैं छोटी सी थी,
425
00:36:51,835 --> 00:36:53,003
मेरे पिता ने
426
00:36:55,339 --> 00:36:56,924
मुझे एक रेलगाड़ी में बिठा दिया।
427
00:36:57,674 --> 00:37:01,261
वह रेलगाड़ी जिसे मुझे
किसी सुरक्षित जगह ले जाना था,
428
00:37:01,261 --> 00:37:04,431
और मेरे पिता ने मुझसे वादा किया
429
00:37:05,849 --> 00:37:10,729
कि एक दिन वह मेरे पास लौटकर आएँगे
और मैं फिर उनकी बाहों में होऊँगी।
430
00:37:10,938 --> 00:37:12,105
और मैं यहाँ हूँ।
431
00:37:14,107 --> 00:37:18,111
मैं इतनी दूर, इतनी देर बाद आई हूँ,
432
00:37:19,071 --> 00:37:20,864
क्योंकि मेरे पिता ने झूठ कहा था।
433
00:37:24,201 --> 00:37:28,872
उन्होंने मुझसे वादा किया था
कि एक दिन वह फिर मुझसे मिलेंगे
434
00:37:28,872 --> 00:37:32,292
और मैं आपसे पूछने आई हूँ कि क्यों।
435
00:37:33,585 --> 00:37:38,131
मैं आपसे यह पूछने आई हूँ कि उन्होंने
झूठ क्यों कहा, क्योंकि आपको पता है।
436
00:37:39,716 --> 00:37:41,927
सिर्फ़ आपको पता हो सकता है।
437
00:37:41,927 --> 00:37:47,140
सिर्फ़ आपके पास जवाब है
क्योंकि आप ही जवाब हैं।
438
00:37:47,933 --> 00:37:51,895
क्योंकि आपने उस वादे को झूठ में बदला
439
00:37:51,895 --> 00:37:57,442
जब आपने मेरे पिता को 2 जुलाई, 1943 को,
बर्गन-बेलसन में गोली मारी थी।
440
00:37:57,442 --> 00:37:59,736
मैंने सही कहा न, श्रीमान मंट्ज़?
441
00:38:13,250 --> 00:38:15,669
मैं तुमसे माफ़ी चाहता हूँ।
442
00:38:35,022 --> 00:38:36,606
मैं तुमसे माफ़ी चाहता हूँ।
443
00:40:32,139 --> 00:40:32,973
हैलो।
444
00:40:33,765 --> 00:40:34,850
आपकी क्या मदद करूँ?
445
00:40:37,060 --> 00:40:38,728
मेरा नाम एन्टोनियो कोस्टा है।
446
00:40:38,728 --> 00:40:42,065
ये मेरे ग्राहक, केट और हेमिश ह्यूज़ हैं।
447
00:40:42,482 --> 00:40:45,902
इन्होंने पास ही में
छुट्टियों के लिए घर लिया है
448
00:40:45,902 --> 00:40:47,779
और उसके लिए फ़र्नीचर ढूँढ़ रहे हैं।
449
00:40:50,407 --> 00:40:52,659
अफ़सोस, आज हम जल्दी दुकान बंद कर रहे हैं।
450
00:40:53,660 --> 00:40:55,495
हम जल्दी से देख लेंगे।
451
00:40:56,580 --> 00:40:59,374
ज़रा शौचालय जा सकता हूँ?
काफ़ी दूर से आए हैं।
452
00:41:00,834 --> 00:41:02,335
वह पीछे की तरफ़ है।
453
00:42:02,687 --> 00:42:06,066
-संभलकर।
-घबराइए नहीं।
454
00:42:07,609 --> 00:42:08,568
नहीं!
455
00:42:09,694 --> 00:42:10,570
यह क्या है?
456
00:42:10,570 --> 00:42:11,488
हमें नहीं पता।
457
00:42:11,488 --> 00:42:15,825
इन्होंने हिटलर को नहीं,
जोसफ़ मेंगले को छुपाकर रखा है।
458
00:42:17,160 --> 00:42:19,579
मौत का फ़रिश्ता, वह कहाँ है?
459
00:42:21,206 --> 00:42:22,415
मेंगले कहाँ है?
460
00:42:22,415 --> 00:42:23,959
-वह यहाँ नहीं है।
-गीता।
461
00:42:23,959 --> 00:42:26,044
बोलो। वह इस समय कहाँ है?
462
00:42:26,836 --> 00:42:28,380
-मर चुका है।
-बकवास।
463
00:42:29,297 --> 00:42:31,633
तीन महीने पहले, वह छुट्टी मनाने के लिए गया
464
00:42:34,052 --> 00:42:36,888
और तैरते समय उसे दौरा पड़ा
और वह डूबकर मर गया।
465
00:42:36,888 --> 00:42:40,267
सच में, हमें काफ़ी समय तक नहीं पता था।
466
00:42:40,934 --> 00:42:44,437
कुछ साल पहले ही
हमें उसकी असलियत का पता चला।
467
00:42:44,437 --> 00:42:49,609
उसके मरने के बाद, हम अखबारों के पास गए।
हमने कहानी बताने की कोशिश की।
468
00:42:49,609 --> 00:42:53,530
हाँ। और फिर हमें एक बूढ़ी औरत का फ़ोन आया।
469
00:42:54,072 --> 00:42:59,077
उसने वादा किया कि रेलगाड़ी से आएगी
और मुँह बंद करने के लिए 2 मिलियन देगी।
470
00:43:00,453 --> 00:43:01,329
क्रो।
471
00:43:02,664 --> 00:43:04,457
और उतना पैसा मिलने के बाद,
472
00:43:05,875 --> 00:43:07,669
हमें काम करने की ज़रूरत न पड़ती।
473
00:43:10,463 --> 00:43:12,257
मूली से ही फ़र्क पड़ता है।
474
00:43:12,257 --> 00:43:14,884
अगर कभी कोई कहे कि उसे मूली पसंद नहीं,
475
00:43:15,051 --> 00:43:16,678
तो उल्टी तरफ़ भागना।
476
00:43:16,678 --> 00:43:18,179
वो पिंजरे किसके लिए हैं?
477
00:43:24,561 --> 00:43:27,647
मैं कभी-कभी जादू करती हूँ, बेटा।
सैम ने बताया नहीं?
478
00:43:27,647 --> 00:43:31,067
हावा मौसी एक कलाकार हैं, करतब करती हैं।
479
00:43:31,067 --> 00:43:32,652
चौकसी वाली तस्वीरें हैं,
480
00:43:33,653 --> 00:43:39,367
और नक्शे और एस एस अफ़सरों के नाम
और चाकू और बंदूकें हैं।
481
00:43:39,367 --> 00:43:40,410
हाँ।
482
00:43:42,245 --> 00:43:43,371
नाज़ी ढूँढ़ते हैं।
483
00:43:48,084 --> 00:43:50,503
यह मज़ाक कर रही हैं।
484
00:43:50,503 --> 00:43:54,758
मैं मज़ाक नहीं कर रही। हम यही करते हैं।
485
00:43:55,759 --> 00:43:59,346
हम नाज़ियों को ढूँढ़ते हैं
और फिर उन्हें खत्म करते हैं।
486
00:44:00,388 --> 00:44:02,182
अगर क्लारा परिवार में शामिल होगी,
487
00:44:02,182 --> 00:44:05,185
इसे पारिवारिक कारोबार
जानने का हक है, जोनाह।
488
00:44:09,814 --> 00:44:14,694
इसका नाम जोनाह है, यानी "और व्हेल।"
जोनाह हाइडलबम।
489
00:44:14,694 --> 00:44:18,281
नहीं पता कि सैम राबिनो कहाँ से आया,
पर उसमें एक अलग बात थी।
490
00:44:18,281 --> 00:44:19,783
क्लारा।
491
00:44:19,783 --> 00:44:21,201
मत...
492
00:44:21,618 --> 00:44:24,287
-क्लारा।
-यही ठीक है।
493
00:44:43,723 --> 00:44:45,767
ए, मुझे कुछ दिखा।
494
00:45:06,913 --> 00:45:08,164
सरासर बकवास है।
495
00:45:13,336 --> 00:45:14,254
मुरे।
496
00:45:17,048 --> 00:45:20,969
उन्हें लगता है
कि मैं असमर्थ हूँ, बूढ़ी हूँ।
497
00:45:24,305 --> 00:45:27,350
जानते हो, मुझे कैसे पता कि मैं बूढ़ी नहीं?
498
00:45:30,103 --> 00:45:33,857
क्योंकि मुझे तुम्हारे साथ बूढ़ा होना था।
499
00:45:42,615 --> 00:45:43,533
हैलो?
500
00:46:10,727 --> 00:46:12,604
शुक्रिया। आ जाओ।
501
00:46:45,845 --> 00:46:47,347
भगवान के लिए।
502
00:46:53,228 --> 00:46:54,145
दफ़ा हो जाओ।
503
00:46:57,482 --> 00:47:01,277
-हे भगवान।
-मैं समझाता हूँ। मुझे थोड़ा समय दो।
504
00:47:01,402 --> 00:47:03,655
-मैं सब समझाता हूँ।
-नहीं। क्यों?
505
00:47:03,905 --> 00:47:07,951
मैं तुम्हारी बात क्यों सुनूँ, जोनाह?
तुम्हारी हर बात एक झूठ था।
506
00:47:07,951 --> 00:47:09,869
-सच जानना चाहती हो?
-हाँ।
507
00:47:11,037 --> 00:47:13,873
तीन साल पहले, आधी रात को मेरी आँख खुली
और देखा कि
508
00:47:13,873 --> 00:47:17,043
एक आदमी ने मेरी दादी को मार डाला।
वह मेरी बाहों में मरीं।
509
00:47:17,043 --> 00:47:21,381
वह इसलिए मरीं क्योंकि उनका आखिरी साल
नाज़ी जंग अपराधियों की तलाश में गुज़रा।
510
00:47:21,381 --> 00:47:25,593
उस साढ़े पाँच फुट वाली औरत को
उसी नाज़ी ने मारा जिसे वह ढूँढ़ रही थीं,
511
00:47:25,593 --> 00:47:28,555
इसलिए उनके बाद, मैंने उनकी जगह ले ली।
512
00:47:28,555 --> 00:47:31,599
मुझे उनका हत्यारा मिला।
फिर दर्जनों और मिले।
513
00:47:31,599 --> 00:47:33,059
रात को बाहर क्यों रहता था?
514
00:47:33,059 --> 00:47:36,479
नींद में चीखता क्यों था?
नाम क्यों बदला? इस सब के लिए।
515
00:47:36,479 --> 00:47:37,981
क्योंकि इसका कोई अंत नहीं।
516
00:47:37,981 --> 00:47:40,650
और मैं यहाँ इसे
हमेशा के लिए खत्म करना चाहता हूँ,
517
00:47:40,650 --> 00:47:43,361
ताकि तुम्हारे साथ ज़िंदगी गुज़ार सकूँ।
518
00:47:43,361 --> 00:47:44,279
नहीं।
519
00:47:45,321 --> 00:47:47,490
-नीचे। सुनो, जब कहूँ...
-जोनाह?
520
00:47:47,490 --> 00:47:50,577
...शौचालय में जाओ। जाओ।
छुप जाओ और बाहर मत निकलना।
521
00:47:50,577 --> 00:47:51,619
जोनाह।
522
00:47:52,912 --> 00:47:53,871
जोनाह।
523
00:47:57,166 --> 00:47:58,251
बाहर निकलो, जोनाह।
524
00:48:02,380 --> 00:48:04,007
जोनाह।
525
00:48:06,593 --> 00:48:07,677
जोनाह।
526
00:48:10,930 --> 00:48:11,848
ए, जोनाह।
527
00:48:15,810 --> 00:48:16,728
जोनाह।
528
00:48:24,444 --> 00:48:25,320
जोनाह।
529
00:48:27,238 --> 00:48:28,156
जोनाह।
530
00:48:30,450 --> 00:48:31,284
जोनाह।
531
00:48:44,922 --> 00:48:46,924
आकर मुझे पकड़ लो!
532
00:48:48,134 --> 00:48:50,553
हटो। सामने से हटो।
533
00:49:37,684 --> 00:49:38,685
हटो।
534
00:50:28,735 --> 00:50:31,612
देखो, पहले जो हुआ,
उसके लिए माफ़ी चाहता हूँ।
535
00:50:34,741 --> 00:50:37,744
मुश्किल शायद यह है कि मैं...
536
00:50:39,495 --> 00:50:41,497
मैं अभी भी तुमसे प्यार करता हूँ।
537
00:50:42,665 --> 00:50:44,125
पहले नशा उतर जाने दो।
538
00:50:45,501 --> 00:50:47,211
देखो, मैं सब छोड़ सकता हूँ।
539
00:50:47,211 --> 00:50:49,922
-तुम यह जानती हो।
-हमारी जोड़ी नहीं जमेगी।
540
00:50:49,922 --> 00:50:52,633
-कैसे कह सकती हो?
-मैं तुम्हें नहीं संभाल सकती।
541
00:50:52,967 --> 00:50:56,179
दिन-रात का काम है,
और मेरा पहले से बच्चा है, लॉनी।
542
00:50:57,180 --> 00:50:59,182
और मेरे पास देने लायक और कुछ नहीं है।
543
00:51:20,077 --> 00:51:20,912
जो।
544
00:51:24,707 --> 00:51:26,918
जो।
545
00:51:33,883 --> 00:51:35,927
जो।
546
00:52:05,998 --> 00:52:10,837
नहीं! मुझे छोड़ दो!
547
00:52:11,504 --> 00:52:12,463
क्लारा!
548
00:52:24,642 --> 00:52:25,893
क्लारा!
549
00:52:27,228 --> 00:52:28,396
क्लारा!
550
00:52:31,774 --> 00:52:33,359
क्लारा!
551
00:52:33,985 --> 00:52:34,819
नहीं!
552
00:53:53,272 --> 00:53:55,274
द्वारा अनुवादित परवीन कौर शोम
553
00:53:55,274 --> 00:53:57,360
रचनात्मक पर्यवेक्षक
अशोक बक्षी