1
00:00:11,637 --> 00:00:12,888
हैलो।
2
00:00:13,639 --> 00:00:15,099
मेरा नाम हावा है।
3
00:00:16,434 --> 00:00:18,018
यह जॉर्ज है।
4
00:00:18,018 --> 00:00:19,478
रेबेक्का को तो जानते हो।
5
00:00:19,854 --> 00:00:21,814
रेबेक्का!
6
00:00:21,814 --> 00:00:27,611
तुम्हें जिस तरह से यहाँ लाया गया,
उसके लिए तहे दिल से माफ़ी चाहती हूँ।
7
00:00:27,611 --> 00:00:29,780
पर तुम लोगों को गड़बड़ करने कैसे देते?
8
00:00:31,490 --> 00:00:34,827
शायद ये बोलना चाहते हैं।
पट्टी नीचे कर सकते हो?
9
00:00:37,538 --> 00:00:39,540
-हम गड़बड़ करते?
-कैसे कर सकती हो?
10
00:00:40,249 --> 00:00:41,250
तुम्हें क्या चाहिए?
11
00:00:42,209 --> 00:00:44,378
जॉर्ज, खाना ले आओगे?
12
00:00:44,378 --> 00:00:45,755
ज़रूर, इमा।
13
00:00:55,681 --> 00:00:57,725
तुम लोग झाँसा देने के लिए थे
14
00:00:57,725 --> 00:01:01,395
ताकि इसके संचालकों का ध्यान भंग करके,
इसे ज़िंदा सामने लाएँ,
15
00:01:01,395 --> 00:01:03,647
इससे पहले कि तुम गलती से इसे मारते।
16
00:01:03,647 --> 00:01:05,775
तुम पहले भी ऐसा कर चुके हो न?
17
00:01:05,775 --> 00:01:07,151
यह क्या बात हुई?
18
00:01:19,205 --> 00:01:20,831
हैलो, नन्हे पंछी।
19
00:01:23,501 --> 00:01:24,418
क्लॉस।
20
00:01:25,169 --> 00:01:26,712
अडॉल्फ़ हिटलर कहाँ है?
21
00:01:26,712 --> 00:01:28,464
भाड़ में जाओ।
22
00:01:30,758 --> 00:01:31,759
रेबेक्का।
23
00:01:36,013 --> 00:01:38,891
रुको। मुझे नहीं पता।
कसम से। मुझे नहीं पता।
24
00:01:38,891 --> 00:01:41,477
हिटलर के अड्डे पर कोई नहीं जाता।
25
00:01:43,354 --> 00:01:46,023
अच्छा। रुको। सिवाय एक आदमी के।
26
00:01:46,148 --> 00:01:46,982
क्रो।
27
00:01:47,441 --> 00:01:50,236
-क्रो कौन है?
-रायक का मुख्य हत्यारा।
28
00:01:50,236 --> 00:01:53,447
उसने ब्रीफ़केस लेने के लिए
एक आदमी को भेजना था।
29
00:01:53,447 --> 00:01:57,243
-उसे ब्रीफ़केस कहाँ पहुँचाना था?
-मुझे नहीं पता। कसम से।
30
00:01:57,243 --> 00:01:58,369
उसके पास एक चाबी थी।
31
00:01:59,119 --> 00:02:01,497
उसकी, सामान पहुँचाने वाले की
जेब में चाबी थी।
32
00:02:02,373 --> 00:02:03,332
मैं...
33
00:02:04,124 --> 00:02:05,876
कोई मुझे खोलेगा? चलो भी।
34
00:02:24,478 --> 00:02:27,231
होटल की चाबी है।
जॉर्ज, पता करो किस होटल की है।
35
00:02:27,439 --> 00:02:30,442
और इसे बाद के लिए बचाकर रखो।
36
00:02:30,776 --> 00:02:32,945
नहीं! रुको! नहीं!
37
00:02:33,487 --> 00:02:34,780
रुको!
38
00:02:37,908 --> 00:02:38,742
ठीक कह रही है।
39
00:02:38,742 --> 00:02:39,910
क्या मतलब?
40
00:02:39,910 --> 00:02:41,370
हमने स्पेन में गड़बड़ की।
41
00:02:41,370 --> 00:02:42,538
न, तुमने गड़बड़ की!
42
00:02:42,538 --> 00:02:45,958
इसने क्लॉस को पकड़ा।
हिटलर के एक कदम करीब पहुँची।
43
00:02:45,958 --> 00:02:49,962
उस तक पहुँचने के लिए हमें
और लोगों की ज़रूरत है। हमें नया दल चाहिए।
44
00:02:49,962 --> 00:02:51,380
शायद वह हमें मिल गया।
45
00:02:55,801 --> 00:02:56,677
इन्हें खोल दो।
46
00:03:15,613 --> 00:03:17,031
धोखेबाज़ कहीं के!
47
00:03:18,449 --> 00:03:20,451
हम साथ मिलकर काम नहीं करेंगे।
48
00:03:20,910 --> 00:03:23,370
हम साथ मिलकर
नाज़ियों का शिकार नहीं करेंगे।
49
00:03:23,370 --> 00:03:26,582
हम किसी के साथ हाथ नहीं मिलाते।
50
00:03:29,084 --> 00:03:31,921
उस घटिया आदमी ने तुम्हारे साथ
ऐसा क्या किया होगा।
51
00:03:32,463 --> 00:03:33,672
मायर ने।
52
00:03:35,966 --> 00:03:37,676
खुद को देखो।
53
00:03:41,472 --> 00:03:43,140
पता है कि वह तुममें ज़िंदा है।
54
00:03:44,016 --> 00:03:44,892
कौन?
55
00:03:46,435 --> 00:03:47,436
रूथ।
56
00:03:47,895 --> 00:03:49,104
तुम...
57
00:03:50,689 --> 00:03:52,483
मेरी दादी को नहीं जानती थी।
58
00:03:54,526 --> 00:03:56,028
रूथ मेरी बहन थी।
59
00:04:00,157 --> 00:04:02,076
रूथ की बहन शिविर में ही मर गई थी।
60
00:04:02,534 --> 00:04:05,287
तो फिर, मैं कोई भूत हूँ।
61
00:04:05,996 --> 00:04:10,542
और यह कोई भूतिया कहानी होगी।
62
00:05:28,328 --> 00:05:34,334
हन्टर्स
63
00:06:27,888 --> 00:06:29,306
विक्टर।
64
00:06:32,518 --> 00:06:34,645
यह कोई सपना नहीं है।
65
00:06:34,645 --> 00:06:37,397
प्लीज़, मेरा सब कुछ ले लो।
66
00:06:39,233 --> 00:06:42,027
तुमने मुझे पहचाना नहीं, विक्टर?
67
00:06:44,488 --> 00:06:46,198
काफ़ी अरसा बीत चुका है।
68
00:06:47,741 --> 00:06:50,410
मैं तुम्हारी मदद करता हूँ।
69
00:06:54,832 --> 00:06:55,791
इसे पहनो।
70
00:07:03,465 --> 00:07:05,217
-तुम।
-मैं।
71
00:07:06,009 --> 00:07:09,805
फ़्रिट्ज़ ने बताया कि तुम यहाँ मिलोगे।
72
00:07:10,597 --> 00:07:11,765
तुम उसे जानते हो।
73
00:07:12,724 --> 00:07:14,476
उससे निबटना मुश्किल नहीं था।
74
00:07:15,269 --> 00:07:16,603
पर तुम्हारा मुझे नहीं पता।
75
00:07:17,855 --> 00:07:20,357
तुम्हारा क्या करेंगे, विक्टर?
76
00:07:26,155 --> 00:07:29,408
तुम शिविर में से कैसे बच निकली?
77
00:07:29,408 --> 00:07:33,287
छोड़ो भी। मुझे बदमाशों की पहचान है।
हम इसके साथ काम नहीं करेंगे।
78
00:07:33,287 --> 00:07:36,790
-तुम गलती कर रही हो।
-एक और शब्द मत कहना, धोखेबाज़।
79
00:07:36,790 --> 00:07:39,918
-कौन सी सड़क पर पली-बढ़ी?
-शेशेबज़ेस्का।
80
00:07:41,336 --> 00:07:43,589
-पिता का क्या नाम है?
-एब्राहम।
81
00:07:43,589 --> 00:07:45,132
मेरी माँ, फ़्रूमा।
82
00:07:45,132 --> 00:07:46,633
-और तुम्हारी...
-पोर्या?
83
00:07:47,509 --> 00:07:49,428
पोर्या हमारी बिल्ली का नाम था।
84
00:07:50,387 --> 00:07:54,349
उस बिल्ली की वजह से,
रूथ के बाज़ू पर एक बड़ा सा निशान था।
85
00:07:59,271 --> 00:08:01,523
उसे आँधियाँ बड़ी अच्छी लगती थीं।
86
00:08:02,649 --> 00:08:04,526
-और महक...
-लैवेंडर की।
87
00:08:04,526 --> 00:08:08,280
और उसे मज़ाक करना आता था
और बहुत बुद्धिमान थी।
88
00:08:09,781 --> 00:08:10,908
नाक में दम कर देती थी।
89
00:08:13,118 --> 00:08:14,286
मेरी हिफ़ाज़त करती थी।
90
00:08:15,829 --> 00:08:19,458
और मुझे अपनी बड़ी बहन की
हर बात बहुत अच्छी लगती थी।
91
00:08:23,212 --> 00:08:25,797
शायद तुमने उससे नाक में दम करना
अच्छे से सीखा।
92
00:08:25,797 --> 00:08:28,800
अगर आज रात हमने गड़बड़ की
तो एकसाथ काम क्यों करना है?
93
00:08:28,800 --> 00:08:32,346
क्योंकि कभी हम 20 हुआ करते थे,
और अब तीन बचे हैं।
94
00:08:32,346 --> 00:08:36,183
वे चंद लोग जिन्हें परवाह है,
उनकी उम्र हो गई है और मरने वाले हैं।
95
00:08:36,475 --> 00:08:37,809
नई भर्ती कम है।
96
00:08:39,228 --> 00:08:40,896
तुम परिवार का हिस्सा तो हो।
97
00:08:40,896 --> 00:08:44,191
अडॉल्फ़ की स्वाभाविक मौत से पहले,
अगर उसे हासिल करना है,
98
00:08:44,191 --> 00:08:45,692
तो हमें एकसाथ काम करना होगा।
99
00:09:00,332 --> 00:09:04,002
क्लॉस ने बताया कि क्रो ही हिटलर तक
पहुँचने का एकमात्र ज़रिया है।
100
00:09:04,002 --> 00:09:06,922
-उस गंजे आदमी को...
-किसी होटल में
101
00:09:06,922 --> 00:09:09,132
क्रो तक यह ब्रीफ़केस पहुँचाना था।
102
00:09:09,132 --> 00:09:10,759
वह कोई मामूली होटल नहीं है।
103
00:09:12,552 --> 00:09:14,054
मशहूर ला अबाडिया है।
104
00:09:14,054 --> 00:09:15,722
जो पहले मठ था।
105
00:09:15,722 --> 00:09:18,225
मठधारी भी होटल बनाने वालों को बेचते हैं।
106
00:09:21,812 --> 00:09:25,983
तो, गंजे आदमी की जगह
हम होटल जाएँगे, वहाँ ब्रीफ़केस छोड़ेंगे,
107
00:09:25,983 --> 00:09:30,320
क्रो को सामने लाएँगे,
क्रो पर कब्ज़ा करेंगे, और उसे
108
00:09:30,320 --> 00:09:32,489
हिटलर तक पहुँचाने के लिए मजबूर करेंगे।
109
00:09:42,082 --> 00:09:45,711
होटल अंतरराष्ट्रीय अपराधियों
और चोरों का अड्डा है।
110
00:09:46,712 --> 00:09:50,632
नाज़ियों ने पहले इसका इस्तेमाल किया है,
और उनकी हर जगह नज़र है।
111
00:09:50,632 --> 00:09:53,468
हमें बचकर रहना होगा।
112
00:09:56,805 --> 00:10:00,976
क्रो को पकड़कर उसका मुँह खुलवाने के लिए
हमारे पास यह एक शाम है,
113
00:10:01,351 --> 00:10:02,853
सिर्फ़ यह शाम।
114
00:10:07,107 --> 00:10:11,778
मिंडी, तुम होटल की चाबी लेकर
माल पहुँचाने वाले के कमरे में घुसोगी।
115
00:10:11,778 --> 00:10:16,033
वहाँ, तुम पता लगाओगी
कि क्रो के साथ मुलाकात कहाँ होनी है।
116
00:10:23,999 --> 00:10:24,875
रिसेप्शन।
117
00:10:24,875 --> 00:10:27,794
हाँ, हैलो। बत्ती जलबुझ रही थी।
118
00:10:27,794 --> 00:10:30,839
आज रात 7:00 बजे आपके लिए
दो लोगों की बुकिंग है।
119
00:10:31,631 --> 00:10:33,091
जब उसे पता चल जाए,
120
00:10:33,091 --> 00:10:36,345
जोनाह और मैं वहाँ उसका इंतज़ार करेंगे।
121
00:10:38,221 --> 00:10:41,641
चाहे जो भी हो जाए,
लॉनी और जॉर्ज ब्रीफ़केस के साथ रहेंगे।
122
00:10:42,351 --> 00:10:44,102
और लड़कियो, तुम्हें हमें
123
00:10:44,102 --> 00:10:46,938
-बचाना होगा।
-नीचे की मंज़िल से शुरू करके,
124
00:10:46,938 --> 00:10:49,566
ऊपर की ओर जाएँगे। क्रो की हर जगह नज़र है।
125
00:10:49,566 --> 00:10:53,695
उसके हत्यारे हमेशा साथ होते हैं।
उन्हें खत्म कर, उसे निहत्था छोड़ेंगे।
126
00:10:54,696 --> 00:10:55,822
रसोई खाली है।
127
00:10:55,822 --> 00:10:57,783
-मैं क्लारा बोल रही हूँ।
-और सैम।
128
00:10:57,783 --> 00:10:59,117
अपना संदेश छोड़ दीजिए!
129
00:10:59,117 --> 00:11:02,788
माफ़ करना जो अभी तक फ़ोन नहीं किया।
देर तक पुरालेखों में था।
130
00:11:02,788 --> 00:11:04,373
सुबह तुम्हें फ़ोन करूँगा।
131
00:11:06,875 --> 00:11:07,876
तुमसे प्यार है।
132
00:11:10,253 --> 00:11:11,588
घर आने का इंतज़ार है।
133
00:11:55,799 --> 00:11:56,883
बत्तख।
134
00:11:57,676 --> 00:11:59,719
बटेर। बतख।
135
00:12:00,679 --> 00:12:02,097
कौआ नहीं।
136
00:12:02,097 --> 00:12:05,392
तुम्हें नहीं लगता कि ब्रीफ़केस देख,
क्रो को शक होगा?
137
00:12:05,392 --> 00:12:07,853
वह ब्रीफ़केस नहीं उठाएगा।
138
00:12:07,853 --> 00:12:09,563
उसका कोई आदमी उठाएगा।
139
00:12:09,563 --> 00:12:11,022
पर वह यहीं है। देखते रहना।
140
00:12:12,441 --> 00:12:13,942
कोई भी हो सकता है।
141
00:12:15,277 --> 00:12:17,446
मेमने का गोश्त है! तुम्हें पसंद है?
142
00:12:17,446 --> 00:12:19,489
मुझे गोश्त से कोई मतलब नहीं।
143
00:12:19,489 --> 00:12:22,784
-खाने के बारे में नहीं सोच रहा।
-हम इसी आड़ में आए हैं।
144
00:12:23,743 --> 00:12:25,537
हम खाने आए हैं, तुम खाना खाओगे।
145
00:12:25,537 --> 00:12:28,748
मैं तुम्हारा हुक्म नहीं मानूँगा, मौसी।
146
00:12:28,748 --> 00:12:33,587
हम यहाँ सिर्फ़ इसलिए हैं
क्योंकि मुझे क्लॉस मिला।
147
00:12:34,546 --> 00:12:37,632
हाँ। अब तुम श्रीमान नेताजी हो।
148
00:12:37,632 --> 00:12:40,343
गद्दी संभालने के लिए तुमने मायर को मारा।
149
00:12:40,343 --> 00:12:41,970
मैंने वुल्फ़ को मारा
150
00:12:41,970 --> 00:12:45,557
-और अमरीका में चौथे रायक को रोका।
-स्पेन में क्या हुआ था?
151
00:12:46,349 --> 00:12:49,686
वहाँ क्या हुआ?
तुम्हारी नन्ही फौज ने तुम्हें क्यों छोड़ा?
152
00:12:51,980 --> 00:12:54,608
तुम इस तलाश के
प्रभारी बनना चाहते हो, लड़के?
153
00:12:55,358 --> 00:12:58,445
तो क्यों न हम एक शर्त लगाएँ?
154
00:13:00,405 --> 00:13:03,783
ये लोग जो खाना खाने आए हैं,
इन्हीं में से एक क्रो है।
155
00:13:05,535 --> 00:13:09,831
जो भी बताएगा कि वह कौन है,
उसी को दायित्व मिलेगा।
156
00:13:10,665 --> 00:13:12,125
हारने वाला खाना खिलाएगा।
157
00:13:13,335 --> 00:13:16,213
ठीक है। तुम पैसे दोगी,
इसलिए मैं नूडल्स मंगवाऊँगा।
158
00:13:16,213 --> 00:13:18,632
बढ़िया। मुझे शर्त लगाना अच्छा लगता है।
159
00:13:21,676 --> 00:13:23,553
-साइड ऑर्डर ऑफ़ वेंजेंस?
-नहीं।
160
00:13:23,553 --> 00:13:25,013
द टोलीडो कनेक्शन?
161
00:13:25,805 --> 00:13:27,849
-नहीं।
-स्ट्रेंजर इन डेंजर 2?
162
00:13:27,849 --> 00:13:29,142
फ़ार आउट, डाउन अंडर?
163
00:13:29,851 --> 00:13:31,144
बॉन्कर्स इन यॉन्कर्स?
164
00:13:31,144 --> 00:13:34,189
यंग मैन, द वाई.एम.सी.ए. स्टोरी? नहीं?
165
00:13:34,189 --> 00:13:36,441
मीट मी इन पकिप्सी? ब्यूअर वर्सेज़ वर्न?
166
00:13:36,441 --> 00:13:39,528
-द 33 स्पैरोज़?
-तुम्हारी फ़िल्में नहीं देखीं, लॉनी।
167
00:13:39,986 --> 00:13:41,655
उसे द 33 स्पैरोज़ अच्छी लगी थी।
168
00:13:42,405 --> 00:13:44,783
फ़्लैश की फ़िल्मों में
वह उसे बहुत पसंद थी।
169
00:13:45,158 --> 00:13:47,118
वह पूरा समय हँसती रही।
170
00:13:49,037 --> 00:13:50,830
टीबी पर आधारित है।
171
00:13:51,998 --> 00:13:52,958
वह कौन है?
172
00:13:53,750 --> 00:13:54,668
रॉक्सी।
173
00:13:55,335 --> 00:13:56,503
रॉक्सी और तुम?
174
00:13:57,587 --> 00:13:58,755
तुम पर दिल आया था?
175
00:13:58,755 --> 00:14:01,216
था, है। क्या पता?
176
00:14:04,344 --> 00:14:05,262
था।
177
00:14:06,388 --> 00:14:07,430
बिल्कुल था।
178
00:14:09,182 --> 00:14:11,393
लॉनी, इतनी मत पियो।
179
00:14:12,310 --> 00:14:13,395
ठीक है। हे भगवान!
180
00:14:15,605 --> 00:14:16,940
मौज-मस्ती कैसे मनाते हो?
181
00:14:16,940 --> 00:14:18,608
बार में पीने के अलावा।
182
00:14:20,860 --> 00:14:21,861
तुम क्या कर रहे हो?
183
00:14:30,412 --> 00:14:31,496
जैसा फ़िल्म में था?
184
00:14:32,581 --> 00:14:33,582
चिड़िया।
185
00:14:34,874 --> 00:14:37,085
मैं मस्ती के लिए जादू करता हूँ।
186
00:14:40,130 --> 00:14:42,340
आज की रात बड़ी लंबी होगी।
187
00:14:43,508 --> 00:14:46,219
संभालना, पिएर, मुझे बाथरूम जाना है।
188
00:15:54,579 --> 00:15:57,999
मुझे पता चला कि तुम्हारा एक चित्र
पैले बोर्बोन में लटक रहा है।
189
00:15:57,999 --> 00:15:59,376
वान गॉग।
190
00:15:59,542 --> 00:16:00,919
हाँ, काम अच्छा चल रहा है।
191
00:16:03,213 --> 00:16:04,255
और मलीका?
192
00:16:06,508 --> 00:16:09,886
तुमने कभी हावा के लिए
किसी काम को उलझाया या आगे रही
193
00:16:09,886 --> 00:16:12,013
या उसके लिए हमें खतरे में डाला?
194
00:16:12,013 --> 00:16:13,515
कभी नहीं। ऐसा नहीं हुआ।
195
00:16:13,515 --> 00:16:16,351
अपनी समझ के खिलाफ़,
मैंने तुम्हें रोका नहीं।
196
00:16:16,351 --> 00:16:22,399
तुम्हें रोका नहीं। मैंने तुम्हें लॉनी,
जो, मेरी बहन, अपने बारे में सब कुछ बताया।
197
00:16:22,524 --> 00:16:25,527
मलीका को किताबें पढ़कर सुनाईं,
चिड़ियाघर ले गई। तुम पसंद थी।
198
00:16:25,527 --> 00:16:27,946
-रॉक्स, मैं...
-वह सब...
199
00:16:31,950 --> 00:16:35,036
मैं वह सब अनदेखा कर सकती हूँ,
200
00:16:35,912 --> 00:16:38,873
पर यह बात नहीं कर सकती,
तुम रूथ से कह सकती थी
201
00:16:38,873 --> 00:16:44,462
कि उसकी छोटी बहन बच गई थी, तुमने
नहीं बताया, और मैं कारण समझ नहीं पा रही।
202
00:16:46,798 --> 00:16:49,134
क्योंकि मुझे वह सच बताने का हक नहीं था।
203
00:16:50,552 --> 00:16:52,220
सच का कभी कोई मालिक नहीं होता।
204
00:16:54,013 --> 00:16:54,973
हैलो।
205
00:16:57,308 --> 00:16:58,226
सब ठीक है?
206
00:16:59,394 --> 00:17:00,395
-हाँ।
-हाँ।
207
00:17:01,312 --> 00:17:02,355
अच्छा, अगली मंज़िल।
208
00:17:52,906 --> 00:17:55,533
उसने क्वीन्स में बनी,
बुलोवा की घड़ी पहनी है।
209
00:17:55,533 --> 00:17:57,994
नाज़ी अमरीकी घड़ी पर यकीन नहीं करेगा।
210
00:17:57,994 --> 00:17:59,329
दाहिनी तरफ़ वाला बंदा।
211
00:17:59,871 --> 00:18:03,750
वह छह ग्लास वाइन पी चुका है।
हमारा हत्यारा होश में रहेगा।
212
00:18:03,750 --> 00:18:06,503
तुमने कहा था
कि क्रो ने पहले निशानेबाज़ी सीखी थी।
213
00:18:06,503 --> 00:18:08,838
निशानेबाज़ों का साँसों पर काबू होना चाहिए।
214
00:18:08,838 --> 00:18:11,049
मेरे पीछे वाले के पास दमे का इनहेलर है।
215
00:18:12,342 --> 00:18:14,719
वह औरत जिसका हाथ फूला हुआ है?
216
00:18:14,719 --> 00:18:16,596
चेचक का टीका।
217
00:18:16,596 --> 00:18:20,642
नाज़ियों का टीकों पर यकीन नहीं था
क्योंकि यहूदी वैज्ञानिक बनाते थे।
218
00:18:20,642 --> 00:18:24,813
वहाँ बैठी वह औरत,
अगाथा क्रिस्टी की प्रशंसक,
219
00:18:25,438 --> 00:18:28,858
हत्यारे का मिस मार्पल के बारे में पढ़ने से
साफ़ पता चलता है।
220
00:18:29,317 --> 00:18:30,652
आसानी से पकड़ में आएगी।
221
00:18:31,778 --> 00:18:34,739
मैं तुम्हारा खेल खेल रहा हूँ,
तुम भी मेरा वाला खेलो।
222
00:18:36,115 --> 00:18:37,992
मेरी दादी ने कहा कि तुम मर चुकी थी।
223
00:18:39,285 --> 00:18:41,162
तुम मेरे सामने कैसे बैठी हो?
224
00:18:43,665 --> 00:18:44,916
एक कैदी था।
225
00:18:45,834 --> 00:18:49,087
एक यहूदी ने मुझे मारने का आदेश दिया।
226
00:18:49,838 --> 00:18:55,426
पर उस आदमी ने खुद अपनी गर्दन काट ली।
अवज्ञा में।
227
00:18:56,302 --> 00:18:57,512
और चिंगारी जल उठी।
228
00:18:57,512 --> 00:19:00,306
वे पहरेदारों की तरफ़ मुड़े,
उन पर हावी हुए।
229
00:19:01,975 --> 00:19:03,184
मैं बच निकली।
230
00:19:04,811 --> 00:19:06,020
मैं भागी।
231
00:19:07,772 --> 00:19:10,608
मैं सात रातों तक भागती रही,
232
00:19:11,860 --> 00:19:13,361
जब तक घर नहीं पहुँची।
233
00:19:14,195 --> 00:19:16,990
एक नाज़ी अफ़सर और उसकी पत्नी
वहाँ रहने आए थे।
234
00:19:18,783 --> 00:19:21,786
और मेरे अंदर कुछ...
235
00:19:25,790 --> 00:19:27,083
वही मेरा पहला शिकार थे।
236
00:19:29,752 --> 00:19:31,129
मैं सिर्फ़ 16 साल की थी।
237
00:19:33,631 --> 00:19:34,924
बुरा हाल करके आई थी।
238
00:19:36,551 --> 00:19:38,803
भगवान का शुक्र है कि पकड़ी नहीं गई।
239
00:19:40,096 --> 00:19:42,307
पर जल्द ही मैंने सीखा
240
00:19:42,307 --> 00:19:46,895
कि सफ़ाई से काम करना और
कोई सुराग न छोड़ना कितना ज़रूरी होता है,
241
00:19:48,146 --> 00:19:51,274
जो कि सभी अच्छे हत्यारों को आना चाहिए,
जिससे पता चलता है
242
00:19:51,274 --> 00:19:54,193
कि तुम्हारी
दाहिनी तरफ़ वाले सज्जन नहीं हैं।
243
00:19:54,193 --> 00:19:57,280
उनकी कमीज़ पर तेल के निशान हैं।
244
00:19:57,280 --> 00:20:00,575
और मेरे पीछे वाले तीन आलसी बंदे भी नहीं।
245
00:20:01,242 --> 00:20:02,869
टमाटर की चटनी, वाइन, तेल।
246
00:20:06,289 --> 00:20:07,498
तुमने...
247
00:20:09,584 --> 00:20:12,545
जंग के बाद
तुम मेरी दादी के पास क्यों नहीं गई?
248
00:20:12,545 --> 00:20:13,963
लगा कि वह मर चुकी थी।
249
00:20:13,963 --> 00:20:17,008
-उन्हें ढूँढ़ने की कोशिश की?
-बिल्कुल।
250
00:20:17,008 --> 00:20:19,218
-और?
-उतना आसान नहीं है, जोनाह।
251
00:20:19,218 --> 00:20:22,388
-मुझे तो उतना ही आसान लगता है।
-तुम्हें कैसे पता?
252
00:20:40,031 --> 00:20:42,992
कमरा नंबर 317, हाल के एकदम आखिर में।
253
00:20:43,201 --> 00:20:46,579
-पक्का?
-हाँ, एकदम पक्का। चलो।
254
00:20:46,579 --> 00:20:50,124
-नहीं, तुम यहाँ लिफ़्ट के पास रुको।
-अगर वह निकल जाए तो।
255
00:20:53,086 --> 00:20:55,505
इसमें अब वह बात नहीं रही।
256
00:21:21,072 --> 00:21:22,240
वही है।
257
00:22:04,574 --> 00:22:05,491
हैरिएट!
258
00:22:08,244 --> 00:22:09,078
मिली!
259
00:22:09,370 --> 00:22:10,204
मिली।
260
00:23:04,092 --> 00:23:05,593
हमें भागना होगा!
261
00:23:06,302 --> 00:23:07,512
और किसे पता है?
262
00:23:09,055 --> 00:23:10,306
तुम मेरे पास आए थे।
263
00:23:11,808 --> 00:23:12,892
तुम्हें याद है?
264
00:23:13,434 --> 00:23:14,560
मैं कैसे भूल सकता हूँ?
265
00:23:14,560 --> 00:23:17,146
तुमने मेरे आगे घुटने टेके थे, है न?
266
00:23:17,146 --> 00:23:21,067
-कुत्ते की तरह। मैंने तुम्हें निकाला।
-मेरे बारे में और कौन जानता है?
267
00:23:21,526 --> 00:23:22,610
कोई नहीं।
268
00:23:23,361 --> 00:23:24,862
कसम से, विल्हेल्म।
269
00:23:25,863 --> 00:23:26,781
विल्हेल्म?
270
00:23:29,242 --> 00:23:31,786
तुम्हें लगता है
विल्हेल्म से बात कर रहे हो?
271
00:23:32,703 --> 00:23:34,080
नहीं।
272
00:23:35,498 --> 00:23:38,334
मैं मौत का फ़रिश्ता हूँ।
273
00:23:39,127 --> 00:23:41,921
मेरे बाद कयामत होगी।
274
00:23:43,047 --> 00:23:48,970
मैं वह हूँ जो मर्दों के जिस्म में से
उनकी आत्मा निकाल लेता है।
275
00:23:49,846 --> 00:23:53,724
मैं ईश्वर के जितना कठोर हूँ।
276
00:24:02,233 --> 00:24:04,110
मैं अपनी फ़ाइल लेने आया हूँ।
277
00:24:25,047 --> 00:24:26,215
कितने?
278
00:24:27,633 --> 00:24:30,845
तुम कितनों से बचे?
279
00:24:32,471 --> 00:24:33,556
हज़ारों से।
280
00:24:43,274 --> 00:24:44,817
तुम्हारी आखिरी वाली।
281
00:24:45,193 --> 00:24:48,154
याद है, तुम क्या हुआ करते थे?
282
00:24:52,241 --> 00:24:54,952
मैंने इस आदमी को कभी
ज़िंदगी में नहीं देखा।
283
00:25:03,794 --> 00:25:07,757
क्यों न हम विल्हेल्म को नष्ट कर दें?
284
00:25:08,507 --> 00:25:10,676
हम अभी के अभी फ़ाइल जला सकते हैं,
285
00:25:11,677 --> 00:25:13,012
मानो यह कभी थी ही नहीं।
286
00:25:13,512 --> 00:25:14,472
हमेशा के लिए खत्म।
287
00:25:14,472 --> 00:25:16,224
हाँ।
288
00:25:22,563 --> 00:25:26,692
जब तुमने उस आदमी, फ़्रिट्ज़ को भेजा,
289
00:25:28,611 --> 00:25:29,820
सब खत्म हो गया।
290
00:25:30,738 --> 00:25:34,742
तुम्हें जो भी चाहिए, मैं तुम्हें दूँगा।
291
00:25:34,742 --> 00:25:35,785
नहीं।
292
00:25:36,244 --> 00:25:38,621
-मुझे कुछ नहीं चाहिए।
-मैं भीख माँगता हूँ।
293
00:25:40,331 --> 00:25:41,582
मैं भीख माँगता हूँ।
294
00:25:43,542 --> 00:25:44,794
कुत्ते की तरह।
295
00:25:45,378 --> 00:25:46,212
हाँ।
296
00:25:48,214 --> 00:25:52,260
अगर तुम्हें सौंप दिया,
तो खुद को सौंपना होगा।
297
00:25:56,472 --> 00:25:57,556
सच कहा।
298
00:26:01,352 --> 00:26:04,855
पर मैं चाहता हूँ
कि तुम मेरी ज़िंदगी से गायब हो जाओ।
299
00:26:05,982 --> 00:26:07,358
तुम यह करोगे?
300
00:26:08,025 --> 00:26:08,859
हाँ।
301
00:26:11,612 --> 00:26:12,530
अच्छी बात है।
302
00:26:14,782 --> 00:26:15,700
अच्छी बात है।
303
00:26:22,915 --> 00:26:26,460
उसका एक बच्चा है। ऐसे नहीं दिखाऊँगा
कि उसका कोई मतलब नहीं।
304
00:26:26,460 --> 00:26:30,381
यह मेरे लिए मायने रखता है।
एक बड़ा सा इंसान है, है न?
305
00:26:30,881 --> 00:26:32,300
पर ऐसा है।
306
00:26:32,300 --> 00:26:35,344
मैं लॉनी फ़्लैश हूँ।
बच्चे मुझे बहुत पसंद करते हैं।
307
00:26:35,344 --> 00:26:38,222
टॉफ़ी, बिस्कुट, लॉनी फ़्लैश, वैसे।
308
00:26:38,639 --> 00:26:40,891
-तुमने नशा किया है?
-तुमने नशा किया है?
309
00:26:40,891 --> 00:26:44,312
-लॉनी। खुद को संभालो।
-मैं संभला हुआ हूँ।
310
00:26:44,312 --> 00:26:47,273
सिर से पैर तक
मैं अच्छी तरह संभला हुआ हूँ, हूडीनी।
311
00:26:53,988 --> 00:26:54,947
जादू।
312
00:26:56,073 --> 00:26:57,908
वैसे, जादू करना कैसे शुरू किया?
313
00:26:58,868 --> 00:27:00,745
अमरीका में पढ़ाकू लोग करते हैं।
314
00:27:00,745 --> 00:27:03,956
मज़ेदार बच्चों को फ़ुटबॉल,
गाड़ियाँ, अभिनय पसंद है।
315
00:27:07,168 --> 00:27:11,088
मेरे पिता एक महान जादूगर थे,
पूरे फ़्रांस में मशहूर थे।
316
00:27:12,423 --> 00:27:15,843
जंग के समय, शो के ज़रिए
हज़ारों यहूदियों को बचाया करते थे।
317
00:27:16,844 --> 00:27:19,263
जिसे तुम सच्चा गैर-यहूदी कहोगे।
318
00:27:20,431 --> 00:27:23,601
वह यहूदियों को मंच पर लाकर
जादू में शामिल करते और बस!
319
00:27:23,601 --> 00:27:24,894
उन्हें गायब कर देते।
320
00:27:25,561 --> 00:27:27,855
फिर उन्हें अपने सामान वाले गोदाम में रखते,
321
00:27:27,855 --> 00:27:30,358
और अपने ट्रक में
फ़्रांस से बाहर भेजा करते।
322
00:27:31,525 --> 00:27:33,986
मेरी माँ इसके खिलाफ़ थीं,
323
00:27:33,986 --> 00:27:36,739
डरती थीं कि अगर वह पकड़े गए तो क्या होगा।
324
00:27:37,406 --> 00:27:39,450
वह बोले कि यह उनकी ज़िम्मेदारी थी।
325
00:27:41,327 --> 00:27:43,662
बोले कि जादू से ही दुनिया ठीक हो सकती है।
326
00:27:50,419 --> 00:27:52,213
बड़े कमाल के इंसान लगते हैं।
327
00:27:56,300 --> 00:27:58,427
नाज़ियों ने उन्हें फांसी दे दी।
328
00:28:00,930 --> 00:28:02,306
और मेरी माँ को गोली मार दी।
329
00:28:12,024 --> 00:28:15,820
भरोसा रखो कि हमारी तरह
बाकी सब अपना काम कर रहे हैं।
330
00:28:15,820 --> 00:28:17,655
हमें चलकर देखना चाहिए।
331
00:28:17,655 --> 00:28:21,242
नहीं। लॉनी, भरोसा रखो कि हमारी तरह
बाकी सब अपना काम कर रहे हैं।
332
00:28:21,242 --> 00:28:24,662
-हमारा काम है, ब्रीफ़केस पर नज़र रखना।
-काम बस सुझाव होता है।
333
00:28:24,662 --> 00:28:27,748
पेकिनपाह फ़िल्म में
मुझे मूलियों का किसान बनना था।
334
00:28:27,748 --> 00:28:32,294
आखिर तक, शलगम का किसान बन गया।
बता दूँ, उससे कहीं बड़ी भूमिका थी।
335
00:28:36,465 --> 00:28:38,134
-यह क्या बात हुई?
-चलना होगा।
336
00:28:43,848 --> 00:28:45,808
लड़कों को उसका पीछा करने दो।
337
00:28:46,475 --> 00:28:49,103
क्रो बैठा रहा तो हम भी बैठे रहेंगे।
338
00:28:52,398 --> 00:28:54,733
क्रो मिला तो समझो हिटलर मिल गया।
339
00:29:15,838 --> 00:29:17,131
वह कहाँ चला गया?
340
00:29:19,258 --> 00:29:20,259
तुम ठीक हो?
341
00:29:20,676 --> 00:29:21,677
-हाँ।
-आओ।
342
00:29:29,977 --> 00:29:31,103
तुम क्या कर रहे हो?
343
00:29:31,228 --> 00:29:32,438
हमें उनमें घुलना होगा।
344
00:29:33,898 --> 00:29:35,900
हाँ। तुम नहीं घुल पाओगे।
345
00:29:37,318 --> 00:29:38,152
चलो।
346
00:29:45,034 --> 00:29:47,286
पीने के चलते वज़न बढ़ गया है।
347
00:29:47,286 --> 00:29:48,829
-फ़र्क नहीं पड़ता।
-अच्छा।
348
00:30:44,927 --> 00:30:45,844
उसे छोड़ दो।
349
00:30:52,518 --> 00:30:53,394
लॉनी!
350
00:31:04,363 --> 00:31:05,948
लॉनी, मदद करो!
351
00:31:17,167 --> 00:31:18,252
लॉनी!
352
00:31:29,346 --> 00:31:30,848
मुझे माफ़ करना।
353
00:31:33,267 --> 00:31:34,393
नहीं।
354
00:31:55,497 --> 00:31:56,457
हे भगवान।
355
00:31:57,041 --> 00:31:58,292
हमें जाना होगा, लॉनी।
356
00:31:58,292 --> 00:32:00,878
-पुलिस आती ही होगी।
-ठीक है।
357
00:32:00,878 --> 00:32:03,088
हे भगवान। मुझे माफ़ करना।
358
00:32:09,178 --> 00:32:10,429
दोपहर होने को आई,
359
00:32:10,429 --> 00:32:12,473
समय है मौसम की जानकारी का।
360
00:32:12,473 --> 00:32:15,517
न्यू इंग्लैंड में
शीत लहर का प्रकोप कम होगा।
361
00:32:15,851 --> 00:32:18,896
बर्फ़बारी से राहत मिलेगी पर...
362
00:32:32,201 --> 00:32:33,327
यह क्या बात हुई?
363
00:32:53,138 --> 00:32:54,473
मुझे अपना लाइसेंस दिखाइए।
364
00:32:55,557 --> 00:32:56,642
हाँ, ज़रूर।
365
00:32:58,060 --> 00:33:00,729
मैं उतनी तेज़ी से तो नहीं चला रहा था,
है न?
366
00:33:00,729 --> 00:33:02,314
-आप चला रहे थे।
-अच्छा?
367
00:33:02,314 --> 00:33:03,649
और दायें-बायें जा रहे थे।
368
00:33:04,942 --> 00:33:05,776
दायें-बायें?
369
00:33:14,201 --> 00:33:17,287
ऑफ़िसर, इसमें कितना समय लगेगा?
370
00:33:17,579 --> 00:33:18,914
आपको जल्दी है क्या?
371
00:33:19,665 --> 00:33:20,999
हाँ, जल्दी है।
372
00:33:23,293 --> 00:33:24,920
एक सच बात बताऊँ?
373
00:33:26,130 --> 00:33:29,049
इसलिए तेज़ चला रहा था
क्योंकि मैं डरा हुआ हूँ।
374
00:33:29,049 --> 00:33:30,300
किस बात से डरे हैं?
375
00:33:30,718 --> 00:33:31,677
अपनी पत्नी से।
376
00:33:32,094 --> 00:33:33,011
अजीब आदमी हैं।
377
00:33:33,011 --> 00:33:34,430
नहीं, इसमें अजीब कुछ नहीं।
378
00:33:34,430 --> 00:33:37,558
ऐसा है कि दक्षिण में मेरी एक प्रेमिका है।
379
00:33:38,100 --> 00:33:39,810
और मेरी पत्नी शहर लौट आई है।
380
00:33:40,769 --> 00:33:45,607
अब, उसके जागने से पहले अगर मैं घर न लौटा,
तो आपको कत्ल की तहकीकात करनी होगी।
381
00:33:48,110 --> 00:33:49,069
पसीना आ रहा है।
382
00:33:50,946 --> 00:33:51,947
पसीना आ रहा है?
383
00:33:53,365 --> 00:33:54,283
वैसे...
384
00:33:55,117 --> 00:33:56,869
दो औरतों को संभालने कि लिए
385
00:33:58,537 --> 00:34:00,956
काफ़ी मेहनत चाहिए, जोश चाहिए।
386
00:34:01,999 --> 00:34:02,875
यकीन मानिए।
387
00:34:07,504 --> 00:34:08,505
अच्छा, ठरकी।
388
00:34:09,298 --> 00:34:11,967
तीस दिनों में यह भर दीजिए
वरना आपको जेल होगी।
389
00:34:12,384 --> 00:34:13,927
औरतों को लेकर शुभकामनाएँ।
390
00:34:14,470 --> 00:34:16,388
मुझे इसकी ज़रूरत पड़ेगी। शुक्रिया।
391
00:34:29,651 --> 00:34:31,111
गुड मॉर्निंग, ऐनेट।
392
00:34:31,111 --> 00:34:32,654
गुड मॉर्निंग, मिस्टर ऑफ़रमन।
393
00:34:33,322 --> 00:34:34,990
साइमन आपका इंतज़ार कर रहे हैं।
394
00:34:37,451 --> 00:34:38,368
गुड मॉर्निंग।
395
00:34:39,453 --> 00:34:41,622
चाय और बिस्कुट का बंदोबस्त कर दोगी?
396
00:34:41,747 --> 00:34:43,040
ज़रूर, सर।
397
00:34:46,001 --> 00:34:46,960
साइमन!
398
00:34:47,503 --> 00:34:49,338
-मायर।
-नमस्कार।
399
00:34:49,338 --> 00:34:51,840
उठने की ज़रूरत नहीं है।
400
00:34:52,466 --> 00:34:54,760
तो, तुम यहाँ कैसे, साइमन?
401
00:34:55,177 --> 00:34:57,846
वैसे, मैं सोच रहा था...
402
00:35:00,098 --> 00:35:02,309
कुछ दिन पहले, जब तुम मेरे दफ़्तर आए और
403
00:35:02,309 --> 00:35:04,853
-विक्टर फ़्रॉन्डहाइम के बारे में पूछा?
-हाँ।
404
00:35:04,853 --> 00:35:09,149
इत्तिफ़ाक देखो, उस आदमी की फ़ाइल उसी दिन
405
00:35:09,691 --> 00:35:12,277
किसी बदमाश ने चुरा ली।
406
00:35:12,986 --> 00:35:13,862
बाप रे।
407
00:35:14,238 --> 00:35:19,409
और कल ही, हमें जेरोम विंडहोम नामक
किसी आदमी के बारे में पता चला।
408
00:35:19,993 --> 00:35:23,622
कनेक्टिकट के शहरी इलाके में
अपने घर में मृत पाया गया, हत्या की गई।
409
00:35:23,997 --> 00:35:25,165
जेरोम विंडहोम।
410
00:35:25,165 --> 00:35:28,669
पिछले 30 सालों से फ़्रॉन्डहाइम
इसी नाम से जी रहा था,
411
00:35:28,669 --> 00:35:32,589
मुझे लगा कि शायद तुमने...
उसकी फ़ाइल में देखा हो।
412
00:35:34,716 --> 00:35:36,176
फ़्रॉन्डहाइम मर चुका है?
413
00:35:37,970 --> 00:35:40,639
-तुम खुशी मनाने आए हो?
-वैसे...
414
00:35:40,639 --> 00:35:43,976
मुझे लगा
कि शायद तुम्हें इस बारे में कुछ पता हो।
415
00:35:45,519 --> 00:35:47,563
क्या? यह खबर अखबारों में थी?
416
00:35:50,274 --> 00:35:51,108
नहीं।
417
00:35:54,528 --> 00:35:55,487
साइमन।
418
00:35:58,490 --> 00:35:59,908
तुम क्या कर रहे हो?
419
00:36:00,492 --> 00:36:02,995
तुम्हें लगता है,
मेरा इस अपराध में कोई हाथ है?
420
00:36:04,121 --> 00:36:08,917
तुम्हें लगता है मैं... क्या?
कनेक्टिकट गया और इस आदमी को मार दिया?
421
00:36:08,917 --> 00:36:11,461
-मैंने कैसे मारा? गठिए का दर्द लिए?
-मायर।
422
00:36:11,461 --> 00:36:14,214
तुम्हारे पास इतना पैसा है
कि तुम चाहो तो इसे
423
00:36:14,214 --> 00:36:16,425
-खत्म करने के लिए फौज रख सकते हो।
-नहीं।
424
00:36:16,425 --> 00:36:19,553
-अगर तुम अकेले नहीं हो, तो और कौन है?
-नहीं। प्लीज़।
425
00:36:20,220 --> 00:36:21,763
अगर अकेले नहीं हो, तो और कौन?
426
00:36:21,763 --> 00:36:26,685
यार, तुम तो पूरी जासूसी पर उतर आए।
427
00:36:26,685 --> 00:36:29,146
ईश्वर बड़े रहस्यमय तरीकों से काम करता है।
428
00:36:29,646 --> 00:36:31,523
मुझे विक्टर के मरने की खुशी है।
429
00:36:31,940 --> 00:36:33,775
-तुम्हें नहीं है?
-इस तरह नहीं।
430
00:36:35,193 --> 00:36:39,114
उसे सज़ा मिलनी चाहिए थी
और सरकारी मुकदमा चलना चाहिए था।
431
00:36:39,865 --> 00:36:43,493
ताकि दुनिया देख पाती कि कोई भी आदमी
ऐसा पाप करके नहीं बच सकता।
432
00:36:43,493 --> 00:36:44,828
कोई नहीं। कभी नहीं।
433
00:36:48,874 --> 00:36:49,958
मायर...
434
00:36:51,209 --> 00:36:53,211
शायद मुझे तुम्हारी तहकीकात करनी होगी।
435
00:36:59,426 --> 00:37:00,802
मेरी तहकीकात?
436
00:37:02,804 --> 00:37:03,931
किस आरोप में?
437
00:37:04,973 --> 00:37:06,516
क्या? इत्तिफ़ाक के चलते?
438
00:37:07,225 --> 00:37:09,227
मैंने तुमसे कहा कि मैंने इसे देखा था।
439
00:37:09,770 --> 00:37:14,399
अगर फ़्रॉन्डहाइम में इतना दम है
कि दिन-दहाड़े बाहर निकल सकता है,
440
00:37:14,399 --> 00:37:16,443
शायद किसी और बचने वाले ने उसे देखा।
441
00:37:16,902 --> 00:37:20,322
और शायद उस बचने वाले में
तुम्हारे जितना धीरज नहीं है।
442
00:37:21,114 --> 00:37:24,076
मतलब, तुम्हारा यह मानना है
कि धीरे-धीरे सज़ा पाना,
443
00:37:24,076 --> 00:37:28,372
कि किसी तरह, किसी तरह से न्याय होकर रहेगा।
444
00:37:28,372 --> 00:37:30,165
अगर वह बचने वाला तुम हो तो?
445
00:37:32,250 --> 00:37:33,335
तो क्या?
446
00:37:34,795 --> 00:37:39,132
तो क्या अगर वह मैं था?
मैं नहीं था, पर अगर होता तो क्या?
447
00:37:39,841 --> 00:37:42,302
तुम्हें क्या न्याय करने का अधिकार है?
448
00:37:42,719 --> 00:37:46,098
-तुमने बदला लेने का ठेका ले रखा है?
-न्याय की बात मत करो।
449
00:37:46,098 --> 00:37:49,518
-न्याय किसी की मलकियत नहीं।
-जंगलों में लोगों का शिकार किया।
450
00:37:49,518 --> 00:37:51,436
सीमा पर उन्हें पकड़ा।
451
00:37:52,187 --> 00:37:53,897
तुम्हें लगता है कि ऊँचाई पर बैठकर
452
00:37:53,897 --> 00:37:56,984
ऐसे धमाके कर सकते हो
और तुम्हें कुछ नहीं होगा?
453
00:37:57,234 --> 00:37:59,987
जब लोगों को चूहे और तिलचट्टे समझा जाए,
454
00:38:00,570 --> 00:38:03,949
हम यहूदी लोग नालों में पंगा नहीं कर सकते।
455
00:38:04,950 --> 00:38:05,867
मायर...
456
00:38:06,702 --> 00:38:09,037
मायर। तुम राजकुमार हो।
457
00:38:09,871 --> 00:38:12,249
तुम्हें राजकुमार के नाते चुना गया है।
458
00:38:13,333 --> 00:38:17,838
पर हमारे लोगों को यह देखने की ज़रूरत है
कि यह वह आदमी है जो शिविर में
459
00:38:17,838 --> 00:38:21,425
कैदी हुआ करता था
जो इस अंधेरे से निकलकर राजा बन पाया।
460
00:38:23,510 --> 00:38:25,262
तुम किन लोगों की बात कर रहे हो?
461
00:38:25,262 --> 00:38:26,888
अपनी। मुझे यह देखना है।
462
00:38:27,764 --> 00:38:29,558
मुझे इस पर, तुम पर यकीन करना है।
463
00:38:32,227 --> 00:38:35,105
इसे अपने पर हावी मत होने दो, दोस्त।
464
00:38:36,815 --> 00:38:39,151
तुम्हारी तरह, मैंने भी झेला।
465
00:38:41,028 --> 00:38:42,696
तुम कोई धार्मिक नेता नहीं हो।
466
00:38:43,613 --> 00:38:44,990
मुझसे भी बात की थी।
467
00:38:45,907 --> 00:38:47,826
ठीक जैसे तुम्हारे साथ की।
468
00:38:51,329 --> 00:38:52,998
तुम कौन हो, मायर?
469
00:38:57,169 --> 00:38:58,670
मैं वह हूँ जो बच गया।
470
00:38:59,588 --> 00:39:00,797
मैं वही हूँ।
471
00:39:10,057 --> 00:39:13,560
अगर एक भी सुराग तुम्हारी ओर इशारा करेगा,
तो कोई चारा नहीं होगा।
472
00:39:16,188 --> 00:39:18,440
कभी न कभी तो यह होगा, मेरे दोस्त।
473
00:39:51,139 --> 00:39:52,265
जल्दी करो।
474
00:39:52,265 --> 00:39:54,101
बस दो मिनट हैं।
475
00:40:04,486 --> 00:40:05,403
तुम ठीक हो?
476
00:40:07,114 --> 00:40:08,115
हाँ, मैं ठीक हूँ।
477
00:40:10,408 --> 00:40:11,451
चलो।
478
00:40:13,995 --> 00:40:15,080
{\an8}शुक्रिया, रिकार्डो।
479
00:40:18,542 --> 00:40:21,378
{\an8}कमीनो! हम सो रही थीं।
480
00:40:21,670 --> 00:40:23,547
{\an8}यह कैसा होटल है?
481
00:40:24,214 --> 00:40:25,757
{\an8}ए! रुको!
482
00:40:27,634 --> 00:40:29,761
{\an8}रुको!
483
00:40:32,889 --> 00:40:35,142
मुझे स्पा जाना है।
484
00:40:47,863 --> 00:40:49,698
आपके दोस्त की तरफ़ से।
485
00:40:49,698 --> 00:40:51,908
हैरिएट की तरफ़ से इशारा है।
486
00:40:51,908 --> 00:40:54,411
यह बताने
कि उन्होंने बदमाशों को संभाल लिया।
487
00:40:54,995 --> 00:40:56,371
क्रो अब अकेला है।
488
00:40:56,997 --> 00:40:58,373
मुझे देखो।
489
00:40:58,832 --> 00:41:00,333
यही सबसे ज़रूरी है।
490
00:41:00,667 --> 00:41:04,254
यह ज़ाहिर होने नहीं दे सकते कि हमें पता है
कि क्रो को खतरा है।
491
00:41:04,671 --> 00:41:05,505
खाओ।
492
00:41:16,641 --> 00:41:20,562
तुम्हारी परदादी की कचौड़ियों को लेकर
रूथ और मुझमें घमासान लड़ाई होती।
493
00:41:20,562 --> 00:41:21,688
कभी पेट न भरता था।
494
00:41:26,735 --> 00:41:28,653
तुमने उन्हें बताया क्यों नहीं?
495
00:41:29,863 --> 00:41:35,076
मेरी दादी अपनी बेटी को लेकर यूरोप छोड़कर
चली गईं, अकेली ब्रुकलिन आईं।
496
00:41:37,579 --> 00:41:39,289
वह अकेली माँ थीं, उनके पास...
497
00:41:39,289 --> 00:41:40,373
-जोनाह...
-नहीं।
498
00:41:42,209 --> 00:41:46,671
उन्होंने हावर्ड जॉनसन्स के यहाँ
फ़र्श रगड़कर मेहनत की,
499
00:41:46,963 --> 00:41:50,300
उनके बस में जो था, वह किया,
हमें पालने के लिए,
500
00:41:51,134 --> 00:41:54,137
मुझे बचाने के लिए,
ठीक-ठाक हाल में रखने, प्यार देने।
501
00:41:57,682 --> 00:41:59,643
मुझे अपनी बहन के जितना चाहा।
502
00:42:02,687 --> 00:42:04,648
कभी तुमसे प्यार करना नहीं छोड़ा।
503
00:42:08,944 --> 00:42:10,320
उन्हें तुम्हारी ज़रूरत थी।
504
00:42:12,864 --> 00:42:13,949
तुमने यह कैसे सोचा
505
00:42:15,617 --> 00:42:19,913
कि उनके लिए यही मानना सही होगा
कि तुम मर चुकी थी?
506
00:42:21,581 --> 00:42:22,999
शायद उसने मेरा शोक मनाया,
507
00:42:24,125 --> 00:42:25,502
शायद मुझे याद किया,
508
00:42:27,504 --> 00:42:29,339
पर उसे मेरी ज़रूरत नहीं थी, जोनाह।
509
00:42:30,840 --> 00:42:33,009
क्योंकि उसके पास तुम थे।
510
00:42:34,594 --> 00:42:36,054
तुम उसका वरदान थे।
511
00:42:38,473 --> 00:42:39,724
मैं यह अब देख रही हूँ।
512
00:42:44,312 --> 00:42:46,022
मुझे बाथरूम जाना है।
513
00:43:09,087 --> 00:43:10,964
{\an8}यह महिलाओं का बाथरूम है...
514
00:43:11,506 --> 00:43:12,465
वह कहाँ है?
515
00:43:15,760 --> 00:43:17,470
तुम्हें पता है, मैं नहीं बताऊँगी।
516
00:43:19,347 --> 00:43:20,473
तुमने बता दिया।
517
00:43:49,169 --> 00:43:50,128
वह मर चुकी है?
518
00:43:53,965 --> 00:43:54,883
हाँ।
519
00:43:54,883 --> 00:43:58,762
खाते समय उसने अपना पर्स कसकर पकड़ा हुआ था।
चोरों के डर से नहीं।
520
00:44:00,055 --> 00:44:02,724
कल सुबह की कैयेरास की ट्रेन की टिकटें।
521
00:44:05,185 --> 00:44:07,854
हिटलर पक्का कैयेरास में है।
522
00:44:08,646 --> 00:44:09,564
अच्छी बात है।
523
00:44:10,523 --> 00:44:11,649
खाने के लिए शुक्रिया।
524
00:44:12,192 --> 00:44:15,487
तुम्हें मेरे बिना
नाज़ियों को मारना बंद करना होगा।
525
00:44:16,071 --> 00:44:20,075
अगर पता था कि वही थी तो जब उसका नाम हटाया,
तो तुमने कुछ कहा क्यों नहीं?
526
00:44:20,075 --> 00:44:23,078
तुम्हें पता था कि वही थी।
तो उसका नाम हटाया ही क्यों?
527
00:44:24,329 --> 00:44:26,373
शायद तुम मुझे परख रहे थे।
528
00:44:27,415 --> 00:44:29,084
जैसे मैं तुम्हें परख रही थी।
529
00:44:49,020 --> 00:44:49,896
नहीं...
530
00:44:51,481 --> 00:44:52,732
मिली, चलो।
531
00:44:53,149 --> 00:44:54,234
मेरा...
532
00:45:37,110 --> 00:45:40,655
{\an8}विल्हेल्म ज़ुक्स
09 09 1909
533
00:46:32,040 --> 00:46:33,166
रात को देर हो गई?
534
00:46:37,587 --> 00:46:40,798
मेरा दोमुंहा, झूठा, कमीना मंगेतर कैसा है?
535
00:46:52,435 --> 00:46:53,561
{\an8}क्या बात है?
536
00:47:16,668 --> 00:47:18,836
{\an8}क्रो की हत्या कर दी गई।
537
00:47:20,213 --> 00:47:22,298
{\an8}कल रात।
538
00:47:22,298 --> 00:47:23,841
{\an8}बैरीलॉश में।
539
00:47:25,260 --> 00:47:30,098
{\an8}शायद यह उन्हीं का काम होगा।
540
00:47:31,766 --> 00:47:33,309
{\an8}तुम तैयार हो, जो?
541
00:47:40,066 --> 00:47:46,072
{\an8}हम इसी की तैयारी कर रहे थे।
542
00:47:46,990 --> 00:47:48,241
{\an8}उनका पता लगाओ।
543
00:47:50,034 --> 00:47:52,412
{\an8}उनका पता लगाओ।
544
00:47:52,412 --> 00:47:58,042
{\an8}और मुझे उनकी खोपड़ियाँ चाहिए।
545
00:48:00,003 --> 00:48:02,422
{\an8}हंटर्स।
546
00:49:06,402 --> 00:49:08,404
संवाद अनुवादक परवीन कौर शोम
547
00:49:08,404 --> 00:49:10,490
{\an8}रचनात्मक पर्यवेक्षक
अशोक बक्षी