1 00:00:08,680 --> 00:00:11,200 क्लार्कसंस फ़ार्म 2 00:00:11,280 --> 00:00:15,080 अध्याय 14 काउंसलिंग 3 00:00:15,160 --> 00:00:18,480 जल्द नहीं खुल रहा 4 00:00:28,360 --> 00:00:30,440 -तुम खुश नहीं हो। -नहीं हूँ। 5 00:00:30,520 --> 00:00:31,360 क्या हुआ? 6 00:00:32,600 --> 00:00:35,480 -वे इसे बिल्कुल भी नहीं करेंगे? -नहीं। पूरा इंकार। 7 00:00:36,360 --> 00:00:40,640 और वकील ने काउंसिल से कहा... हैलो, एलन। 8 00:00:40,720 --> 00:00:42,960 अगले छह महीने के लिए हमें बेकार कर दिया। 9 00:00:43,040 --> 00:00:45,440 तुम फ़ालतू हो। बेकार योजनाकार। 10 00:00:46,040 --> 00:00:49,000 -तुम्हारी उनसे कई मुलाकातें हुई होंगी। -बेहूदगी है। 11 00:00:49,080 --> 00:00:52,400 -पचास से अधिक कर्मचारी। -अविश्वसनीय। 12 00:00:52,480 --> 00:00:55,160 पर सभी किसान जो सूअर का मांस 13 00:00:55,240 --> 00:00:57,280 और ऐसी आपूर्ति करते, स्थानीय... 14 00:00:57,360 --> 00:00:59,200 -उन्हें वह बताया। -खेती के लिए फसल। 15 00:00:59,280 --> 00:01:00,680 यह नहीं हो पाएगा? 16 00:01:00,760 --> 00:01:03,800 और अब हमने ये गाएँ ले ली हैं और उन्हें मुनाफ़े के साथ 17 00:01:03,880 --> 00:01:05,440 बेचने का कोई तरीका नहीं है। 18 00:01:06,000 --> 00:01:07,800 अब हम प्रतिबद्ध हैं। निवेश। 19 00:01:07,880 --> 00:01:09,520 यह एक रेस्तरां बनने वाला था। 20 00:01:09,640 --> 00:01:11,560 घर के लोग अवश्य सोच रहे होंगे, 21 00:01:11,640 --> 00:01:14,760 "अनुमति मिलने से पहले तुमने यह सारा पैसा क्यों लगाया?" 22 00:01:14,840 --> 00:01:18,440 अगर रेस्तरां अप्रैल, मई, में खुला जब भी एलन इसे बनवा पाया, तब 23 00:01:18,520 --> 00:01:19,800 बेचने लायक होना है। 24 00:01:19,880 --> 00:01:21,440 इसी लिए हम गाएँ ले आएँ। 25 00:01:21,520 --> 00:01:23,880 समझ नहीं आता अनुमति से इंकार क्यों किया। 26 00:01:23,960 --> 00:01:26,480 पता नहीं वह आदमी स्काई एट नाइट देखता है। 27 00:01:27,560 --> 00:01:29,520 देख नहीं सका कि यह प्रासंगिक था। 28 00:01:29,600 --> 00:01:30,520 अपील कर सकते हो। 29 00:01:30,640 --> 00:01:31,800 राज्य सचिव? 30 00:01:31,880 --> 00:01:33,520 राज्य सचिव क्या है? 31 00:01:33,600 --> 00:01:35,840 राज्य सचिव असली सरकार है। 32 00:01:35,960 --> 00:01:37,680 -हाँ। -हम कुछ नहीं कर सकते। 33 00:01:41,440 --> 00:01:43,280 अगले दिन फार्म की दुकान पर 34 00:01:43,400 --> 00:01:45,720 लीसा और मैं नतीजों पर चर्चा कर रहे थे। 35 00:01:46,920 --> 00:01:50,400 तुम्हें पता है मैंने अब तक गायों पर कितना खर्च किया? 36 00:01:50,480 --> 00:01:51,920 -नहीं। -सही है। 37 00:01:52,000 --> 00:01:53,960 पूरे गाय उद्यम पर... 38 00:01:54,040 --> 00:01:57,800 हमें रेस्तरां में एक गाय के 10,000 पाउंड मिलने वाले थे। 39 00:01:57,880 --> 00:01:59,640 यह अब तक का खर्चा है। 40 00:01:59,720 --> 00:02:03,000 -पाउंड 240, 822.20? -हाँ। 41 00:02:03,800 --> 00:02:06,280 एक चौथाई मिलियन के करीब। 42 00:02:06,360 --> 00:02:08,600 -अगर तुम एक गाय 10 हज़ार में बेचती... -हाँ। 43 00:02:08,680 --> 00:02:10,160 पच्चीस गाय। 44 00:02:10,240 --> 00:02:12,920 दस हज़ार, और हमने गाय उद्यम के लिए भुगतान किया। 45 00:02:13,000 --> 00:02:18,160 अगर हम एक गाय को सुपर मार्केट में बेचते, तो तुम्हें 1,200 क्विड एक गाय के मिलते। 46 00:02:18,280 --> 00:02:23,520 तो अब मुझे 250 गायें बेचनी हैं, और मेरे पास 250 गाएँ नहीं हैं। 47 00:02:23,600 --> 00:02:27,080 इसमें 30 साल लगेंगे। मुनाफ़ा कमाने में 30 साल लगेंगे। 48 00:02:28,880 --> 00:02:30,880 दूसरी समस्या पार्किंग एरिया बनाने की 49 00:02:30,960 --> 00:02:35,240 हमारी विनती थी जो रेस्तरां के आवेदन पत्र से जुड़ी थी। 50 00:02:36,400 --> 00:02:39,160 तो अब, क्योंकि इसकी अनुमति नहीं मिली, 51 00:02:39,680 --> 00:02:43,680 तो हम फार्म की दुकान पर आने वाले आगंतुक को पार्किंग नहीं दे पाएँगे। 52 00:02:45,360 --> 00:02:48,960 काउंसिल कहती है यह क्षेत्र उत्कृष्ट प्राकृतिक सौंदर्य का क्षेत्र है, 53 00:02:49,040 --> 00:02:50,840 जो कि यह नहीं है क्योंकि देखो... 54 00:02:51,840 --> 00:02:53,880 और हम कहते हैं, क्या हमें सख्त सतह 55 00:02:53,960 --> 00:02:56,640 बनाने की अनुमति मिलेगी जिससे कि आगंतुक 56 00:02:57,000 --> 00:02:58,360 मैदान को खराब न करें? 57 00:02:58,640 --> 00:02:59,680 नहीं मिल सकती। 58 00:03:00,000 --> 00:03:02,960 लोग उसमें नहीं जा सकते, तो वे किनारे पर गाड़ी लगाएँ। 59 00:03:03,040 --> 00:03:04,360 आओ और इसे देखो। 60 00:03:08,560 --> 00:03:11,680 तो स्थानीय शिकायत कर रहे हैं लोग किनारे गाड़ी लगा रहे हैं 61 00:03:11,760 --> 00:03:14,640 और उसे खराब कर रहे हैं, जो सच है। वे कर रहे हैं। 62 00:03:15,040 --> 00:03:17,800 तो काउंसिल से कहते हैं, कार पार्किंग बना सकते हैं? 63 00:03:18,040 --> 00:03:19,000 न, नहीं बना सकते। 64 00:03:20,920 --> 00:03:23,400 वापस ऑफिस में, मैंने पाया कि उनकी तरफ़ के 65 00:03:23,480 --> 00:03:26,560 लोग भी मुझसे सहमत थे। 66 00:03:27,680 --> 00:03:32,560 मुझे सोशल मीडिया में संदेश मिले थे, दूसरी काउंसिल के काउंसलर्स से, 67 00:03:32,640 --> 00:03:37,040 यह कहते हुए कि यह निर्णय बेवकूफ़ी भरा था 68 00:03:37,120 --> 00:03:39,480 और मुझे उनको अदालत में ले जाना चाहिए। 69 00:03:40,920 --> 00:03:45,280 और एक रॉजर डैलट्री से मिला, लिखा है, "इंकार की ज़मीन पर स्वागत है। 70 00:03:45,360 --> 00:03:48,840 "सुनकर खेद है योजना अस्वीकारी गई। विविधता की हिम्मत कैसे की।" 71 00:03:48,920 --> 00:03:50,640 द हू का प्रमुख गायक, 72 00:03:50,720 --> 00:03:54,240 और मैं किसी हरबर्ट काउन्सलर की अपेक्षा उसकी अधिक सुनूँगा। 73 00:03:54,880 --> 00:03:57,800 "अपने फार्म में, भूमिगत जल, हॉप्स और स्थानीय किसानों 74 00:03:57,880 --> 00:04:00,680 "से अनाज लेकर माइक्रोब्र्युरी लगाने की अनुमति मांगी है। 75 00:04:00,760 --> 00:04:02,240 "पर्यावरण सर्वेक्षण, 76 00:04:02,320 --> 00:04:06,800 "न्यूट्स, चमगादड़ और कनखजूरे के साथ योजना बनाने की लागत 70,000 पाउंड है। 77 00:04:06,880 --> 00:04:09,320 "एक औसत किसान इसे कैसे वहन कर सकता है?" 78 00:04:09,680 --> 00:04:12,760 "यार, जब आप अपील के लिए जाएँ तो हम थोड़ा मज़ा लेंगे। 79 00:04:12,840 --> 00:04:14,280 "भाग्यशाली बने। रॉजर।" 80 00:04:18,240 --> 00:04:21,640 फिर इस खबर को हमारे छोटे सहकारी को देनी थी। 81 00:04:22,880 --> 00:04:24,080 उन्होंने इंकार कर दिया। 82 00:04:24,640 --> 00:04:27,000 -हमने सुना था। -हमारे लिए निराशाजनक है। 83 00:04:27,080 --> 00:04:30,440 हम और सूअरों से हर हाल में छुटकारा पाने के लिए बेताब हैं। 84 00:04:31,240 --> 00:04:33,160 फार्म में सूअर ज़रूरत से अधिक हैं। 85 00:04:33,240 --> 00:04:37,240 मैं किसी और से अधिक कहने वाला था, सूअर पालने वाले किसान पीड़ित हैं, 86 00:04:37,360 --> 00:04:38,800 एमा के मवेशी को टीबी हुई... 87 00:04:39,160 --> 00:04:41,680 तो, अब तक 60 गाएँ खो चुकी हो? 88 00:04:41,760 --> 00:04:45,360 -हाँ, 60। -और तुम सूअर से छुटकारा नहीं पा सकती। 89 00:04:45,480 --> 00:04:46,720 छुटकारा नहीं पा सकते। 90 00:04:46,800 --> 00:04:50,920 और कीमत विकट है, भोजन की कीमत बहुत अधिक है। 91 00:04:51,040 --> 00:04:53,560 अनाज वाले किसानों से सूअरों को खिलाने के लिए 92 00:04:53,640 --> 00:04:55,680 बहुत अधिक कीमत में गेहूं खरीद रहे हैं। 93 00:04:55,760 --> 00:04:57,560 वे ख़ूब मुनाफ़ा कमा रहे हैं। 94 00:04:57,640 --> 00:04:58,680 भगवान। 95 00:05:00,640 --> 00:05:04,440 फिर मैं वापस फार्म गया और मुझे अंगूठे-के-स्वाद वाले 96 00:05:04,560 --> 00:05:08,760 क्रिस्प के बारे में कुछ बुरी खबर मिली जो हमारे आलू से बन रहे थे। 97 00:05:09,600 --> 00:05:14,240 वेस्ट ऑक्सफ़ोर्ड की पर्यावरण और नियामक सेवाएँ से डिस्ट्रिक्ट काउंसिल को। 98 00:05:14,320 --> 00:05:15,640 परिणामों के अनुसार, 99 00:05:15,720 --> 00:05:19,320 नमूने में एक्रिलामाइड के 10,500 माइक्रोग्राम पाए गए हैं... 100 00:05:19,360 --> 00:05:20,320 क्या? 101 00:05:21,800 --> 00:05:23,600 मेरे क्रिस्प कैंसरकारी हैं। 102 00:05:26,240 --> 00:05:30,920 कितने लोग जानते थे कि एक खास तरह के आलू को 103 00:05:31,000 --> 00:05:35,520 जब एक खास तरह के तेल में पकाया जाता है तो वह शायद कैंसर का कारण बन सकता है? 104 00:05:36,360 --> 00:05:38,280 आप यह कैसे जानेंगे? 105 00:05:38,920 --> 00:05:40,280 डबल्यू-डबल्यू-डबल्यू... 106 00:05:40,880 --> 00:05:42,360 तैयार किया गया... 107 00:05:43,800 --> 00:05:46,280 सामग्री और तरीका 2.1 आलू के नमूने 108 00:05:48,120 --> 00:05:52,240 तो अगर क्रिस्प बनाना चाहता हूँ, तो अलग तरह के आलू का इस्तेमाल करना है। 109 00:05:54,320 --> 00:05:57,160 मतलब मेरे पास हैं... मेरे कितने टन मेलोडी आलू 110 00:05:57,240 --> 00:05:58,840 शीत भंडारण में रखे हैं? 111 00:06:00,120 --> 00:06:04,280 जो अंकुरित होना शुरू हो गए हैं? हे भगवान। 112 00:06:07,120 --> 00:06:10,960 एकमात्र अच्छी खबर है कि हम सच में क्रिस्प बेच नहीं सकते, 113 00:06:11,080 --> 00:06:14,760 क्योंकि इस बिंदु पर हमारे पास फार्म की दुकान भी नहीं थी। 114 00:06:15,480 --> 00:06:18,000 -ठीक है। मैं इस सबको सही करूँगा। -हाँ। 115 00:06:18,760 --> 00:06:22,280 काउंसिल ने तय किया कि इसकी पारंपरिक हरी टिन की छत 116 00:06:22,360 --> 00:06:26,360 आँख का कांटा थी और इसे स्लेट से बदला जाए। 117 00:06:27,240 --> 00:06:30,680 तो काम के पूरा होने तक दुकान को बंद करना पड़ा। 118 00:06:31,560 --> 00:06:35,120 हमारी समस्या यह है कि हमें भारी स्लेट रखनी पड़ रही है, 119 00:06:35,200 --> 00:06:40,080 ये साधारण बीम और शहतीर, आप जो भी कहते हों, काफ़ी मज़बूत नहीं हैं। 120 00:06:40,160 --> 00:06:42,560 हमें छत की पूरी संरचना को बदलना होगा। 121 00:06:42,640 --> 00:06:44,160 लगभग जैसे काउंसिल जानती थी। 122 00:06:44,240 --> 00:06:46,200 "हल्की सम्मिश्रित स्लेट लगा सकते हैं?" 123 00:06:46,280 --> 00:06:48,360 "नहीं, उचित स्लेट होना चाहिए।" 124 00:06:50,440 --> 00:06:51,400 यह... 125 00:06:56,680 --> 00:06:58,000 आज बकवास 126 00:07:03,520 --> 00:07:07,240 जब छत का काम चल रहा था, तब चार्ली पार्किंग एरिया के लिए 127 00:07:07,320 --> 00:07:11,480 एक नई अलग योजना का आवेदन पत्र बनाने में व्यस्त था। 128 00:07:12,840 --> 00:07:17,200 और वह कारपार्क फार्म की दुकान की ज़रूरतों को 129 00:07:17,320 --> 00:07:19,560 पूरा करने के लिए वाकई महत्वपूर्ण हैं। 130 00:07:19,640 --> 00:07:23,320 और अगर हम छत बनाने के काम में सफल रहे तो 131 00:07:23,400 --> 00:07:27,240 आशा है कि वे जवाब देंगे, "हाँ, बहुत बढ़िया। कारपार्क बना लो।" 132 00:07:28,920 --> 00:07:32,200 इससे मुझे थोड़ी वास्तविक खेती शुरू करने का मौका मिला। 133 00:07:33,240 --> 00:07:35,720 मुर्गियों को अधिक ध्यान की ज़रूरत नहीं थी 134 00:07:35,800 --> 00:07:39,320 क्योंकि वे अब भी बर्ड फ्लू के क्वारंटीन को कठिनाई से झेल रही थीं। 135 00:07:40,520 --> 00:07:44,960 मीडिया के पसंदीदा प्रसिद्ध वाक्यांश यू-टर्न का उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे 136 00:07:45,040 --> 00:07:46,200 लोगों से 137 00:07:46,800 --> 00:07:49,600 मुझे बस एक ही बात कहनी है। 138 00:07:49,680 --> 00:07:51,840 तुम पलटो अगर चाहो। 139 00:07:54,680 --> 00:07:58,280 लेकिन नए बछड़े के कान छेदने की ज़रूरत थी। 140 00:07:58,840 --> 00:08:03,240 और चूंकि मुझे पता नहीं था कि कैसे करते हैं, तो केलब से मदद माँगी। 141 00:08:04,360 --> 00:08:06,400 ये पशुओं के टैग हैं। हाँ? 142 00:08:06,480 --> 00:08:07,880 यह कान के आर-पार जाता है? 143 00:08:08,000 --> 00:08:11,440 हाँ। हमें 10002 खोजना है। 144 00:08:11,560 --> 00:08:13,840 -क्या, इसमें? -यह रहा। देखो, यहाँ? 145 00:08:13,920 --> 00:08:15,440 खोलो। आराम से। 146 00:08:15,840 --> 00:08:17,400 इस पर आयोडीन का स्प्रे करो। 147 00:08:18,800 --> 00:08:20,680 कीटाणुरहित करके उसके कान में डालो। 148 00:08:21,400 --> 00:08:22,680 -नहीं कर पाऊँगा। -क्यों? 149 00:08:22,760 --> 00:08:26,160 क्या तुम... यह पहला वाला है, इसे कैसे किया जाता है, देखना है। 150 00:08:26,800 --> 00:08:29,040 फिर इसे पकड़ो। तुम टैग देना। 151 00:08:30,920 --> 00:08:32,760 वे इससे थोड़ा हैरान हैं। 152 00:08:33,640 --> 00:08:36,480 हिलो नहीं। मैं एक मिनट में मारा जाऊँगा। 153 00:08:36,520 --> 00:08:37,600 इसे जल्द करते हैं। 154 00:08:37,680 --> 00:08:39,640 इसे इस तरह से करो। हाँ? 155 00:08:43,760 --> 00:08:46,320 आराम से, गाय। थोड़े मेवा लाने चाहिए थे। 156 00:08:46,400 --> 00:08:47,600 एक और दे दो। 157 00:08:47,760 --> 00:08:50,760 -क्या? किसका एक और? -जल्दी से। 158 00:08:51,360 --> 00:08:53,200 नंबर दो। दो को लगाना है। 159 00:08:53,280 --> 00:08:55,960 तुमने मुझे वह नहीं बताया था। यहाँ पर 37, 5... 160 00:08:56,520 --> 00:08:59,320 मुझे दो चाहिए। मिला? 161 00:08:59,400 --> 00:09:02,120 प्लीज़ मुझे बताओ कि मैंने इसे सही से किया है। 162 00:09:02,600 --> 00:09:04,080 तुम्हें नई बालियाँ मिली हैं। 163 00:09:04,400 --> 00:09:06,320 हाँ। अपनी कान की बालियाँ तो देखो। 164 00:09:07,080 --> 00:09:09,160 जैसे एक्सेसराइज़ जाने जैसा है। 165 00:09:09,520 --> 00:09:10,760 ठीक है, अगला एक, जल्दी। 166 00:09:12,520 --> 00:09:13,880 क्या वह तुम्हारा वृषण है? 167 00:09:16,000 --> 00:09:17,000 हाँ। 168 00:09:17,360 --> 00:09:19,480 सच में इस बछड़े से निपट सकते हो। 169 00:09:22,400 --> 00:09:24,400 -हैलो, बछड़ा। -जल्दी से। 170 00:09:24,840 --> 00:09:25,720 क्या? 171 00:09:25,760 --> 00:09:26,880 उनके दो निशान देखे? 172 00:09:27,000 --> 00:09:27,880 -नहीं। -वहाँ, देखो। 173 00:09:28,040 --> 00:09:30,000 -उन्हें देखा... -चश्मा नहीं पहना है। 174 00:09:30,080 --> 00:09:31,200 -वहाँ? -नहीं। 175 00:09:31,520 --> 00:09:32,760 अब ज़ोर से दबाओ। 176 00:09:32,880 --> 00:09:34,720 -सख्ती से। -उसने अपना कान चिपका लिया। 177 00:09:34,760 --> 00:09:36,960 -सख्ती से। -उसने अपना कान चिपका लिया। 178 00:09:37,080 --> 00:09:38,520 सख्ती से। हो गया। बढ़िया। 179 00:09:39,360 --> 00:09:40,640 मैंने इसे किया! 180 00:09:46,400 --> 00:09:50,360 एक बार टैग का काम पूरा हो गया, तो उनके सभी नंबर सरकार की 181 00:09:50,440 --> 00:09:52,400 गौ पुलिस के पास पंजीकृत होने थे। 182 00:09:52,840 --> 00:09:57,520 तो केलब शेड में ही रहा और चार्ली और मुझे फोन कर जानकारी प्रदान की। 183 00:09:58,320 --> 00:09:59,400 सही है। तैयार हो? 184 00:09:59,480 --> 00:10:00,360 हाँ। 185 00:10:00,720 --> 00:10:04,640 तो, 300225... 186 00:10:04,720 --> 00:10:07,280 -हाँ। -50002 की... 187 00:10:08,240 --> 00:10:11,440 माँ है। 188 00:10:11,760 --> 00:10:15,520 -रुको, रुको। 400002? -नहीं, 5। 189 00:10:15,760 --> 00:10:18,000 -पाँच? -यह कैसे हो सकता है? 190 00:10:19,360 --> 00:10:21,160 और यकीन करो, बस मेरी बात सुनो। 191 00:10:21,240 --> 00:10:22,840 मेरी बात सुनो। आराम से। 192 00:10:23,520 --> 00:10:26,240 ठीक। और अब मैं नहीं जानता। 193 00:10:29,880 --> 00:10:33,200 नंबर 400177। 194 00:10:34,720 --> 00:10:36,160 हाँ, गाय का नंबर... 195 00:10:37,040 --> 00:10:39,960 पैंतीस मिनट बाद... 196 00:10:41,880 --> 00:10:44,480 -किलोर बछड़ा कौन सा है? -नंबर 1। 197 00:10:45,080 --> 00:10:46,880 नहीं, वह वाला 164 था, केलब। 198 00:10:47,000 --> 00:10:50,120 नंबर तीन। नहीं, नंबर दो। 199 00:10:51,160 --> 00:10:52,520 हे भगवान, यह मुश्किल है। 200 00:10:52,640 --> 00:10:57,120 इनके बिल्कुल सही से पंजीकृत होने की संभावना कुछ नहीं है। 201 00:10:57,200 --> 00:11:00,640 मैं अभी भी 300225 से खुश नहीं हूँ। 202 00:11:01,600 --> 00:11:02,520 वह माँ है। 203 00:11:02,840 --> 00:11:04,920 मैंने अभी बताया। वह नंबर दो है। 204 00:11:05,000 --> 00:11:06,560 -नहीं, नहीं बताया। -तीन, माफ़ी। 205 00:11:06,720 --> 00:11:08,840 -हाँ, कौन सी वाली? -देखो... 206 00:11:08,920 --> 00:11:11,720 -कौन सी? -पॉपी की माँ, अभी उसे पढ़कर सुनाया। 207 00:11:11,800 --> 00:11:13,400 मुझे नहीं पता पॉपी कौन है। 208 00:11:13,480 --> 00:11:15,160 पहली वाली, नंबर एक। 209 00:11:15,240 --> 00:11:21,160 ठीक, 400177 माँ है 210 00:11:21,720 --> 00:11:26,640 नंबर 40001 की। 211 00:11:26,920 --> 00:11:30,240 पिछली बार तुमने कहा 500164 212 00:11:30,320 --> 00:11:33,880 -बछड़ा है 40001 का। -दो। 213 00:11:35,400 --> 00:11:36,400 मैंने कहा... 214 00:11:39,600 --> 00:11:40,720 नहीं, सच में। 215 00:11:42,480 --> 00:11:45,000 -मैं शुरुआत से बोल रहा हूँ। -अरे, नहीं। 216 00:11:45,880 --> 00:11:48,480 नहीं। किसी के पास बंदूक है? 217 00:11:49,720 --> 00:11:53,200 उसके बाद, हमने मान लिया कि गौ पुलिस के पास 218 00:11:53,320 --> 00:11:56,000 नंबर पंजीकृत कराना बहुत आसान होगा। 219 00:11:57,000 --> 00:12:00,080 ब्रिटिश कैटल मूवमेंट सर्विस को फोन करने के लिए शुक्रिया। 220 00:12:00,160 --> 00:12:02,760 हमारे बहुत से लोग अभी भी घर से काम कर रहे हैं 221 00:12:02,840 --> 00:12:06,480 -तो आप बैकग्राउंड शोर सुन सकते हैं। -हम काम पर वापस आ गए हैं। 222 00:12:06,560 --> 00:12:09,440 व्यक्तिगत डेटा को कैसे संभालते हैं की जानकारी के लिए 223 00:12:09,520 --> 00:12:13,200 डबल्यूडबल्यूडबल्यूडॉटजीओवीडॉटयूके पर जाएँ 224 00:12:13,280 --> 00:12:17,640 -और ग्रामीण भुगतान एजेंसी को सर्च... -इन्हीं का तो हमें सामना करना है। 225 00:12:18,800 --> 00:12:22,160 जानवरों के जन्म, गतिविधि और मौतों की रिपोर्ट के लिए, 226 00:12:22,240 --> 00:12:23,560 एक दबाएँ। 227 00:12:23,640 --> 00:12:26,040 प्लीज़ अपना काउंटी पैरिश होल्डिंग नंबर बताएं। 228 00:12:26,120 --> 00:12:27,200 यह सीपीएच है। 229 00:12:27,960 --> 00:12:33,960 तैंतीस/102/0160। 230 00:12:36,360 --> 00:12:37,200 शुक्रिया। 231 00:12:37,280 --> 00:12:42,400 -क्या वह, 3010201 था? -नहीं। 232 00:12:43,440 --> 00:12:44,960 -नहीं। -उसके बारे में खेद है। 233 00:12:45,040 --> 00:12:46,000 फिर कोशिश करते हैं। 234 00:12:46,200 --> 00:12:48,680 प्लीज़ अपना काउंटी पैरिश होल्डिंग नंबर बताएं। 235 00:12:49,040 --> 00:12:50,040 तैंतीस... 236 00:12:50,760 --> 00:12:52,800 एक सौ दो... 237 00:12:53,360 --> 00:12:56,080 शून्य 160। 238 00:12:57,280 --> 00:12:58,160 शुक्रिया। 239 00:12:58,480 --> 00:13:04,480 क्या वह 331020160 था? 240 00:13:05,320 --> 00:13:06,480 हाँ। 241 00:13:07,680 --> 00:13:10,400 सही। प्लीज़ इंतज़ार करें जब तक वे विवरण देखता हूँ। 242 00:13:11,400 --> 00:13:14,040 माफ़ करना, सीपीएच नंबर और जिस नंबर से 243 00:13:14,120 --> 00:13:16,560 आप बात कर रहे हैं, उनमें कोई मेल नहीं है। 244 00:13:16,640 --> 00:13:19,960 तो मैं आपको बीसीएमएस हेल्पलाइन से संपर्क नहीं करवा सकता। 245 00:13:20,040 --> 00:13:22,120 अधिक मदद और जानकारी के लिए, 246 00:13:22,200 --> 00:13:24,360 प्लीज़ फोन काटें और निम्न नंबर पर सामान्य 247 00:13:24,440 --> 00:13:26,200 ऑफिस के समय के दौरान फोन करें। 248 00:13:26,440 --> 00:13:31,880 नंबर है 03450501234। 249 00:13:32,200 --> 00:13:35,400 -यह... -चार्ली, यह सब रिकॉर्ड किया हुआ था। 250 00:13:35,480 --> 00:13:37,000 ठीक है। मैं यह नहीं कर रहा। 251 00:13:37,080 --> 00:13:38,080 इसे नहीं कर रहा। 252 00:13:38,480 --> 00:13:42,760 वे नाराज़ हो सकते हैं। मुझे सरकार से बहुत अधिक नफरत है। 253 00:13:48,960 --> 00:13:52,240 शुक्र है कि अगला दिन एक सामान्य, 254 00:13:52,320 --> 00:13:56,920 अच्छे, उचित इंसान के साथ बिताना तय था जो सरकार से नहीं था। 255 00:13:57,600 --> 00:13:59,720 ठीक है। रॉबिन नामक आदमी को खोज रहा हूँ 256 00:14:00,040 --> 00:14:01,720 जो मेंड पर काम करता है। 257 00:14:03,360 --> 00:14:07,120 रॉबिन ब्रिटिश हेजलेयिंग सोसाइटी का एक स्काउट है, 258 00:14:07,680 --> 00:14:10,560 और वह मुझसे मिलने आया था क्योंकि डिडली स्क्वाट को 259 00:14:10,640 --> 00:14:13,960 प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए बुलाया गया था। 260 00:14:15,960 --> 00:14:18,400 वह रहा। मेंड की जाँच कर रहा है। 261 00:14:19,960 --> 00:14:21,080 शानदार। 262 00:14:21,680 --> 00:14:22,560 रॉबिन। 263 00:14:23,280 --> 00:14:24,480 -ठीक हो? -बिल्कुल ठीक। 264 00:14:24,560 --> 00:14:26,680 -कोई उचित मेंड मिली? -हाँ। 265 00:14:26,760 --> 00:14:28,760 तो हम आपकी अनुमति से 266 00:14:29,680 --> 00:14:33,040 इस मेंड को लगाएँगे, यहाँ से सीधे वहाँ तक, 267 00:14:33,120 --> 00:14:37,240 और हमारे पास पाँच अलग-अलग शैली वाले 32 प्रतियोगी होंगे। 268 00:14:37,320 --> 00:14:40,000 तो मूलतः आप मेंड से बाड़ बना रहे हैं। 269 00:14:40,080 --> 00:14:41,560 देखिए, यह एक शिल्प है। 270 00:14:42,240 --> 00:14:44,800 अपने दिमाग में मैं थोड़ा चालाक हो रहा था 271 00:14:45,040 --> 00:14:47,920 क्योंकि मुझे लगा कि मुफ्त में बाड़ मिल रही थी। 272 00:14:49,000 --> 00:14:49,840 हालाँकि... 273 00:14:50,600 --> 00:14:53,840 पाँच घंटे की प्रतियोगिता हम 9:00 बजे शुरू करते हैं। 274 00:14:53,920 --> 00:14:56,680 तो उन्हें खाना खिलाने का कष्ट करेंगे। 275 00:14:56,760 --> 00:14:58,880 -तो, मैं लंच दे रहा हूँ। -हाँ। 276 00:14:58,960 --> 00:14:59,920 कितने लोग? 277 00:15:00,000 --> 00:15:01,720 बत्तीस। साथ में... 278 00:15:01,800 --> 00:15:05,040 पत्नियाँ और पार्टनर्स। तो यह 60, 70 लोग हो सकते हैं? 279 00:15:05,120 --> 00:15:07,000 -हाँ। -तो, बड़ा लंच। 280 00:15:07,080 --> 00:15:10,280 क्या यह घर में किया जाता है, या हम टैंट लगाते हैं? 281 00:15:10,360 --> 00:15:14,040 -अगर आप टैंट जैसी चीज़ लगाते... -टैंट लगाएँगे। 282 00:15:14,120 --> 00:15:17,840 और इसके अंत में आप पुरस्कार राशि देंगे, 283 00:15:18,440 --> 00:15:19,560 वगैरह। 284 00:15:19,640 --> 00:15:22,080 -मुझे पुरस्कार राशि देनी है? -हाँ, देनी है। 285 00:15:22,160 --> 00:15:24,560 किस तरह के पुरस्कार आमतौर पर देते हैं? 286 00:15:24,640 --> 00:15:27,080 प्रति श्रेणी, यह लगभग 240 पाउंड है। 287 00:15:27,160 --> 00:15:29,640 प्रति श्रेणी 240 पाउंड, और पाँच श्रेणियाँ हैं। 288 00:15:29,720 --> 00:15:30,720 पाँच श्रेणियाँ। हाँ। 289 00:15:30,800 --> 00:15:35,400 इस खबर ने मेरी आपातकालीन प्राथमिक सहायता किट खोलने की वजह दी। 290 00:15:36,120 --> 00:15:37,200 हे भगवान। 291 00:15:38,760 --> 00:15:42,240 मैं स्लो जिन के बारे में सोच रहा था। मेरा मतलब, स्लो बेरीज़। 292 00:15:42,320 --> 00:15:43,720 हमने इसे पहले बनाया था। 293 00:15:43,800 --> 00:15:45,840 हे भगवान, यह अच्छी है। 294 00:15:46,520 --> 00:15:47,720 -चीयर्स। -चीयर्स। 295 00:15:51,960 --> 00:15:53,120 यह अच्छी है। 296 00:15:53,200 --> 00:15:56,400 वहाँ से स्लोज़ लिए। थोड़ी जिन के साथ मिलाया। 297 00:15:57,000 --> 00:15:59,600 यहाँ एक ड्रिंक है। किंग्स जिंजर। 298 00:16:01,720 --> 00:16:03,440 हमेशा इससे खुश हो जाता हूँ। 299 00:16:03,760 --> 00:16:07,920 यहाँ पर लिखा है, "यह अदरक वाली पेय खासतौर से बेरी ब्रदर्स द्वारा 300 00:16:08,000 --> 00:16:11,080 "किंग एडवर्ड सप्तम के लिए 1903 में तैयार की गई थी।" 301 00:16:11,760 --> 00:16:14,800 "यह महामहिम को उनके नए बिना घोड़े वाली गाड़ी में 302 00:16:14,880 --> 00:16:17,760 सुबह की सवारी के दौरान उत्तेजित करने के लिए बनाई गई।" 303 00:16:17,840 --> 00:16:20,760 असल में इसका आविष्कार पीकर गाड़ी चलाने के लिए हुआ। 304 00:16:21,520 --> 00:16:23,160 "यह आपको गर्म रखेगा, सर।" 305 00:16:23,240 --> 00:16:25,080 बिना घोड़े की गाड़ी। 306 00:16:25,160 --> 00:16:28,240 -सन 1903 में अपनी नई बिना घोड़े की गाड़ी। -हाँ। 307 00:16:28,640 --> 00:16:30,920 तो, मेरी वाली सूख गई है। 308 00:16:34,720 --> 00:16:37,640 रॉबिन के हेज फंड के मेरा पर्स और मेरे ड्रिंक की 309 00:16:37,840 --> 00:16:39,440 कैबिनेट खाली करने के बाद 310 00:16:39,520 --> 00:16:42,560 मैं उद्यमी को देखने के लिए चला गया 311 00:16:43,040 --> 00:16:45,360 जिसने अभी अपने लगातार बढ़ते 312 00:16:45,440 --> 00:16:48,640 कृषि-अनुबंध व्यापार के लिए किसी नई किट में निवेश किया था। 313 00:16:49,720 --> 00:16:50,800 क्या लगता है? 314 00:16:51,080 --> 00:16:52,400 तुमने नया ट्रैक्टर लिया? 315 00:16:53,560 --> 00:16:56,200 -थोड़ा छोटा। -छोटे से तुम्हारा क्या मतलब है? 316 00:16:57,000 --> 00:17:00,280 -दो सौ दस हॉर्सपावर। -बूस्ट के साथ। 317 00:17:00,520 --> 00:17:02,080 -हाँ। -एक सौ पच्चासी। 318 00:17:02,200 --> 00:17:05,040 पहियों के बारे में क्या खयाल है? इसे अनुकूलित किया। 319 00:17:05,120 --> 00:17:06,840 -काले पहिए। -काले पहिए। 320 00:17:06,920 --> 00:17:08,800 इस पर उच्च-गति-वाली स्ट्राइप लगवाई। 321 00:17:09,400 --> 00:17:12,560 -वह कहाँ है? यह छत पर है? -नहीं। बोनट पर। 322 00:17:12,640 --> 00:17:13,800 यहाँ शुरू हुई, देखो... 323 00:17:15,240 --> 00:17:16,920 तो यह उच्च-गति-वाली स्ट्राइप है। 324 00:17:17,000 --> 00:17:18,520 और यह शीर्ष पर भी है। 325 00:17:18,560 --> 00:17:22,000 तो, एकमात्र सबूत कि इसमें उच्च-गति स्ट्राइप है, वहाँ है। 326 00:17:22,080 --> 00:17:26,400 -हाँ। -एक सौ पच्चासी। यह कितना था? 327 00:17:26,800 --> 00:17:28,720 एक सौ चार। 328 00:17:28,800 --> 00:17:32,920 मेरे ट्रैक्टर से ढाई गुणा और महँगा 329 00:17:33,000 --> 00:17:35,640 और 100 हॉर्सपावर कम वाला। 330 00:17:35,920 --> 00:17:39,040 -इसकी उठाने की क्षमता? -आठ पॉइंट सात पाँच। 331 00:17:39,080 --> 00:17:40,320 साढ़े दस। 332 00:17:40,440 --> 00:17:42,280 हाँ? मेरे पास जीपीएस है। 333 00:17:43,920 --> 00:17:47,520 सही। और क्या लगता है चोरी होने से पहले कितने समय तक जीपीएस रहेगा? 334 00:17:48,080 --> 00:17:49,800 दो महीने तक। 335 00:17:49,920 --> 00:17:52,640 एक किसान के पास अब तक जीपीएस किसी के चुरा लेने से 336 00:17:52,720 --> 00:17:54,680 पहले कितने समय तक रहा है? 337 00:17:54,760 --> 00:17:56,680 शायद छह महीने, सबसे लंबा समय। 338 00:17:57,560 --> 00:17:59,800 उसके तुच्छ ट्रैक्टर का पहला काम 339 00:17:59,920 --> 00:18:02,320 वसंत जौ लगाने में मेरी मदद करना होगा। 340 00:18:02,800 --> 00:18:06,280 तुम कुछ पिन मिस कर रहे हो। देखो। 341 00:18:06,560 --> 00:18:11,480 जिसका मतलब ड्रिल को मेरे बेहद बेहतर लैम्बो से जोड़ना था। 342 00:18:12,680 --> 00:18:14,280 -हे भगवान! -क्या? 343 00:18:14,720 --> 00:18:16,520 यह छोटा सा श्रू जैसा है। 344 00:18:16,800 --> 00:18:18,400 वह रहा। 345 00:18:18,480 --> 00:18:19,440 एक बंदूक लाओ। 346 00:18:19,520 --> 00:18:21,880 इतने निर्दयी मत बनो। 347 00:18:22,520 --> 00:18:24,280 तो तुम चूहों से नहीं डरते हो? 348 00:18:24,320 --> 00:18:26,560 -मुझे चूहे पसंद नहीं हैं। -यह चूहा नहीं है। 349 00:18:26,680 --> 00:18:28,800 -प्लीज़, उसे खत्म कर दो। -नहीं। 350 00:18:28,920 --> 00:18:32,560 मैं उसके साथ वहाँ नहीं जाने वाला हूँ। वह नीचे जा रहा है? 351 00:18:32,680 --> 00:18:34,280 -क्या यह खोखला है? -हाँ। 352 00:18:34,320 --> 00:18:35,560 चलो, छोटे चूहे। 353 00:18:36,040 --> 00:18:37,800 बस इसे वहीं नीचे लटका दो। 354 00:18:38,560 --> 00:18:42,240 यह पर्यावरण और जानवरों के प्रति दयालुता है। 355 00:18:43,240 --> 00:18:45,560 सर एटनबरो मुझसे यही करने की उम्मीद करते। 356 00:18:46,560 --> 00:18:49,240 वह गया! श्री माउस। 357 00:18:49,320 --> 00:18:50,760 वह पहिए के नीचे है। 358 00:18:50,800 --> 00:18:52,280 वह तुम्हारे पहिए के नीचे है। 359 00:18:52,320 --> 00:18:54,080 जैसे ही तुम चलोगे, उसे मार दोगे। 360 00:18:54,160 --> 00:18:58,280 वह वहाँ नीचे ट्रैक्टर के टायर के ट्रैक में है। 361 00:18:58,320 --> 00:18:59,400 चलो, बाहर। 362 00:19:00,400 --> 00:19:03,000 हम चूहे की वजह से और समय नहीं गँवा सकते। 363 00:19:03,080 --> 00:19:06,280 लानत है, खेती में बहुत सारे निर्णय लेने पड़ते हैं। 364 00:19:06,320 --> 00:19:08,000 पर यह वाला वाकई बुरा है। 365 00:19:08,080 --> 00:19:09,440 बस जाओ। 366 00:19:11,080 --> 00:19:12,480 हमें ड्रिलिंग करने जाना है। 367 00:19:15,160 --> 00:19:20,200 अगर एक मिलीमीटर भी चलाया, तो श्री माउस मरे। 368 00:19:37,800 --> 00:19:40,320 अब, इस तरह से इसे चालू करते हैं। 369 00:19:41,040 --> 00:19:42,760 पर फिर जब मैंने ड्रिल को उठाया। 370 00:19:43,240 --> 00:19:45,280 अरे धत्। मैंने पीछे कर दिया। 371 00:19:49,480 --> 00:19:51,080 अभी उस बेचारे चूहे को मार दिया। 372 00:19:52,240 --> 00:19:53,680 उसे दफ़ना दूँगा। पीछे करो। 373 00:19:54,480 --> 00:19:56,880 नहीं, आगे की तरफ़। वह टायर में चिपका है? 374 00:19:59,280 --> 00:20:00,200 वह ज़िंदा है! 375 00:20:06,200 --> 00:20:08,800 चूहा ज़िंदा है क्योंकि मैं चला सकता हूँ! 376 00:20:13,440 --> 00:20:14,440 संकट ख़त्म। 377 00:20:14,560 --> 00:20:16,960 हम रोपण के लिए निकल पड़े। 378 00:20:17,080 --> 00:20:19,400 इसे देखो। अब टीम के तौर पर काम कर रहे हैं। 379 00:20:19,520 --> 00:20:23,440 तुम उर्वरक डाल रहे हो क्योंकि एक ही खेत को उसी समय पर ड्रिल कर रहा हूँ। 380 00:20:24,320 --> 00:20:27,280 और महँगे रसायनिक उर्वरक के बजाय 381 00:20:30,240 --> 00:20:35,160 हम अपना खुद का मुर्गे के मल का इस्तेमाल कर रहे थे जिससे केलब बहुत खुश था। 382 00:20:36,720 --> 00:20:40,160 मेरा एकदम नया ट्रैक्टर मुर्गे के मल से ढक गया है, बदबू आती है। 383 00:20:43,560 --> 00:20:45,000 यहाँ से वसंत जौ, 384 00:20:45,080 --> 00:20:47,920 अगर गुणवत्ता अच्छी है, तो शराब की भट्टी में जाएगी 385 00:20:48,000 --> 00:20:50,240 और हॉकस्टोन बियर बन जाएगी। 386 00:20:51,320 --> 00:20:55,560 इसी लिए इसे वाकई जितना अच्छा कर सकते हैं, करना है। 387 00:20:57,440 --> 00:21:00,560 हालाँकि, उस समय न तो फार्म की दुकान थी 388 00:21:00,680 --> 00:21:03,240 न ही रेस्तरां, जिसमें उस बियर को बेचते। 389 00:21:05,760 --> 00:21:08,240 पर रॉयल एकेडमी में, 390 00:21:08,320 --> 00:21:11,920 चार्ली उसे सुलझाने के लिए एक योजना पर काम कर रहा था। 391 00:21:12,400 --> 00:21:15,400 रेस्तरां की अपील को अगले स्तर तक ले जाने के लिए 392 00:21:16,000 --> 00:21:20,560 इसे राज्य सचिव तक ले जाना है, और हमारे पास इसके लिए एक मौका है। 393 00:21:20,680 --> 00:21:22,080 यह हमारा आखिरी मौका है। 394 00:21:22,760 --> 00:21:27,280 तो इसमें मदद के लिए सबसे अच्छे विशेषज्ञों की सलाह, सलाहकार चाहिए। 395 00:21:27,520 --> 00:21:30,040 और, बैरिस्टर और वकील चाहिए, 396 00:21:30,080 --> 00:21:32,320 और मैं देख रहा हूँ कि अब वे कौन हैं। 397 00:21:35,440 --> 00:21:37,920 किसी चमत्कार से, चार्ली बछड़ों को 398 00:21:38,000 --> 00:21:40,480 गौ पुलिस के साथ पंजीकृत करने में सफल हो गया, 399 00:21:41,080 --> 00:21:44,800 और आज उनकी किशोरावस्था का अगला महत्वपूर्ण पड़ाव था। 400 00:21:45,400 --> 00:21:48,640 क्योंकि उनमें से दो के सींग निकाले जाने थे। 401 00:21:50,080 --> 00:21:51,680 तो उन्हें दवा देकर शांत करूँगा। 402 00:21:51,760 --> 00:21:53,480 और यह उन्हें शांत करने के लिए? 403 00:21:53,560 --> 00:21:56,000 आशा है कि वे सो जाएँगी। 404 00:21:56,080 --> 00:21:57,400 उस फाटक को इस तरफ़ लाओ। 405 00:21:57,480 --> 00:21:59,720 -अब क्या? वह टिकट है? -हाँ। 406 00:21:59,800 --> 00:22:01,960 -यह वाला पहला। यह कहाँ जाता है? -हाँ। 407 00:22:02,040 --> 00:22:02,960 गर्दन में। 408 00:22:09,160 --> 00:22:10,880 -क्या यह दूसरा वाला है? -हाँ। 409 00:22:14,000 --> 00:22:15,120 खुशमिजाज़ है। 410 00:22:15,200 --> 00:22:18,320 हम उन्हें 10-15 मिनट के लिए छोड़ देंगे और वे सो जाएँगे। 411 00:22:19,560 --> 00:22:21,720 उनके सींगो से छुटकारा क्यों पाना है? 412 00:22:21,800 --> 00:22:25,440 क्योंकि सींग वाले हावी होने लगते हैं और बाकियों को धमकाते हैं। 413 00:22:25,520 --> 00:22:27,240 -हमारे लिए भी सुरक्षित है। -हाँ। 414 00:22:28,440 --> 00:22:31,040 यह लो। देखो, वह सोने वाला है। उसके चेहरे को देखो। 415 00:22:31,120 --> 00:22:35,600 वे वाकई नींद में हैं, माँ चिंतित होकर सभी को देख रही है, देखो। 416 00:22:35,680 --> 00:22:37,360 ठीक है, माँ। वह ठीक है। 417 00:22:38,360 --> 00:22:39,960 -वह सो गया है। -वह सो गया। 418 00:22:42,080 --> 00:22:43,600 यह क्या है, स्थानीय बेहोशी? 419 00:22:43,680 --> 00:22:46,920 आमतौर पर जब वे होश में होते, तो तुम उनसे जूझ रहे होते, 420 00:22:47,000 --> 00:22:50,800 पर चूँकि उन्हें बेहोश कर दिया है, यह बछड़े के लिए कम तनावपूर्ण है। 421 00:22:52,040 --> 00:22:56,560 तब डिल्विन के चिकित्सा उपकरण कम उच्च तकनीक वाले बन गए। 422 00:23:02,440 --> 00:23:03,920 मेरी गुस्सैल आंटी। 423 00:23:04,000 --> 00:23:05,480 तुमने उसके सिर पर आग लगा दी। 424 00:23:05,880 --> 00:23:07,360 हे भगवान। 425 00:23:08,720 --> 00:23:10,240 एक घेरे में घुमाते रहो। 426 00:23:11,160 --> 00:23:12,680 पर वहाँ वाकई लपटें हैं। 427 00:23:15,320 --> 00:23:16,680 इससे अवश्य दर्द होगा। 428 00:23:22,880 --> 00:23:24,120 और इससे सींग ख़त्म होंगे? 429 00:23:24,600 --> 00:23:28,480 हाँ, यह जर्मनिक परत को जलाता है, जो सींग का वह हिस्सा है जो बढ़ता है। 430 00:23:28,560 --> 00:23:33,640 तो तुम सींग से छुटकारा पाते हो और साथ ही उन ऊतक से छुटकारा पाते हो 431 00:23:33,720 --> 00:23:35,520 जिनसे सींग उगते हैं। 432 00:23:36,560 --> 00:23:38,960 क्या इस पर आयोडीन डाल रहे हो, केलब? 433 00:23:39,080 --> 00:23:42,600 यह एक एंटीबायोटिक स्प्रे है जो संक्रमण होने से रोकता है, 434 00:23:42,680 --> 00:23:45,920 और इसे एक दर्द निवारक इंजेक्शन भी दूँगा, 435 00:23:46,000 --> 00:23:50,920 क्योंकि कभी-कभी एनेस्थेटिक का असर ख़त्म होने पर 436 00:23:51,000 --> 00:23:52,360 सिर भारी हो जाता है। 437 00:23:52,440 --> 00:23:55,880 मुझे नहीं लगता कि कभी कोई, जिसके सिर आग लगी हो, कहेगा, 438 00:23:55,960 --> 00:23:57,080 "यह थोड़ा सा भारी है।" 439 00:23:57,680 --> 00:23:59,400 सही, तो एक का हो गया। 440 00:24:00,160 --> 00:24:01,520 बेचारा छोटा साथी। 441 00:24:02,480 --> 00:24:03,520 शुक्र है, 442 00:24:03,600 --> 00:24:07,520 आने वाले सप्ताहांत की गतिविधियों ने थोड़ा कम तनाव देने का वादा किया। 443 00:24:15,840 --> 00:24:19,840 डिडली स्क्वाट हेजलेइंग प्रतियोगिता 2022 444 00:24:21,080 --> 00:24:24,480 बेहतरीन प्रतियोगियों में से 32, 445 00:24:24,560 --> 00:24:28,440 प्रत्येक को अस्त-व्यस्त बाड़ का नौ-मीटर खंड आवंटित किया गया 446 00:24:28,520 --> 00:24:33,320 जो पाँच अलग-अलग शैलियों का इस्तेमाल कर बाड़ बनाएँगे। 447 00:24:34,320 --> 00:24:38,000 डॉर्सेट, उत्तरी समरसेट, मिडलैंड, 448 00:24:38,080 --> 00:24:41,000 लांस और वेस्टमॉरलैंड, और वेल्श। 449 00:24:41,760 --> 00:24:46,080 डिडली स्क्वाट में स्वागत है। दिन भर में निर्णय लिए जाएँगे। 450 00:24:46,160 --> 00:24:49,000 इस बार स्कोर कंप्यूटर पर जोड़े जाएँगे, 451 00:24:49,080 --> 00:24:50,320 जिससे कोई गलती न हो। 452 00:24:51,480 --> 00:24:53,400 अगर आप सब तैयार हो, तो जाओ। 453 00:25:01,880 --> 00:25:06,920 ये प्रीमियर लीग बाड़ बनाने वालों के पास मेंड को पूरा करने के लिए पाँच घंटे हैं। 454 00:25:12,840 --> 00:25:15,000 और यह कोई सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं थी। 455 00:25:16,240 --> 00:25:20,840 यह मेंड बनाने का पारंपरिक तरीका है, 456 00:25:20,920 --> 00:25:23,360 एक मेंड से एक अभेद्य बाड़। 457 00:25:23,440 --> 00:25:27,120 वे इसे इस तरीके से सैकड़ों सालों से कर रहे हैं। 458 00:25:27,680 --> 00:25:31,040 आइडिया यह है कि आप तने को काटो, पर पूरी तरह से नहीं 459 00:25:31,120 --> 00:25:32,480 और फिर उसे झुका दो। 460 00:25:33,680 --> 00:25:34,680 यह रहा। देखो। 461 00:25:36,640 --> 00:25:39,640 वह उन्हें नीचे खींचता है। आप कहेंगे, "उसे तोड़ दिया है," 462 00:25:39,720 --> 00:25:42,720 पर उसने नहीं तोड़ा है। यह अब भी जड़ों से जुड़ा है। 463 00:25:42,800 --> 00:25:44,600 पर अब यह इस तरह से जाएगा, 464 00:25:44,680 --> 00:25:47,760 फिर आपको इससे लपेटने के लिए एक और लाना होगा। 465 00:25:48,480 --> 00:25:50,680 और फिर आपको मिलती है एक प्राणवान... 466 00:25:51,600 --> 00:25:53,280 सच में एक प्राणवान बाड़ 467 00:25:54,080 --> 00:25:56,200 जिससे भेड़ें नहीं निकल सकतीं। 468 00:25:57,440 --> 00:26:01,760 जब वे तने को उस तक ले जाते हैं, आप कहते हैं, "उसे मत झुकाओ। यह टूट जाएगी।" 469 00:26:01,840 --> 00:26:03,480 -नहीं। -पर ऐसा नहीं होता। 470 00:26:03,560 --> 00:26:06,760 अस्सी प्रतिशत वह है जिसकी आप तलाश कर रहे हैं। 471 00:26:06,840 --> 00:26:08,640 -अस्सी? -अस्सी प्रतिशत काटा। 472 00:26:08,720 --> 00:26:10,960 -तो 20 प्रतिशत बचा है। -हाँ। 473 00:26:11,040 --> 00:26:13,960 और 20 प्रतिशत पौधे को जीवित रखने के लिए काफी है। 474 00:26:14,160 --> 00:26:15,080 हाँ। 475 00:26:21,960 --> 00:26:25,000 जैसे हेज-फंड मैनेजर्स मेहनत कर रहे थे, 476 00:26:25,080 --> 00:26:29,280 उनमें वॉल स्ट्रीट से एक प्रतिद्वंद्वी और उसकी पत्नी शामिल हुए। 477 00:26:30,640 --> 00:26:32,080 हैलो, जेराल्ड। 478 00:26:32,160 --> 00:26:33,480 आप कैसी हैं, मिस जेराल्ड? 479 00:26:34,280 --> 00:26:35,360 अच्छा दिख रहा है न? 480 00:26:40,280 --> 00:26:41,200 हाँ। 481 00:26:55,760 --> 00:26:57,600 मुझे इस पर हाथ आज़माना है। 482 00:26:58,400 --> 00:27:01,760 सच में, केलब और मैंने दोनों ने इसे करना तय किया। 483 00:27:02,160 --> 00:27:03,520 तुमने फिर से ध्यान दिया 484 00:27:04,040 --> 00:27:07,400 कि हम हर विविधता वाले लक्ष्य को कैसे पूरा कर रहे हैं, 485 00:27:07,520 --> 00:27:09,280 इन दिनों टीवी पर लोकप्रिय करना है? 486 00:27:09,720 --> 00:27:12,520 अश्वेत, समलैंगिक, संक्रमणकालीन। 487 00:27:14,640 --> 00:27:17,440 -मैं इसी का इस्तेमाल... -तुम्हें कौन सा चाहिए? 488 00:27:17,800 --> 00:27:19,120 उसे महसूस करना है। 489 00:27:19,200 --> 00:27:20,440 यह क्यों नहीं काटेगा? 490 00:27:20,640 --> 00:27:23,120 -यह इससे नहीं कट पाएगा। -दूसरे वाले को आज़माओ। 491 00:27:24,400 --> 00:27:26,760 मैं बिल्कुल यही करने वाला था। 492 00:27:26,840 --> 00:27:27,760 मुझे दोबारा दिखाओ? 493 00:27:29,600 --> 00:27:31,080 उसके लिए पूरा मत करो। 494 00:27:31,160 --> 00:27:33,040 दोबारा। हाँ। 495 00:27:34,160 --> 00:27:36,520 शाखाओं को अपने दम पर छोटा करके 496 00:27:36,600 --> 00:27:40,000 मैंने कुल्हाड़ी बदली, जो ठीक रहा। 497 00:27:41,080 --> 00:27:42,400 हे भगवान। 498 00:27:42,840 --> 00:27:44,240 यह वाला, यह और पतला है, 499 00:27:44,320 --> 00:27:47,320 मैं ऊपर से शुरू करके फिर ऐसे अच्छे से नीचे आता हूँ? हाँ। 500 00:27:47,400 --> 00:27:49,280 थोड़ा और। 501 00:27:50,400 --> 00:27:51,640 शानदार। 502 00:27:54,160 --> 00:27:56,680 -मैंने इसे कर लिया है। -जेरेमी। 503 00:27:56,760 --> 00:27:58,680 मिडलैंड स्टाइल कर रहे हो? 504 00:27:59,760 --> 00:28:01,560 मैं ब्राज़ीलियन कर रहा हूँ। 505 00:28:01,640 --> 00:28:04,560 बशर्ते मैंने गलत कर दिया, इस मामले में यह हॉलीवुड है। 506 00:28:06,040 --> 00:28:07,960 तुम्हें नहीं पता क्या बात कर रहा हूँ? 507 00:28:08,040 --> 00:28:10,120 तुम ब्राज़ीलियन को नहीं जानते? 508 00:28:10,200 --> 00:28:12,280 कभी ब्राज़ीलियन इंसान नहीं देखा। 509 00:28:13,080 --> 00:28:16,760 शुक्र है, इस बिंदु पर जेराल्ड द्वारा रुकावट डाली गई, 510 00:28:16,840 --> 00:28:19,080 जो मेरे हस्तशिल्प को देखना चाहता था। 511 00:28:19,680 --> 00:28:20,680 यह बढ़िया दिख रहा है। 512 00:28:22,720 --> 00:28:24,320 वह नहीं। वो। 513 00:28:50,120 --> 00:28:54,680 मेंड में एक बहुत बड़े फासले के अलावा मैंने कुछ नहीं बनाया, 514 00:28:54,760 --> 00:28:57,880 केलब और मैं यह देखने गए कि विशेषज्ञ कैसे कर रहे थे। 515 00:29:07,640 --> 00:29:10,040 -लानत है। इसे देखो। -कमाल का है। 516 00:29:10,120 --> 00:29:12,200 यह बिल्कुल हैरत से भरा है। 517 00:29:12,280 --> 00:29:15,240 यह डॉर्सेट है। चिड़िया इसमें घोंसला बना सकती हैं, है न? 518 00:29:15,320 --> 00:29:17,680 हाँ। यह वन्य जीवन और तितलियों के लिए अच्छा है। 519 00:29:17,920 --> 00:29:20,320 शायद यह अविश्वसनीय है। 520 00:29:22,360 --> 00:29:24,720 वहाँ एक और खूबसूरती है। देखो। 521 00:29:25,200 --> 00:29:26,560 और वह मिडलैंड है। 522 00:29:27,280 --> 00:29:30,160 उन्होंने ऑस्टिन एलेग्रो और मॉरिस मरीना बनाया, 523 00:29:30,240 --> 00:29:32,760 पर उन्होंने हमें सबसे अच्छी मेंड दी है। 524 00:29:32,840 --> 00:29:34,320 वह एक खूबसूरत मेंड है। 525 00:29:34,880 --> 00:29:36,080 मिडलैंड, बर्मिंघम। 526 00:29:39,880 --> 00:29:41,960 आखिरकार, पाँच घंटे पूरे हो गए थे। 527 00:29:42,600 --> 00:29:46,040 बाड़ बनाने वाले टैंट में खाने के लिए पहुँचे। 528 00:29:46,520 --> 00:29:50,320 और साइमन कोवेल और अमांडा होल्डन निर्णय बताने के लिए चले गए। 529 00:29:51,120 --> 00:29:55,560 यह मेंड के फ़र्श को फॉलो नहीं कर रही है। बाकी, उन्होंने अच्छा काम किया है। 530 00:29:55,640 --> 00:29:57,560 मुझे उनके काम से जलन नहीं थी 531 00:29:57,640 --> 00:30:02,800 क्योंकि मैदान की पूरी लंबाई अब कला का काम थी। 532 00:30:24,360 --> 00:30:27,400 निर्णय देने के बाद अब पुरस्कार देने का समय था। 533 00:30:28,200 --> 00:30:32,880 उत्तरी समरसेट श्रेणी में तीसरा स्थान कॉलिन क्लटरबक का है। 534 00:30:34,320 --> 00:30:35,520 शाबाश, कॉलिन। 535 00:30:37,400 --> 00:30:40,080 उत्तरी समरसेट में दूसरे स्थान पर 536 00:30:40,160 --> 00:30:41,040 एलेक्स बाउन हैं। 537 00:30:42,040 --> 00:30:43,600 उपविजेता के नाम आने के बाद, 538 00:30:43,680 --> 00:30:44,960 फिर केलब और मुझे ओवरऑल विजेता की घोषणा करनी थी, 539 00:30:45,040 --> 00:30:45,880 डिडली स्क्वाट - 2022 हेज़लेइंग - प्रतियोगिता - तीसरा स्थान 540 00:30:45,960 --> 00:30:46,800 डिडली स्क्वाट - 2022 हेज़लेइंग - प्रतियोगिता - दूसरा स्थान 541 00:30:46,880 --> 00:30:48,640 और हम बहुत होशियार थे। 542 00:30:50,120 --> 00:30:51,360 सही है। तो यही है। 543 00:30:51,440 --> 00:30:52,920 सुप्रीम विजेता... 544 00:30:53,400 --> 00:30:55,000 -क्या हम इसे जानते हैं? -हाँ। 545 00:30:55,080 --> 00:30:58,600 मेरा मतलब, हम... आज का सुप्रीम विजेता है... 546 00:30:59,520 --> 00:31:01,720 नहीं, पता है, पर नाम जानने की ज़रूरत है। 547 00:31:01,800 --> 00:31:02,840 पॉल गलिफ़ोर्ड। 548 00:31:05,480 --> 00:31:07,880 उसने कर दिखाया है। बधाई हो। 549 00:31:07,960 --> 00:31:10,920 अब आपका नाम आपके स्थानीय समाचार पत्र में होगा... 550 00:31:11,000 --> 00:31:12,480 आप उस छोर से पकड़ें। 551 00:31:15,440 --> 00:31:18,680 आप सभी का आने के लिए शुक्रिया। आशा है आप लोगों ने मज़ा किया। 552 00:31:18,760 --> 00:31:21,720 आशा करते हैं आप खुद को टीवी पर देखना पसंद करेंगे। 553 00:31:21,800 --> 00:31:24,920 आप दिखाई देंगे क्योंकि आप जीते। बाकी सबको हटा दिया जाएगा। 554 00:31:33,800 --> 00:31:37,360 कमाल के हेज-लेइंग सप्ताहांत के बाद सोमवार को 555 00:31:37,440 --> 00:31:42,160 मैं फार्म की दुकान गया क्योंकि एलन ने नई छत का काम पूरा कर लिया था। 556 00:31:48,880 --> 00:31:50,600 -सुप्रभात। -सुप्रभात। 557 00:31:50,680 --> 00:31:51,840 -ठीक है? -शाबाश। 558 00:31:51,920 --> 00:31:53,320 तुमने अच्छा काम किया है। 559 00:31:53,400 --> 00:31:55,560 मेरा देखा हुआ अब तक का सबसे तेज़ काम है। 560 00:31:55,640 --> 00:31:57,120 -नहीं। ऐसा नहीं है। -ऐसा है। 561 00:31:57,200 --> 00:31:58,400 यह बहुत जल्दी है। 562 00:31:58,880 --> 00:32:01,720 एलन फ़ायर इंस्पेक्टर के आने के लिए दुकान तैयार 563 00:32:01,840 --> 00:32:03,040 करने में भी लगा हुआ था। 564 00:32:03,120 --> 00:32:03,960 अग्नि निकास 565 00:32:04,040 --> 00:32:04,920 अग्नि सोपान साफ़ रखें 566 00:32:06,040 --> 00:32:08,600 वहाँ ऊपर फ़ायर अलार्म है। 567 00:32:08,680 --> 00:32:09,760 और एक धुएँ का अलार्म। 568 00:32:10,440 --> 00:32:11,960 -घबराहट। -क्या यह नियम हैं? 569 00:32:12,040 --> 00:32:15,560 हाँ, सुनो, अगर तुम आग बुझाना चाहो तो अग्निशामक वहाँ है। 570 00:32:15,640 --> 00:32:17,000 हमने वहाँ ऊपर लाइट लगाई है। 571 00:32:17,080 --> 00:32:19,920 अँधेरा होने पर आपातकालीन लाइट। चार बजे बंद होती हैं। 572 00:32:21,520 --> 00:32:23,080 दरवाज़े पर साइनबोर्ड लगाए 573 00:32:23,160 --> 00:32:24,120 अगर पता न हो किधर जाना है। 574 00:32:24,200 --> 00:32:25,040 अग्नि निकास 575 00:32:25,320 --> 00:32:27,600 तभी फ़ायर इंस्पेक्टर आ पहुँचे। 576 00:32:27,680 --> 00:32:29,640 -मिलकर अच्छा लगा। -फ़ायर ऑफिसर। 577 00:32:29,720 --> 00:32:31,640 हालाँकि एलन काफी चौकस रहा था, 578 00:32:31,720 --> 00:32:34,520 इस आदमी ने माना कि हम अभी और सुधार कर सकते हैं। 579 00:32:35,160 --> 00:32:37,320 किसी भी अँधेरे को ढकने के लिए बाहर 580 00:32:37,400 --> 00:32:40,600 कुछ आपातकालीन लाइट लगाने की राय दूँगा। 581 00:32:41,840 --> 00:32:43,280 माफ़ करें, यहाँ बाहर लाइट? 582 00:32:43,400 --> 00:32:44,440 आपातकालीन लाइट। 583 00:32:44,560 --> 00:32:48,880 तो अगर बाहर अँधेरा है और ज़ाहिर है लोगों को खाली करना है... 584 00:32:48,960 --> 00:32:50,880 यह बोइंग 747 नहीं है। 585 00:32:50,960 --> 00:32:52,600 -यह बस एक दुकान है। -हाँ। 586 00:32:55,560 --> 00:32:58,120 महत्वपूर्ण पहलू यह है कि फ़ायर इंस्पेक्टर खुश था 587 00:32:58,200 --> 00:33:01,320 और छत वैसी ही थी जैसी काउंसिल चाहती थी। 588 00:33:02,080 --> 00:33:06,200 हमें बस अब एक कारपार्क बनाने के लिए थोड़ी बजरी डालने की 589 00:33:06,280 --> 00:33:07,600 योजना की अनुमति चाहिए थी। 590 00:33:09,240 --> 00:33:11,880 अरे, चार्ली के पास एक नोटपैड और पेन है। 591 00:33:12,280 --> 00:33:13,960 और कुछ दिनों के बाद, 592 00:33:14,040 --> 00:33:16,760 चार्ली योजनाकार के निर्णय के साथ मिलने आया। 593 00:33:18,240 --> 00:33:20,160 "मुनासिब मामला बताता है... 594 00:33:20,240 --> 00:33:22,360 "कि यह संगत या सुसंगत नहीं होगा 595 00:33:22,440 --> 00:33:24,680 मौजूदा कृषि व्यवसाय के पैमाने पर... 596 00:33:24,760 --> 00:33:26,360 कोई विकल्प नहीं। 597 00:33:26,440 --> 00:33:28,880 ऊपर से बस वे यही कहते हैं कि... 598 00:33:29,400 --> 00:33:32,200 -सूचना। -"इस कारण से आवेदन से इंकार करते हैं।" 599 00:33:32,280 --> 00:33:34,480 वे कारपार्क से मना नहीं कर सकते, चार्ली। 600 00:33:34,560 --> 00:33:35,880 हर चीज़ के लिए मना किया। 601 00:33:35,960 --> 00:33:39,840 उन्होंने रेस्तरां, कारपार्क बनाने से मना किया, हर चीज़ से मना कर दिया। 602 00:33:39,920 --> 00:33:43,320 और इस निर्णय के बारे में अजीब बात यह है कि... 603 00:33:43,400 --> 00:33:46,880 -उन्होंने इसे समिति के बिना किया है। -समिति के बिना। 604 00:33:46,960 --> 00:33:49,760 उन्होंने काउंसलर से नहीं पूछा, अपने आप तय किया। 605 00:33:49,840 --> 00:33:52,360 सभी योजना के आवेदनों को सकारात्मक 606 00:33:52,440 --> 00:33:55,760 और रचनात्मक तरीके से पेश किया जाना चाहिए। किसानों के लिए 607 00:33:55,840 --> 00:34:00,680 सरकारी नीति सामाजिक और आर्थिक विकास का समर्थन कर रही है। 608 00:34:00,760 --> 00:34:03,680 यह जो भी है, जब तक यह पर्यावरण के प्रति संवेदनशील है। 609 00:34:03,760 --> 00:34:06,160 -फिर भी हमने इसे ऐसे ख़त्म किया। -हमने इसे ऐसे ख़त्म किया। 610 00:34:06,240 --> 00:34:08,640 पता है। हम हमेशा इसे ऐसे ही ख़त्म करेंगे। 611 00:34:08,720 --> 00:34:13,920 काउंसिल ने तय किया है कि डिडली स्क्वाट में किसी भी तरह का 612 00:34:14,800 --> 00:34:15,800 और विकास नहीं होगा। 613 00:34:19,160 --> 00:34:22,680 तब एक कार पार्क और सबसे ज़रूरी, एक रेस्तरां पाने के लिए 614 00:34:22,800 --> 00:34:27,000 जहाँ हम अपना माँस बेच सकें, हमें सरकार से अपील करनी होगी। 615 00:34:28,080 --> 00:34:29,760 यह सबसे अच्छे रूप में नहीं दिखता 616 00:34:29,840 --> 00:34:33,120 क्योंकि आप सूर्य को देख रहे हैं, पर यह कमाल का नज़ारा है। 617 00:34:33,600 --> 00:34:36,920 और ऐसा करने में हमारी मदद के लिए, आखिर चार्ली 618 00:34:37,000 --> 00:34:40,360 कानूनी एवेंजर्स की टीम को इकट्ठा करने में कामयाब हो गया। 619 00:34:40,920 --> 00:34:45,160 अगर आपके पास पिछले साल के संचालन से फुटफॉल, उपयोग, 620 00:34:45,280 --> 00:34:48,320 टर्नओवर के सबूत हैं जो बहुत ज़रूरी होंगे। 621 00:34:48,640 --> 00:34:50,960 सबसे पास की पगडंडी कहाँ है, उस दिशा में? 622 00:34:51,040 --> 00:34:54,280 -वहाँ कुछ भी नहीं है। -वहाँ से कोई पगडंडी नहीं है। 623 00:34:54,360 --> 00:34:56,560 दिखाई पड़ने वाली सड़क ही होगी। 624 00:34:56,920 --> 00:34:59,480 इमारत योजना के अनुसार बनाई गई थी? 625 00:34:59,600 --> 00:35:00,880 उस पर कोई मुद्दा नहीं? 626 00:35:01,880 --> 00:35:06,320 एक बार कानूनी टीम ने स्थिति का आकलन किया, फिर उन्होंने अपनी योजना बताई, 627 00:35:07,000 --> 00:35:08,480 जो प्रभावी थी। 628 00:35:09,040 --> 00:35:12,920 आप राज्य सचिव से अपील करते हैं। वह योजना निरीक्षक नियुक्त करता है। 629 00:35:13,000 --> 00:35:14,840 सार्वजनिक जाँच की माँग करेंगे। 630 00:35:14,920 --> 00:35:18,160 वह एक उपयुक्त कमरे में सार्वजनिक जाँच का आयोजन करता है। 631 00:35:18,200 --> 00:35:21,560 वह सबूत, वकीलों और सबमिशन को सुनता है। 632 00:35:21,640 --> 00:35:23,560 हमारे पास भूदृश्य समूह है। 633 00:35:23,880 --> 00:35:26,040 हमारे पास परिवहन समूह है। 634 00:35:26,520 --> 00:35:28,360 हमारे पास योजनाकार समूह होंगे। 635 00:35:28,440 --> 00:35:30,800 हमारे पास कृषि व्यवसाय समूह हो सकता है। 636 00:35:31,560 --> 00:35:33,640 तो, वह क्या है, अब तक चार गवाह? 637 00:35:33,760 --> 00:35:36,120 -रोशनी। -रोशनी। 638 00:35:36,160 --> 00:35:41,280 एक तकनीकी रोशनी समूह हो सकता है, हमारे लिए चार से पाँच गवाह हैं। 639 00:35:42,080 --> 00:35:44,920 हम अधिकारियों से उनसे मेल करने की उम्मीद कर सकते हैं। 640 00:35:45,000 --> 00:35:47,560 फिर आपके पास तृतीय पार्टी की एक पंक्ति है जो... 641 00:35:47,640 --> 00:35:50,480 श्री डीवर जैसा कोई तय कर सकता है वह स्थानीय लोगों की 642 00:35:50,560 --> 00:35:53,520 पार्टी बनाना चाहता है जहाँ वह औपचारिक पद लेंगे। 643 00:35:53,600 --> 00:35:56,080 वह वही हैं जिनके पास काउंसिल की राय थी। 644 00:35:56,160 --> 00:35:57,960 -हाँ। -तो आप अच्छे से समझ सकते हैं 645 00:35:58,040 --> 00:35:59,920 कि वह योजनाकारों, भूदृश्य समूह को 646 00:36:00,000 --> 00:36:03,200 तय करने का निर्देश दे सकते हैं और एक पार्टी बनकर सामने आएँगे। 647 00:36:03,520 --> 00:36:06,600 तो जाँच में दो से तीन सप्ताह लगेंगे। 648 00:36:07,600 --> 00:36:11,640 वह जो कुछ भी कह रहा था, मेरे मन में बस एक सवाल उठ रहा था। 649 00:36:12,200 --> 00:36:15,120 साफ़ तौर से कहूँ, इसमें कितनी लागत आएगी? 650 00:36:15,600 --> 00:36:18,160 -मैंने मार्क को आँकड़ा बताया था। -जो था? 651 00:36:19,640 --> 00:36:21,920 यह एक-हफ्ते की जाँच पर आधारित था। 652 00:36:22,000 --> 00:36:23,800 एक हफ्ते की जाँच का कितना होगा? 653 00:36:24,400 --> 00:36:28,960 शायद लगभग 200 से 250। 654 00:36:29,040 --> 00:36:31,800 तो एक तीन-हफ्ते की जाँच होगी... 655 00:36:31,880 --> 00:36:34,760 बहुत से सारपत्र और लंबे मामलों में वकील की फीस होगी। 656 00:36:34,840 --> 00:36:36,160 यह होने वाला है... 657 00:36:36,280 --> 00:36:39,160 -हम में से कोई... -यह 300,000 पाउंड होगा। 658 00:36:39,280 --> 00:36:41,200 अगर उतना लंबा खिंचता है, हाँ। 659 00:36:41,320 --> 00:36:43,120 आप 300,000 पाउंड की बात करते हैं, 660 00:36:43,160 --> 00:36:45,320 फिर सलाहकारों की फीस है, 661 00:36:45,400 --> 00:36:48,520 क्योंकि हर एक को सबूतों का लिखित साक्ष्य देना होगा। 662 00:36:48,600 --> 00:36:49,760 विभिन्न दस्तावेज़। 663 00:36:49,840 --> 00:36:53,120 -तो, यह और अधिक है। 300,000 से ज़्यादा। -गवाह भी हैं। 664 00:36:53,160 --> 00:36:54,880 यह कानूनी पक्ष है। 665 00:36:55,000 --> 00:36:58,560 तो, क्यूसी, हम और फिर गवाह। 666 00:36:58,640 --> 00:37:00,680 गवाहों को मिलाकर... 667 00:37:00,800 --> 00:37:04,320 -यह आधा मिलियन हो जाएगा। -यह आधा मिलियन हो जाएगा। 668 00:37:04,400 --> 00:37:06,040 जब सब कुछ ध्यान में रखा गया है। 669 00:37:06,120 --> 00:37:06,960 हाँ। 670 00:37:18,000 --> 00:37:20,160 ठीक है, तब, वही है। 671 00:37:21,560 --> 00:37:24,920 उस स्तर की लागत के साथ, 672 00:37:25,000 --> 00:37:28,960 मुनाफ़ा कमाने की कभी कोई संभावना नहीं है, 673 00:37:29,040 --> 00:37:32,480 कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि बिज़नेस प्लान कितना भी अच्छा हो। 674 00:37:33,880 --> 00:37:37,640 राज्य सचिव से एक अपील के लिए आधा मिलियन पाउंड 675 00:37:37,760 --> 00:37:39,040 जिसे शायद जीत भी न सकें। 676 00:37:41,120 --> 00:37:43,280 रेस्तरां का वह खयाल चला गया। 677 00:37:43,360 --> 00:37:46,840 असल में, मुझे भी नहीं पता अब हमें क्या करना चाहिए। 678 00:37:47,000 --> 00:37:48,480 अगली बार 679 00:37:50,120 --> 00:37:53,360 हमें खामियों और 680 00:37:53,440 --> 00:37:56,160 चालाकी के माहौल में जीना होगा। 681 00:37:56,280 --> 00:37:58,120 इसे किसी भी चीज़ में बदल सकते हो। 682 00:37:58,160 --> 00:37:59,560 रुको। वाह। 683 00:38:00,600 --> 00:38:02,120 हमें यह करने की अनुमति है। 684 00:38:02,160 --> 00:38:04,400 किसी ने पहले इस बारे में क्यों नहीं सोचा? 685 00:38:04,480 --> 00:38:05,560 मुझे नहीं पता। 686 00:38:08,280 --> 00:38:09,880 यह इससे कहीं अधिक है। 687 00:38:37,920 --> 00:38:39,920 संवाद अनुवादक शालिनी शुक्ला 688 00:38:40,040 --> 00:38:42,040 रचनात्मक पर्यवेक्षक रवीन्द्र शंकर शुक्ल