1 00:00:07,639 --> 00:00:10,199 क्लार्कसंस फ़ार्म 2 00:00:10,279 --> 00:00:16,239 दूसरा अध्याय भेड़ पालना 3 00:00:22,920 --> 00:00:26,440 मेरे फ़ार्म की ज़्यादातर ज़मीन पर फसलें उगाई जाती हैं। 4 00:00:30,800 --> 00:00:31,879 पर सारी ज़मीन पर नहीं। 5 00:00:33,799 --> 00:00:37,039 तकरीबन 300 एकड़ ज़मीन ऐसी है, प्राकृतिक, 6 00:00:38,759 --> 00:00:39,679 जंगली, 7 00:00:41,000 --> 00:00:44,359 और दुर्लभ घास, फूलों और मधुमक्खियों से 8 00:00:45,079 --> 00:00:46,200 भरपूर। 9 00:00:48,280 --> 00:00:51,679 फ़ार्म का यह हिस्सा बेहद पर्यावरण अनुकूल, विविध और चिरस्थायी है 10 00:00:51,759 --> 00:00:54,079 और ग्लोबल वॉर्मिंग के लिए अच्छा है। 11 00:00:54,159 --> 00:00:56,679 डेफ़्रा, जो है डिपार्टमेंट... 12 00:00:58,479 --> 00:00:59,520 किसी चीज़ का... 13 00:01:00,039 --> 00:01:01,640 और खाद्य और ग्रामीण मामलों का, 14 00:01:01,719 --> 00:01:03,960 वह मुझे असल में नकद पैसा देता है 15 00:01:04,040 --> 00:01:06,000 इस पर कोई फसल न उगाने के लिए। 16 00:01:06,079 --> 00:01:09,000 उसके बदले में बस साल में एक बार इसे काटना होता है। 17 00:01:09,079 --> 00:01:10,760 और उससे मुझे एक बात सूझी। 18 00:01:11,200 --> 00:01:13,439 इसे मशीन से काटने के बजाय, 19 00:01:13,920 --> 00:01:15,159 क्यों न भेड़ से काम लें? 20 00:01:15,719 --> 00:01:18,159 भेड़ें इसे साफ़-सुथरा रखेंगी, 21 00:01:18,200 --> 00:01:22,200 और वे मिट्टी को खाद भी देंगी, और उनके मेमने बेचकर मुनाफ़ा भी होगा। 22 00:01:22,840 --> 00:01:24,840 यह कारोबार की एक शानदार योजना है। 23 00:01:24,920 --> 00:01:27,439 मैं लंबे बूट पहने हुए ऐलन शुगर से कम नहीं। 24 00:01:29,799 --> 00:01:32,039 भेड़ पालक बनने का फ़ैसला करने के बाद, 25 00:01:32,879 --> 00:01:35,879 मैं भेड़ ख़रीदने के लिए पास के बाज़ार में गया 26 00:01:35,960 --> 00:01:38,640 और उसी वक्त वहाँ एक दिक्कत खड़ी हो गई। 27 00:01:50,479 --> 00:01:53,000 मतलब, मुझे कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है। 28 00:01:53,079 --> 00:01:55,359 समझ में कुछ नहीं आ रहा है। पता नहीं... 29 00:02:04,560 --> 00:02:06,120 ये दोनों एक जैसी हैं क्या? 30 00:02:07,079 --> 00:02:10,319 मैं जानता हूँ कार ख़रीदते वक्त मेरी माँ को कैसा लगता था। 31 00:02:10,400 --> 00:02:11,960 सब एक जैसी ही दिखती हैं। 32 00:02:12,039 --> 00:02:13,400 या मेरे डैड को 33 00:02:13,439 --> 00:02:15,240 पॉप संगीत सुनते हुए कैसा लगता था। 34 00:02:15,319 --> 00:02:18,039 स्पाइस गर्ल्स, लेड ज़ैपलिन, उनके लिए सब एक से थे। 35 00:02:19,079 --> 00:02:22,000 इस ऊनी भूल-भुलैया से निकलने के लिए 36 00:02:22,079 --> 00:02:25,159 मैंने केविन से बात की जो राष्ट्रीय भेड़ संघ से है, 37 00:02:25,800 --> 00:02:29,319 मज़े की बात यह है कि उसे एनएसए कहा जाता है। 38 00:02:30,360 --> 00:02:33,599 क्या कोई फ़्रीज़ियन बुल इंस्टिट्यूट भी है? 39 00:02:34,000 --> 00:02:36,439 जैसे कि एफ़बीआई, सीआईए और एनएसए? 40 00:02:36,560 --> 00:02:38,360 उस बारे में ज़्यादा नहीं जानता। 41 00:02:39,800 --> 00:02:41,599 एनएसए, यह कमाल का है। 42 00:02:42,319 --> 00:02:44,439 पहले कभी भेड़ पाली हैं? 43 00:02:44,879 --> 00:02:45,719 नहीं। 44 00:02:45,800 --> 00:02:49,000 आपको कोई चाहिए जो इन्हें पालने में आपकी मदद करे। 45 00:02:49,079 --> 00:02:51,800 हाँ, तो, ये सभी मादा भेड़ें हैं, है न? 46 00:02:51,879 --> 00:02:52,719 हाँ। 47 00:02:52,800 --> 00:02:54,800 तो, अगर मैं 80 भेड़ें ख़रीदूँ... 48 00:02:54,879 --> 00:02:55,719 हाँ। 49 00:02:55,800 --> 00:02:57,599 मुझे कितने नर भेड़ चाहिए होंगे? 50 00:02:57,680 --> 00:02:58,840 अस्सी? 51 00:02:59,400 --> 00:03:01,120 एक से काम चल जाएगा, 52 00:03:01,199 --> 00:03:04,240 पर अगर उसे कोई दिक्कत हुई तो शायद ख़तरे में पड़ जाओगे। 53 00:03:04,319 --> 00:03:05,800 पर उसे करना होगा... 54 00:03:05,879 --> 00:03:10,439 हाँ, तो शायद मैं एहतियात के तौर पर दो लूँगा। 55 00:03:11,039 --> 00:03:16,000 क्या? तो हर नर भेड़ 40 मादा भेड़ों को गर्भवती करेगा। 56 00:03:16,079 --> 00:03:17,240 हाँ, आराम से। 57 00:03:18,759 --> 00:03:19,680 बुरा काम नहीं है। 58 00:03:19,759 --> 00:03:21,560 और बहुत कम समय में। 59 00:03:22,280 --> 00:03:26,240 फिर हमें चुनना था कि किस किस्म की मादा भेड़ बढ़िया रहेगी। 60 00:03:26,800 --> 00:03:28,599 यह जो आप देख रहे हो, 61 00:03:28,680 --> 00:03:30,759 ये ज़्यादातर नॉर्थ कंट्री म्यूल हैं। 62 00:03:30,840 --> 00:03:34,719 नॉर्थ कंट्री म्यूल अच्छी भेड़ें होती हैं जो मुनाफ़ा भी देती हैं। 63 00:03:34,800 --> 00:03:36,560 ये अच्छी माँ होती हैं। 64 00:03:36,639 --> 00:03:38,840 ये काफ़ी दूध और मेमने देती हैं। 65 00:03:38,920 --> 00:03:40,960 इनके प्रसव में कोई दिक्कत नहीं आती 66 00:03:41,079 --> 00:03:43,639 और शुरुआत करने के लिए यह बुरी नहीं... 67 00:03:43,719 --> 00:03:46,079 तो नॉर्थ कंट्री म्यूल, 68 00:03:46,639 --> 00:03:48,079 उत्तरी चेहरा, उत्तरी-वंशज। 69 00:03:48,159 --> 00:03:49,479 नॉर्थ कंट्री म्यूल। 70 00:03:49,560 --> 00:03:50,479 ठीक है। 71 00:03:52,120 --> 00:03:56,400 उसके बाद हमें चुनना था कि कौन सी नॉर्थ कंट्री म्यूल सबसे बढ़िया रहेगी। 72 00:03:57,520 --> 00:03:59,439 तो आपके पास कोई कैटलॉग है? 73 00:03:59,879 --> 00:04:01,080 हाँ, नहीं। 74 00:04:01,159 --> 00:04:02,000 नहीं, ठीक है। 75 00:04:02,080 --> 00:04:04,479 आपको लिस्ट के साथ एक कैटलॉग चाहिए, 76 00:04:04,560 --> 00:04:07,120 ताकि आप देख सको वे कौन हैं, कहाँ हैं। 77 00:04:07,199 --> 00:04:09,280 ये बिजली की बाड़ में प्रशिक्षित हैं। 78 00:04:09,360 --> 00:04:11,080 आपने बाड़ लगवाई हुई है? 79 00:04:12,240 --> 00:04:13,080 नहीं तो। 80 00:04:13,159 --> 00:04:15,560 -नहीं? उन्हें अंदर कैसे रखोगे? -दीवारों में। 81 00:04:15,639 --> 00:04:18,759 -वे दीवारें फाँद सकती हैं। -वे दीवार नहीं फाँद सकतीं। 82 00:04:18,839 --> 00:04:21,319 -तुम्हारी दीवार कितनी ऊँची है? -लगभग इतनी ऊँची। 83 00:04:21,360 --> 00:04:23,120 ज़्यादा ऊँची नहीं है, है न? 84 00:04:25,879 --> 00:04:27,360 केविन ने मुझे भरोसा दिलाया 85 00:04:27,480 --> 00:04:29,920 कि नॉर्थ कंट्री म्यूल बहुत शांत होती हैं, 86 00:04:30,000 --> 00:04:32,360 पर उनके नीलामी के अखाड़े में आने पर 87 00:04:32,480 --> 00:04:35,600 यह साबित हो गया कि वह सच नहीं है। 88 00:04:39,480 --> 00:04:42,639 फिर भी, कम से कम नीलामी करने वाली की बात समझ आ रही थी। 89 00:04:55,800 --> 00:04:59,240 बीच-बीच में सिर हिलाकर लगा कि मैं ख़रीदारी कर रहा हूँ। 90 00:04:59,360 --> 00:05:02,240 133। 134। 134.5। 91 00:05:02,360 --> 00:05:03,439 और यह सच था। 92 00:05:05,240 --> 00:05:06,120 हाँ। 93 00:05:06,199 --> 00:05:10,680 बिक्री ख़त्म होने तक, मैंने 11,000 पाउंड की बड़ी रकम ख़र्च कर दी थी। 94 00:05:10,759 --> 00:05:13,920 पर अच्छी बात यह थी कि अब मैं भेड़ पालक था। 95 00:05:14,040 --> 00:05:16,240 तीस, 40, 50, 68, 78। 96 00:05:16,319 --> 00:05:18,240 अठहत्तर भेड़ें। इतनी ही चाहिए थीं। 97 00:05:22,759 --> 00:05:26,079 क्योंकि केविन में मुझे बताया था कि भेड़ें दीवार फाँद सकती हैं, 98 00:05:26,160 --> 00:05:30,360 मुझे ख़ुद लगानी वाली बिजली की बाड़ पर 99 00:05:30,439 --> 00:05:32,560 2,700 पाउंड और ख़र्च करने पड़े। 100 00:05:34,360 --> 00:05:35,959 अब वे चाहते हैं कि मैं 101 00:05:36,040 --> 00:05:39,879 इसे पकड़कर तीन बार खेत का चक्कर लगाऊँ। 102 00:05:40,639 --> 00:05:42,040 मैं ऐसा नहीं करने वाला। 103 00:05:47,199 --> 00:05:48,560 हे भगवान, मैं होशियार हूँ। 104 00:05:52,480 --> 00:05:54,399 ठीक है। यह ऐसे ही होता है? 105 00:05:54,480 --> 00:05:56,680 हरा। यह अर्थ है, बढ़िया। 106 00:05:57,360 --> 00:05:58,199 लाल, 107 00:05:59,319 --> 00:06:00,319 बाड़ पर लगेगी। 108 00:06:00,839 --> 00:06:03,160 और ये बैटरी पर लगेंगी। 109 00:06:03,560 --> 00:06:04,879 काम हो गया। 110 00:06:14,040 --> 00:06:15,279 यह हो सकता है। 111 00:06:21,040 --> 00:06:22,399 कमीने कहीं के! 112 00:06:23,120 --> 00:06:24,120 बेवकूफ़। 113 00:06:24,839 --> 00:06:26,800 ठीक है। अब यह लगाएँगे। 114 00:06:27,160 --> 00:06:29,319 ठीक है, लगा रहे हैं। 115 00:06:29,399 --> 00:06:33,000 इस बार चिड़ियाघर काम करने लगेगा। 116 00:06:34,680 --> 00:06:37,920 इंजीनियरिंग का यह शानदार काम पूरा होने के बाद, 117 00:06:38,040 --> 00:06:41,199 मैं अपनी भेड़ों के नए झुंड के लिए तैयार था। 118 00:06:51,120 --> 00:06:52,319 अरे, वाह, 119 00:06:53,680 --> 00:06:54,879 वे आ गईं। 120 00:06:57,360 --> 00:06:58,480 देखो तो उन्हें। 121 00:06:58,560 --> 00:07:00,560 और सीधे मेरे होटल में। 122 00:07:00,879 --> 00:07:02,160 हाँ! 123 00:07:02,240 --> 00:07:04,160 -काम पूरा हुआ? -काम पूरा हुआ। 124 00:07:04,279 --> 00:07:06,680 -वे ख़ुश रहेंगी? -ख़ुश दिख रही हैं। 125 00:07:06,759 --> 00:07:07,920 यकीनन वे ख़ुश रहेंगी। 126 00:07:08,000 --> 00:07:10,480 सबसे पहले क्या करेंगे? पेट से कीड़े निकालेंगे? 127 00:07:10,560 --> 00:07:12,399 हाँ। सबसे पहले कीड़े निकालना। 128 00:07:12,480 --> 00:07:13,519 और उनकी देखभाल करना। 129 00:07:13,600 --> 00:07:15,959 उनकी अच्छे से देखभाल की जाएगी। 130 00:07:16,040 --> 00:07:17,560 -बहुत-बहुत शुक्रिया। -हाँ। 131 00:07:17,639 --> 00:07:19,560 ध्यान रखना। शुक्रिया। सुरक्षित जाना। 132 00:07:19,639 --> 00:07:21,800 -उनका आनंद लो। -बिल्कुल लूँगा। 133 00:07:27,000 --> 00:07:28,639 दरअसल, यह बहुत अच्छा है। 134 00:07:28,720 --> 00:07:31,759 दरवाज़े पर झुककर अपनी नई भेड़ों को देखना 135 00:07:31,839 --> 00:07:33,319 बहुत अच्छा लग रहा है। 136 00:07:47,000 --> 00:07:49,079 कुछ दिन ट्रैक्टर चलाने के बाद, 137 00:07:49,879 --> 00:07:53,360 मैं अपने पहले बड़े काम के लिए भेड़ों के पास लौटा। 138 00:07:54,199 --> 00:07:55,360 हैलो, भेड़ो। 139 00:07:56,279 --> 00:07:57,800 अच्छा, तो यह खेत, 140 00:07:58,840 --> 00:08:03,319 जिसमें भेड़ें हैं, अब बीमारी वाले मल से भरा हुआ है। 141 00:08:04,120 --> 00:08:06,240 क्योंकि भेड़ों को कीड़े मारने की दवा दी थी, 142 00:08:06,319 --> 00:08:07,879 कीड़े निकल गए हैं, 143 00:08:08,279 --> 00:08:11,879 और अब मुझे फिर से उस बिजली की बाड़ को हटाना होगा 144 00:08:11,959 --> 00:08:13,920 और किसी और जगह दोबारा लगाना होगा 145 00:08:14,000 --> 00:08:17,160 और फिर भेड़ों को उस खेत में ले जाना होगा। 146 00:08:20,519 --> 00:08:24,000 शीप डॉग यानी कुत्तों की मदद से भेड़ों को यहाँ-वहाँ ले जाते हैं। 147 00:08:24,439 --> 00:08:28,959 पर मेरे पास वह नहीं था, तो मैंने एक और तरकीब निकाली। 148 00:08:29,040 --> 00:08:30,000 उड़ रहा है। 149 00:08:33,879 --> 00:08:34,720 ऊपर, 150 00:08:35,320 --> 00:08:36,159 नीचे, 151 00:08:36,559 --> 00:08:38,320 घूमो। 152 00:08:38,720 --> 00:08:40,399 इस ड्रोन में होशियारी यह है 153 00:08:40,480 --> 00:08:44,279 कि इसे खोज और बचाव का काम करने के लिए बनाया गया था, 154 00:08:44,360 --> 00:08:45,879 इसलिए इस पर एक स्पीकर लगा है 155 00:08:45,960 --> 00:08:49,120 जो फँसे हुए पर्वतारोहियों तक संदेश पहुँचाता है। 156 00:08:49,200 --> 00:08:53,639 पर मैंने संदेश को बदल दिया है क्योंकि मैं इससे भेड़ के ड्रोन का काम ले रहा हूँ। 157 00:08:53,759 --> 00:08:54,840 तो, तैयार हैं। 158 00:09:01,879 --> 00:09:05,279 यह भौंकते हुए आसपास उड़ेगा और भेड़ को झुंड में रखेगा। 159 00:09:05,360 --> 00:09:07,320 वे इसे उड़ने वाला कुत्ता समझेंगी। 160 00:09:09,039 --> 00:09:09,879 ठीक है। 161 00:09:10,840 --> 00:09:12,519 चलो भेड़ों को घेरकर लाते हैं। 162 00:09:13,879 --> 00:09:16,240 तो, आजकल एक अच्छा शीप डॉग 163 00:09:16,320 --> 00:09:18,639 बीस हज़ार पाउंड का आता है 164 00:09:18,720 --> 00:09:21,720 और उससे तभी काम ले सकेंगे जब वह आपसे हिलमिल जाएगा। 165 00:09:21,759 --> 00:09:24,240 जबकि इसकी कीमत सिर्फ़ 2,500 पाउंड है। 166 00:09:25,759 --> 00:09:27,879 और वह पैसा पूरा काम आया। 167 00:09:28,960 --> 00:09:30,279 देखो, यह काम कर रहा है। 168 00:09:30,879 --> 00:09:31,960 देखो तो उसे! 169 00:09:32,039 --> 00:09:34,639 हाँ, चलो, दरवाज़े से अंदर जाओ। 170 00:09:34,720 --> 00:09:37,519 वे दरवाज़े की ओर जा रही हैं। 171 00:09:37,639 --> 00:09:40,200 मेरी गर्लफ़्रेंड लीसा की मदद के बिना... 172 00:09:40,759 --> 00:09:42,000 ये कूद सकती हैं। 173 00:09:42,080 --> 00:09:44,600 ...मैंने उन्हें सही दिशा में भेज दिया। 174 00:09:45,519 --> 00:09:46,720 चलो, आगे बढ़ो। 175 00:09:47,519 --> 00:09:49,320 हाँ, बहुत अच्छे! 176 00:09:53,519 --> 00:09:57,320 मैंने सिर्फ़ 25 मिनटों में भेड़ पालने में महारत पा ली है। 177 00:09:57,840 --> 00:10:02,039 जेरमी, बहुत तेज़ जा रहे हो, मैं उन्हें गाँव में जाने से नहीं रोक सकती। 178 00:10:02,759 --> 00:10:04,399 अरे, धत् तेरे की। 179 00:10:05,360 --> 00:10:06,600 हे भगवान, शांत हो जाओ। 180 00:10:06,639 --> 00:10:08,759 भगवान के लिए... प्लीज़ रुक जाओ। 181 00:10:09,399 --> 00:10:10,240 वहाँ जाओ। 182 00:10:10,320 --> 00:10:12,840 फिर, फ़िल्म दल की कोई मदद लिए बिना... 183 00:10:13,960 --> 00:10:15,080 जल्दी से। 184 00:10:15,159 --> 00:10:17,960 ...आख़िरकार मैं उन्हें नए खेत में ले गया। 185 00:10:23,879 --> 00:10:25,440 दिल का दौरा पड़ने वाला है... 186 00:10:25,519 --> 00:10:27,840 वे कितनी तेज़ चलती हैं? यह बढ़िया चीज़ है। 187 00:10:27,879 --> 00:10:29,879 जानती ही हो, मैं ज़बरदस्त एथलीट हूँ 188 00:10:29,960 --> 00:10:33,240 और तेज़ दौड़ सकता हूँ, पर भेड़ों की बराबरी नहीं कर सकता। 189 00:10:33,320 --> 00:10:36,200 मुझे बहुत हैरानी हुई। मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी। 190 00:10:36,279 --> 00:10:39,080 -बाड़ में बिजली आ रही है। -मैं जाकर देखूँ क्या? 191 00:10:39,159 --> 00:10:40,960 घास का लंबा टुकड़ा लेकर जाँच लो। 192 00:10:41,039 --> 00:10:42,080 ठीक है। 193 00:10:42,759 --> 00:10:44,519 -और उसका सिरा छूने पर... -हाँ। 194 00:10:44,600 --> 00:10:46,639 ...बहुत हल्का सा झटका महसूस होगा। 195 00:10:48,399 --> 00:10:50,120 अरे, हाँ। यह चालू है। 196 00:10:52,759 --> 00:10:54,600 बेवकूफ़। 197 00:10:54,639 --> 00:10:56,720 -वह चालू है। -तुम्हारी गलती थी, समझे? 198 00:10:56,759 --> 00:10:59,240 तुम्हें इसका जवाब दूँगी। 199 00:11:00,440 --> 00:11:02,120 अरे, बहुत मेहनत कर ली। 200 00:11:06,000 --> 00:11:10,159 अपनी थकावट के बावजूद, मुझे वापस ट्रैक्टर चलाने जाना पड़ा 201 00:11:10,240 --> 00:11:13,399 और दो दिनों तक भेड़ों को नहीं देख पाया। 202 00:11:18,440 --> 00:11:20,679 अरे, नहीं, उनमें से एक लंगड़ी है। 203 00:11:20,759 --> 00:11:23,919 अरे, नहीं। वहाँ देखो। 204 00:11:24,000 --> 00:11:26,600 हाँ, आगे का बायाँ पैर नीचे नहीं आ रहा। 205 00:11:27,320 --> 00:11:30,519 अरे, उनमें दो लंगड़ी हैं। दो लंगड़ी भेड़ें हैं। 206 00:11:30,600 --> 00:11:32,080 ऐसा कैसे हो गया? 207 00:11:33,000 --> 00:11:36,360 यह क्रिस्टेनडम का सबसे कम ख़तरनाक खेत है। वे ऐसे क्यों... 208 00:11:40,000 --> 00:11:42,639 मैं बहुत परेशान होकर फ़ार्म ऑफ़िस वापस गया 209 00:11:42,720 --> 00:11:45,240 और ख़ुद ही समस्या का पता लगाने की कोशिश की। 210 00:11:47,120 --> 00:11:49,279 जो बहुत ही घिनौनी थी। 211 00:11:50,600 --> 00:11:52,080 अरे, नहीं। 212 00:11:52,320 --> 00:11:56,879 बाहर निकली हुई योनि। बाहर निकला हुआ गर्भाशय। 213 00:11:56,960 --> 00:12:01,360 स्तन की बहुत ज़्यादा सूजन। 214 00:12:01,440 --> 00:12:05,120 अरे, नहीं, मैं इसका सामना नहीं करना चाहता। 215 00:12:05,200 --> 00:12:08,200 पर मैं उनके लंगड़ाने की वजह जानना चाहता हूँ, न कि... 216 00:12:08,279 --> 00:12:11,440 वे अपनी योनि के बाहर आने की वजह से नहीं लंगड़ा रही हैं। 217 00:12:11,519 --> 00:12:14,720 यह किताब भेड़ों की योनि की दीवानी लगती है। 218 00:12:16,960 --> 00:12:19,879 पैरों की सामान्य समस्याएँ। कॉड। 219 00:12:19,960 --> 00:12:22,799 "खुर के ऊपर घाव बन जाता है, 220 00:12:22,879 --> 00:12:26,039 "संक्रमण खुर के नाखून से फैलकर पंजे के नीचे तक जाता है। 221 00:12:26,120 --> 00:12:28,639 "नाखून खुर से अलग होकर गिर जाता है और वहाँ... 222 00:12:28,720 --> 00:12:31,039 "अरे, बाल झड़ने से खिंचाव।" 223 00:12:31,799 --> 00:12:35,159 भेड़ों को आम बीमारियाँ क्यों नहीं हो सकतीं? 224 00:12:38,519 --> 00:12:40,440 मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था, 225 00:12:40,519 --> 00:12:44,159 इसलिए ख़र्चे के बावजूद मुझे पशु चिकित्सक, डेल्विन को बुलाना पड़ा। 226 00:12:45,120 --> 00:12:46,879 -हैलो। -हाँ। 227 00:12:46,960 --> 00:12:48,799 -आने के लिए शुक्रिया। -कोई बात नहीं। 228 00:12:50,039 --> 00:12:53,000 -चार भेड़ें लंगड़ी हैं? -हाँ। 229 00:12:53,080 --> 00:12:54,600 मुझे लगा कि दो ही हैं। 230 00:12:54,679 --> 00:12:56,759 नहीं, इन्हें काफ़ी ज़्यादा सूजन है। 231 00:12:56,840 --> 00:12:58,879 -खून निकलते दिखेगा। -यह तो खून है। 232 00:12:58,960 --> 00:13:03,320 हाँ। तो हम उन पर एंटीबायोटिक स्प्रे करेंगे 233 00:13:03,399 --> 00:13:06,080 और दर्द मिटाने के लिए एक इंजेक्शन देंगे। 234 00:13:07,279 --> 00:13:11,440 तो, मेरे पास सिर्फ़ 78 भेड़ें हैं और उनमें से चार लंगड़ी हैं। 235 00:13:11,519 --> 00:13:13,960 इतना निराश मत हो जाओ, मतलब... 236 00:13:14,039 --> 00:13:16,600 मुझे नहीं लगता कि इतनी चिंता की बात है। 237 00:13:16,679 --> 00:13:19,840 अच्छा, ठीक है, आप एंटीबायोटिक लगा दीजिए। 238 00:13:19,919 --> 00:13:22,960 -हाँ। -इसमें कितना खर्चा आएगा? 239 00:13:23,039 --> 00:13:24,840 ताकि मुझे अंदाज़ा हो जाए। 240 00:13:24,919 --> 00:13:28,200 मैं अंदाज़ा लगाता हूँ और उसके दुगने से शुरुआत होगी। 241 00:13:41,519 --> 00:13:45,120 कुछ दिनों के बाद, अपने नए खेत को पूरा चट करने के बाद, 242 00:13:45,200 --> 00:13:47,960 भेड़ों को दूसरी जगह ले जाने की ज़रूरत थी। 243 00:13:50,840 --> 00:13:52,480 और इस बार मुझे पता चला 244 00:13:52,559 --> 00:13:56,120 कि भेड़ दुनिया की सबसे बीमार जानवर ही नहीं हैं, 245 00:13:56,200 --> 00:13:58,879 वे सबसे ज़्यादा नाफ़रमान भी हैं। 246 00:14:01,639 --> 00:14:03,720 देखो, अब वे इसे नज़रअंदाज़ कर रही हैं। 247 00:14:04,480 --> 00:14:08,919 देखो... अपने ऊपर देखो। बहुत खूँखार कुत्ता है। 248 00:14:11,200 --> 00:14:13,639 और फिर, मुझे उसकी कोई वजह समझ नहीं आई... 249 00:14:15,039 --> 00:14:18,840 नहीं! वैसा मत करो। अरे, धत् तेरे की। 250 00:14:19,879 --> 00:14:20,960 बाप रे! 251 00:14:22,399 --> 00:14:25,120 साफ़ तौर पर अच्छे दिन ख़त्म हो चुके थे। 252 00:14:27,360 --> 00:14:28,919 नहीं, इस तरफ़, चलो भी। 253 00:14:29,000 --> 00:14:31,840 अरे! अब फिर से गलत तरफ़ जा रही हो। 254 00:14:31,919 --> 00:14:34,720 जैसे कि वे महसूस कर सकती थीं कि मैं नौसिखिया हूँ। 255 00:14:34,799 --> 00:14:37,080 नहीं, वे वापस जा रही हैं! वे बस... 256 00:14:37,159 --> 00:14:38,919 अरे, सत्यानाश। 257 00:14:39,000 --> 00:14:41,480 और वे पूरे मज़े लेने वाली थीं। 258 00:14:42,240 --> 00:14:45,360 धत् तेरे की। भगवान के लिए... प्लीज़ रुक जाओ। 259 00:14:47,360 --> 00:14:49,000 -अच्छा। -ठीक है? 260 00:14:51,360 --> 00:14:53,519 हम यहाँ आधी रात को मौजूद हैं, 261 00:14:54,559 --> 00:14:57,440 फिर से भेड़ों का इंतज़ाम करते हुए। 262 00:15:00,039 --> 00:15:01,120 भेड़ो! 263 00:15:03,120 --> 00:15:04,200 भेड़ो! 264 00:15:05,120 --> 00:15:06,799 अब आ भी जाओ। 265 00:15:09,519 --> 00:15:11,360 नहीं। 266 00:15:12,519 --> 00:15:13,519 मदद चाहिए। 267 00:15:13,600 --> 00:15:15,200 नहीं। 268 00:15:19,720 --> 00:15:22,960 छोड़ो, जाकर उस खेत में रहो, गाड़ी के नीचे आ जाओ। कोई परवाह नहीं। 269 00:15:24,679 --> 00:15:29,480 मुझे भेड़ों से नफ़रत है। बहुत नफ़रत है। 270 00:15:29,559 --> 00:15:33,240 मैं उन्हें खाने के लिए बेताब हूँ। 271 00:15:34,759 --> 00:15:38,159 जुगाली करने की ढिठाई के साथ-साथ, 272 00:15:38,240 --> 00:15:41,639 भेड़ें बहुत तबाही भी मचा रही थीं। 273 00:15:44,080 --> 00:15:45,720 यह बेवकूफ़ी है। 274 00:15:47,600 --> 00:15:50,840 फिर भी, इस लगातार तोड़-फोड़ से जेरल्ड नाम के 275 00:15:50,919 --> 00:15:53,720 एक शानदार स्थानीय बंदे को काम मिल गया। 276 00:15:54,360 --> 00:15:55,559 हैलो, जेरल्ड। 277 00:15:55,639 --> 00:15:58,840 मुझे उससे बात करना अच्छा लगता है, हालाँकि ज़्यादातर 278 00:15:58,919 --> 00:16:02,879 मुझे पक्का पता नहीं होता कि हम बात क्या कर रहे हैं। 279 00:16:02,960 --> 00:16:04,960 तो, काम कैसा चल रहा है? 280 00:16:17,879 --> 00:16:18,720 अच्छा। 281 00:16:23,519 --> 00:16:24,639 हाँ, बिल्कुल। 282 00:16:38,879 --> 00:16:44,879 चूँकि जेरल्ड को फ़ार्म की 65 किलोमीटर दीवार ठीक करनी थी, मैंने उसे काम करने दिया। 283 00:16:44,960 --> 00:16:46,440 ध्यान रखना, जल्दी मिलेंगे। 284 00:16:46,519 --> 00:16:49,480 और वापस भेड़ पालने के काम में लग गया। 285 00:16:52,440 --> 00:16:56,440 अभी तक भेड़ों को एक अस्थायी ज़रिए से पानी मिल रहा था, 286 00:16:58,000 --> 00:17:01,679 पर अब मैं पूरे फ़ार्म की पुरानी नाँदों को 287 00:17:01,759 --> 00:17:04,519 फिर से सक्रिय करना चाहता था। 288 00:17:06,759 --> 00:17:07,599 अब... 289 00:17:07,680 --> 00:17:10,799 लेकिन जब मैंने किसी भी टोंटी को खोला... 290 00:17:12,960 --> 00:17:15,079 तो उसमें पानी नहीं आ रहा था। 291 00:17:15,200 --> 00:17:16,440 धत्। 292 00:17:17,960 --> 00:17:22,319 ख़ुद को चालाक किसान मानते हुए, मैं समस्या की जड़ खोजने में जुट गया। 293 00:17:23,279 --> 00:17:28,960 ठीक है। अच्छी ख़बर यह है कि मेरे दोस्त एलेक्स ने, जो यहाँ खेती करता है, 294 00:17:29,720 --> 00:17:33,480 उसने मुझे 1922 का यह नक्शा दिया है, 295 00:17:33,559 --> 00:17:37,960 कि पुराने सार्सडन एस्टेट में पानी की पाइपें कहाँ-कहाँ हैं, 296 00:17:38,039 --> 00:17:40,039 और यह उसका ही एक हिस्सा है। 297 00:17:43,440 --> 00:17:45,480 यह उस वाली से नीचे आती है। 298 00:17:49,799 --> 00:17:54,559 तो इस फ़ार्म में बहुत ही पुराने पाइपों का 299 00:17:55,759 --> 00:17:57,279 एक पूरा जाल बिछा हुआ है। 300 00:17:59,960 --> 00:18:04,400 साफ़ तौर पर, सबसे पहला काम यह पता लगाना था कि क्या वे पाइप अभी भी मौजूद हैं, 301 00:18:05,680 --> 00:18:08,640 और दल के फ़ोटोग्राफ़र और अंशकालिक भविष्यवक्ता, एलिस ने 302 00:18:08,720 --> 00:18:11,319 वॉटर डिवाइनिंग से पानी ढूँढ़ने का सुझाव दिया। 303 00:18:12,640 --> 00:18:14,559 अँगूठे ऊपर की ओर रखो, 304 00:18:14,640 --> 00:18:17,960 और फिर इसे ढीला छोड़ दो और इस तरह करो। 305 00:18:18,039 --> 00:18:21,240 उसका दिल रखने के लिए मैं उसके कोट हैंगर पकड़कर घूमने लगा, 306 00:18:21,319 --> 00:18:24,920 पर जब मैं बारिश के पानी से भरी नाँद के पास से गुज़रा... 307 00:18:27,880 --> 00:18:29,240 देखो तो इसे। 308 00:18:30,160 --> 00:18:31,559 यह बहुत अजीब है। 309 00:18:32,319 --> 00:18:34,000 देखो तो इसे। 310 00:18:35,559 --> 00:18:37,079 यह कमाल हो गया। 311 00:18:37,880 --> 00:18:41,519 भविष्यवक्ता ने यह भी कहा कि जब तारें एक-दूसरे को काटेंगी, 312 00:18:41,559 --> 00:18:44,279 तो मैं किसी पाइप के बिल्कुल ऊपर होऊँगा। 313 00:18:47,680 --> 00:18:48,799 हैलो। 314 00:18:49,519 --> 00:18:51,000 देखो तो इसे। 315 00:18:52,039 --> 00:18:56,920 हाँ, नक्शे में पाइप बिल्कुल इसी जगह दिखाया गया है। 316 00:18:59,400 --> 00:19:03,079 जादू-टोने से पाइप की मौजूदगी पक्की करने के बाद, 317 00:19:03,160 --> 00:19:07,279 मैंने अंदाज़ा लगाया कि उनमें किसी टंकी से पानी आता होगा। 318 00:19:07,319 --> 00:19:11,559 और तर्क के अनुसार वह किसी ऊँची जगह पर होना चाहिए। 319 00:19:16,559 --> 00:19:18,319 यहीं ऊपर होना चाहिए 320 00:19:18,400 --> 00:19:21,559 क्योंकि यह फ़ार्म की लगभग सबसे ऊँची जगह है। 321 00:19:21,680 --> 00:19:25,039 तो आप ऊपर के किसी नाले से यहाँ पानी लाते होंगे, 322 00:19:26,279 --> 00:19:30,200 और फिर गुरुत्वाकर्षण इसे सभी नाँदों में पहुँचा देता होगा। 323 00:19:33,000 --> 00:19:34,799 और साथ ही यह... ज़रा रुको। 324 00:19:36,319 --> 00:19:37,400 ज़रा रुको। 325 00:19:45,559 --> 00:19:48,960 ठीक है, बहुत बुरी बदबू आ रही है। 326 00:19:53,039 --> 00:19:58,440 ठीक है, यहाँ पर एक टंकी है, जो शायद 15,000 लीटर की है। 327 00:19:58,519 --> 00:20:01,799 इसमें एक पाइप अंदर आ रहा है, 328 00:20:01,920 --> 00:20:07,720 और फिर उससे लगभग दो फ़ुट ऊपर एक पाइप बाहर जा रहा है। 329 00:20:14,079 --> 00:20:17,640 यह जानने के लिए कि क्या टंकी से पाइपों और नाँदों में पानी जाता है, 330 00:20:17,720 --> 00:20:20,400 मुझे उसमें से थोड़ा पानी गुज़ारना था, 331 00:20:20,480 --> 00:20:23,759 इसलिए मैंने स्थानीय लोगों से पानी का टैंकर मँगवाया। 332 00:20:25,720 --> 00:20:27,240 लेस। 333 00:20:33,640 --> 00:20:37,319 वह ठीक है। उन पानी खोजी यंत्रों से अपना दिल बहला रहा है। 334 00:20:39,440 --> 00:20:43,559 पानी के टैंकर को टंकी के निकासी पाइप से जोड़ने के बाद, 335 00:20:44,079 --> 00:20:45,799 हमने पंपिंग शुरू कर दी। 336 00:20:50,559 --> 00:20:53,319 भागो, जल्दी से अपनी कारों में बैठते हैं। 337 00:20:54,559 --> 00:20:59,480 और फिर मैं तेज़ी से यह देखने नीचे दौड़ पड़ा कि क्या पानी नाँदों में पहुँच रहा था। 338 00:21:00,640 --> 00:21:03,319 अच्छा, अब हमारी दौड़ गुरुत्वाकर्षण से हो रही है। 339 00:21:04,079 --> 00:21:08,519 किसी को ऐसा टीवी शो करना चाहिए जिसमें कारों की दौड़ अनोखी चीज़ों के साथ हो। 340 00:21:22,480 --> 00:21:23,640 यह काम करता है। 341 00:21:24,200 --> 00:21:28,559 फिर मैं उन लोगों को ख़ुशख़बरी सुनाने वापस गया। 342 00:21:28,640 --> 00:21:30,160 तो गुरुत्वाकर्षण कारगर है। 343 00:21:30,240 --> 00:21:31,960 -हाँ। -गुरुत्वाकर्षण कारगर है... 344 00:21:32,039 --> 00:21:33,319 आपके पाइप भी ठीक हैं। 345 00:21:33,400 --> 00:21:34,680 पाइप भी ठीक हैं। 346 00:21:34,759 --> 00:21:37,799 तो ज़मीन के नीचे की मशीन और गुरुत्वाकर्षण काम कर रहा है। 347 00:21:37,920 --> 00:21:40,400 -हाँ। -तो अब जो बड़ी समस्या नज़र आ रही है... 348 00:21:40,519 --> 00:21:43,039 अच्छा है, पर यह कोई स्थायी हल नहीं है। 349 00:21:43,079 --> 00:21:46,400 तो किसी तरह, हमें ट्रैनी वैन के पीछे रखे 350 00:21:46,480 --> 00:21:49,799 टैंकर को इस्तेमाल किए बिना उस टंकी को भरना होगा। 351 00:21:50,720 --> 00:21:51,640 हाँ। 352 00:21:52,759 --> 00:21:55,400 अफ़सोस कि वह काम बाद में करना होगा। 353 00:21:57,440 --> 00:22:00,480 क्योंकि अब मादा भेड़ों के गर्भवती होने का समय था। 354 00:22:00,559 --> 00:22:03,680 और नर भेड़ वाला आदमी आ गया था। 355 00:22:04,960 --> 00:22:08,039 वह तो... वहाँ पर नर भेड़ें हैं। 356 00:22:08,839 --> 00:22:09,920 नर भेड़ें। 357 00:22:10,599 --> 00:22:12,720 हैलो, दोस्तो, कैसे हो? 358 00:22:13,440 --> 00:22:17,319 उसका काम भेड़ों को गर्भवती करना है और उसका नाम पोर्क्समैन है। 359 00:22:21,359 --> 00:22:23,039 ठीक है। इससे काम हो जाएगा। 360 00:22:24,519 --> 00:22:26,039 ये सफ़ोक्स वंश के हैं। 361 00:22:26,119 --> 00:22:28,119 क्या ये हिंसक हमलावर नर भेड़ हैं। 362 00:22:28,200 --> 00:22:30,680 ऐसा नहीं है। ये तो चूहों की तरह शांत हैं। 363 00:22:30,759 --> 00:22:33,279 आओ, लड़को, बाहर आ जाओ, शरमाओ मत। 364 00:22:35,119 --> 00:22:37,160 बाप रे, अभी इनका पिछला हिस्सा देखा। 365 00:22:38,119 --> 00:22:39,119 आपको पसंद आए? 366 00:22:39,200 --> 00:22:40,799 ये लटक रहे हैं, है न? 367 00:22:40,880 --> 00:22:44,039 हाँ। यह इनका प्रजनन का पहला सीज़न होगा। 368 00:22:44,119 --> 00:22:46,480 -तो ये कुँवारे हैं। -ये कुँवारे हैं। 369 00:22:46,559 --> 00:22:48,759 सच में? क्योंकि, असल में, यह... 370 00:22:48,839 --> 00:22:50,559 गुप्तांग की बात नहीं करना चाहता 371 00:22:50,640 --> 00:22:55,039 लेकिन नर भेड़ बस अंडकोष रखने वाले साधन होते हैं। 372 00:22:55,119 --> 00:22:57,319 असल में मैंने दो अंडकोष ख़रीदे हैं। 373 00:22:57,400 --> 00:22:59,559 हाँ, ये प्रजनन मशीन हैं, है न? 374 00:22:59,640 --> 00:23:02,359 -हाँ, बिल्कुल। -इनमें से हर एक हर रोज़ 375 00:23:02,440 --> 00:23:05,119 -लगभग हज़ारों शुक्राणु पैदा करेगा। -हाँ। 376 00:23:05,200 --> 00:23:07,720 ये एक दिन में ख़ुशी-ख़ुशी तीन-चार से संभोग करेंगे। 377 00:23:07,799 --> 00:23:12,880 फिर मिस्टर पोर्क्समैन ने सुझाया कि मुझे अपनी नई ख़रीद की गोलाबारी जाँचनी चाहिए। 378 00:23:13,920 --> 00:23:16,480 मुझे वहाँ पहुँचने के लिए नीचे जाना होगा। 379 00:23:16,559 --> 00:23:20,000 हाँ। आप गोलाई मापना चाहेंगे? 380 00:23:20,079 --> 00:23:23,079 मैंने आज सुबह यह काम करने का नहीं सोचा था। 381 00:23:23,160 --> 00:23:24,880 हाँ, मुझे पता है। 382 00:23:25,400 --> 00:23:27,960 ठीक है। अंडकोष की थैली को ऊपर से पकड़ना होगा। 383 00:23:28,039 --> 00:23:30,039 क्या यह आराम से हिल-डुल रही है? 384 00:23:30,119 --> 00:23:32,119 -अंडकोष हिल-डुल रहे हैं? -पता नहीं। 385 00:23:32,200 --> 00:23:33,599 तुलना के लिए कुछ नहीं है। 386 00:23:33,680 --> 00:23:36,039 मैंने पहले कभी इस आकार के नहीं पकड़े। 387 00:23:36,119 --> 00:23:40,000 ठीक है, अंडकोष की थैली 38-सेंटीमीटर की है। 388 00:23:40,079 --> 00:23:41,519 इसमें लिखा है... 389 00:23:41,599 --> 00:23:44,200 ज़्यादातर नर भेड़ का माप 30 से 40 सेंटीमीटर होता है। 390 00:23:44,279 --> 00:23:47,000 -तो 38 अच्छा है न? -38 अच्छा है। बेहतरीन। 391 00:23:47,759 --> 00:23:50,720 अच्छा, हम तुम्हारा माप लेंगे, दोस्त, माफ़ करना। 392 00:23:50,799 --> 00:23:53,759 मुझे पता था पब्लिक स्कूल की पढ़ाई काम आएगी। 393 00:23:53,839 --> 00:23:55,559 ठीक है, अब यह... इसका माप... 394 00:23:55,640 --> 00:23:58,000 -अच्छा, सुनो... -यह कितने सेंटीमीटर है? 395 00:23:58,079 --> 00:24:01,160 मैं इनमें से एक को शर्मिंदा नहीं करना चाहता। 396 00:24:01,240 --> 00:24:03,880 -अच्छा। बड़ा है? -यह वाला एक सेंटीमीटर बड़ा है। 397 00:24:03,960 --> 00:24:06,960 एक सेंटीमीटर बड़ा। अरे, उसे नहीं बताना चाहते। 398 00:24:07,039 --> 00:24:08,880 अगर कोई हमारा माप लेकर कहे, 399 00:24:08,960 --> 00:24:11,400 "तुम्हारा जोड़ा बड़ा है," तुम्हें बुरा लगेगा। 400 00:24:11,480 --> 00:24:12,480 मुझे बुरा लगेगा। 401 00:24:12,559 --> 00:24:16,079 -अपने स्कूल के दिनों में लौट रहे हो। -हाँ, बिल्कुल। 402 00:24:24,480 --> 00:24:26,680 मैंने नर भेड़ों को आराम करने के लिए छोड़ा, 403 00:24:27,960 --> 00:24:29,720 थोड़ा और ट्रैक्टर चलाया... 404 00:24:31,680 --> 00:24:35,960 और फिर, कुछ दिनों के बाद, सेक्स करने का समय हो गया था। 405 00:24:36,039 --> 00:24:38,759 हाँ, यह काफ़ी है, पिग। 406 00:24:38,839 --> 00:24:39,880 यह काफ़ी है, पिग। 407 00:24:39,960 --> 00:24:43,440 एनएसए के केविन और जेनी नाम की ऑस्ट्रेलियाई पशु चिकित्सक ने 408 00:24:43,519 --> 00:24:45,839 मादा भेड़ों को तैयार किया, 409 00:24:45,920 --> 00:24:50,039 और उस दौरान, उन्हें तीन भेड़ों में एक दिक्कत नज़र आई। 410 00:24:51,839 --> 00:24:54,759 हाँ, लगता है यहाँ पर फोड़ा है। 411 00:24:54,839 --> 00:24:56,000 हाँ। 412 00:24:56,079 --> 00:24:58,079 तो, दरअसल, थन संक्रमित हैं। 413 00:24:58,160 --> 00:25:00,359 हरेक में कम से कम एक, 414 00:25:00,440 --> 00:25:03,519 तो हम इन्हें प्रजनन के लिए नहीं भेजना चाहेंगे। 415 00:25:03,599 --> 00:25:05,640 क्या ये अभी भी गर्भवती हो सकती हैं? 416 00:25:06,160 --> 00:25:10,359 हाँ, लेकिन देखभाल के लिहाज़ से देखें, तो मेमना पैदा होने के बाद 417 00:25:10,440 --> 00:25:12,920 इनमें पर्याप्त मात्रा में दूध नहीं बनेगा। 418 00:25:13,039 --> 00:25:17,200 क्योंकि हम लियोनार्डो और वेन को लाने वाले हैं, उन्हें ये नाम दिए हैं। 419 00:25:17,720 --> 00:25:20,680 वेन थोड़ी बूढ़ी भेड़ों के पीछे जाएगा। 420 00:25:20,759 --> 00:25:22,839 लियोनार्डो को जवान भेड़ मिलेंगी। 421 00:25:22,920 --> 00:25:26,000 पर हमें इन तीनों बीमार भेड़ों को अलग रखना होगा, है न? 422 00:25:26,079 --> 00:25:27,279 गर्भवती नहीं होनी चाहिए। 423 00:25:27,359 --> 00:25:29,440 हाँ, इन्हें नर भेड़ों के पास मत भेजना। 424 00:25:33,400 --> 00:25:36,160 वेन और लियोनार्डो को खुला छोड़ने से पहले, 425 00:25:36,240 --> 00:25:39,160 हमें उन पर कुछ बंधन लगाने होंगे। 426 00:25:39,920 --> 00:25:41,039 हमारे पास यहाँ 427 00:25:41,119 --> 00:25:44,000 एक जीन है जो हम नर भेड़ को पहनाएँगे... 428 00:25:45,160 --> 00:25:47,319 ...यहाँ पर, इस तरह। 429 00:25:47,880 --> 00:25:49,920 ताकि जब यह मादा भेड़ पर चढ़े, 430 00:25:50,920 --> 00:25:54,960 इससे मादा भेड़ की पीठ पर एक नीला निशान बन जाएगा 431 00:25:55,039 --> 00:25:58,640 और हमें पता चल जाएगा कि वह गर्भवती हो गई है और किससे हुई है। 432 00:25:58,720 --> 00:26:01,519 क्योंकि दूसरे वाले में पीला रंग है। 433 00:26:01,640 --> 00:26:04,759 आप एक को पकड़ लो, मैं दूसरे को पकड़ लूँगा। 434 00:26:05,119 --> 00:26:08,519 मिस्टर पोर्क्समैन ने कहा था कि ऐसे करने से वे आ जाएँगे। 435 00:26:09,200 --> 00:26:10,480 आ जाओ। 436 00:26:11,480 --> 00:26:12,640 आ जाओ। 437 00:26:13,319 --> 00:26:15,279 वे जानते हैं आप उन्हें पकड़ लोगे। 438 00:26:15,359 --> 00:26:18,759 कि आप अलग तरह से बर्ताव कर रहे हो। 439 00:26:18,839 --> 00:26:21,160 इस काम में भेड़ों का मनोविज्ञान समझना पड़ता है। 440 00:26:21,240 --> 00:26:23,400 आपको उनकी तरह सोचना होता है। 441 00:26:23,960 --> 00:26:27,519 वे सोचते हैं, "मुझे सेक्स करना है, मुझे घास खानी है।" 442 00:26:27,599 --> 00:26:30,119 नहीं, वे सोचते हैं, "ये लोग मुझे पकड़ लेंगे। 443 00:26:30,200 --> 00:26:34,559 "यहाँ से निकलने का सबसे बढ़िया तरीका क्या है?" हमने उन्हें गुस्सा दिला दिया है, 444 00:26:34,640 --> 00:26:36,839 आपके लकड़ी के दरवाज़े कितने मज़बूत हैं? 445 00:26:36,920 --> 00:26:38,200 चलो पता लगाते हैं। 446 00:26:39,519 --> 00:26:42,519 -यह भेड़ों की कुश्ती है। -अब आपको मेरी मदद करनी होगी। 447 00:26:42,599 --> 00:26:45,680 पता है। मुझे बताओ क्या करना है और मैं वही करूँगा। 448 00:26:46,519 --> 00:26:47,799 बढ़िया। 449 00:26:47,880 --> 00:26:50,240 -अच्छा, यह कौन है? -लियोनार्डो। 450 00:26:50,319 --> 00:26:53,200 -ठीक, तो लियोनार्डो पीला है। -लियोनार्डो पीला है। 451 00:26:53,279 --> 00:26:57,519 कभी कोई गड़रिया रखने का सोचा है जो आपके लिए यह काम कर दे? 452 00:26:57,599 --> 00:27:00,480 हर बार मुझे फ़ोन करने से बेहतर होगा। 453 00:27:04,720 --> 00:27:07,039 शायद अब उन्हें उनकी गंध मिल गई है, जेरमी। 454 00:27:07,160 --> 00:27:09,279 बढ़िया, हम वह दरवाज़ा खोल देते हैं। 455 00:27:09,359 --> 00:27:12,920 हवा उस दिशा में बह रही है। वे सूँघते हुए पहुँच जाएँगे। 456 00:27:13,640 --> 00:27:14,759 यह देखो। 457 00:27:14,839 --> 00:27:18,400 दो नर भेड़ों को, जिन्होंने पहले कभी सेक्स नहीं किया 458 00:27:18,720 --> 00:27:22,839 और 75 सक्रिय अधेड़ मादा भेड़ों को उस दीवार के पार छोड़ दिया है। 459 00:27:24,599 --> 00:27:27,000 शायद अब मस्ती चढ़ने लगी है। 460 00:27:27,079 --> 00:27:29,279 आपने देखा, वे अकड़कर चलने लगे हैं। 461 00:27:30,400 --> 00:27:31,640 अरे, हाँ। 462 00:27:34,279 --> 00:27:36,119 देखो, वे उत्तेजित हो गए हैं। 463 00:27:36,200 --> 00:27:39,200 पता है, देखो उन्हें। उन्हें दौड़ते हुए देखो। 464 00:27:40,759 --> 00:27:44,519 पर बात ऐसी है कि भागते वक्त वे अपने ही अंडकोष को लात मारते हैं। 465 00:27:45,799 --> 00:27:47,480 अरे, मादाओं को देखो। 466 00:27:50,799 --> 00:27:52,440 ए, जाम कौन पीना चाहेगा? 467 00:27:52,839 --> 00:27:54,640 कोई एस्प्रेसो मार्टीनी पिएगा? 468 00:27:56,160 --> 00:27:57,640 लो, काम शुरू है। 469 00:27:58,319 --> 00:27:59,480 ठीक है। 470 00:28:00,119 --> 00:28:02,000 हे भगवान, मादाएँ बेताब हैं। 471 00:28:02,079 --> 00:28:03,880 वे सच में मर्दों के पीछे पड़ी हैं। 472 00:28:03,960 --> 00:28:06,759 #मीटू की तो वाट लग गई। 473 00:28:09,799 --> 00:28:11,839 -यह लो, वह चढ़ गया। -वह चढ़ गया। 474 00:28:11,920 --> 00:28:13,319 -वह उतर गया। -न, उतर गया। 475 00:28:13,400 --> 00:28:14,799 झूठी शुरुआत थी। 476 00:28:16,960 --> 00:28:19,519 उसने उसे लात मारी। वह ज़रूर रोथरहम से होगा। 477 00:28:23,440 --> 00:28:25,920 -वह चढ़ गया। -अरे, देखो वह चढ़ गया। 478 00:28:26,640 --> 00:28:28,240 वह चलती क्यों जा रही है? 479 00:28:28,680 --> 00:28:31,440 आपने कामसूत्र में यह मुद्रा नहीं देखी है? 480 00:28:31,519 --> 00:28:33,720 नहीं। रेहड़ी चलाना। 481 00:28:34,519 --> 00:28:38,440 आमतौर पर इस प्रक्रिया में कितना समय लगता है? 482 00:28:38,519 --> 00:28:40,599 ज़्यादा नहीं। नहीं, दो मिनट, 483 00:28:40,720 --> 00:28:42,599 -उससे ज़्यादा नहीं। -दो मिनट? 484 00:28:43,680 --> 00:28:46,160 मेरे ख्याल से, अब हम बत्ती मद्धम करके, 485 00:28:46,240 --> 00:28:49,119 कोई रूमानी गाना चलाकर उन्हें अकेला छोड़ सकते हैं। 486 00:28:49,440 --> 00:28:53,960 पर जेनी ने मुझे चेतावनी दी कि आगे कुछ बड़ी ज़िम्मेदारियाँ आने वाली हैं। 487 00:28:54,960 --> 00:28:57,799 प्रसव से बिल्कुल पहले बहुत सी दिक्कतें आती हैं। 488 00:28:57,880 --> 00:28:59,359 कैसी दिक्कतें? 489 00:28:59,440 --> 00:29:01,200 तो, उन्हें सही मात्रा में 490 00:29:01,279 --> 00:29:04,039 खाना और ऊर्जा पाने में दिक्कत आ सकती है 491 00:29:04,119 --> 00:29:07,279 क्योंकि मेमने बड़े होने पर पेट में ज़्यादा जगह लेते हैं, 492 00:29:07,359 --> 00:29:10,559 इसलिए पेट में जाने वाले खाने की मात्रा कम हो जाती है, 493 00:29:10,640 --> 00:29:12,680 और वे बहुत ज़्यादा ऊर्जा लेते हैं। 494 00:29:12,759 --> 00:29:14,119 यह एक गंभीर बात है, 495 00:29:14,200 --> 00:29:17,000 यह समझना होगा कि उन्होंने पर्याप्त घास खाई है कि नहीं। 496 00:29:17,079 --> 00:29:21,119 अब से लेकर प्रसव तक उनका शरीर सेहतमंद रहना चाहिए। 497 00:29:21,200 --> 00:29:23,599 -जो मुझे पता नहीं है। -यह बेहद अहम है। 498 00:29:23,680 --> 00:29:24,880 यह वाकई अहम बात है। 499 00:29:24,960 --> 00:29:28,559 क्योंकि अगर आपकी भेड़ पतली हुईं और उनके पेट में मेमने हुए, 500 00:29:28,640 --> 00:29:31,400 तो आपको कई मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। 501 00:29:31,480 --> 00:29:33,640 इस सबका एक ही मतलब था। 502 00:29:34,039 --> 00:29:36,160 मुझे एक गड़रिया रखना होगा, है न? 503 00:29:36,240 --> 00:29:37,519 हाँ, शायद रखना चाहिए। 504 00:29:37,599 --> 00:29:40,559 तो ऐसा है। मैंने ट्रैक्टर ख़रीदा और ड्राइवर रखना पड़ा। 505 00:29:40,640 --> 00:29:42,880 -भेड़ ख़रीदीं, अब एक गड़रिया चाहिए। -हाँ। 506 00:29:42,960 --> 00:29:45,319 आख़िरकार मुझे अपने लिए कोई काम मिल ही जाएगा। 507 00:29:48,839 --> 00:29:52,160 वह फ़ैसला लेने के बाद एक और फ़ैसला लेने का समय था। 508 00:29:52,559 --> 00:29:56,440 मैं तीन अनुत्पादक मादा भेड़ों का क्या करूँ? 509 00:30:02,079 --> 00:30:04,480 हम तुम तीनों का क्या करें? 510 00:30:04,839 --> 00:30:06,359 क्योंकि तुम माँ नहीं बन सकतीं। 511 00:30:06,440 --> 00:30:08,119 अगर तुम माँ बनोगी... 512 00:30:08,200 --> 00:30:11,599 पता है। तुम्हारे स्तनों में सूजन वगैरह है 513 00:30:11,680 --> 00:30:13,319 और तुम्हारे थन ख़राब हैं। 514 00:30:21,400 --> 00:30:22,759 तो, हम क्या करें? 515 00:30:23,880 --> 00:30:26,920 प्रेरणा लेने के लिए मैंने ऑस्ट्रेलियाई से सलाह ली। 516 00:30:27,279 --> 00:30:30,079 तो ये यहाँ नहीं रह सकतीं और तीन जवान... 517 00:30:30,160 --> 00:30:31,960 मैं इन्हें कहीं और रखूँगा। 518 00:30:32,039 --> 00:30:36,279 ये झुंड वाले पशु हैं, तो ज़ाहिर है इन्हें झुंड में रहना चाहिए 519 00:30:36,359 --> 00:30:38,440 और तीन भेड़ों से झुंड नहीं बनता। 520 00:30:38,519 --> 00:30:41,880 वे अपने जैसों की भीड़ में रहना चाहेंगी। 521 00:30:42,119 --> 00:30:45,279 ये कहीं पर छोटे से बाड़े में कबूतरों और खरगोशों के साथ 522 00:30:45,359 --> 00:30:47,640 क्यों नहीं रह सकतीं? 523 00:30:47,720 --> 00:30:49,000 यह भेड़ पालने का... 524 00:30:49,079 --> 00:30:50,960 -कोई... -यह इतना आसान नहीं है। 525 00:30:51,039 --> 00:30:52,480 ...सही तरीका नहीं होगा। 526 00:30:52,559 --> 00:30:55,720 इनके साथ बस एक ही काम हो सकता है, 527 00:30:55,799 --> 00:30:57,759 इन्हें कसाईखाने भेजना होगा। 528 00:31:05,319 --> 00:31:07,640 उस मुश्किल फ़ैसले का सामना करने के बाद 529 00:31:09,720 --> 00:31:12,200 मैंने तीन हफ़्ते मौसम से जूझते हुए 530 00:31:12,279 --> 00:31:15,359 और अपनी फ़सलों की बुआई करने की कोशिश करते हुए बिताए। 531 00:31:23,680 --> 00:31:28,359 और फिर यह देखने का समय था कि क्या भेड़ों का संभोग सफल रहा। 532 00:31:33,319 --> 00:31:36,480 वह काम था मेरे नए गड़रिए, एलन का। 533 00:31:39,119 --> 00:31:41,720 देखो वह कैसे कर रही है, बस सीटी बजा रही है। 534 00:31:52,759 --> 00:31:54,680 वह तो लाजवाब है। 535 00:32:01,920 --> 00:32:03,000 हैलो। 536 00:32:03,079 --> 00:32:05,960 मैंने इससे शानदार चमत्कार नहीं देखा। 537 00:32:06,799 --> 00:32:08,000 हैलो। 538 00:32:08,279 --> 00:32:09,640 हाँ, अच्छा कुत्ता। 539 00:32:10,119 --> 00:32:12,400 तो, क्या अब ये सभी गर्भवती हैं? 540 00:32:12,680 --> 00:32:14,960 इनमें से 74 से संभोग हो चुका है। 541 00:32:15,039 --> 00:32:16,039 सच में? 542 00:32:16,119 --> 00:32:17,839 तो शायद एक या दो बची हैं। 543 00:32:17,920 --> 00:32:19,240 -हाँ। -ये ज़्यादा नहीं हैं। 544 00:32:19,519 --> 00:32:21,880 नीले वाले ने पीले से दोगुना किया है। 545 00:32:21,960 --> 00:32:22,880 -वेन ने? -हाँ। 546 00:32:22,960 --> 00:32:25,240 वह लियोनार्डो डीकैप्रियो से बड़ा अय्याश है। 547 00:32:25,319 --> 00:32:26,319 हाँ। 548 00:32:26,400 --> 00:32:27,599 भरोसेमंद वेन। 549 00:32:27,720 --> 00:32:29,440 -वे यहीं हैं, देखो। -हाँ। 550 00:32:29,839 --> 00:32:32,200 ठरकी कमीने कहीं के। 551 00:32:32,359 --> 00:32:35,680 देखो तो उन्हें, उनके चेहरे पर गर्व झलक रहा है। 552 00:32:36,359 --> 00:32:40,599 अब हमें वेन और लियो को उनके ऊनी हरम से बाहर निकालना था। 553 00:32:41,240 --> 00:32:42,519 थोड़ा उस तरफ़ जाओ, 554 00:32:42,599 --> 00:32:44,839 फिर हम अलग होकर अपनी बाँहें फैला लेंगे। 555 00:32:44,920 --> 00:32:46,440 ज़रा रुको, कहाँ पर... 556 00:32:46,519 --> 00:32:48,920 -वह कहाँ है? -उस दरवाज़े को पकड़ोगे? 557 00:32:49,000 --> 00:32:50,640 -क्या? -उस दरवाज़े को पकड़कर 558 00:32:50,720 --> 00:32:52,240 मेरी तरफ़ करोगे। 559 00:32:52,799 --> 00:32:54,079 -ठीक है। -हमने पकड़ लिया। 560 00:32:54,160 --> 00:32:56,039 यह अच्छा है। हमने दोनों को पकड़ लिया। 561 00:32:56,119 --> 00:32:58,000 -हाँ। -तुमने यह कैसे किया? 562 00:32:58,599 --> 00:33:02,319 इसमें कोई शक नहीं है कि एलन एक माहिर गड़रिया है। 563 00:33:02,559 --> 00:33:06,359 काश मैं यही बात उसकी ड्राइविंग के बारे में कह पाता। 564 00:33:22,000 --> 00:33:24,279 सब लोग शांत हो जाओ। 565 00:33:25,119 --> 00:33:26,200 शांत हो जाओ। 566 00:33:27,920 --> 00:33:31,559 -मुझे वे बहुत प्यारी लगने लगी हैं। -आप उनसे बातें करते हो? 567 00:33:31,640 --> 00:33:33,599 उन तीनों को जानती हो 568 00:33:33,680 --> 00:33:35,640 -जिनका क़त्ल होने वाला है? -हाँ। 569 00:33:35,720 --> 00:33:37,119 वे मुझे बहुत पसंद हैं। 570 00:33:37,200 --> 00:33:40,079 घोड़ों को चारा देते वक्त वे दौड़ती हुई आ जाती हैं। 571 00:33:40,160 --> 00:33:41,000 हाँ। 572 00:33:41,079 --> 00:33:43,640 अंधेरा होने से पहले इन नर भेड़ों को हटाना होगा। 573 00:33:43,720 --> 00:33:45,880 इन्हें ट्रेलर में डालकर ले जाएँगे। 574 00:33:45,960 --> 00:33:48,160 मैं उसे यहाँ ले आऊँ, क्योंकि 575 00:33:48,559 --> 00:33:51,200 मैंने रिवर्स करते हुए उसे एक तंग जगह लगाया है। 576 00:33:51,279 --> 00:33:53,400 -और वह कहीं टकराया भी नहीं। -शाबाश। 577 00:33:53,480 --> 00:33:55,200 कुछ लोगों की तरह नहीं। 578 00:34:00,240 --> 00:34:02,119 अगला मुद्दा खाने का था। 579 00:34:03,200 --> 00:34:06,559 एलन को चिंता थी कि मेरे खेत में 74 प्रेगनेंट भेड़ों के लिए 580 00:34:07,400 --> 00:34:10,480 पर्याप्त घास नहीं थी। 581 00:34:12,800 --> 00:34:15,360 यह सब देखने में एक जैसा लगता है, 582 00:34:15,440 --> 00:34:16,639 यहाँ कुछ भी नहीं है। 583 00:34:16,760 --> 00:34:17,920 पर दोनों हरे हैं। 584 00:34:18,000 --> 00:34:20,119 हाँ, लेकिन यह घास नहीं है। 585 00:34:20,159 --> 00:34:21,559 उस खेत का क्या? 586 00:34:23,840 --> 00:34:25,920 अच्छा, यहाँ घास है, देखा? 587 00:34:26,199 --> 00:34:27,960 पर यह काफ़ी नहीं है। 588 00:34:28,039 --> 00:34:30,800 तो हमें मादा भेड़ों को अतिरिक्त खाना देना होगा तो... 589 00:34:30,880 --> 00:34:32,519 -सूखी घास से? -सूखी घास से। 590 00:34:32,639 --> 00:34:34,280 पर उन्हें कितनी चाहिए होगी? 591 00:34:34,639 --> 00:34:37,599 हमारे पास सूखी घास का एक बहुत बड़ा गट्ठर है। 592 00:34:37,639 --> 00:34:42,559 हाँ, शायद उन्हें हर रोज़ वैसे दो गट्ठर चाहिए होंगे। 593 00:34:42,880 --> 00:34:44,599 -अगर वे भूखी हुईं तो। -धत्। 594 00:34:44,639 --> 00:34:46,320 -हाँ। -मेरे पास उतनी नहीं है। 595 00:34:46,400 --> 00:34:48,679 वह कितने की आएगी? वह बहुत महँगी है न? 596 00:34:48,800 --> 00:34:49,800 हाँ। 597 00:34:51,280 --> 00:34:53,400 भेड़ों की तेज़ी से बढ़ती हुई लागत में 598 00:34:53,480 --> 00:34:56,159 सूखी घास ने और बढ़ोतरी कर दी। 599 00:34:58,199 --> 00:35:01,280 और अगले दिन जब ख़ुशमिज़ाज चार्ली मिलने आया, 600 00:35:01,360 --> 00:35:04,760 तो उसने पैसों की हालत को पूरी तरह उजागर किया। 601 00:35:05,199 --> 00:35:06,639 भेड़ें कैसी हैं? 602 00:35:06,760 --> 00:35:08,280 मैंने एक गड़रिया रखा है। 603 00:35:08,480 --> 00:35:09,800 -गड़रिया? -हाँ। 604 00:35:09,880 --> 00:35:12,559 वह हर रोज़ आकर उनकी जाँच करेगी। 605 00:35:12,639 --> 00:35:14,679 -आपके पास 75 भेड़ हैं? -हाँ, बची हैं। 606 00:35:14,800 --> 00:35:16,280 -बची हैं। मादा भेड़ें? -हाँ। 607 00:35:16,360 --> 00:35:18,880 -और एक गड़रिया। -और दो नर भेड़, हाँ। 608 00:35:19,320 --> 00:35:22,599 -वेन और लियोनार्डो। -हमें 130 बिकने योग्य मेमने मिलेंगे? 609 00:35:22,639 --> 00:35:23,559 हाँ। 610 00:35:23,639 --> 00:35:26,400 -तो, हमारे पास मेमने वाली 130 भेड़ हैं। -हाँ। 611 00:35:26,480 --> 00:35:28,800 एक मेमना 65 से 70 पाउंड का बिकता है। 612 00:35:28,880 --> 00:35:31,159 -तो यह 7,800 पाउंड हुए। -7,800। 613 00:35:31,639 --> 00:35:34,320 -तो अगर... -हमें बस इतना ही मिलेगा? 614 00:35:34,400 --> 00:35:36,199 आपको बस इतना ही मिलेगा। 615 00:35:36,559 --> 00:35:38,599 पर उसे उससे ज़्यादा खर्च कर रहा हूँ। 616 00:35:38,960 --> 00:35:43,079 भेड़ों का कारोबार मुनाफ़े वाला नहीं लग रहा है। 617 00:35:43,639 --> 00:35:46,119 और भेड़ और नर भेड़ ख़रीदने के पैसे लगे। 618 00:35:46,159 --> 00:35:48,280 उनकी बाड़ लगानी पड़ी... 619 00:35:48,360 --> 00:35:51,119 भेड़ की देखभाल और पशु चिकित्सक के पैसे लगे। 620 00:35:51,159 --> 00:35:54,280 तो, मुझे भेड़ों पर खर्च करना होंगे तकरीबन... 621 00:35:54,360 --> 00:35:55,920 साल के 7,000 से 10,000 पाउंड। 622 00:35:56,360 --> 00:35:59,119 -उन्हें पालने के लिए? -हाँ। घास काटने के लिए। 623 00:36:01,280 --> 00:36:03,119 वह कारोबारी फ़ैसला सही नहीं था। 624 00:36:04,920 --> 00:36:07,599 -आने के लिए शुक्रिया। -कोई बात नहीं। 625 00:36:07,639 --> 00:36:09,400 निराशा देने के लिए। 626 00:36:10,320 --> 00:36:11,599 यह सच्चाई है। 627 00:36:15,800 --> 00:36:19,400 चिंता की बात यह है कि भेड़ें और ज़्यादा महँगी पड़ने वाली थीं, 628 00:36:19,480 --> 00:36:23,000 क्योंकि अभी उनके पानी का इंतज़ाम पूरा करना बाकी था। 629 00:36:24,159 --> 00:36:28,199 मुझे पानी के ऐसे स्रोत की ज़रूरत थी जिससे पहाड़ी के ऊपर वाली 630 00:36:28,320 --> 00:36:29,920 टंकी को भरा जा सके। 631 00:36:32,280 --> 00:36:33,880 काम हो रहा है, जेरल्ड? 632 00:36:34,000 --> 00:36:36,320 तो सलाह के लिए मैं जेरल्ड से मिलने गया, 633 00:36:36,400 --> 00:36:39,840 जो 72 सालों से गाँव में रह रहा है। 634 00:37:13,320 --> 00:37:15,320 सारी बात साफ़ समझ आने के बाद, 635 00:37:16,159 --> 00:37:18,559 मैंने कुछ और खोज की, 636 00:37:18,639 --> 00:37:22,320 और जल्दी ही, एक जंगल में, मुझे पानी का एक सोता मिल गया। 637 00:37:23,559 --> 00:37:26,320 फिर केलब और मैंने सोते से फ़ार्म की इमारतों के 638 00:37:26,400 --> 00:37:29,639 नज़दीक वाले पंप तक एक पाइप डाली। 639 00:37:31,400 --> 00:37:36,159 तो, सैद्धांतिक रूप से, जब मैं उस बक्से के अंदर वाला पंप चलाऊँगा... 640 00:37:36,280 --> 00:37:37,519 -हाँ? -हाँ। 641 00:37:37,599 --> 00:37:39,920 उससे सोते का पानी 642 00:37:40,000 --> 00:37:42,360 -पहाड़ी की तली वाले सोते से पानी... -हाँ। 643 00:37:42,440 --> 00:37:45,079 ...यहाँ आएगा, और फिर हम उसमें एक पाइप लगाकर 644 00:37:45,159 --> 00:37:47,880 पानी को भेड़ों की नाँदों तक पहुँचा सकते हैं। 645 00:37:47,960 --> 00:37:50,199 -समझ गया। -अब सच का सामना होगा। 646 00:37:51,519 --> 00:37:53,159 -तैयार? -हाँ। 647 00:37:54,360 --> 00:37:56,039 ज़्यादा काम नहीं किया। 648 00:37:57,320 --> 00:37:59,159 अरे, वह देखो। 649 00:37:59,639 --> 00:38:01,639 हैलो! 650 00:38:04,079 --> 00:38:05,440 देखो तो इसे। 651 00:38:05,639 --> 00:38:07,360 हमें पानी मिल गया था। 652 00:38:08,639 --> 00:38:12,880 और अब हमें उसे पहाड़ी के ऊपर वाली टंकी तक पहुँचाना था। 653 00:38:14,159 --> 00:38:18,000 इसके लिए हमें मोल नाम की एक ख़ास ट्रैक्टर प्रणाली इस्तेमाल करनी थी 654 00:38:18,079 --> 00:38:21,000 जो ज़मीन के नीचे पाइप बिछाती है। 655 00:38:22,320 --> 00:38:24,159 टंकी वहाँ ऊपर है... 656 00:38:24,199 --> 00:38:26,119 -वह पेड़ों की कतार देखी? -हाँ। 657 00:38:26,159 --> 00:38:29,639 उसमें खाली जगह दिखेगी। दूर क्षितिज में जो पेड़ हैं। 658 00:38:29,800 --> 00:38:30,920 वह कितनी दूर है? 659 00:38:31,000 --> 00:38:32,559 -एक मील से ज़्यादा। -एक मील? 660 00:38:32,639 --> 00:38:34,559 और एक मीटर के कितने पैसे होंगे? 661 00:38:34,639 --> 00:38:35,920 एक मीटर का एक पाउंड। 662 00:38:36,000 --> 00:38:38,760 इसे बिछाने के बाद, ये 1,000 साल चलेंगी। 663 00:38:39,000 --> 00:38:42,639 यह सच है, इसे एक साल की भेड़ की लागत नहीं मान सकते। 664 00:38:42,760 --> 00:38:45,119 मैं नहीं चाहता आप सफ़ेद सरसों पर गाड़ी चलाएँ। 665 00:38:45,159 --> 00:38:48,800 वह सफ़ेद सरसों आपको उन बेकार भेड़ों से ज़्यादा पैसे कमाएँगी। 666 00:38:48,880 --> 00:38:50,360 -क्या? -इसमें कोई शक नहीं। 667 00:38:51,159 --> 00:38:54,159 चूँकि सूरज ढलने लगा था, हमने बातें करना बंद किया, 668 00:38:54,280 --> 00:38:57,400 सब चीज़ों को जोड़ा और काम पर लग गए। 669 00:38:57,480 --> 00:39:01,199 अच्छा। चलो, मोल। देखते हैं यह सफल करेगा कि नहीं। 670 00:39:05,559 --> 00:39:06,800 वह सफल रहा। 671 00:39:07,320 --> 00:39:08,639 हाँ! 672 00:39:10,199 --> 00:39:13,519 उसे देखो, वह ज़मीन को खोदता है, 673 00:39:13,599 --> 00:39:17,440 पाइप अंदर डालता है और मेरे गुज़रने के बाद दोबारा से 674 00:39:17,679 --> 00:39:19,480 ज़मीन को बंद कर देता है। 675 00:39:19,559 --> 00:39:21,360 बहुत समझदार चीज़ है। 676 00:39:22,400 --> 00:39:24,199 यह बहुत अच्छी मशीन है। 677 00:39:24,320 --> 00:39:26,760 -यह कमाल की है न? -बहुत बढ़िया है। 678 00:39:26,880 --> 00:39:29,199 -पूरा दिन काम करते देख सकते हैं। -नहीं। 679 00:39:30,639 --> 00:39:33,480 हालाँकि मेरा ट्रैक्टर बहुत फुर्तीला 680 00:39:33,559 --> 00:39:35,360 और सही आकार का था, 681 00:39:35,440 --> 00:39:39,960 पानी की टंकी तक का ऊबड़-खाबड़ रास्ता बहुत ख़तरनाक था। 682 00:39:41,119 --> 00:39:44,400 आप सही जा रहे हो, आगे बढ़ते रहो। 683 00:39:44,480 --> 00:39:46,199 आगे बढ़ते रहो। सही जा रहे हो। 684 00:39:46,679 --> 00:39:47,920 हे भगवान। 685 00:39:48,039 --> 00:39:51,920 मैं तीन बिंदु का मोड़ काटे बिना कभी इस दरवाज़े के पार नहीं गया हूँ। 686 00:39:52,039 --> 00:39:53,159 चलो भी। 687 00:39:53,199 --> 00:39:54,639 चलते रहो, सही जा रहे हो। 688 00:39:54,760 --> 00:39:58,000 इसका मतलब था कि जब पाइप की चकरी बदलने का समय आया, 689 00:39:58,079 --> 00:40:01,079 मुझमें केबिन से बाहर निकलने की ताकत नहीं बची थी। 690 00:40:02,639 --> 00:40:04,559 कोई बात नहीं, बस वहीं बैठे रहिए। 691 00:40:04,639 --> 00:40:05,760 वही करने वाला हूँ। 692 00:40:05,840 --> 00:40:07,880 -यह सीरीज़ ख़त्म होने पर, है न? -हाँ। 693 00:40:07,960 --> 00:40:10,320 उसका नाम होगा "आदमी किसान को देखता है... 694 00:40:10,400 --> 00:40:12,679 "अपने खेत मज़दूर को देखते हुए।" 695 00:40:12,840 --> 00:40:14,400 यही होगा। 696 00:40:14,480 --> 00:40:15,679 उसका यही नाम है। 697 00:40:15,800 --> 00:40:17,000 आप मुझे देख सकते हैं 698 00:40:17,079 --> 00:40:20,280 चोट खाने के बजाय, जो हमें दुर्घटना-किताब में लिखना पड़े। 699 00:40:20,360 --> 00:40:21,480 कौन सी दुर्घटना-किताब? 700 00:40:21,559 --> 00:40:23,079 वह हर फ़ार्म पर होती है। 701 00:40:23,159 --> 00:40:24,480 तुम किताबें नहीं पढ़ते। 702 00:40:24,599 --> 00:40:27,920 मैं वह वाली पढ़ता हूँ क्योंकि उसमें मेरा ही ज़िक्र होता है। 703 00:40:28,000 --> 00:40:29,880 हर फ़ार्म पर दुर्घटना-किताब होती है? 704 00:40:29,960 --> 00:40:32,360 हाँ, अगर चाकू से आपकी उँगली कट जाए, 705 00:40:32,440 --> 00:40:34,559 उसे दुर्घटना-किताब में लिखना होता है। 706 00:40:34,639 --> 00:40:35,679 उसे कौन पढ़ता है? 707 00:40:35,800 --> 00:40:37,320 स्वास्थ्य और सुरक्षा विभाग। 708 00:40:37,400 --> 00:40:39,400 दुर्घटना नहीं हुई क्यों नहीं कह देते? 709 00:40:39,480 --> 00:40:40,880 क्योंकि कोई यकीन नहीं करता। 710 00:40:41,000 --> 00:40:43,559 ज़रा सोचिए। फ़ार्म पर कितनी दुर्घटनाएँ होती हैं? 711 00:40:43,639 --> 00:40:45,800 हमेशा। पर अभी तक हमारे यहाँ नहीं हुई। 712 00:40:45,880 --> 00:40:48,639 आज मेरी उँगली कट गई। दुर्घटना-किताब में लिखना होगा। 713 00:40:48,760 --> 00:40:50,599 और मेरी कोहनी पर खरोंच आई थी। 714 00:40:50,639 --> 00:40:52,880 -वह भी लिखोगे? -हाँ, वह भी लिखूँगा। 715 00:40:52,960 --> 00:40:55,039 तो वह जागरुकता दुर्घटना-किताब है? 716 00:40:56,960 --> 00:40:59,760 आख़िरकार हमने ऊपर चढ़ना शुरू किया। 717 00:41:01,119 --> 00:41:04,400 यह फ़ार्म की सबसे खड़ी चढ़ाई है। 718 00:41:06,519 --> 00:41:11,159 आगे बढ़ो, यार। पहाड़ी पर चढ़ो। चलो, आगे बढ़ो। 719 00:41:11,599 --> 00:41:14,199 केलब ट्रैक्टर से बात कर रहा है। 720 00:41:14,559 --> 00:41:17,480 चलो भी, यार। वह एक मशीन है। 721 00:41:20,199 --> 00:41:21,679 लगे रहो। 722 00:41:21,800 --> 00:41:25,519 तो यह ट्रैक्टर 150 मीटर पाइप को ज़मीन की सतह से 723 00:41:25,599 --> 00:41:28,880 एक मीटर नीचे बिछा रहा है। 724 00:41:31,519 --> 00:41:33,599 क्या खाक बड़ा काम है। 725 00:41:34,639 --> 00:41:36,360 सबसे कठिन चढ़ाई पूरी करने पर, 726 00:41:36,480 --> 00:41:38,400 हम आराम करने के लिए रुके। 727 00:41:40,360 --> 00:41:41,440 यह जगह अच्छी है, 728 00:41:41,519 --> 00:41:43,159 -यहाँ हवा ताज़ी है। -हाँ। 729 00:41:43,280 --> 00:41:45,119 -नज़ारे को देखिए। -हाँ, नज़ारा, 730 00:41:45,159 --> 00:41:47,559 -हवा, सब कुछ। -उस तरफ़ देखिए। 731 00:41:47,639 --> 00:41:49,599 मुझे यहाँ खेती करना इसलिए पसंद है 732 00:41:49,639 --> 00:41:53,000 कि मैं गर्मियों में उस ट्रैक्टर पर रात के 9:00 बजे बैठता हूँ। 733 00:41:53,079 --> 00:41:56,280 बत्तियाँ जलने लगती हैं। मुझे इस जगह पर काम करने वाला 734 00:41:56,360 --> 00:41:57,760 हरेक किसान दिखाई देता है। 735 00:41:57,840 --> 00:42:00,960 मैं उनसे बात नहीं कर पाता, पर यह अच्छा महसूस होता है। 736 00:42:01,039 --> 00:42:03,960 मुझे पता है वह दो किलोमीटर दूर से हाथ हिला रहा होगा। 737 00:42:04,039 --> 00:42:06,559 -और तुम उसे पहचानते हो? -बिल्कुल पहचानता हूँ। 738 00:42:06,639 --> 00:42:09,039 मैं उसका ट्रैक्टर और हॉर्सपावर जानता हूँ, 739 00:42:09,119 --> 00:42:11,199 उसके पीछे लगी हुई मशीन को जानता हूँ। 740 00:42:13,840 --> 00:42:17,360 क्या वह बारिश इस जगह आएगी? 741 00:42:17,440 --> 00:42:18,679 हाँ, ज़रूर आएगी। 742 00:42:19,000 --> 00:42:21,440 यह ओक्लाहोमा के एक नज़ारे की तरह है। 743 00:42:22,119 --> 00:42:23,760 -वह कहाँ है? -अमरीका में। 744 00:42:27,800 --> 00:42:31,159 टंकी तक पाइप पहुँचाने के लिए हमने देर रात तक काम किया। 745 00:42:35,119 --> 00:42:38,559 और अगली सुबह देखने गए कि क्या वह काम करती है। 746 00:42:55,480 --> 00:42:57,320 अब, यह ख़ुशख़बरी है। 747 00:42:58,159 --> 00:43:02,159 और इस तरह आख़िरकार विक्टोरिया काल की भूमिगत पानी की मशीन 748 00:43:02,280 --> 00:43:05,280 फिर से पूरी तरह काम कर रही थी। 749 00:43:05,880 --> 00:43:07,440 मैं बहुत रोमांचित था। 750 00:43:09,360 --> 00:43:11,119 जहाँ तक भेड़ों का सवाल है... 751 00:43:11,639 --> 00:43:12,880 उन्हें दिलचस्पी नहीं थी। 752 00:43:14,639 --> 00:43:18,000 शायद यह इसलिए हो सकता है क्योंकि उन्हें ज़मीन चाटकर 753 00:43:18,079 --> 00:43:19,519 ज़रूरी नमी मिल जाती है। 754 00:43:19,599 --> 00:43:21,840 यह बहुत ही गीली है। 755 00:43:22,119 --> 00:43:26,880 या, यह इसलिए हो सकता है क्योंकि वह बिजली की बाड़ चालू है। 756 00:43:27,840 --> 00:43:31,039 जिसका मतलब की पूरी नाँद में करंट आ रहा है। 757 00:43:33,039 --> 00:43:35,079 हे भगवान, खेती पेचीदा काम है। 758 00:43:40,639 --> 00:43:43,159 जल्दी ही माहौल दुखद भी होने वाला था। 759 00:43:45,760 --> 00:43:50,480 क्योंकि मेरी तीन ऊनी दोस्तों से अलविदा कहने का समय आ गया था। 760 00:43:57,079 --> 00:44:00,440 उस वाली को वहाँ अपना आख़िरी नाश्ता खाते हुए देखो। 761 00:44:01,559 --> 00:44:02,679 आ जाओ। 762 00:44:03,800 --> 00:44:06,559 आ गई, आ गई। 763 00:44:06,639 --> 00:44:08,239 चलो, उस पर चढ़ो, जाओ। 764 00:44:08,760 --> 00:44:10,320 जाओ। 765 00:44:10,599 --> 00:44:11,559 आ जाओ। 766 00:44:28,760 --> 00:44:32,599 पता नहीं आज सुबह के इस काम के बारे में 767 00:44:33,199 --> 00:44:35,639 क्या कहूँ या क्या सोचूँ। 768 00:44:41,079 --> 00:44:44,199 पर मैं भेड़ पालक हूँ। भेड़ पालक यही करते हैं। 769 00:44:44,280 --> 00:44:46,280 वे अपने जानवरों को बाज़ार ले जाते हैं। 770 00:44:47,079 --> 00:44:49,000 वे उन्हें कसाईखाने ले जाते हैं। 771 00:45:03,199 --> 00:45:06,039 आख़िरकार, मैं कसाईखाने पहुँच गया। 772 00:45:12,320 --> 00:45:13,599 जिबह के लिए तीन भेड़ें? 773 00:45:13,679 --> 00:45:15,239 -हाँ, तीन मादा भेड़ें। -हाँ। 774 00:45:15,320 --> 00:45:18,119 मुझे दिलासे के चंद शब्द सुनने की ज़रूरत थी, 775 00:45:18,199 --> 00:45:21,400 जो मुझसे कहते कि मैं सही काम कर रहा हूँ। 776 00:45:21,679 --> 00:45:24,679 अफ़सोस की बात है, क्योंकि ये बढ़िया भेड़ें हैं, है न? 777 00:45:28,000 --> 00:45:28,920 बहुत अच्छा। 778 00:45:29,519 --> 00:45:31,199 ये सब भी माँस के लिए हैं। 779 00:45:31,280 --> 00:45:33,320 हाँ, ये भी काटी जाएँगी। 780 00:45:33,400 --> 00:45:36,320 ज़ाहिर है किसानों ने इनके थनों की जाँच की है। 781 00:45:36,400 --> 00:45:40,039 या तो इनके थनों में ख़राबी है या दाँत न होने से खा नहीं सकतीं। 782 00:45:40,119 --> 00:45:42,039 और यह माँस ज़्यादातर कहाँ जाता है? 783 00:45:42,360 --> 00:45:45,960 भारतीय, पाकिस्तानी और बंगलादेशी रेस्तराँ में। 784 00:45:46,039 --> 00:45:48,679 पूर्वी लंदन में उनकी भरमार है। 785 00:45:49,159 --> 00:45:50,280 बढ़िया। 786 00:45:50,920 --> 00:45:53,079 देखो, वह बहुत उदास लग रही है। 787 00:45:55,440 --> 00:45:57,679 आख़िरकार, जिनमें कुछ कमी होती है 788 00:45:57,760 --> 00:45:59,679 -वे यहाँ आती हैं। -उनमें कुछ... 789 00:45:59,760 --> 00:46:03,440 वे मेमने नहीं दे सकतीं, वे झुंड में नहीं रह सकतीं। 790 00:46:03,519 --> 00:46:04,760 और वे पालतू नहीं हैं। 791 00:46:04,840 --> 00:46:05,719 नहीं। 792 00:46:05,840 --> 00:46:08,800 मैंने जानबूझकर उनके नाम नहीं रखे। उन्हें बताया नहीं। 793 00:46:08,880 --> 00:46:10,079 नहीं। 794 00:46:11,320 --> 00:46:15,239 ऑफ़िस में हमने अनगिनत सरकारी कागज़ात भरे। 795 00:46:15,320 --> 00:46:17,559 हमने एक फ़ॉर्म भरा है, अब यह दूसरा है। 796 00:46:17,639 --> 00:46:19,280 यह आने-जाने का लाइसेंस है। 797 00:46:19,360 --> 00:46:22,039 हम एक कॉपी लेकर उसे डेफ़्रा भेज देंगे। 798 00:46:22,159 --> 00:46:23,400 यह भी वैसा ही है... 799 00:46:23,480 --> 00:46:27,079 -अमरीका जाना इससे आसान होता है। -हाँ, आपने सही कहा। 800 00:46:27,159 --> 00:46:28,920 ...कितने ज़्यादा कागज़ात हैं? 801 00:46:30,000 --> 00:46:32,239 फिर एक आख़िरी काम बचा था। 802 00:46:33,559 --> 00:46:35,760 मैं बस उन्हें अलविदा कहूँगा। 803 00:46:37,199 --> 00:46:38,599 शायद थोड़ी देर हो गई। 804 00:46:38,679 --> 00:46:41,960 -क्या? वे कहाँ हैं? -शायद वे मर चुकी हैं। 805 00:46:43,159 --> 00:46:45,239 -इतनी जल्दी मर गईं? -हाँ। 806 00:46:46,880 --> 00:46:48,400 वे चली गईं? मर चुकी हैं? 807 00:46:48,480 --> 00:46:50,559 हाँ, अभी उनकी कटाई चल रही होगी। 808 00:46:51,079 --> 00:46:52,239 माफ़ करना। 809 00:46:53,239 --> 00:46:55,960 -बढ़िया। फिर से शुक्रिया। -शुक्रिया। 810 00:46:56,400 --> 00:46:57,519 ठीक है। 811 00:47:25,119 --> 00:47:28,400 भेड़ों को मेरे फ़ार्म में तीन महीने हो गए थे। 812 00:47:29,320 --> 00:47:32,599 उसमें से ज़्यादातर समय उन्होंने मुझे परेशान ही किया था। 813 00:47:33,360 --> 00:47:35,840 नहीं। 814 00:47:36,440 --> 00:47:40,280 और साथ ही, वे मुझे बहुत ही महँगी पड़ी हैं। 815 00:47:41,000 --> 00:47:43,559 मैं अंदाज़ा लगाता हूँ और उसका दोगुना मान लो। 816 00:47:43,719 --> 00:47:46,760 -मुझे एक गड़रिया रखना होगा, है न? -शायद रखना चाहिए। 817 00:47:46,960 --> 00:47:49,159 वह कारोबारी फ़ैसला सही नहीं था। 818 00:47:50,679 --> 00:47:54,480 पर इन जूझारू, सेक्स के लिए पागल बीमारी की मशीनों ने 819 00:47:54,559 --> 00:47:57,480 फ़ार्म में बहुत सी ख़ुशियाँ बिखेरी हैं। 820 00:47:58,760 --> 00:48:00,159 यह एक बढ़िया नज़ारा है। 821 00:48:00,239 --> 00:48:02,119 हैलो, मेरी भेड़ो। 822 00:48:02,559 --> 00:48:04,800 उन्हें अपने आस-पास देखकर ख़ुशी होती है। 823 00:48:04,880 --> 00:48:08,679 अब तुम दो लोगों का खाना खा रही हो न? या शायद तीन लोगों का। 824 00:48:08,760 --> 00:48:11,199 ये मुझ पर भरोसा करने लगी हैं। 825 00:48:13,440 --> 00:48:16,480 और अभी मेरे लिए एक और सरप्राइज़ बाकी था। 826 00:48:39,159 --> 00:48:42,920 मुझे वाकई लगा था कि मैं उन्हें खा नहीं पाऊँगा, 827 00:48:46,559 --> 00:48:48,280 पर पता चला कि मैं खा सकता हूँ। 828 00:48:51,800 --> 00:48:52,920 ये लज़ीज़ हैं। 829 00:48:57,679 --> 00:48:58,760 अगली बार 830 00:48:58,960 --> 00:48:59,960 फ़ार्म शॉप? 831 00:49:00,840 --> 00:49:02,280 भला वह क्यों नहीं करूँगा? 832 00:49:02,920 --> 00:49:05,800 मेरे हिसाब से, यह फ़ोर्टनम एंड मेसन से कम नहीं है। 833 00:49:05,920 --> 00:49:06,760 यह क्या है? 834 00:49:08,679 --> 00:49:10,679 ठीक है, शुरू करते हैं। 835 00:49:38,599 --> 00:49:40,599 संवाद अनुवादक संजय मल्होत्रा 836 00:49:40,679 --> 00:49:42,679 रचनात्मक पर्यवेक्षक शीला सिजिन मैथ्यूज़