1
00:01:33,761 --> 00:01:35,888
रो को जला दो!
2
00:01:46,732 --> 00:01:48,943
लगता है हमने सनसनी पैदा कर दी।
3
00:01:48,943 --> 00:01:50,611
यही इरादा भी था।
4
00:01:51,237 --> 00:01:52,404
उन्हें उत्तेजित करना।
5
00:01:53,489 --> 00:01:54,698
इन्हें यहाँ क्यों खींचा?
6
00:01:55,908 --> 00:01:57,159
चलकर पता लगाते हैं।
7
00:02:10,798 --> 00:02:14,593
मैंने यह कैसे नहीं सोचा? वे शुरुआत से ही
हमें बेवकूफ़ बना रहे थे।
8
00:02:22,268 --> 00:02:23,853
विन्येट। हमें जाना होगा।
9
00:02:30,150 --> 00:02:32,027
फाइलो, वापस आओ।
10
00:02:32,027 --> 00:02:35,406
योजना पर टिके रहो।
उसे मारने का इकलौता मौका वहाँ पीछे है।
11
00:02:35,406 --> 00:02:38,325
रो एक विकर्षण है।
वे संसद में मार-काट मचाएँगे।
12
00:02:38,325 --> 00:02:41,161
संसद भाड़ में जाए! न्यू डॉन भाड़ में जाए!
13
00:02:41,161 --> 00:02:44,665
बस टोर्मलिन की चिंता है।
हम जानते हैं स्पारस उसके पीछे आ रहा है।
14
00:02:44,665 --> 00:02:46,876
वह जानती है। वह मुझसे सहमत है।
15
00:02:47,459 --> 00:02:48,794
उसे रोकना ही होगा।
16
00:02:49,336 --> 00:02:53,173
वह लोगों की बहुत चिंता करती है।
और तुम यह जानते हो।
17
00:02:53,591 --> 00:02:57,720
और तभी तुमने उसे स्पारस को
फुसलाकर बुलाने को कहा था। है न?
18
00:02:57,720 --> 00:02:59,346
-हाँ या नहीं?
-सही कहते हो।
19
00:03:00,681 --> 00:03:02,474
मेरे कारण वह ख़तरे में है।
20
00:03:03,517 --> 00:03:06,312
माफ़ कर दो। तुम क्या चाहते हो,
मैं क्या करूँ?
21
00:03:14,236 --> 00:03:15,237
टोर्मलिन।
22
00:03:19,491 --> 00:03:20,492
टोर्मलिन।
23
00:03:23,537 --> 00:03:25,122
फाइलो सही था। उसे जाना था।
24
00:03:26,248 --> 00:03:27,333
हाँ, ख़ैर...
25
00:03:28,334 --> 00:03:30,336
उसके बिना भी योजना काम कर जाएगी।
26
00:03:31,420 --> 00:03:32,713
दागने पर,
27
00:03:34,715 --> 00:03:37,259
मशीन गन राक्षस को हरा देगी।
28
00:03:38,928 --> 00:03:40,346
-तुम चले जाओ।
-अच्छा।
29
00:03:41,221 --> 00:03:44,350
मैं तुम्हें स्पारस से
अकेले लड़ने के लिए नहीं छोड़ूँगा।
30
00:03:45,267 --> 00:03:47,061
तुम मेरे रक्षक नहीं हो।
31
00:03:48,646 --> 00:03:50,689
हमारे बीच कोई रिश्ता नहीं है।
32
00:03:50,689 --> 00:03:55,194
हाँ, मैं जानता हूँ। तुम और विन्येट।
मैं अब तक यहाँ तुम्हारे साथ खड़ा हूँ।
33
00:03:55,945 --> 00:03:59,156
अगर तुम्हें चोट लगी और तुम
मैरॉक बन गए, तो मैं क्या करूँगी?
34
00:03:59,156 --> 00:04:00,324
तुम मुझे रोकोगी।
35
00:04:00,783 --> 00:04:02,159
जैसे पिछली बार रोका था।
36
00:04:02,534 --> 00:04:04,620
एक साथ दो राक्षसों से नहीं लड़ पाऊँगी।
37
00:04:07,581 --> 00:04:09,124
तो तुम मुझे राक्षस समझती हो?
38
00:04:10,751 --> 00:04:12,586
तुम्हारे बिना ज़्यादा महफ़ूज़ हूँ।
39
00:04:16,298 --> 00:04:19,009
मेरी बात समझ नहीं आई? चले जाओ!
40
00:04:21,595 --> 00:04:22,596
चले जाओ!
41
00:04:47,955 --> 00:04:50,666
सज्जनो, यह एक अवांछित घटना है।
42
00:04:51,458 --> 00:04:55,254
पर क्योंकि इमोजेन स्पर्नरोज़
एक बर्गिश नागरिक हैं,
43
00:04:55,254 --> 00:04:58,632
इसलिए हमारी पूरी सरकार
एकत्रित होने पर मजबूर है।
44
00:04:58,632 --> 00:05:01,552
खेद है कि सत्र शुरू होने में
थोड़ी देर हो जाएगी।
45
00:05:01,552 --> 00:05:05,848
पूरे शहर से आ रहे सांसदों के कारण
नाकों पर अफ़रातफ़री मची है।
46
00:05:05,848 --> 00:05:08,684
मैं सुरक्षा बढ़ाने की ज़रूरत को समझता हूँ।
47
00:05:08,684 --> 00:05:11,812
मि. मिलवर्थी, क्या पैक्ट को चिंता
करनी चाहिए कि यह सरकार
48
00:05:11,812 --> 00:05:14,064
हमारे दुश्मन की बात सुनने एकत्रित हुई?
49
00:05:14,606 --> 00:05:17,776
विश्वास दिलाता हूँ, राजदूत जी।
यह एक कानूनी औपचारिकता है।
50
00:05:18,360 --> 00:05:21,113
बहुत धूर्त हैं। आपका कानून
आपके खिलाफ़ इस्तेमाल किया।
51
00:05:21,113 --> 00:05:22,239
सही कहा।
52
00:05:22,906 --> 00:05:25,117
जैसे ही न्यू डॉन का भाषण ख़त्म होगा,
53
00:05:25,117 --> 00:05:28,746
ज़ाहिर है, मंच आपका होगा।
कृपया मेरे साथ चलिए।
54
00:05:30,539 --> 00:05:32,332
माफ़ कीजिए, मि. मिलवर्थी।
55
00:05:32,332 --> 00:05:35,794
इसका मतलब न्यू डॉन के भाषण के समय
हम बाहर इंतज़ार करेंगे?
56
00:05:35,794 --> 00:05:38,964
उनका भाषण सुनाकर
आपके घाव पर नमक नहीं छिड़कना चाहता।
57
00:05:38,964 --> 00:05:40,466
राजदूत जी, अगर इजाज़त हो,
58
00:05:40,466 --> 00:05:43,677
तो न्यू डॉन जो भी झूठ
हमारे सहयोगियों को बताने वाला है,
59
00:05:43,677 --> 00:05:46,472
हमें यहाँ रुककर उन्हें सुन लेना चाहिए।
60
00:05:47,014 --> 00:05:49,016
वरना हम उसके मुकाबले सच कैसे बताएँगे?
61
00:05:49,016 --> 00:05:51,477
मेजर वीर सही कह रहे हैं। भले ही अप्रिय हो,
62
00:05:51,477 --> 00:05:54,855
-पर हमें वहाँ उपस्थित रहना चाहिए।
-अच्छा। ख़ैर...
63
00:05:56,106 --> 00:05:58,442
सदस्यों को आपके
अनुरोध के बारे में बताऊँगा।
64
00:05:58,442 --> 00:06:00,694
और आपकी तरफ़ से पैरवी करूँगा।
65
00:06:03,405 --> 00:06:05,574
इस दौरान, कृपया
66
00:06:06,241 --> 00:06:08,744
जितना मुमकिन हो सके, उतना आराम फ़रमाएँ।
67
00:06:14,541 --> 00:06:18,003
उतना आराम
जितना कि परिस्थितियाँ इजाज़त दें।
68
00:06:22,883 --> 00:06:26,553
महामहिम, पैक्ट राजदूत।
69
00:06:27,679 --> 00:06:29,431
बेवकूफ़ अमीरज़ादा।
70
00:06:29,973 --> 00:06:31,809
राजा का चचेरा भाई, बेशक।
71
00:06:32,559 --> 00:06:36,355
सोच रहा हूँ कि यह आडंबर
एक खेत में सड़ता हुआ कैसा लगेगा।
72
00:06:40,984 --> 00:06:42,945
मुझसे हमदर्दी की उम्मीद मत करो।
73
00:06:43,612 --> 00:06:45,531
मुझे दोबारा बेवकूफ़ नहीं बनाओगी।
74
00:06:46,073 --> 00:06:47,908
तुमने उसका सींग काट दिया!
75
00:06:50,077 --> 00:06:52,663
पीड़ितों के लिए
लड़ने के बारे में बड़े-बड़े शब्द,
76
00:06:52,663 --> 00:06:54,498
और एक फॉन का सींग काट दिया?
77
00:06:57,209 --> 00:06:58,502
तुम्हारा भाषण।
78
00:07:08,053 --> 00:07:09,930
कैसे मान लूँ उसे चोट नहीं पहुँचाओगे?
79
00:07:11,682 --> 00:07:12,891
तुम्हें नहीं पता।
80
00:07:35,414 --> 00:07:37,124
देखो उन्होंने इसके साथ क्या किया।
81
00:07:39,293 --> 00:07:40,627
यह हमारे खिलाफ़ खड़ा था।
82
00:07:47,342 --> 00:07:50,888
कल रात हमारे साथियों की बहादुरी की वजह से,
83
00:07:50,888 --> 00:07:52,431
अब भीड़ आएगी।
84
00:07:52,431 --> 00:07:54,766
एक छोटा सा सुझाव देना चाहूँगा।
85
00:07:54,766 --> 00:07:57,227
उन्हें स्पारस के हवाले कर दो!
86
00:08:00,647 --> 00:08:04,484
-बदकिस्मती से, लड़ाई कहीं और होगी।
-क्या?
87
00:08:06,278 --> 00:08:08,197
स्पारस रो नहीं आ रहा है?
88
00:08:08,197 --> 00:08:10,240
बिल्कुल सही। वह नहीं आ रहा।
89
00:08:10,240 --> 00:08:11,325
धत् तेरे की।
90
00:08:12,117 --> 00:08:14,995
तुम्हें बताना चाहिए था
कि हमें उसके बिना लड़ना होगा।
91
00:08:14,995 --> 00:08:16,997
हमारे पास ज़रूरत का सब है, कॉमरेड।
92
00:08:17,497 --> 00:08:19,541
हमारे हाथों में हथियार हैं,
93
00:08:19,541 --> 00:08:21,585
हमारे दिलों में हिम्मत है,
94
00:08:21,585 --> 00:08:24,463
और बर्ग का समर्थन है।
95
00:08:25,631 --> 00:08:26,924
तो अब क्या होगा?
96
00:08:29,885 --> 00:08:32,679
वह बाग़ी जल्द ही पुलिस को चकमा देकर
97
00:08:32,679 --> 00:08:34,932
तूफ़ान की तरह रो में घुस जाएगा।
98
00:08:36,975 --> 00:08:40,145
लेकिन हम उन्हें कैसे रोकेंगे?
वे बहुत सारे हैं।
99
00:08:42,189 --> 00:08:44,399
हम उन्हें रोकना नहीं चाहते।
100
00:08:44,399 --> 00:08:45,984
हम उन्हें आने देंगे।
101
00:08:47,152 --> 00:08:49,529
कोई विरोध मत करना।
102
00:08:50,405 --> 00:08:52,574
जब तक वे यहाँ नहीं पहुँच जाते।
103
00:08:53,325 --> 00:08:55,827
जहाँ हम गोलीबारी करेंगे
और उन सबको मार गिराएँगे।
104
00:08:57,704 --> 00:09:00,624
अगर वे यहाँ तक पहुँच गए,
तो पूरे रो को तबाह कर देंगे।
105
00:09:01,625 --> 00:09:05,629
अगर अपने दुश्मनों को हराना है,
तो उसके लिए बड़ी कुर्बानी देने के लिए
106
00:09:05,629 --> 00:09:08,382
हमें तैयार रहना होगा।
107
00:09:08,924 --> 00:09:13,220
सुनो। यह योजना ओबरन चौक में
बेहतर काम करेगी।
108
00:09:14,388 --> 00:09:16,265
तुम्हारी योजना, जैसा तुमने कहा था।
109
00:09:16,974 --> 00:09:20,352
वहाँ छिपने की और जगहें हैं।
गोली चलाने के लिए अधिक ओट है।
110
00:09:20,936 --> 00:09:23,063
हम उन पर चारों तरफ़ से हमला कर सकते हैं।
111
00:09:24,356 --> 00:09:27,401
तभी जब भीड़ उस ओर जाएगी।
112
00:09:28,151 --> 00:09:30,570
बाहर वाले आदमी तुम्हें नहीं ढूँढ़ रहे।
113
00:09:30,570 --> 00:09:33,532
वे अपने दोस्तों को
मारने वालों को ढूँढ़ रहे हैं।
114
00:09:35,367 --> 00:09:36,827
आगे बोलो, ज़िस्का।
115
00:09:38,912 --> 00:09:40,998
जैसा तुमने कहा, वे यहाँ आएँगे।
116
00:09:41,832 --> 00:09:43,500
मगर फिर मैं उनके सामने जाऊँगी।
117
00:09:44,376 --> 00:09:47,004
अपने पीछे-पीछे
उन्हें तुम्हारे जाल तक ले आऊँगी।
118
00:09:48,547 --> 00:09:52,175
इस योजना में, हमारी जीत
पूरी तरह तुम पर निर्भर है।
119
00:09:52,759 --> 00:09:55,846
अगर तुम नाकामयाब रहीं
या उन्होंने तुम्हें पकड़ लिया...
120
00:09:57,180 --> 00:09:58,765
वे मुझे भी ढूँढ़ रहे होंगे।
121
00:10:04,313 --> 00:10:05,439
मैं इसके साथ जाऊँगा।
122
00:10:07,733 --> 00:10:09,943
हम उन कमीनों को
बहलाकर तुम्हारे पास लाएँगे।
123
00:10:33,091 --> 00:10:34,551
कहाँ जा रहे हो, क्रिच?
124
00:10:48,607 --> 00:10:49,816
-नहीं।
-ठहरो!
125
00:10:50,275 --> 00:10:51,193
रुक जाओ!
126
00:10:54,321 --> 00:10:56,365
बर्विक से मिलना तो मेरा हैलो कहना।
127
00:10:57,449 --> 00:10:58,658
इसे ऊपर खींचो, लड़को!
128
00:10:58,658 --> 00:11:00,744
चलो! इसे ऊपर खींचो!
129
00:11:03,038 --> 00:11:04,748
इसे ऊपर खींचो। चलो।
130
00:11:04,748 --> 00:11:07,084
तेरा अंत आ रहा है, इंस्पेक्टर!
131
00:11:12,589 --> 00:11:15,217
तेरा अंत आ गया।
132
00:11:45,372 --> 00:11:48,083
मैं यह करूँगी। एग्रियस की ख़ातिर।
133
00:11:48,083 --> 00:11:51,545
तुम्हारे भाषण को पढ़ूँगी, एक-एक शब्द।
पर यह किसने लिखा?
134
00:11:51,920 --> 00:11:55,715
हमारे बेहतरीन कूटनीतिक विशेषज्ञों ने
दिन-रात लगाकर लिखा है।
135
00:11:55,715 --> 00:11:58,802
उन्हें बर्गिश संसद को
संबोधित करना कतई नहीं आता।
136
00:11:58,802 --> 00:12:00,554
उसके लिए एक औपचारिकता चाहिए।
137
00:12:00,554 --> 00:12:04,349
शांति संधि पक्की होने की उम्मीद से पहले ही
वे हमें बाहर फेंक देंगे।
138
00:12:04,349 --> 00:12:07,644
तुम बेहतर जानती हो।
अपने शब्द इस्तेमाल कर सकती हो।
139
00:12:07,644 --> 00:12:09,271
अपने शब्दों में?
140
00:12:12,315 --> 00:12:14,109
यह ज़िंदगी और मौत का मामला है।
141
00:12:30,417 --> 00:12:33,545
बेशक, आप राजदूत के अनुरोध को
अस्वीकार कर सकते हैं।
142
00:12:33,545 --> 00:12:35,589
न्यू डॉन को एतराज़ नहीं होगा।
143
00:12:35,589 --> 00:12:38,425
विदेश मंत्रालय ने यह नहीं कहा था
कि यह अनुचित होगा?
144
00:12:38,425 --> 00:12:42,429
कूटनीतिक नियमों को जाने दो।
अगर इससे यह फालतू मामला जल्दी निपटता है,
145
00:12:42,429 --> 00:12:46,141
तो पैक्ट और न्यू डॉन को
एक-दूसरे को गुस्साई नज़रों से घूरने दो।
146
00:12:56,193 --> 00:12:57,402
समय हो गया है।
147
00:12:59,279 --> 00:13:02,782
संसद आपके संबोधन का इंतज़ार कर रही है।
148
00:13:11,583 --> 00:13:12,918
जल्दी! पानी लेकर आओ।
149
00:13:15,212 --> 00:13:16,379
आप ठीक तो हैं?
150
00:13:17,797 --> 00:13:20,383
चलो, जल्दी करो। पानी लाओ!
151
00:13:21,968 --> 00:13:23,637
मिस स्पर्नरोज़।
152
00:13:23,637 --> 00:13:25,889
कुछ बहुत भयानक होने वाला है।
153
00:13:25,889 --> 00:13:26,890
क्या मतलब है?
154
00:13:26,890 --> 00:13:30,227
कास्टर और पैक्ट राजदूत
एक-दूसरे को अजीब तरह से देख रहे हैं।
155
00:13:30,227 --> 00:13:32,687
शायद वे साथ हैं। वह न्यू डॉन से है।
156
00:13:34,564 --> 00:13:36,525
मुझे यकीन नहीं होता कि मेजर वीर...
157
00:13:40,320 --> 00:13:41,988
ओह, मैं बहुत शर्मिंदा हूँ।
158
00:13:44,741 --> 00:13:46,326
कॉमरेड इमोजेन की ओर से माफ़ी।
159
00:13:46,326 --> 00:13:49,162
हमेशा असुविधाजनक समय पर
इन्हें चक्कर आ जाता है।
160
00:13:49,162 --> 00:13:53,083
कोई बात नहीं। इन्हें संभल जाने के लिए
थोड़ा वक़्त दे देते हैं।
161
00:13:53,083 --> 00:13:56,002
उसकी ज़रूरत नहीं होगी।
हम आगे बढ़ने को तैयार हैं।
162
00:13:59,005 --> 00:14:03,969
क्रिच को मार डालो!
163
00:14:24,739 --> 00:14:25,824
वक़्त हो गया है।
164
00:14:36,835 --> 00:14:39,170
मेजर, मैंने अपना जीवन रंगमंच पर बिताया,
165
00:14:39,170 --> 00:14:40,797
पर आप गज़ब के कलाकार हैं।
166
00:14:40,797 --> 00:14:44,092
मैं बता दूँ, मुझे अंदाज़ा भी नहीं हुआ।
167
00:14:46,219 --> 00:14:48,638
आपके कहने का क्या मतलब है, मि. मिलवर्थी?
168
00:14:48,638 --> 00:14:53,602
"प्राकृतिक व्यवस्था के लिए एक ख़तरा।
एक हिंसक किसान का दिन में देखा सपना।"
169
00:14:53,602 --> 00:14:55,604
आपने उन्हें यही कहा था न?
170
00:14:56,938 --> 00:15:00,233
हाँ, न्यू डॉन।
171
00:15:06,156 --> 00:15:08,158
आप कब से उनके लिए काम कर रहे हैं?
172
00:15:22,881 --> 00:15:26,301
पैक्ट ख़त्म हो चुका है, मि. मिलवर्थी।
यह सब जानते हैं।
173
00:15:27,719 --> 00:15:31,264
पर मेरी सरकार को शांति
स्थापित करने के बजाय यह गवारा है कि
174
00:15:31,264 --> 00:15:32,766
आख़िरी सिपाही तक लड़े।
175
00:15:33,308 --> 00:15:36,353
अगर युद्ध हार चुके हैं,
तो आज यहाँ क्या कर रहे हैं?
176
00:15:37,354 --> 00:15:40,023
क्योंकि मैं एक देशभक्त हूँ, जनाब।
177
00:15:40,023 --> 00:15:43,777
क्योंकि मैं अपने देश को बर्बाद होते हुए
178
00:15:43,777 --> 00:15:45,904
नहीं देखना चाहता।
179
00:15:47,906 --> 00:15:50,659
मैं शांति संधि के समर्थन में बोलूँगा।
180
00:15:51,910 --> 00:15:55,163
आपके राजदूत उसे देशद्रोह बताएंगे
और सूली पर लटका देंगे।
181
00:15:55,163 --> 00:15:59,334
फिर मैं अपने सिद्धांतों की रक्षा करते हुए
मरूँगा। बेशक आप यह समझते होंगे।
182
00:16:00,794 --> 00:16:03,630
आप फे के लिए आवाज़ उठाते हैं,
मि. मिलवर्थी।
183
00:16:04,089 --> 00:16:05,465
हमेशा से करते आए हैं।
184
00:16:05,882 --> 00:16:08,176
-ख़ैर...
-आप जैसा व्यक्ति
185
00:16:09,177 --> 00:16:13,473
बहुत दुर्लभ है, मि. मिलवर्थी।
आप एक नेकदिल इंसान हैं।
186
00:16:14,808 --> 00:16:18,311
अगर समय होता को किसी दूसरी दुनिया में,
शायद हम दोस्त होते।
187
00:16:18,311 --> 00:16:22,691
पर हाँ, मैं न्यू डॉन के साथ
काम कर रहा हूँ,
188
00:16:22,691 --> 00:16:25,402
और मैं शांति के लिए
सब कुछ दाँव पर लगा सकता हूँ।
189
00:16:26,403 --> 00:16:28,655
तो, आप मेरे साथ खड़े होंगे
190
00:16:29,614 --> 00:16:30,740
या फिर मेरे खिलाफ़?
191
00:17:28,298 --> 00:17:31,801
क्रिच को मार डालो!
192
00:18:11,549 --> 00:18:12,467
सार्जेंट।
193
00:18:13,676 --> 00:18:14,719
कांस्टेबल।
194
00:18:20,350 --> 00:18:22,602
तुम अब हद पार कर रहे हो, थैच।
195
00:18:25,146 --> 00:18:28,316
तुमने ऐसा किया,
तो इसका बदला चुकाना पड़ेगा।
196
00:18:32,445 --> 00:18:34,656
मैं बदला ही चुका रहा हूँ, सार्जेंट।
197
00:18:36,574 --> 00:18:39,661
यह मत भूलना कि तुम कौन हो, और वे कौन हैं।
198
00:18:46,251 --> 00:18:48,086
बॉस, हम क्या करें?
199
00:18:50,547 --> 00:18:51,589
सार्जेंट?
200
00:19:02,016 --> 00:19:03,351
द्वार खोलो!
201
00:19:33,798 --> 00:19:35,592
आ जाओ!
202
00:19:35,592 --> 00:19:39,387
आगे बढ़ो! आ जाओ!
203
00:19:39,387 --> 00:19:40,930
जो करना है करो!
204
00:19:55,778 --> 00:19:58,781
हट जाओ! मेरे रास्ते से हटो!
205
00:19:58,781 --> 00:20:00,575
ए! आओ!
206
00:20:03,119 --> 00:20:04,412
आ जाओ!
207
00:20:06,998 --> 00:20:08,541
सारे क्रिच कमीनो,
208
00:20:08,541 --> 00:20:11,044
तुम्हें अब वह फल मिलेगा जिसके लायक हो!
209
00:20:11,044 --> 00:20:12,795
उसके पंखों को काट डालो!
210
00:20:16,758 --> 00:20:17,926
बाप रे।
211
00:20:21,846 --> 00:20:23,598
उन पंखों को काट डालो!
212
00:20:23,598 --> 00:20:26,476
ए! रास्ते से हटो! कमीने!
213
00:20:26,476 --> 00:20:28,269
उन पंखों को काट डालो!
214
00:20:30,688 --> 00:20:31,689
बाप रे!
215
00:20:32,190 --> 00:20:33,191
ओए, रुको!
216
00:20:33,191 --> 00:20:35,944
रास्ते से हटो! सरकारी काम से आया हूँ!
217
00:20:44,160 --> 00:20:45,703
सरकारी काम से आया हूँ!
218
00:20:47,789 --> 00:20:48,957
क्या तुम पागल हो?
219
00:20:50,667 --> 00:20:52,877
बंदूकें ग़लत दिशा में तान रखी हैं।
220
00:20:54,671 --> 00:20:56,130
स्पारस अंदर है।
221
00:20:58,591 --> 00:20:59,592
विश्राम।
222
00:21:01,135 --> 00:21:02,804
-ख़तरे की घंटी बजाओ!
-नहीं!
223
00:21:05,139 --> 00:21:06,849
यह करना सबसे बड़ी ग़लती होगी।
224
00:21:08,810 --> 00:21:10,186
रन्यन मिलवर्थी कहाँ है?
225
00:21:20,947 --> 00:21:22,407
इसके सींग तोड़ डालो!
226
00:21:25,910 --> 00:21:27,537
इसके हाथ पकड़कर रखो, लड़को!
227
00:21:51,561 --> 00:21:52,812
चलो!
228
00:21:56,649 --> 00:21:57,734
चलो!
229
00:22:03,531 --> 00:22:05,283
उन्हें ढूँढ़ो और जला डालो!
230
00:22:07,785 --> 00:22:09,579
यहीं कहीं पर होगा।
231
00:22:10,830 --> 00:22:13,791
रुको। उनमें से औरों को आने दो।
232
00:22:13,791 --> 00:22:16,169
मुझे वह मशाल दो!
233
00:22:17,336 --> 00:22:21,758
-हाँ, उन्हें धुएँ से बाहर निकालो।
-वे यहीं कहीं होंगे।
234
00:22:24,302 --> 00:22:25,887
इसे जला डालो!
235
00:22:26,429 --> 00:22:28,514
इसे जला डालो! सब कुछ!
236
00:22:53,581 --> 00:22:56,375
देवियो और सज्जनो, आगे बढ़ते हैं।
237
00:23:06,928 --> 00:23:09,931
-क्या कर रहे हो?
-बात करते वक़्त नज़रें मुझ पर रखना।
238
00:23:09,931 --> 00:23:11,516
-ठीक है?
-ठीक है।
239
00:23:11,516 --> 00:23:14,102
-मेजर वीर...
-पता है। मेजर वीर ने मुझे बताया कि
240
00:23:14,102 --> 00:23:15,853
-वह न्यू डॉन में है।
-स्पारस है।
241
00:23:20,650 --> 00:23:22,151
तुमने क्या कहा?
242
00:23:24,112 --> 00:23:26,906
वीर ही स्पारस है।
243
00:23:30,535 --> 00:23:31,577
नज़रें मुझ पर।
244
00:23:34,372 --> 00:23:35,998
हम क्या करें?
245
00:23:35,998 --> 00:23:40,419
पहरेदार संसद खाली करवा देंगे।
हमें बस उन्हें थोड़ी मोहलत दिलानी होगी।
246
00:23:59,230 --> 00:24:02,567
अब किस बात की देरी हो रही है?
247
00:24:03,234 --> 00:24:04,652
मेजर।
248
00:24:05,444 --> 00:24:07,613
इतना समय क्यों लग रहा है?
249
00:24:58,164 --> 00:25:01,167
स्पारस आ रहा है! दरवाज़े!
250
00:25:01,417 --> 00:25:03,002
दरवाज़े बंद करो!
251
00:25:16,057 --> 00:25:18,100
मार्टर के लिए, हमारी मदद करो!
252
00:25:18,517 --> 00:25:20,353
आप सबने सुना। दरवाज़ा बंद करो!
253
00:25:20,353 --> 00:25:22,230
-बंद करो!
-दरवाज़ा बंद करो!
254
00:25:27,235 --> 00:25:28,486
बंद करो!
255
00:26:45,021 --> 00:26:46,230
क्या नज़ारा है।
256
00:26:46,689 --> 00:26:48,316
उसे तो यहाँ नहीं आना था।
257
00:26:48,316 --> 00:26:49,817
भगवान का शुक्र है कि आ गया।
258
00:26:51,068 --> 00:26:52,028
मुझे जाना होगा।
259
00:26:52,486 --> 00:26:54,030
-विनी!
-मुझे छोड़ो।
260
00:26:54,030 --> 00:26:55,614
तुम उन्हें यहाँ से ले जाओगी।
261
00:26:57,325 --> 00:26:59,744
योजना पर अमल करो।
फिर से हमें अकेला मत छोड़ो।
262
00:26:59,744 --> 00:27:01,495
मुझे छोड़ो, केन। प्लीज़!
263
00:27:03,164 --> 00:27:04,790
विनी, प्लीज़, ऐसा मत करो!
264
00:27:08,502 --> 00:27:09,628
विनी क्या कर रही है?
265
00:27:09,879 --> 00:27:11,547
-रुक जाओ!
-वहाँ पर हैं!
266
00:27:11,547 --> 00:27:12,715
विनी!
267
00:27:14,508 --> 00:27:16,344
साले क्रिच!
268
00:27:22,308 --> 00:27:25,311
मुझे माफ़ कर दो। नहीं...
269
00:27:38,741 --> 00:27:40,284
वे हम पर गोली चला रहे हैं!
270
00:27:40,284 --> 00:27:41,744
उनके निशानची हैं!
271
00:27:48,959 --> 00:27:50,669
सत्यानाश! धत् तेरे की!
272
00:27:58,928 --> 00:27:59,929
धत् तेरे की!
273
00:28:00,888 --> 00:28:01,806
धत् तेरे की!
274
00:28:10,356 --> 00:28:11,357
धत् तेरे की!
275
00:29:07,121 --> 00:29:08,038
डैरियस?
276
00:29:16,297 --> 00:29:17,214
डैरियस!
277
00:31:52,494 --> 00:31:53,787
डैरियस।
278
00:32:24,193 --> 00:32:25,611
तुमने कर दिखाया।
279
00:32:29,948 --> 00:32:30,866
हमने कर दिखाया।
280
00:32:43,003 --> 00:32:46,465
क्योंकि हम बर्ग के सिपाही हैं।
281
00:32:49,551 --> 00:32:50,678
मैंने...
282
00:33:18,080 --> 00:33:20,290
सार्जेंट, हमें इसे रोकना होगा।
283
00:33:21,583 --> 00:33:23,293
सार्ज, हम क्या करें?
284
00:33:44,648 --> 00:33:45,691
मैंने क्या कर डाला?
285
00:33:54,241 --> 00:33:55,868
तुमने अपने दिल की सुनी।
286
00:34:00,914 --> 00:34:02,249
उसे हमेशा प्यार किया।
287
00:34:05,669 --> 00:34:06,795
मैं जानता हूँ।
288
00:34:13,302 --> 00:34:14,845
मैं तुमसे हमेशा प्यार करूँगा।
289
00:34:20,893 --> 00:34:22,603
यह कभी ख़त्म नहीं होगा, है न?
290
00:34:28,108 --> 00:34:29,568
मेरे लिए नहीं।
291
00:34:37,284 --> 00:34:39,828
उन्हें रोकते हुए अपनी जान मत गँवाना।
292
00:34:42,289 --> 00:34:43,540
मेरी ख़ातिर।
293
00:35:28,085 --> 00:35:29,670
संसद सुरक्षित है!
294
00:35:33,090 --> 00:35:34,132
यह ख़त्म हो चुका!
295
00:35:36,635 --> 00:35:37,553
नहीं।
296
00:35:39,179 --> 00:35:40,764
हम किसी और दिन लड़ेंगे।
297
00:35:46,603 --> 00:35:48,105
अभी के लिए छुप जाओ, साथियो।
298
00:35:49,648 --> 00:35:52,150
हम लड़ाई हार गए, लेकिन युद्ध नहीं।
299
00:36:45,454 --> 00:36:46,371
कॉमरेड।
300
00:37:00,510 --> 00:37:01,511
तुम हार गईं।
301
00:37:09,227 --> 00:37:11,355
लेकिन क्रांति के बीज
302
00:37:11,939 --> 00:37:14,316
बो दिए गए हैं।
303
00:37:23,075 --> 00:37:24,117
वह यहाँ है।
304
00:37:25,035 --> 00:37:27,162
न्यू डॉन की नेता यहाँ मेरे साथ है।
305
00:37:59,403 --> 00:38:01,571
अच्छा, इस गंदगी को साफ़ करो!
306
00:38:02,072 --> 00:38:03,573
आग को बुझाओ!
307
00:39:21,234 --> 00:39:25,530
बहुत समय बाद
308
00:39:32,662 --> 00:39:35,540
तो, क्या मृत्यु अंत है?
309
00:39:37,459 --> 00:39:41,213
मृत्यु सबके लिए सबसे बड़ी न्यायकर्ता है,
310
00:39:41,630 --> 00:39:45,842
इस अनिश्चित जीवन में एकमात्र निश्चितता।
311
00:39:45,842 --> 00:39:48,053
तो, हमें क्या परिभाषित करता है?
312
00:39:48,595 --> 00:39:54,226
हमारी त्वचा का रंग, हमारा रुतबा
या फिर हमारा संघर्ष?
313
00:39:54,893 --> 00:39:58,563
हमारे जीवन की बागडोर
ईश्वर के हाथों में है,
314
00:39:59,272 --> 00:40:03,485
हमारा भाग्य और भविष्य
उनकी तलवार पर टिका है।
315
00:40:04,194 --> 00:40:08,115
उसकी धार से मीठा और खट्टा दोनों कटता है।
316
00:40:08,115 --> 00:40:13,036
हमारे हाथों में हमारी त्वचा के रंग,
मिट्टी या संघर्ष का फ़ैसला नहीं है।
317
00:40:13,036 --> 00:40:16,790
लेकिन क्या हम सब ही
318
00:40:17,165 --> 00:40:19,876
इसी प्यारी धरती पर नहीं चलते?
319
00:40:20,293 --> 00:40:24,923
रात को तारों से जगमगाते
आसमान के नीचे नहीं सोते?
320
00:40:25,465 --> 00:40:30,137
क्या हम सब प्रेम करते, हँसते
या रोते नहीं हैं, हम सभी का मूल्य नहीं है?
321
00:40:30,887 --> 00:40:36,017
पर सच तो यह है,
हम ही अपने पथ को चुनते हैं।
322
00:40:38,645 --> 00:40:44,651
क्योंकि हमारा अपना ख़ून
अपने ख़ुद के रास्ते पर चलेगा।
323
00:40:53,910 --> 00:40:58,540
क्या? तुमने यह क्या कर दिया?
मेरी दो घंटे की मेहनत बर्बाद कर दी।
324
00:40:59,249 --> 00:41:00,625
बस हो गया।
325
00:41:37,996 --> 00:41:39,414
मैं यहाँ क्यों खड़ा हूँ?
326
00:41:42,250 --> 00:41:45,462
मुझे बताया गया आप कभी
आधे-फे चांसलर को स्वीकार नहीं करेंगे।
327
00:41:47,255 --> 00:41:49,841
एब्सलोम ब्रेकस्पीयर के
सबसे बड़े बेटे होने का...
328
00:41:51,468 --> 00:41:53,929
तथाकथित जन्मसिद्ध अधिकार
329
00:41:55,931 --> 00:41:57,557
मुझे पर लागू नहीं होता।
330
00:42:03,438 --> 00:42:05,899
तो, इस सम्मान के लिए धन्यवाद।
331
00:42:08,318 --> 00:42:09,778
पर हमें ईमानदार होना चाहिए।
332
00:42:10,487 --> 00:42:12,030
आपको एक मनुष्य दिख रहा है,
333
00:42:12,864 --> 00:42:15,909
जो उन संस्थाओं द्वारा बड़ा किया गया
334
00:42:17,827 --> 00:42:22,249
और प्रशिक्षित किया गया है
जो आपके मूल्यों को लागू करती हैं,
335
00:42:22,874 --> 00:42:26,753
बर्ग स्कूल, सेना, पुलिस।
336
00:42:30,090 --> 00:42:31,341
जो आप नहीं देखते हैं...
337
00:42:35,345 --> 00:42:37,097
वे हैं मेरी पीठ के निशान...
338
00:42:40,100 --> 00:42:44,896
जहाँ से मेरे पंख काटे और छीने गए थे।
339
00:42:48,024 --> 00:42:51,319
आपके लिए मेरा वह हिस्सा नकारना आसान है
जिससे आपको नफ़रत है।
340
00:42:53,154 --> 00:42:57,617
मेरा वह हिस्सा जिससे आपके संस्थानों ने
मुझे नफ़रत करना सिखाया।
341
00:43:04,374 --> 00:43:06,626
मुझे कभी अपनी सच्चाई छुपाना सही नहीं लगा,
342
00:43:08,503 --> 00:43:14,259
केवल इसलिए ताकि मैं
एक मनुष्य होने की सुविधाओं का मज़ा लूँ,
343
00:43:15,051 --> 00:43:18,221
जबकि मेरे जैसे और सताए जा रहे थे।
344
00:43:18,972 --> 00:43:21,182
मेरे द्वारा भी सताए गए थे।
345
00:43:24,978 --> 00:43:28,106
शायद यह मुझे आपका
आदर्श उम्मीदवार बनाता है।
346
00:43:28,815 --> 00:43:32,777
एक ख़ुद से घृणा करने वाला फे
असल में कुछ नहीं बदलेगा।
347
00:43:34,404 --> 00:43:36,031
यही तो बात है, है न?
348
00:43:39,200 --> 00:43:41,244
आपका बदलने का कोई इरादा नहीं है।
349
00:43:41,578 --> 00:43:43,788
हालात जैसे हैं उन्हें वैसा ही रखने में
350
00:43:43,788 --> 00:43:46,666
आपने बहुत कीमत लगाई है।
351
00:43:48,501 --> 00:43:51,129
लेकिन आप भी फे लोगों को कम आँक रहे हैं।
352
00:43:52,380 --> 00:43:57,260
हम वे लोग हैं जिन्हें बदलना आता है।
353
00:43:59,220 --> 00:44:03,433
अगर मैं अपने बारे में यह समझ लेता,
अगर मैं थोड़ा पहले बदल जाता,
354
00:44:04,309 --> 00:44:07,437
तो शायद मुझे
अपने प्यार को खोना नहीं पड़ता।
355
00:44:10,732 --> 00:44:12,650
वह मुझसे बेहतर की हक़दार है।
356
00:44:14,277 --> 00:44:16,488
सभी फे लोग भी।
357
00:44:17,655 --> 00:44:22,160
उनका भी यहाँ बैठने का उतना ही अधिकार है
जितना कि आपका।
358
00:44:28,333 --> 00:44:31,127
अगले चांसलर के सींग होने चाहिए।
359
00:44:32,128 --> 00:44:33,880
-क्या!
-या पंख!
360
00:44:33,880 --> 00:44:34,964
मज़ाक कर रहे हो?
361
00:44:35,298 --> 00:44:36,674
मगर वह मैं नहीं होऊँगा।
362
00:44:37,884 --> 00:44:40,970
मैं आपके न बदलने का बहाना नहीं बनूँगा।
363
00:45:46,327 --> 00:45:48,079
यह हर कमी को दिखाता है।
364
00:45:50,665 --> 00:45:52,375
बेहद शानदार है
365
00:45:59,716 --> 00:46:02,093
भविष्य यहाँ है
स्पर्नरोज़ एंड एस्ट्रेयन इलेक्ट्रिक
366
00:49:21,876 --> 00:49:23,586
टेटरबी होटल
367
00:49:40,645 --> 00:49:42,105
तुम कहाँ जा रहे हो?
368
00:49:49,028 --> 00:49:52,490
-तो, अब इंस्पेक्टर बन गए?
-कह रहे थे विभाग की ख़ुशकिस्मती है।
369
00:49:53,908 --> 00:49:54,992
वे तुमसे मिले हैं?
370
00:49:54,992 --> 00:49:56,202
भाड़ में जाओ।
371
00:49:56,869 --> 00:49:59,497
ख़ैर, कसौटी पर खरा उतरने की कोशिश करूँगा।
372
00:50:00,581 --> 00:50:02,583
देर आए दुरुस्त आए।
373
00:50:05,753 --> 00:50:11,384
बेहतर होता अगर तुम बता देते
कि तुम ब्रेकस्पीयर के बेटे हो।
374
00:50:13,594 --> 00:50:15,972
क्या फिर तुम मुझे कम बुरा-भला कहते।
375
00:50:15,972 --> 00:50:17,432
बेशक।
376
00:50:19,642 --> 00:50:21,060
तुम्हारे मुँह पर तो नहीं।
377
00:50:38,327 --> 00:50:40,413
हाँ। नहीं। मैं जानता हूँ।
378
00:50:41,414 --> 00:50:42,790
मगर प्रदर्शन अच्छा था।
379
00:50:43,124 --> 00:50:44,751
वाकई। फाइलो!
380
00:50:49,338 --> 00:50:52,675
क्या तुमने कभी यह देखने का सपना देखा था?
381
00:50:53,968 --> 00:50:55,094
रो में शांति।
382
00:50:57,054 --> 00:50:57,972
शांति।
383
00:50:59,265 --> 00:51:00,641
पर न जाने कितने समय रहेगी।
384
00:51:00,641 --> 00:51:03,102
चीज़ें बदल रही हैं, पर तुम सही कह रहे हो।
385
00:51:03,227 --> 00:51:04,270
थोड़ा धीरे-धीरे।
386
00:51:04,270 --> 00:51:06,522
मतलब, फे लोगों में से किसी के
387
00:51:06,522 --> 00:51:09,650
संसद में चुने जाने में कितना समय लगेगा?
388
00:51:11,402 --> 00:51:16,240
मैंने सपना देखा था
कि तुम इस बदलाव का नेतृत्व करोगे।
389
00:51:16,240 --> 00:51:19,494
मेरी राय में तुम एक बेहतरीन चांसलर बनते।
390
00:51:20,203 --> 00:51:21,204
नहीं।
391
00:51:22,079 --> 00:51:25,333
तुम्हें अपनी नाटक मंडली के लिए
एक बढ़िया कहानी मिल जाती।
392
00:51:27,001 --> 00:51:29,629
और समय आ गया है
कि हम यहाँ अलग कहानियाँ लिखें।
393
00:51:29,629 --> 00:51:31,547
हाँ, मैं जानता हूँ कि यह सही है।
394
00:51:31,547 --> 00:51:35,593
तुम्हारी माँ भी ऐसी ही बात कहती।
मैं उसकी आवाज़ सुन सकता हूँ।
395
00:51:36,969 --> 00:51:38,304
उसे तुम पर गर्व होता।
396
00:51:41,682 --> 00:51:43,267
तुम उन्हें चाहते थे, है न?
397
00:51:46,771 --> 00:51:47,814
हाँ।
398
00:51:50,066 --> 00:51:51,734
और क्या वह तुम्हें चाहती थीं?
399
00:52:04,831 --> 00:52:06,833
उन्हें तुम पर भी गर्व होता।
400
00:52:12,046 --> 00:52:15,258
राजनीति में तुम्हारी
शानदार पारी का तो अंत हो गया।
401
00:52:16,175 --> 00:52:18,970
तुम अब क्या करोगे,
वापस पुलिस में भर्ती होगे?
402
00:52:20,221 --> 00:52:24,684
या फिर अगला अध्याय
कहीं दूर शुरू करोगे, घर से दूर?
403
00:52:26,686 --> 00:52:28,396
इसके बाद क्या होगा?
404
00:52:40,533 --> 00:52:42,493
शायद वक्त ही बताएगा।
405
00:54:30,476 --> 00:54:32,478
संवाद अनुवादक श्रुति शुक्ला
406
00:54:32,478 --> 00:54:34,563
रचनात्मक पर्यवेक्षक रवीन्द्र शंकर शुक्ल