1 00:00:06,090 --> 00:00:07,383 कार्निवल रो में इससे पहले 2 00:00:07,383 --> 00:00:10,010 हम आज भागेंगे। तुम हमारे साथ चलना चाहते हो? 3 00:00:20,312 --> 00:00:22,356 इसमें तुम्हारी ग़लती नहीं है। 4 00:00:22,356 --> 00:00:24,734 तुमने उसे हमें बचाने के लिए मारा। 5 00:00:24,734 --> 00:00:26,610 मैं तुम्हारा भाई नहीं हूँ! 6 00:00:26,610 --> 00:00:28,070 नहीं, तुम उससे भी बदतर हो! 7 00:00:28,070 --> 00:00:29,697 मैं हार मानने वाला था। 8 00:00:29,697 --> 00:00:32,992 ख़ुशकिस्मती से, तुम छोटा सा सुराग छोड़ गए थे। 9 00:00:34,410 --> 00:00:37,329 मुझे तुम दोनों को बर्ग भेजना होगा। 10 00:00:37,329 --> 00:00:39,749 मेरे दूत बनकर। 11 00:00:41,125 --> 00:00:44,336 मुझे नया सवेरा की ओर से शांति संधि पेश करने को कहा गया है। 12 00:00:45,337 --> 00:00:47,381 आशा है आप जानती हैं कि क्या कर रही हैं। 13 00:00:47,381 --> 00:00:50,176 जो भी फे टिर्नेनॉक जाना चाहता है। 14 00:00:50,176 --> 00:00:51,886 वे जहाज़ से हमें घर भेज रहे हैं? 15 00:00:51,886 --> 00:00:54,513 अभी दो जहाज़ जाएँगे, बाद में और। 16 00:01:06,525 --> 00:01:07,693 बर्विक! 17 00:01:10,112 --> 00:01:12,031 विन्येट, रुको! मैं समझाता हूँ। 18 00:01:12,406 --> 00:01:13,324 नहीं! 19 00:01:14,867 --> 00:01:17,369 ब्लैक रैवेन तुम्हारा आदर करता है, कॉमरेड। 20 00:01:17,369 --> 00:01:19,371 क्या तुम उनका नेतृत्व करोगी? 21 00:01:20,706 --> 00:01:23,501 फाइलो, तुम नया सवेरा के बारे में क्या जानते हो? 22 00:01:24,043 --> 00:01:28,589 अगर यह नया सवेरा का काम है, तो वे शांति नहीं लाना चाहते। 23 00:01:30,591 --> 00:01:32,551 वे क्रांति लाना चाहते हैं। 24 00:02:52,756 --> 00:02:54,633 डैरियस! 25 00:03:15,404 --> 00:03:18,490 {\an8}हमारा सफ़र 26 00:03:18,490 --> 00:03:21,869 {\an8}ज़िंदगी के साथ 27 00:03:21,869 --> 00:03:25,664 {\an8}ख़त्म नहीं होता 28 00:03:28,167 --> 00:03:31,795 {\an8}और... 29 00:03:31,795 --> 00:03:36,258 {\an8}तुम्हारा सफ़र तो 30 00:03:36,258 --> 00:03:40,638 {\an8}अभी बस शुरू हुआ है 31 00:03:45,309 --> 00:03:46,310 टोर्मलिन! 32 00:04:19,009 --> 00:04:20,302 तुमने यह कैसे किया? 33 00:05:22,197 --> 00:05:26,910 कार्निवल रो 34 00:05:51,977 --> 00:05:53,520 -वह क्या है? -पता नहीं। 35 00:06:07,743 --> 00:06:10,245 -विन्येट यहाँ है? -वह रैवेन के पीछे गई है। 36 00:06:11,371 --> 00:06:13,457 वह नहीं जानती कि वहाँ क्या है। 37 00:06:13,457 --> 00:06:16,460 -हम उसके पीछे जाएँ? -उसे कभी ढूँढ़ नहीं पाएँगे। 38 00:06:18,170 --> 00:06:22,216 -शायद टोर्मलिन ढूँढ़ ले। -नहीं। जादू से नहीं। 39 00:06:22,716 --> 00:06:23,634 क्यों नहीं? 40 00:06:23,634 --> 00:06:25,177 यह उसके लिए ख़तरनाक होगा। 41 00:06:25,177 --> 00:06:27,721 अगर तुम देखते... यह बहुत ख़तरनाक है। 42 00:06:27,971 --> 00:06:31,016 ख़तरा आ रहा है, हम चाहे जो भी कर लें। वह कहाँ है? 43 00:06:31,016 --> 00:06:33,519 बाहर। देखो, अगर उससे कहोगे, तो वह करेगी। 44 00:06:34,228 --> 00:06:36,271 पर विनती करता हूँ, फाइलो, मत पूछो। 45 00:06:36,271 --> 00:06:37,481 यह नया सवेरा है। 46 00:06:38,273 --> 00:06:39,525 वे यहाँ पहुँच गए हैं। 47 00:06:40,859 --> 00:06:43,487 घाट पर जो नरसंहार हुआ था? वह उनकी करतूत थी। 48 00:06:45,280 --> 00:06:46,615 धत् तेरे की। 49 00:06:47,991 --> 00:06:49,326 तो यह एक क्रांति है। 50 00:06:52,329 --> 00:06:55,082 अगर हमने उसे न रोका, तो रो जलकर राख हो जाएगा। 51 00:06:55,082 --> 00:06:56,458 हम क्रांति को रोकें? 52 00:06:57,501 --> 00:06:58,710 कैसे? 53 00:07:00,337 --> 00:07:01,672 मिलवर्थी से बात की। 54 00:07:01,672 --> 00:07:05,259 अगर कोई स्पारस को रोक सकता है, तो अब भी शांति की आशा है। 55 00:07:07,344 --> 00:07:08,929 मतलब उसे मार सकता है। 56 00:07:10,556 --> 00:07:14,726 तो वे सारी बड़ी-बड़ी बातें, कि कैसे तुम फे के खिलाफ़ नहीं खड़े होगे... 57 00:07:17,437 --> 00:07:18,730 इस चीज़ को मारेंगे, 58 00:07:19,815 --> 00:07:21,984 तो सोचो कितनी जानें बचा पाएँगे। 59 00:07:28,031 --> 00:07:29,992 तो हमारी मदद करने आई हो? 60 00:07:30,826 --> 00:07:32,452 यकीन करना इतना मुश्किल है? 61 00:07:32,995 --> 00:07:34,329 हम विजेता नहीं हैं। 62 00:07:35,706 --> 00:07:40,127 हम यहाँ इस जगह को तबाह करने नहीं, इसे आज़ाद करने आए हैं। 63 00:07:41,628 --> 00:07:43,005 पहले भी सुन चुकी हूँ। 64 00:07:44,339 --> 00:07:47,843 मैंने सुना तुमने दवा के लिए सेना की ट्रेनें लूटी थीं। क्यों? 65 00:07:47,968 --> 00:07:49,636 कुछ काम चाहिए था। 66 00:07:49,887 --> 00:07:53,557 तुमने लोगों की ज़रूरत देखी और उनकी मदद करने के लिए जोखिम उठाया। 67 00:07:55,184 --> 00:07:56,393 हम भी अलग नहीं हैं। 68 00:08:01,064 --> 00:08:02,983 ब्लैक रैवेन तुम्हें मानता है। 69 00:08:02,983 --> 00:08:06,361 अगर हमारी मुहिम से जुड़ी, तो दूसरे भी अनुसरण करेंगे। 70 00:08:07,112 --> 00:08:09,740 रैवेन की क्या ज़रूरत है? तुम्हारे पास सेना है। 71 00:08:09,740 --> 00:08:11,909 रगूसा में। यहाँ नहीं। 72 00:08:13,785 --> 00:08:17,372 तुम्हें लगता है नया सवेरा कोई विदेशी आक्रमण है? 73 00:08:17,372 --> 00:08:19,458 नहीं, हम पहले से ही यहाँ हैं। 74 00:08:20,751 --> 00:08:25,505 जहाँ भी लोग इंसाफ़, सबके लिए आज़ादी के विचार का समर्थन करते हैं, 75 00:08:25,505 --> 00:08:27,883 हम वहाँ पहले से ही मौजूद होते हैं। 76 00:08:31,094 --> 00:08:33,096 तुम बर्ग को एक विचार के आधार पर 77 00:08:34,223 --> 00:08:35,599 हराने की उम्मीद कर रही हो? 78 00:08:37,601 --> 00:08:39,728 पैक्ट भी हँसा था। 79 00:08:40,187 --> 00:08:41,730 अब वे नहीं हँस रहे। 80 00:08:49,655 --> 00:08:51,365 स्पारस नया सवेरा है? 81 00:08:52,407 --> 00:08:55,994 शानदार जीव है। अपनी प्रजाति के आख़िरी जीवों में से एक। 82 00:08:55,994 --> 00:08:58,830 फिर भी बेहतर दुनिया के लिए हमारे साथ लड़ता है। 83 00:08:59,790 --> 00:09:01,625 जब मन चाहे सिर को धड़ों से अलग करके? 84 00:09:01,625 --> 00:09:04,044 स्पारस कोई नासमझ राक्षस नहीं है। 85 00:09:04,044 --> 00:09:06,255 जैसे कि मैं और तुम नहीं हैं। 86 00:09:06,255 --> 00:09:08,215 वह जीव भी रणनीति पर चलता है। 87 00:09:09,466 --> 00:09:11,176 जान तभी लेता है जब ज़रूरी हो। 88 00:09:11,426 --> 00:09:13,178 डाहलिया और बोलेरो का क्या? 89 00:09:13,553 --> 00:09:15,931 फे के लिए लड़े और फे ने ही उन्हें मारा। 90 00:09:15,931 --> 00:09:18,267 वे छोटी सोच वाले गद्दार थे। 91 00:09:18,267 --> 00:09:22,229 जो आ रहा है उसके रास्ते में किसी को खड़े रहने की इजाज़त नहीं है। 92 00:09:23,313 --> 00:09:25,774 फे या इंसान, किसी को नहीं। 93 00:09:29,528 --> 00:09:33,907 लेकिन जो हमारे साथ खड़े होंगे, उन्हें केवल बख्शा ही नहीं जाएगा, 94 00:09:34,783 --> 00:09:36,159 बल्कि मुक्ति भी मिलेगी। 95 00:09:37,286 --> 00:09:40,914 बंदूकों, जेल, नफ़रत और डर के जंजाल से। 96 00:09:41,707 --> 00:09:45,711 बीमारी, गरीबी और निराशा के जंजाल से। 97 00:09:45,711 --> 00:09:48,588 उन्हें आख़िरकार जीने का एक मौका मिलेगा। 98 00:09:51,842 --> 00:09:56,054 पर हो सकता है कि तुम उसके लिए लड़ने को तैयार नहीं हो, 99 00:09:57,806 --> 00:09:58,974 अपने लिए नहीं। 100 00:10:02,436 --> 00:10:05,188 तुम्हारे साथ दुर्व्यवहार और विश्वासघात हुआ है, 101 00:10:06,898 --> 00:10:07,941 और डरी हुई हो, 102 00:10:08,483 --> 00:10:11,403 और तुम्हारा दिल बार-बार तोड़ा गया है। 103 00:10:11,820 --> 00:10:13,322 तुम बहुत दर्द में हो। 104 00:10:14,364 --> 00:10:17,784 शायद तुम्हें नहीं लगता कि तुम असली आज़ादी की हक़दार हो, 105 00:10:18,744 --> 00:10:20,370 वास्तविक विकल्पों के साथ। 106 00:10:23,540 --> 00:10:25,542 लेकिन तुम्हारे प्रियजनों का क्या? 107 00:10:26,251 --> 00:10:27,669 वे इसके हक़दार नहीं? 108 00:10:29,212 --> 00:10:32,674 तुम उन्हें एक बेहतर दुनिया देने के लिए क्या करोगी? 109 00:10:41,558 --> 00:10:43,060 जो बताया उसमें वह दिखा। 110 00:10:45,604 --> 00:10:47,064 तुम पर शक नहीं करना था। 111 00:10:48,231 --> 00:10:51,360 तुम नरक से गुज़री हो। तुम्हें वापस पाकर ख़ुश हूँ। 112 00:10:53,862 --> 00:10:55,572 तुम वापस आ गई हो, है न? 113 00:10:56,198 --> 00:10:57,949 तुम्हें ये सब लोग कहाँ मिले? 114 00:10:58,784 --> 00:11:00,535 इनमें से अधिकांश यहाँ से हैं। 115 00:11:00,702 --> 00:11:04,206 -जेल में नया सवेरा से जुड़े। -फिर स्पारस ने उन्हें छुड़ाया। 116 00:11:06,500 --> 00:11:07,417 वह यहाँ पर है? 117 00:11:08,627 --> 00:11:10,170 इन इंसानों में से एक है? 118 00:11:13,715 --> 00:11:16,301 -हो सकता है। -इनमें से कोई भी हो सकता है। 119 00:11:17,302 --> 00:11:19,471 पहले जब मैंने देखा तो वह गोदी पर था। 120 00:11:21,014 --> 00:11:22,307 अद्भुत। 121 00:11:23,016 --> 00:11:24,267 अद्भुत? 122 00:11:25,310 --> 00:11:26,603 वह एक नरसंहार था। 123 00:11:27,396 --> 00:11:29,022 यह नहीं कहा कि सुंदर था। 124 00:11:29,523 --> 00:11:31,316 पर ख़ुश हूँ कि तुम हमारी तरफ़ हो। 125 00:11:33,110 --> 00:11:35,654 तो, तुम हो न? 126 00:11:37,197 --> 00:11:38,532 हमारी तरफ़? 127 00:11:40,033 --> 00:11:41,701 यह मत कहना कि मेरी याद आई। 128 00:11:42,077 --> 00:11:42,994 नहीं, नहीं आई। 129 00:11:43,662 --> 00:11:45,789 तुम मग़रूर और घटिया हो। तुमसे चिढ़ होती है। 130 00:11:45,789 --> 00:11:48,250 -ए। -पर मुझे तुमको पसंद नहीं करना, है न? 131 00:11:50,293 --> 00:11:52,379 तुम में और मुझ में यही अंतर है। 132 00:11:52,379 --> 00:11:56,091 मुझे पता है मैं जो महसूस करती हूँ उससे भी अहम चीज़ें हैं। 133 00:11:57,592 --> 00:12:00,137 मुझे तुम पसंद नहीं, पर तुम्हारे साथ लड़ूँगी। 134 00:12:00,137 --> 00:12:02,431 जब तक तुम बेसहारा लोगों के लिए लड़ोगी, 135 00:12:02,431 --> 00:12:03,890 तुम हममें से एक हो। 136 00:12:03,890 --> 00:12:06,435 तुम्हारे लिए जान दे दूँगी, और तुम भी, 137 00:12:06,435 --> 00:12:08,687 क्योंकि हम एक-दूजे के बिना कुछ नहीं हैं। 138 00:12:08,687 --> 00:12:13,817 इसी को एकता कहते हैं। मैं ऐसी ही दुनिया में रहना चाहती हूँ। 139 00:12:18,530 --> 00:12:19,448 मैं भी। 140 00:12:22,451 --> 00:12:23,368 तुम्हारे साथ हूँ। 141 00:12:28,498 --> 00:12:30,333 {\an8}बंदरगाह हमले में कई मारे गए! 142 00:12:30,876 --> 00:12:33,879 चांसलर की हत्या? बंदरगाह में जहाज़ जला दिए गए? 143 00:12:33,879 --> 00:12:35,380 यह तुमने किया, है न? 144 00:12:36,214 --> 00:12:37,632 यह नया सवेरा की हरकत थी। 145 00:12:39,301 --> 00:12:41,052 बहुत ही प्यारी तस्वीर है। 146 00:12:42,471 --> 00:12:46,766 -तुम्हें अपने भाई की बहुत याद आएगी? -यहाँ अपने पहरेदारों से बहुत दूर हो। 147 00:12:48,268 --> 00:12:49,186 इसे जवाब दो। 148 00:12:50,645 --> 00:12:54,649 बर्गिश राइफ़लों ने हमारे कितने साथियों को मारा है? 149 00:12:55,150 --> 00:12:57,527 अगर बर्ग को लगा कि वे दुश्मन का साथ देंगे 150 00:12:57,527 --> 00:12:59,070 और कीमत नहीं चुकाएंगे... 151 00:12:59,070 --> 00:13:02,282 तुम्हें लगता है मार-काट और हंगामे से तुम शांति बनाओगे? 152 00:13:03,241 --> 00:13:04,784 तुम बर्ग को नहीं जानते। 153 00:13:04,784 --> 00:13:07,454 उन्हें हमको ठुकराने की कीमत जाननी होगी। 154 00:13:08,788 --> 00:13:13,960 इसके अलावा, हम दोनों जानते हैं कि कॉमरेड इमोजेन मनाने में कितनी माहिर हैं। 155 00:13:15,003 --> 00:13:18,924 यह उम्मीद नहीं कर सकते कि अब मैं संसद को संबोधित करूँगी। इसके बाद। 156 00:13:18,924 --> 00:13:23,428 मैं वादा करता हूँ, इसके बाद, वे तुम्हारी हर बात मानेंगे। 157 00:13:28,934 --> 00:13:31,436 अगर इतनी ही शांति चाहिए, तो ख़ुद ले आओ। 158 00:13:35,315 --> 00:13:37,442 तुम चाहो तो पीछे हट सकती हो। 159 00:13:37,442 --> 00:13:39,819 मैं तुम्हें मजबूर नहीं कर सकता। 160 00:13:41,404 --> 00:13:44,533 पर जानती हो अगर शांति न आ सकी, तो यहाँ क्या होगा। 161 00:13:47,285 --> 00:13:49,913 तुम अपने भाई को वैसे एक मैदान में छोड़कर आई। 162 00:14:08,515 --> 00:14:09,975 इस शहर ने हमें भगा दिया। 163 00:14:10,392 --> 00:14:11,726 हम इसे क्यों बचाएँगे? 164 00:14:12,561 --> 00:14:14,688 इसमें "हम" शामिल नहीं हैं। 165 00:14:16,106 --> 00:14:18,858 यह साफ़ है कि वे बस तुम्हारी आवाज़ सुनेंगे। 166 00:14:20,902 --> 00:14:24,114 -क्या मैं बोलने से मना कर दूँ? -मैं थक गया हूँ। 167 00:14:25,198 --> 00:14:28,827 तुम्हारी मेज़बानी का फ़ायदा उठाकर, जब मेरा घर कुछ ही कदम दूर है। 168 00:14:29,327 --> 00:14:31,454 -तुम नहीं... -वहाँ वापस नहीं जा सकता 169 00:14:31,454 --> 00:14:35,375 क्योंकि यहाँ होने की वजह से ही मैं अब तक रो में बंद नहीं हूँ। 170 00:14:37,210 --> 00:14:40,046 पर मुख्य रूप से, कुछ न कहकर थक चुका हूँ। 171 00:14:43,008 --> 00:14:43,925 मेरी वजह से? 172 00:14:45,427 --> 00:14:48,888 हम दोनों जानते हैं कि तुम इस शहर में संहार नहीं होने दोगी। 173 00:14:54,894 --> 00:14:58,648 और तुम बाकी लोगों की भी जान बचाओगी, क्योंकि तुम ऐसी ही इंसान हो। 174 00:14:59,524 --> 00:15:01,860 इसके अलावा, बर्ग बचाने के काबिल है। 175 00:15:01,860 --> 00:15:04,112 मैंने बाकी की काफ़ी दुनिया देखी है। 176 00:15:04,112 --> 00:15:08,116 बर्ग के मुकाबले वह बहुत बुरी है। 177 00:15:08,950 --> 00:15:12,370 तुम्हारे पड़ोसी बनने के बहुत पहले से बर्ग की क्रूरता पता थी। 178 00:15:13,913 --> 00:15:15,749 शायद इसे जलने देना चाहिए। 179 00:15:21,379 --> 00:15:23,715 एज़रा के बाद, एक और पाप से क्या फ़र्क पड़ेगा? 180 00:15:36,019 --> 00:15:37,437 यहाँ क्या कर रहे हो? 181 00:15:37,437 --> 00:15:40,732 तुम वापस आ गई। बढ़िया है। मुझे तुमसे ही बात करनी थी। 182 00:15:42,525 --> 00:15:44,903 और पक्का डैरियस ने मुझसे न पूछने को कहा होगा। 183 00:15:46,738 --> 00:15:49,532 आईने के साथ जो हुआ वह उसे लेकर डरा हुआ है। 184 00:15:51,409 --> 00:15:53,370 मेरा अधर का छोटा सा सफ़र? 185 00:15:55,747 --> 00:15:58,124 हमने तय किया था तुम अकेले कहीं नहीं जाओगी। 186 00:15:58,667 --> 00:16:00,293 उससे फ़र्क नहीं पड़ता, है न? 187 00:16:01,336 --> 00:16:03,088 हाँ। मैं... 188 00:16:04,255 --> 00:16:06,966 फाइलो बस जा ही रहा था। है न, फाइलो? 189 00:16:06,966 --> 00:16:09,928 तुम्हें क्या चाहिए? मुझे बताओ। 190 00:16:12,097 --> 00:16:14,224 तुम्हारे सपनों में जो स्पारस है, 191 00:16:15,308 --> 00:16:16,559 वह कहाँ उतरता है? 192 00:16:17,060 --> 00:16:19,896 चौक के उस पार और फिर वह यहाँ पैदल आता है। 193 00:16:19,896 --> 00:16:22,732 -तुम कहाँ खड़ी होती हो? -मैं? 194 00:16:23,817 --> 00:16:25,026 ठीक यहाँ पर। क्यों? 195 00:16:28,113 --> 00:16:29,239 अच्छा। 196 00:16:29,572 --> 00:16:32,701 डैरियस, तुम खिड़की के पीछे अपनी जगह लोगे। 197 00:16:33,952 --> 00:16:35,745 मैं यहाँ बाहर खड़ा रहूँगा। 198 00:16:36,329 --> 00:16:39,040 जब स्पारस उतरेगा, तो मैं उसका ध्यान खींचूँगा, 199 00:16:42,127 --> 00:16:43,962 तुम उसे खिड़की से उड़ा दोगे। 200 00:16:43,962 --> 00:16:45,755 उड़ा दूँगा? किस चीज़ से? 201 00:16:46,256 --> 00:16:48,007 मैं मशीन गन सोच रहा था। 202 00:16:48,216 --> 00:16:49,426 बेवकूफ़ हूँ जो पूछा। 203 00:16:49,426 --> 00:16:51,886 मैं जाकर घर पर रखी हुई मशीन गन ले आता हूँ। 204 00:16:51,886 --> 00:16:54,305 तुम विन्येट के दिमाग़ में घुसी थी न? 205 00:16:56,516 --> 00:16:58,309 तुम उसे यहाँ ले आई थी। 206 00:16:59,352 --> 00:17:01,980 तुम चाहते हो मैं स्पारस को बुलाकर फिर करूँ? 207 00:17:03,106 --> 00:17:04,733 उसे यहाँ खींचकर लाऊँ? 208 00:17:07,193 --> 00:17:08,319 ताकि हम उसे मार सकें। 209 00:17:09,529 --> 00:17:13,032 या शायद यह ऐसा न करे। और फिर वह इसके पीछे नहीं आएगा। 210 00:17:13,032 --> 00:17:15,452 वह आ रहा है। यह बात तो तय हो चुकी है। 211 00:17:18,455 --> 00:17:19,414 पर मैं नहीं कर सकती। 212 00:17:20,749 --> 00:17:23,460 मतलब, कर सकती हूँ, पर जादू नहीं कर पाऊँगी। 213 00:17:23,460 --> 00:17:25,503 मुझे उसका बाल-वाल कुछ चाहिए होगा। 214 00:17:27,547 --> 00:17:29,007 यह तो दुख की बात है। 215 00:17:29,007 --> 00:17:30,133 कोशिश अच्छी थी। 216 00:17:30,717 --> 00:17:31,926 पर हम आगे बढ़ रहे हैं। 217 00:17:34,137 --> 00:17:35,346 दाँत से काम चलेगा? 218 00:17:36,055 --> 00:17:36,973 दाँत से? 219 00:17:40,143 --> 00:17:41,060 हाँ, चलेगा। 220 00:18:08,129 --> 00:18:09,422 लेकिन हम राजनयिक हैं। 221 00:18:09,422 --> 00:18:12,425 राजनयिक नहीं हो। हत्या और राजद्रोह में भागीदार हो। 222 00:18:12,550 --> 00:18:14,677 हमें कुछ पता न था। मैं कसम खाता हूँ। 223 00:18:14,677 --> 00:18:16,805 पक कसम खा रहा है? क्या बात है। 224 00:18:16,805 --> 00:18:18,431 यह सच है, श्री मिलवर्थी। 225 00:18:18,431 --> 00:18:21,184 ये हमले नया सवेरा ने किए। कास्टर ने ख़ुद कबूला। 226 00:18:21,184 --> 00:18:22,310 -अच्छा? -हाँ। 227 00:18:22,310 --> 00:18:25,313 कनपटी पर बंदूक रखी गई, तो बर्ग शांति चाहेगा। 228 00:18:25,313 --> 00:18:26,940 -वे बेवकूफ़ थे। -हाँ। 229 00:18:26,940 --> 00:18:29,984 आप भी होंगे अगर सोचेंगे कि इससे हिंसा रुक जाएगी। 230 00:18:29,984 --> 00:18:31,444 क्या यह एक धमकी है? 231 00:18:31,444 --> 00:18:33,655 नहीं। कृपया सुनिए। 232 00:18:34,155 --> 00:18:36,282 नया सवेरा उतावला है और गुस्से में है 233 00:18:36,407 --> 00:18:39,577 और उसने मान लिया है कि ज़ुल्म से भली मौत होती है, 234 00:18:39,577 --> 00:18:42,080 तो वह ऐसा दुश्मन है जिसके पास खोने को कुछ नहीं। 235 00:18:42,622 --> 00:18:44,791 वे सिर्फ़ दुश्मन सैनिकों को नहीं मारते। 236 00:18:44,791 --> 00:18:48,127 पूरे परिवारों को काटकर सड़ने के लिए छोड़ देते हैं। 237 00:18:52,006 --> 00:18:55,844 श्री एस्ट्रेयन और मेरे पास कभी बर्ग न लौटने के कई कारण थे, 238 00:18:55,844 --> 00:18:57,387 मगर हम इसे बचाने आए थे। 239 00:18:57,387 --> 00:19:00,682 शुक्रिया, पर मेरे ख़्याल से थोड़ी देर हो चुकी है। 240 00:19:00,682 --> 00:19:03,226 अगर हम आगे के हमलों को रोक सकें? 241 00:19:04,435 --> 00:19:06,604 अभी और हमले भी होंगे? 242 00:19:07,063 --> 00:19:07,981 मुझे नहीं पता। 243 00:19:09,732 --> 00:19:13,570 पर कास्टर, तुम्हारे पास अपने साथियों तक पहुँचने का कोई उपाय होगा। 244 00:19:15,488 --> 00:19:18,575 उनसे कहो लड़ाई रोक दें, या शांति का सपना भूल जाएँ। 245 00:19:26,374 --> 00:19:27,542 शायद... 246 00:19:29,294 --> 00:19:33,006 शायद उनके पास संदेश पहुँचाने का कोई न कोई तरीका होगा। 247 00:19:37,468 --> 00:19:39,679 आप पहले से ही हम पर पहरा रख रहे हैं। 248 00:19:40,054 --> 00:19:42,265 आपके पास खोने को क्या है? 249 00:20:20,136 --> 00:20:21,054 टोर्मलिन। 250 00:20:25,600 --> 00:20:26,517 क्या हुआ? 251 00:20:31,564 --> 00:20:34,817 बेशक। उन्होंने अपनी महान क्रांति में तुम्हें शामिल कर लिया। 252 00:20:35,693 --> 00:20:36,611 तुम्हें कैसे पता? 253 00:20:38,488 --> 00:20:39,322 फाइलो। 254 00:20:39,447 --> 00:20:41,824 यह मत कहना कि वह उन्हें रोकना चाहता है। 255 00:20:41,824 --> 00:20:43,618 वे जंग छेड़ना चाहते हैं। 256 00:20:43,618 --> 00:20:47,038 नहीं, सुनो। नया सवेरा के बारे में हमने ग़लत सोचा था। 257 00:20:47,038 --> 00:20:48,623 वे वो नहीं हैं जो सोचा था। 258 00:20:48,623 --> 00:20:50,792 उन्हें देखा है। सपना झूठ नहीं बोलता। 259 00:20:50,792 --> 00:20:53,544 उन्होंने रगूसा को आज़ाद किया। हमें भी कराएँगे। 260 00:20:53,544 --> 00:20:56,547 तो तुम यह जानते हुए भी उनसे हाथ मिलाओगी 261 00:20:56,547 --> 00:20:59,008 कि उनकी वह चीज़ मुझे मार डालेगी? 262 00:20:59,008 --> 00:21:03,137 स्पारस केवल ज़रूरत पड़ने पर मारता है। जब लोग रोकने की कोशिश करते हैं। 263 00:21:06,474 --> 00:21:07,725 तो यह बात है। 264 00:21:09,727 --> 00:21:10,645 क्यों? 265 00:21:13,523 --> 00:21:14,774 तुम क्या कर रही हो? 266 00:21:14,774 --> 00:21:16,192 हम एक जाल बिछा रहे हैं। 267 00:21:16,567 --> 00:21:18,027 -क्या? तुम ऐसा नहीं... -बस! 268 00:21:18,027 --> 00:21:19,028 बस करो। 269 00:21:20,363 --> 00:21:21,572 इस पर बात कर चुके हैं। 270 00:21:21,739 --> 00:21:22,740 यही मेरी नियति है। 271 00:21:24,200 --> 00:21:25,076 नियति को छोड़ो। 272 00:21:25,743 --> 00:21:28,079 तुम्हें नहीं लगता अपनी किस्मत बदल सकती हो? 273 00:21:29,205 --> 00:21:30,999 उससे लड़ने की कोशिश भी नहीं कर रही। 274 00:21:31,374 --> 00:21:34,085 मैंने वह दहशत देखी है जो तुम्हारी क्रांति लेकर आएगी। 275 00:21:34,335 --> 00:21:36,629 शायद तुम वह कीमत चुकाना चाहो, 276 00:21:36,629 --> 00:21:40,967 लेकिन हम बाकी सबकी तरफ़ से फ़ैसला मत लो। ख़ासकर मेरी तरफ़ से। 277 00:21:40,967 --> 00:21:44,429 या भूल गई हो कि ज़मीन पर रहने वालों के लिए युद्ध क्या होता है? 278 00:21:45,096 --> 00:21:46,305 मैं भूली नहीं हूँ। 279 00:21:47,181 --> 00:21:51,060 काश मैं भूल पाती, पर मुझे आज़ाद होना भी याद है। 280 00:21:53,312 --> 00:21:58,609 मुझे याद है कि हर दिन के हर पल में बिना डरे हुए जीना कैसा था। 281 00:22:00,570 --> 00:22:01,821 तुम्हें वह याद है? 282 00:22:02,947 --> 00:22:05,074 तुम ग़लती कर रही हो। 283 00:22:06,826 --> 00:22:08,244 यह अंत नहीं है। 284 00:22:09,454 --> 00:22:12,749 हम जो फ़ैसले लेते हैं, वे अधर में गूँजते हैं। 285 00:22:13,124 --> 00:22:14,709 पर उससे क्या फ़र्क पड़ता है? 286 00:22:15,168 --> 00:22:18,254 लोग यहाँ और इस पल कष्ट सह रहे हैं, और हम वह बदल सकते हैं। 287 00:22:18,254 --> 00:22:20,339 हम अब भी फ़ैसला कर सकते हैं। 288 00:22:22,675 --> 00:22:23,676 यह मेरा फ़ैसला है। 289 00:22:26,054 --> 00:22:28,389 अगर एतराज़ न हो, तो मुझे ध्यान लगाना है। 290 00:22:28,389 --> 00:22:29,974 -टोर्मलिन। -चली जाओ। 291 00:22:39,609 --> 00:22:43,738 मुझसे उम्मीद करते हो कि सपना देखने वाली क्रिच जादूगरनी का भरोसा करूँ? 292 00:22:43,738 --> 00:22:45,239 वह कभी ग़लत नहीं हुई है। 293 00:22:45,239 --> 00:22:48,701 पर अगर तुम्हारे पास बेहतर सुझाव है, तो मैं सुन रहा हूँ। 294 00:22:48,701 --> 00:22:52,455 पूरा बर्ग तलाश रहा है। पुलिस के साथ-साथ सेना भी। 295 00:22:53,039 --> 00:22:55,958 फिर तो मेरी ज़रूरत नहीं होगी। मुझे बताना कैसा रहा। 296 00:22:55,958 --> 00:22:58,961 रुको! देखो, ज़रा ठहर जाओ, ठीक है? 297 00:22:58,961 --> 00:23:00,129 भगवान के लिए। 298 00:23:01,923 --> 00:23:04,092 मान लो इस बारे में तुम पर भरोसा करूँ। 299 00:23:04,092 --> 00:23:06,594 तुम जानते हो कि वह राक्षस कहाँ आएगा। 300 00:23:06,594 --> 00:23:10,306 कितना बेवकूफ़ होऊँगा जो किसी क्रिच के हाथ में मशीन गन दे दूँगा? 301 00:23:10,306 --> 00:23:11,390 भाड़ में जाओ। 302 00:23:11,641 --> 00:23:13,976 मैं क्या करूँगा? उसे लात मारकर ख़त्म करूँगा? 303 00:23:13,976 --> 00:23:16,312 मैं यह नहीं कह रहा कि ऐसा नहीं करूँगा। 304 00:23:16,521 --> 00:23:19,607 बस तुमसे चंद मिनटों की मोहलत माँग रहा हूँ। 305 00:23:19,607 --> 00:23:21,734 अच्छी ख़बर यह है कि यह आसान है। 306 00:23:22,318 --> 00:23:26,114 -अभी और भी है? -हमें पहले एक जगह पर रुकते हुए जाना होगा। 307 00:23:26,906 --> 00:23:27,907 चलो। 308 00:23:30,618 --> 00:23:32,703 यह मेरे निशान वाला कोड है, 309 00:23:33,079 --> 00:23:35,581 ताकि कॉमरेड को विश्वास हो कि मेरे कहने पर गए हो। 310 00:23:35,915 --> 00:23:37,875 लेकिन एग्रियस क्यों जाएगा? 311 00:23:38,459 --> 00:23:41,629 क्योंकि रो में इंसानों को जाने की इजाज़त नहीं है। 312 00:23:41,963 --> 00:23:43,589 और वहाँ जाकर क्या कहूँगा? 313 00:23:43,589 --> 00:23:44,590 सच। 314 00:23:45,091 --> 00:23:48,886 यही कि हमारे मिशन पर ख़तरा मंडरा रहा है और उन्हें नए आदेश भेजने होंगे। 315 00:23:48,886 --> 00:23:50,805 और वे हमले रोक देंगे? 316 00:23:52,014 --> 00:23:54,809 -अगर तय किया कि वही सही रास्ता है। -और तय न किया तो? 317 00:23:55,726 --> 00:23:58,563 फिर हम युद्धकाल बर्गिश जेल में बिताएँगे। 318 00:24:06,404 --> 00:24:08,865 यह सही नहीं है। मार्टर के लिए। 319 00:24:10,449 --> 00:24:11,534 यही इकलौता रास्ता है। 320 00:24:12,702 --> 00:24:13,870 तो फिर चलो। 321 00:24:20,251 --> 00:24:23,004 बर्विक को अपने साथी की मदद करने में ख़ुशी होगी। 322 00:24:23,004 --> 00:24:26,048 यह उस दिन कह रहा था, "तुम हमें कभी निराश नहीं करोगे।" 323 00:24:29,385 --> 00:24:31,804 मैं और क्या कहूँ, डोम्बे? 324 00:24:33,556 --> 00:24:34,682 तुम सही कह रहे हो। 325 00:24:37,435 --> 00:24:41,731 अगर मैं बेलगाम न हुआ होता, तो बर्विक आज भी ज़िंदा होता। 326 00:24:47,528 --> 00:24:48,779 अपनी नज़रें फेर लो। 327 00:25:11,177 --> 00:25:12,094 बस यही चाहिए? 328 00:25:17,350 --> 00:25:19,769 शुक्रिया, किप। यह हम पर छोड़ दो, ठीक है? 329 00:25:20,019 --> 00:25:21,145 बेशक, साहब। 330 00:25:21,270 --> 00:25:23,731 अरे, यहाँ क्या चल रहा है, सार्जेंट? 331 00:25:23,856 --> 00:25:25,983 एक मामले पर काम कर रहा हूँ, कांस्टेबल। 332 00:25:25,983 --> 00:25:27,735 तुम यहाँ क्या कर रहे हो? 333 00:25:28,194 --> 00:25:32,531 इस हरामी क्रिच को हमारे महकमे में हमारे आदमी की लाश के पास जाने दे रहे हो? 334 00:25:33,032 --> 00:25:35,451 मेरी बात कान खोलकर सुनो, थैच। 335 00:25:36,619 --> 00:25:39,830 इस समय यह हरामी क्रिच ही इससे भी बड़े कमीने को 336 00:25:39,830 --> 00:25:41,999 पकड़ने का हमारा इकलौता ज़रिया है। 337 00:25:45,503 --> 00:25:47,255 रो। सवेरा। 338 00:25:48,130 --> 00:25:50,800 तुमने लाश देख ली। अब दफ़ा हो जाओ। 339 00:25:50,925 --> 00:25:52,134 इसे जाने दे रहे हो? 340 00:25:52,134 --> 00:25:55,554 यह बेलफायर का हस्ताक्षरित पत्र लाया है। हम इसे छू नहीं सकते। 341 00:25:58,349 --> 00:25:59,850 मिलकर ख़ुशी हुई, दोस्तो। 342 00:26:04,105 --> 00:26:05,231 यकीन नहीं हो रहा। 343 00:26:05,648 --> 00:26:07,358 डॉम्बे एक क्रिच के साथ। 344 00:26:07,817 --> 00:26:11,612 उस राक्षस को पकड़ने के लिए क्रिच से बदतर के साथ भी काम करूँगा। 345 00:26:11,612 --> 00:26:14,407 और मुझे सार्जेंट डॉम्बे कहकर बुलाओ, कपिन्स। 346 00:26:21,580 --> 00:26:23,291 मैं नहीं चाहती कि तुम जाओ। 347 00:26:24,166 --> 00:26:26,794 मैं संदेश पहुँचाकर फ़ौरन लौट आऊँगा। 348 00:26:26,794 --> 00:26:29,213 मैं भी ख़ुद को कुछ कहने से रोकना नहीं चाहती। 349 00:26:30,047 --> 00:26:31,090 तुम्हारा दिल दुखाया। 350 00:26:34,176 --> 00:26:35,094 कृपा करो। 351 00:26:38,222 --> 00:26:42,518 मुझे बताओ वह घाव कैसे भरूँ क्योंकि कभी इतना खाली महसूस नहीं किया। 352 00:26:47,315 --> 00:26:51,027 मुझे माफ़ करना अगर ऐसा लगा कि मैं तुम पर हक जमाने या दबाने की 353 00:26:52,611 --> 00:26:54,071 कोशिश कर रहा था। 354 00:26:54,071 --> 00:26:55,823 मेरा ऐसा इरादा कभी नहीं था। 355 00:26:57,783 --> 00:27:00,161 तुम्हें वैसा महसूस नहीं कराना चाहता था। 356 00:27:03,205 --> 00:27:05,041 मुझे तुम पर विश्वास है। 357 00:27:06,667 --> 00:27:07,835 लेकिन तुम ग़लत थी। 358 00:27:10,963 --> 00:27:13,716 मैंने अतीत में जो किया मुझे उस पर गर्व नहीं है। 359 00:27:13,716 --> 00:27:15,468 वह हर रोज़ मुझे सताता है। 360 00:27:16,552 --> 00:27:20,514 यह कहना कि मुझे प्रताड़ित करने वाले लोगों जैसा बनने के लिए मैंने वह किया 361 00:27:20,514 --> 00:27:22,850 या यह बात कि मैं उनसे बदतर हूँ? 362 00:27:24,477 --> 00:27:25,436 नहीं। 363 00:27:27,563 --> 00:27:29,190 मैंने आज़ादी के लिए किया। 364 00:27:31,525 --> 00:27:32,443 मुक्त होने के लिए। 365 00:27:38,866 --> 00:27:41,118 तुमने जान बचाने के लिए जो बन पड़ा वह किया। 366 00:27:43,746 --> 00:27:44,914 इसकी ख़ुशी है। 367 00:27:56,801 --> 00:27:58,469 सभी घाव समय के साथ भर जाते हैं। 368 00:28:00,596 --> 00:28:01,972 ठीक है। चलो। 369 00:28:31,710 --> 00:28:34,296 -तुम कहाँ चली गई थी? -उससे फ़र्क पड़ता है? 370 00:28:36,215 --> 00:28:38,300 हमारे नए साथी तुम्हें लेकर चिंतित हैं। 371 00:28:39,468 --> 00:28:42,930 मैंने उनसे कहा कि चिंता न करें। अब तुम लड़ाई का हिस्सा हो। 372 00:28:43,472 --> 00:28:45,474 -है न? -हाँ। 373 00:28:49,562 --> 00:28:52,106 लेकिन जिन्होंने हिस्सा नहीं लिया उनका क्या? 374 00:28:53,858 --> 00:28:56,444 वे साधारण लोग जो केवल एक शांत जीवन चाहते थे। 375 00:28:56,444 --> 00:28:58,362 हम उनके साथ सही कर रहे हैं? 376 00:28:59,655 --> 00:29:01,323 ऊना को एक शांत जीवन चाहिए था। 377 00:29:02,658 --> 00:29:04,785 उसके साथ जो हुआ, उसने उम्मीद नहीं की थी। 378 00:29:04,785 --> 00:29:06,078 मुझे पता है। 379 00:29:07,037 --> 00:29:07,955 उसकी याद आती है। 380 00:29:11,417 --> 00:29:14,503 वह होती, तो न जाने नया सवेरा के बारे में क्या सोचती। 381 00:29:15,546 --> 00:29:17,548 हालात को यूँ और बदतर होते देखती, 382 00:29:18,132 --> 00:29:20,759 तो वह हिस्सा लेने वालों में सबसे पहली होती। 383 00:29:23,012 --> 00:29:25,931 यह चीज़ें बदलने का हमारा पहला असली मौका है। 384 00:29:27,475 --> 00:29:28,726 अगर हम न जीते तो? 385 00:29:30,561 --> 00:29:31,729 हम जीतेंगे, विनी। 386 00:29:33,439 --> 00:29:34,815 कम से कम कोशिश करते मरेंगे। 387 00:29:35,858 --> 00:29:37,860 द्वार खोलो। खोलो। 388 00:29:39,487 --> 00:29:41,363 पीछे हटो। हट जाओ। 389 00:29:41,697 --> 00:29:42,990 वह रहा हमारा हरकारा। 390 00:29:42,990 --> 00:29:44,241 पीछे हटो। 391 00:30:28,494 --> 00:30:29,787 माफ़ करना, नौजवान। 392 00:30:29,912 --> 00:30:32,831 तुम मुझे रास्ता बता सकते... क्या तुम कृपया... 393 00:30:36,210 --> 00:30:39,088 कृपया मुझे सेंट टिटानियाज़ टैवर्न का रास्ता बता दोगे? 394 00:30:51,976 --> 00:30:52,893 शुक्रिया। 395 00:31:11,787 --> 00:31:15,499 -आपके लिए एक जाम ले आऊँ, साहब? -यहाँ किसी से मिलने आया हूँ। 396 00:31:15,499 --> 00:31:16,792 बिल्कुल, जनाब। 397 00:31:16,792 --> 00:31:21,171 -पिक्स या फॉन? आदमी, औरत, या... -बस एक बीयर चाहिए। 398 00:31:22,006 --> 00:31:22,923 शुक्रिया। 399 00:31:44,236 --> 00:31:46,030 किसी का इंतज़ार कर रहा हूँ। 400 00:31:46,030 --> 00:31:47,448 हाँ। मेरा। 401 00:31:50,951 --> 00:31:52,453 तुम्हारा पीछा किया गया। 402 00:31:52,453 --> 00:31:53,787 बेशक हुआ होगा। 403 00:31:53,787 --> 00:31:54,997 मैं एक संदेश लाया हूँ। 404 00:31:55,789 --> 00:31:57,166 मुझे देखने की इजाज़त नहीं। 405 00:32:02,463 --> 00:32:03,964 और तुम कहाँ चल दिए? 406 00:32:04,590 --> 00:32:06,383 यहाँ बैठो और मेरे साथ जाम पियो। 407 00:32:13,682 --> 00:32:15,517 तुम मुझे कहाँ ले जा रही हो? 408 00:32:17,353 --> 00:32:19,229 तुम्हें रो से इतनी घिन आती है? 409 00:32:19,980 --> 00:32:22,608 जिस तरह उनकी तरह कपड़े पहनते हो, बात करते हो। 410 00:32:22,608 --> 00:32:24,902 तुम्हें लगता है इससे हमसे बेहतर बन जाओगे? 411 00:32:25,861 --> 00:32:27,446 वह काफ़ी लुभावना होगा। 412 00:32:28,280 --> 00:32:29,698 नया सवेरा का आकर्षण। 413 00:32:29,948 --> 00:32:32,493 कि हम अपनी किसी भी कठिनाई के लिए दोषी नहीं हैं। 414 00:32:32,493 --> 00:32:34,078 नहीं, वह किसी और की ग़लती है। 415 00:32:34,912 --> 00:32:39,249 हमें सभ्यता को सुधारने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, उसे तबाह कर देना चाहिए। 416 00:32:39,500 --> 00:32:42,503 और हम ख़ुद को शिक्षा से बेहतर बनाने का प्रयास क्यों करें? 417 00:32:43,170 --> 00:32:44,797 और कीमती चीज़ें बनाने का? 418 00:32:45,381 --> 00:32:50,844 नहीं। हमें सब में बराबर धन बाँटना चाहिए, चाहे उनकी जो भी मेहनत हो। 419 00:32:51,470 --> 00:32:52,638 यह आलस्य है। 420 00:32:53,389 --> 00:32:56,308 यह एक झूठ है और इससे कुछ नहीं बदलने वाला। 421 00:32:58,060 --> 00:33:01,313 तो तुम्हारे हिसाब से हमें उनके नियमानुसार खेलना चाहिए, 422 00:33:02,022 --> 00:33:04,650 और ऐसी प्रणाली को हराना चाहिए जो हमारे खिलाफ़ है? 423 00:33:04,650 --> 00:33:09,780 हाँ। परिवर्तन धीमी प्रक्रिया है, पर उसकी विरासत में केवल राख नहीं मिलती। 424 00:33:09,780 --> 00:33:12,074 पर वह परिवर्तन अपने जीवन में देखूँगी? 425 00:33:12,825 --> 00:33:14,201 मेरे पोते-पोती देखेंगे? 426 00:33:16,995 --> 00:33:18,372 फिर तो मैं राख ही चुनूँगी। 427 00:33:22,209 --> 00:33:23,919 अब वे तुम्हारा ख़्याल रखेंगे। 428 00:33:56,869 --> 00:33:59,204 तुम कभी शांति नहीं चाहती थी, है न? 429 00:34:01,540 --> 00:34:03,250 हमें आने को मजबूर क्यों किया? 430 00:34:04,460 --> 00:34:06,170 मैंने सुना तुम संदेश लाए हो। 431 00:34:11,633 --> 00:34:14,261 कास्टर का कोड, ताकि जानो कि उसकी तरफ़ से आया हूँ। 432 00:34:14,261 --> 00:34:16,805 उसने तुम्हें इसका यह मतलब बताया? 433 00:34:17,931 --> 00:34:19,349 कास्टर बहुत चालाक है। 434 00:34:23,228 --> 00:34:24,313 कितने ठाट-बाट हैं। 435 00:34:27,399 --> 00:34:30,027 अब भी तुम्हें नहीं दिखता कि कितने मूर्ख लगते हो। 436 00:34:30,027 --> 00:34:32,029 तुम भारी भूल कर रही हो। 437 00:34:32,029 --> 00:34:35,365 -मैं एक चेतावनी के साथ भेजा... -न। उसने मुझे चेतावनी भेजी। 438 00:34:36,325 --> 00:34:40,537 कि कॉमरेड इमोजेन संसद को संबोधित करने से पीछे हटने की धमकी दे रही है। 439 00:34:41,121 --> 00:34:43,791 और मैं इसकी इजाज़त नहीं दे सकती। 440 00:34:57,262 --> 00:35:00,516 उसने मेरी गर्दन पर चाकू रखा। मुझे माफ़ कर दीजिए, जनाब। 441 00:35:02,184 --> 00:35:04,269 नहीं! 442 00:35:09,983 --> 00:35:12,611 तो आप कह रहे हैं कि आपकी योजना विफल रही? 443 00:35:14,905 --> 00:35:17,115 मैंने कहा था कि गिरफ़्तारी की धमकी देंगे, 444 00:35:17,115 --> 00:35:19,618 वे एक हरकारा भेजने पर मजबूर हो जाएँगे। वही हुआ। 445 00:35:19,618 --> 00:35:21,203 पर हमारा आदमी भटक गया। 446 00:35:21,203 --> 00:35:22,746 मुझे यह बात साफ़ करनी है, 447 00:35:23,205 --> 00:35:26,583 तो हम नया सवेरा की संख्या जानने के और करीब नहीं पहुँच पाए? 448 00:35:26,583 --> 00:35:27,835 बदकिस्मती से, नहीं। 449 00:35:27,835 --> 00:35:30,629 पर मुझे नहीं लगता श्री एस्ट्रेयन या सुश्री स्पर्नरोज़ को 450 00:35:30,629 --> 00:35:33,924 हमलों का पहले से पता था, चाहे वह कितनी बढ़िया अदाकारा हों। 451 00:35:33,924 --> 00:35:36,927 वे देशद्रोही हैं। उन्हें फाँसी पर लटकाओ और सेना भेजो। 452 00:35:36,927 --> 00:35:40,973 बिल्कुल सही। हमें कार्निवल रो को ढहाकर मामला ख़त्म कर देना चाहिए। 453 00:35:40,973 --> 00:35:43,725 हाँ, वह यकीनन सबसे कठोर विकल्प होगा, 454 00:35:43,725 --> 00:35:46,562 लेकिन क्या मैं आपको आगामी चुनाव की याद दिला दूँ? 455 00:35:48,564 --> 00:35:53,277 इससे आपके फ़ायदे और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा, दोनों में इज़ाफ़ा होगा 456 00:35:54,444 --> 00:35:55,904 अगर आप यह कहते हैं 457 00:35:56,655 --> 00:36:01,827 कि आपकी पार्टियों ने हमारी धरती पर युद्ध से बचने की हर मुमकिन कोशिश की। 458 00:36:04,830 --> 00:36:06,123 हमारी पार्टी के लिए 459 00:36:06,957 --> 00:36:09,167 युद्ध हमेशा अंतिम उपाय होता है। 460 00:36:10,043 --> 00:36:12,462 जैसा कि हमारे लिए। 461 00:36:12,462 --> 00:36:16,258 हमें पहले सभी कूटनीतिक विकल्प आज़माने होंगे। 462 00:36:22,097 --> 00:36:24,016 तो ठीक है, श्री मिलवर्थी। 463 00:36:25,058 --> 00:36:29,229 अगर नया सवेरा फिर भी शांति की बातचीत करता है, तो हम उनकी सुनेंगे। 464 00:36:33,317 --> 00:36:35,277 मैं इसे संभाल लूँगा, सज्जनो। 465 00:36:40,574 --> 00:36:42,409 बहुत ख़ूब। बड़ा सुंदर है। 466 00:36:42,868 --> 00:36:44,912 मैं जाकर बड़ा कटोरा लेकर आती हूँ। 467 00:36:45,329 --> 00:36:46,872 शाबाश। शुक्रिया। 468 00:36:47,122 --> 00:36:50,626 -तुम कुछ भूल नहीं रहे हो? -डोम्बे वादा निभाएगा। 469 00:36:50,626 --> 00:36:51,710 मशीन गन देने का? 470 00:36:51,710 --> 00:36:54,046 हमारी ज़िंदगी उस ठुल्ले के हाथों में है? 471 00:36:54,046 --> 00:36:55,047 वह कमीना है। 472 00:36:56,173 --> 00:36:58,675 -पर उस पर भरोसा है। -विन्येट के बारे में बताओ। 473 00:37:01,011 --> 00:37:02,679 यह क्या कह रही है? 474 00:37:25,577 --> 00:37:28,413 बंदूकों के ओझल होने तक कोहरे के बीच से ही उड़ना। 475 00:37:34,878 --> 00:37:36,004 तो फिर यह सच है। 476 00:37:41,093 --> 00:37:42,552 तुमको यहाँ नहीं होना चाहिए। 477 00:37:42,761 --> 00:37:44,262 न ही तुम्हें। 478 00:37:46,306 --> 00:37:47,599 थैलों में क्या है? 479 00:37:48,016 --> 00:37:49,893 पास आओ तो दिखाते हैं। 480 00:37:49,893 --> 00:37:52,771 फिर पुलिसवाले बन गए? लगा था सही रास्ते पर आ गए हो। 481 00:37:52,771 --> 00:37:55,107 -और अब तुम पुलिसवालों को मार रहे हो? -मैं? 482 00:37:55,273 --> 00:37:58,151 कौन सा वाला था? तुम सभी मुझे एक जैसे दिखते हो। 483 00:37:58,276 --> 00:38:01,530 बस करो। यह ले जाओ, मैं आती हूँ। 484 00:38:02,239 --> 00:38:03,198 बस करो। 485 00:38:04,658 --> 00:38:06,243 इसे तुमको बहकाने मत देना। 486 00:38:06,994 --> 00:38:07,911 अब नहीं। 487 00:38:08,453 --> 00:38:10,372 अब जाओ। चले जाओ। 488 00:38:14,084 --> 00:38:15,460 तो अब नया सवेरा में हो? 489 00:38:19,131 --> 00:38:22,551 -उन जहाज़ों पर सैनिक थे। -मुझे पता है। 490 00:38:24,094 --> 00:38:25,679 उन्होंने हमें धोखा दिया। 491 00:38:26,304 --> 00:38:27,222 मुझे पता है। 492 00:38:27,889 --> 00:38:29,808 पर तुम उनके पास वापस जा रहे हो। 493 00:38:30,517 --> 00:38:33,520 मुझे लगा तुम छुपकर और ख़ुद से नफ़रत करके थक चुके हो। 494 00:38:33,520 --> 00:38:34,688 वह सब भाड़ में जाए। 495 00:38:36,106 --> 00:38:37,399 मैं क्या कर सकता हूँ? 496 00:38:40,235 --> 00:38:43,363 एक कातिल को रोकना, मैंने हमेशा बस यही किया है। 497 00:38:46,450 --> 00:38:47,951 मुझे जिनसे प्यार है, 498 00:38:50,871 --> 00:38:52,622 बस उन्हें बचाना चाहता हूँ। 499 00:38:53,915 --> 00:38:55,083 यह सही है। 500 00:38:56,960 --> 00:39:00,881 वे जो इस क्रांति के नाम पर कर रहे हैं, विन्येट, 501 00:39:00,881 --> 00:39:02,549 वह सही नहीं है। 502 00:39:03,592 --> 00:39:05,093 मैं तुमसे विनती कर रहा हूँ। 503 00:39:05,969 --> 00:39:09,264 उनके साथ मत जाओ। 504 00:39:14,227 --> 00:39:15,812 क्या सही है, फाइलो? 505 00:39:19,441 --> 00:39:23,320 जिन लोगों को चाहती हूँ उनको दर्द सहते और मरते हुए नहीं देखूँगी। 506 00:39:24,946 --> 00:39:27,157 एक बार कर चुकी हूँ, दोबारा नहीं करूँगी। 507 00:39:30,077 --> 00:39:32,496 उम्मीद बहुत डरावनी चीज़ होती है, 508 00:39:37,125 --> 00:39:38,335 पर अब वह मेरे पास है। 509 00:39:41,922 --> 00:39:43,423 दुनिया अलग हो सकती है। 510 00:39:44,841 --> 00:39:46,885 लेकिन उसे सच बनाने का इकलौता रास्ता है 511 00:39:47,677 --> 00:39:49,262 उसके लिए लड़ना। 512 00:39:49,930 --> 00:39:50,847 ठीक है। 513 00:39:52,474 --> 00:39:53,433 मुझे भूल जाओ। 514 00:39:54,267 --> 00:39:56,144 उन्हें टोर्मलिन के बदले चुन रही हो? 515 00:40:02,567 --> 00:40:04,402 मैं यह टोर्मलिन के लिए कर रही हूँ। 516 00:40:06,404 --> 00:40:07,489 और तुम्हारे लिए। 517 00:40:33,682 --> 00:40:34,766 लियोनोरा ने भेजा है। 518 00:40:48,196 --> 00:40:49,406 एग्रियस कहाँ है? 519 00:40:50,657 --> 00:40:51,992 तुम्हारे लिए। 520 00:40:53,118 --> 00:40:54,619 उसे अब तक आ जाना चाहिए था। 521 00:40:56,621 --> 00:40:57,539 इसे खोलो। 522 00:41:29,613 --> 00:41:33,909 तुम वही भाषण दोगी जो मैं बताऊँगा, और वैसा करोगी जैसा कहा जाएगा, 523 00:41:35,076 --> 00:41:37,746 वरना अगले डिब्बे में उसका सिर होगा। 524 00:41:51,968 --> 00:41:53,637 तो वह अपना फ़ैसला कर चुकी। 525 00:42:00,185 --> 00:42:04,648 -डोम्बे। साला क्रिच प्रेमी। -कभी नहीं सोचा था कि ऐसा दिन देखूँगा। 526 00:42:04,648 --> 00:42:05,899 उसका एक बेटा है। 527 00:42:05,899 --> 00:42:09,444 -उस पर उसके भविष्य का दायित्व है। -यही मैंने भी कहा था। 528 00:42:10,237 --> 00:42:12,697 -उसने कहा वह मिसाल कायम कर रहा है। -कौन सी? 529 00:42:12,822 --> 00:42:15,367 अपने स्वाभिमान को मिट्टी में कैसे मिलाए? 530 00:42:15,742 --> 00:42:19,246 -सही कहा। -सच में, लोगों को हो क्या गया है? 531 00:42:19,412 --> 00:42:22,666 अगर हम इन बोलने वाले जानवरों को ऐसे मौजमस्ती करने देंगे 532 00:42:22,666 --> 00:42:24,668 जैसे कि वे हमारे बराबर हैं, 533 00:42:24,668 --> 00:42:27,212 यह तो मुमकिन नहीं हो सकता, है न? 534 00:42:28,088 --> 00:42:29,130 बिल्कुल नहीं। 535 00:42:29,297 --> 00:42:32,300 -वह सबका अंत लेकर आएगा। -उसकी नौबत नहीं आएगी। 536 00:42:33,510 --> 00:42:35,512 डोम्बे भले ही पागल हो चुका हो, 537 00:42:35,512 --> 00:42:38,598 पर हम बाकी लोग जानते हैं कि सब किस तरह होना चाहिए। 538 00:42:40,016 --> 00:42:41,810 और उसे वैसे कायम कैसे रखना है! 539 00:43:15,468 --> 00:43:17,262 अपनी प्रेम कहानी सुलझा ली? 540 00:43:18,555 --> 00:43:19,389 कमीनी। 541 00:43:19,931 --> 00:43:20,807 गधी। 542 00:43:24,060 --> 00:43:24,978 यह लो। 543 00:43:29,190 --> 00:43:30,859 अंदर जाकर उन्हें बाहर भगाऊँगी। 544 00:43:32,027 --> 00:43:32,902 क्या? 545 00:43:32,902 --> 00:43:36,698 -ज़रूरत नहीं है। -पर वे अब भी अंदर हैं। 546 00:43:37,365 --> 00:43:38,366 यही तो बात है। 547 00:43:39,617 --> 00:43:40,702 क्या इससे दिक्कत है? 548 00:43:46,458 --> 00:43:48,418 केन, मैं हत्यारिन नहीं हूँ। 549 00:43:59,429 --> 00:44:00,555 साले कमीने! 550 00:44:21,201 --> 00:44:24,245 धत् तेरे की! यह क्या हो रहा है? 551 00:44:38,009 --> 00:44:40,136 मोज़्ली! 552 00:44:41,763 --> 00:44:43,807 मोज़्ली! 553 00:44:48,144 --> 00:44:49,312 यह क्या है? 554 00:44:52,399 --> 00:44:53,566 कमीने! 555 00:44:56,611 --> 00:44:57,487 कमीनी! 556 00:44:59,656 --> 00:45:01,241 धत् तेरे की! 557 00:45:04,160 --> 00:45:05,787 -धत् तेरे की। -विनी! 558 00:45:06,121 --> 00:45:07,539 हमारी मदद करो! 559 00:45:09,165 --> 00:45:10,083 विनी! 560 00:45:59,132 --> 00:46:00,467 तुम मज़ाक कर रहे हो। 561 00:46:02,552 --> 00:46:03,761 इसकी मदद चाहिए। 562 00:46:03,761 --> 00:46:05,221 देखकर ख़ुशी हुई, दोस्त। 563 00:46:27,368 --> 00:46:28,870 पुराने दिन याद आ गए। 564 00:46:53,520 --> 00:46:54,687 अच्छा। 565 00:46:56,356 --> 00:46:57,690 जब तुम लोग तैयार हो। 566 00:46:58,983 --> 00:46:59,901 हम तैयार हैं। 567 00:47:43,987 --> 00:47:47,282 -राजदूत। आपका स्वागत है। -श्री मिलवर्थी। शुक्रिया। 568 00:47:47,407 --> 00:47:49,659 सज्जनो, आप लोग मेरे साथ चलिए। 569 00:47:56,708 --> 00:47:57,625 मेजर वीर? 570 00:48:00,545 --> 00:48:01,588 मेजर वीर? 571 00:48:19,939 --> 00:48:20,982 तुमने क्या देखा? 572 00:50:12,677 --> 00:50:14,679 संवाद अनुवादक श्रुति शुक्ला 573 00:50:14,679 --> 00:50:16,764 रचनात्मक पर्यवेक्षक रवीन्द्र शंकर शुक्ल