1
00:01:07,526 --> 00:01:11,489
कार्निवल रो
2
00:01:36,180 --> 00:01:37,890
मुझे गुस्से से जागना पसंद नहीं है।
3
00:01:41,894 --> 00:01:44,021
तो फिर मत करो। इसकी ज़रूरत नहीं है।
4
00:01:46,732 --> 00:01:49,902
अगर तुम अपनी ज़िद छोड़कर
इस जगह को एक मौका दोगे...
5
00:01:49,902 --> 00:01:51,362
मैंने कोशिश की, जान।
6
00:01:52,613 --> 00:01:55,449
पर तुम जानती हो
कि मैं देहाती की तरह रह चुका हूँ।
7
00:01:55,449 --> 00:01:59,286
क़ैद में रखा गया। तो, माफ़ करना
अगर मुझे इसका आकर्षण दिखाई न दे।
8
00:01:59,286 --> 00:02:01,080
यहाँ हमें स्वीकार किया जाता है।
9
00:02:02,414 --> 00:02:04,250
हम यहाँ एक घरौंदा बसा सकते हैं।
10
00:02:04,250 --> 00:02:06,126
यहाँ की तरफ़दारी कैसे कर सकती हो...
11
00:02:06,669 --> 00:02:08,295
यहाँ हमारा कोई भविष्य नहीं।
12
00:02:09,338 --> 00:02:10,297
यह जीवन नहीं है।
13
00:02:11,632 --> 00:02:13,092
हाँ, यह एक जीवन है।
14
00:02:14,134 --> 00:02:17,847
लेकिन अगर यूँ ही उनका विरोध करते रहे
तो जीवन नहीं बचेगा। समझे?
15
00:02:21,475 --> 00:02:22,518
वे मार डालेंगे।
16
00:02:22,518 --> 00:02:25,396
बेशक मार डालेंगे। क्योंकि वे हत्यारे हैं।
17
00:02:26,522 --> 00:02:29,692
-वे किसी को भी मार...
-किसी को नहीं, एग्रियस। तुम्हें।
18
00:02:29,692 --> 00:02:32,152
लियोनोरा ने मुझसे कहा
कि तुम्हें मार देंगे।
19
00:02:34,071 --> 00:02:35,489
उसने मुझे मारने की धमकी दी?
20
00:02:35,865 --> 00:02:37,408
उसके लिए तुम एक ख़तरा हो।
21
00:02:37,783 --> 00:02:39,243
जिस तरह बोलते और सोचते हो...
22
00:02:39,243 --> 00:02:42,788
अगर तुमने यहाँ जीने का तरीका न खोजा,
अगर मैं तुम्हें मना न पाई,
23
00:02:42,788 --> 00:02:44,456
तो वह वैसा ही करेगी।
24
00:02:45,666 --> 00:02:48,210
और तुमने यह बात मुझसे छिपाकर रखी।
25
00:02:48,210 --> 00:02:50,546
-तुम्हारी हिफ़ाज़त कर रही थी।
-झूठ बोलकर?
26
00:02:50,546 --> 00:02:53,507
अधिकारियों के बारे में
तुमने मुझसे झूठ नहीं बोला?
27
00:02:53,507 --> 00:02:55,676
वह भी तो मेरी हिफ़ाज़त के लिए था न?
28
00:03:00,431 --> 00:03:02,766
देखो इस जगह ने हमारे साथ क्या कर दिया।
29
00:03:04,602 --> 00:03:06,353
बात जगह की नहीं है, एग्रियस।
30
00:03:12,109 --> 00:03:14,236
हमें एक-दूसरे पर भरोसा करना होगा।
31
00:03:16,447 --> 00:03:18,574
मैं कोशिश करना चाहूँगी। तुम करोगे?
32
00:03:27,499 --> 00:03:29,877
तो, मुझे सच-सच बताओ,
33
00:03:31,712 --> 00:03:34,340
तुम कभी ख़ुद को यहाँ ख़ुश रहने दोगे?
34
00:03:41,555 --> 00:03:43,140
क्या तुम यहाँ ख़ुश हो?
35
00:03:46,602 --> 00:03:49,146
मुझे नहीं पता ख़ुश सही शब्द है या नहीं।
36
00:03:49,939 --> 00:03:52,858
मैंने जो भी जाना है
यह उस सबसे बिल्कुल अलग है।
37
00:03:54,860 --> 00:03:57,112
लेकिन इस जगह में एक सच्चाई है।
38
00:03:57,863 --> 00:04:00,491
पिंजरे में बंद बिगड़ैल पालतू जानवर
जैसा नहीं लगता।
39
00:04:02,660 --> 00:04:03,577
और...
40
00:04:06,413 --> 00:04:08,082
लगता है जैसे पूरी ज़िंदगी
41
00:04:09,416 --> 00:04:10,709
मेरे अंदर एक...
42
00:04:11,877 --> 00:04:13,128
मेरे अंदर
43
00:04:14,296 --> 00:04:15,839
एक चीख दबी हुई थी।
44
00:04:16,882 --> 00:04:21,053
और यहाँ, मैं चाहूँ तो खुलकर चीख सकती हूँ।
45
00:04:23,222 --> 00:04:25,224
यहाँ चीज़ों को चाहने की इजाज़त है।
46
00:04:26,350 --> 00:04:29,436
बिना किसी शर्म के
मैं अपने लिए चुन सकती हूँ।
47
00:04:32,690 --> 00:04:34,233
और तुम क्या चुनती हो?
48
00:04:36,568 --> 00:04:37,820
तुम्हें।
49
00:04:39,029 --> 00:04:40,698
ज़ाहिर है, तुम्हें।
50
00:04:42,032 --> 00:04:45,452
मैं यहाँ हर दिन चुन सकती हूँ,
और मैं हमेशा तुम्हें चुनूँगी।
51
00:04:47,037 --> 00:04:48,664
समझ रहे हो?
52
00:04:55,504 --> 00:04:58,048
तुम्हें वाकई इस जगह पर भरोसा है, है न?
53
00:05:06,098 --> 00:05:09,560
और मैंने अभी-अभी
तुम पर भरोसा करने का वादा किया,
54
00:05:09,560 --> 00:05:12,938
और बदकिस्मती से
मैं अपने वादों का पक्का हूँ। तो...
55
00:05:14,356 --> 00:05:15,816
तो, हाँ।
56
00:05:18,569 --> 00:05:19,778
हाँ?
57
00:05:20,988 --> 00:05:24,199
हाँ। मैं इससे लड़ना बंद कर दूँगा
58
00:05:24,867 --> 00:05:26,994
और यहाँ ख़ुश रहने की कोशिश करूँगा,
59
00:05:28,620 --> 00:05:29,580
तुम्हारी ख़ातिर।
60
00:05:31,582 --> 00:05:32,624
सच में?
61
00:06:17,586 --> 00:06:20,422
और ज़ोर से।
वरना वे तुम्हें सुन नहीं पाएँगे।
62
00:06:39,274 --> 00:06:41,610
-और चाय लोगी, जान?
-नहीं, शुक्रिया, जान।
63
00:06:44,947 --> 00:06:46,281
तुम्हारे लिए, कास्टर?
64
00:06:58,210 --> 00:07:02,172
मैं जानता हूँ कि मैं समझने में
और यहाँ शामिल होने में थोड़ा धीमा था।
65
00:07:02,172 --> 00:07:05,008
सोचा तुम्हें बता दूँ कि मुझे पछतावा है।
66
00:07:07,594 --> 00:07:10,722
अचानक से
तुम्हारा हृदय परिवर्तन हो गया, कॉमरेड।
67
00:07:11,640 --> 00:07:13,308
इसके पीछे का कारण?
68
00:07:16,228 --> 00:07:17,855
इमोजेन यहाँ ख़ुश है।
69
00:07:20,399 --> 00:07:24,319
मैं इतना भी ज़िद्दी नहीं हूँ कि यहाँ
ख़ुश रहने की कोशिश न कर सकूँ,
70
00:07:25,946 --> 00:07:26,864
इसकी ख़ातिर।
71
00:07:29,658 --> 00:07:31,160
इसका नज़रिया समझने की कोशिश।
72
00:07:34,413 --> 00:07:35,622
यह सुनकर अच्छा लगा।
73
00:07:38,250 --> 00:07:39,668
इसमें समय लगता है,
74
00:07:41,295 --> 00:07:44,006
हममें से उनको भी,
जो इस जगह के लिए लड़े थे।
75
00:07:45,299 --> 00:07:48,218
यहाँ कुछ अद्भुत हो रहा है।
76
00:07:50,345 --> 00:07:52,556
और मैं उससे लड़ना बंद करना चाहता हूँ।
77
00:08:00,147 --> 00:08:01,190
मेरे साथ चलो।
78
00:08:02,983 --> 00:08:03,859
आओ।
79
00:08:09,740 --> 00:08:11,408
आज बहुत ख़ास दिन है।
80
00:08:11,783 --> 00:08:15,162
आज क्रांति की वर्षगाँठ है।
81
00:08:16,955 --> 00:08:20,334
सब शराब पीकर और नाचकर जश्न मनाएँगे।
82
00:08:23,003 --> 00:08:24,963
और मुझे लगता है कि आज
83
00:08:26,423 --> 00:08:28,300
तुम्हें यह देने का शुभ दिन है।
84
00:08:29,843 --> 00:08:31,637
मैंने लोगों को इसे पढ़ते देखा है।
85
00:08:32,804 --> 00:08:35,849
यही क्रांति है।
86
00:08:35,849 --> 00:08:39,561
कॉमरेड लियोनोरा द्वारा लिखी गई
जब वह जेल में थीं।
87
00:08:40,520 --> 00:08:42,231
वह एक अपराधी थी?
88
00:08:43,148 --> 00:08:45,442
अगर ग़रीब होना गुनाह हो तो।
89
00:08:45,442 --> 00:08:47,277
एक नौकरानी के तौर पर उन्होंने
90
00:08:47,277 --> 00:08:49,821
बिना इजाज़त
अपने मालिक की मेज़ से जूठन खाई।
91
00:08:49,821 --> 00:08:53,283
उसके लिए, तीन साल की बामशक्कत क़ैद।
92
00:08:54,326 --> 00:08:56,370
उस जेल में उनका दिल टूट गया।
93
00:08:57,120 --> 00:08:59,998
फिर एक दिन, उनसे बड़े पत्थर घसीटने को कहा।
94
00:08:59,998 --> 00:09:03,168
उन्होंने चट्टानों के बीच
कुछ हरे रंग की चमक देखी।
95
00:09:03,168 --> 00:09:04,419
वह बस एक खरपतवार थी।
96
00:09:04,920 --> 00:09:07,673
लेकिन वह जीवित थी और बढ़ रहा थी।
97
00:09:07,673 --> 00:09:09,549
और उसने उन्हें आशा दी।
98
00:09:11,677 --> 00:09:14,680
नहीं, कॉमरेड, उसने उन्हें क्रोधित किया।
99
00:09:15,514 --> 00:09:20,185
कि महज़ किसी जीवित चीज़ को छूने के लिए
उन्हें एक खरपतवार को टटोलना पड़ रहा है।
100
00:09:22,062 --> 00:09:26,733
कॉमरेड लियोनोरा ने उस दिन तय किया
कि वह ताक़तवरों के लिए नहीं बल्कि
101
00:09:26,733 --> 00:09:29,027
गरीब और असहाय लोगों के लिए काम करेंगी।
102
00:09:29,403 --> 00:09:31,363
इतने कम लोगों का जीवन आसान बनाने
103
00:09:31,697 --> 00:09:34,283
के लिए इतने सारे लोग कष्ट क्यों उठाएँ?
104
00:09:34,283 --> 00:09:37,661
जब तक हम सब समान बनकर नहीं रह सकते,
कोई आज़ाद नहीं होगा।
105
00:09:38,120 --> 00:09:40,122
वह एक असाधारण महिला हैं।
106
00:09:41,873 --> 00:09:45,252
-हाँ, बेहद प्रेरणादायी हैं।
-हाँ।
107
00:09:46,044 --> 00:09:48,005
एक बार जब उन्होंने सच देख लिया,
108
00:09:48,797 --> 00:09:50,048
तो सबके साथ साझा करना था।
109
00:09:51,466 --> 00:09:52,801
और अब मैं उसे
110
00:09:53,969 --> 00:09:55,387
तुमसे साझा कर रहा हूँ।
111
00:09:56,888 --> 00:09:58,098
शुक्रिया, कॉमरेड।
112
00:09:59,808 --> 00:10:03,103
हमें अब निकलना चाहिए।
काम पर देर से नहीं पहुँचना चाहेंगे।
113
00:10:04,604 --> 00:10:08,108
तुम्हें मुझको ले जाने की ज़रूरत नहीं।
तुम रास्ता जानते हो।
114
00:10:18,785 --> 00:10:21,621
और बाद में, हम जश्न मनाएँगे, कॉमरेड।
115
00:10:25,167 --> 00:10:26,209
हाँ।
116
00:10:34,885 --> 00:10:37,387
कास्टर तो पक्का झाँसे में आ गया।
117
00:10:37,387 --> 00:10:40,974
एक पल के लिए मुझे लगा
कि उसने तुम्हें बातों में फँसा लिया।
118
00:10:40,974 --> 00:10:42,768
वह कहानी तो काफ़ी दमदार थी।
119
00:10:44,478 --> 00:10:45,896
निरा प्रचार है।
120
00:10:46,938 --> 00:10:50,776
यह सोचना एक ख़ूबसूरत बात है
कि दुनिया इससे अलग हो सकती है।
121
00:10:50,776 --> 00:10:51,777
ख़ूबसूरत,
122
00:10:53,028 --> 00:10:54,279
पर ख़तरनाक।
123
00:10:59,701 --> 00:11:01,328
यहाँ कभी सुरक्षित नहीं रहेंगे।
124
00:11:02,621 --> 00:11:03,538
तो भाग चलते हैं।
125
00:11:38,782 --> 00:11:41,118
हम जाने के लिए तैयार हैं। तुम कर सकते हो?
126
00:11:43,620 --> 00:11:44,788
अगर मैंने किया...
127
00:11:44,788 --> 00:11:46,873
तो अमीर होकर घर लौटोगे। बहुत अमीर।
128
00:11:52,254 --> 00:11:53,797
हफ़्तों तक जहाज़ के
129
00:11:53,797 --> 00:11:57,134
पेंदे के नीचे छुपना होगा।
तुम्हारी प्रेमिका कर लेगी?
130
00:11:57,134 --> 00:11:59,594
-हाँ।
-क्योंकि अगर वह नहीं कर पाई...
131
00:11:59,594 --> 00:12:00,971
वह कर लेगी।
132
00:12:04,683 --> 00:12:06,643
जश्न के दौरान चुपके से निकल जाना।
133
00:12:08,270 --> 00:12:10,689
-मुझसे गोदी पर मिलना।
-दिनदहाड़े?
134
00:12:10,689 --> 00:12:12,983
आज एक जहाज़ निकल रहा है।
135
00:12:12,983 --> 00:12:16,194
नाकाबंदी की वजह से
हफ्तों तक दूसरा जहाज़ नहीं निकलेगा।
136
00:12:18,113 --> 00:12:19,614
तो फिर यह आज ही होगा।
137
00:12:51,980 --> 00:12:53,857
हमारे साथ चलो, कॉमरेड।
138
00:13:03,325 --> 00:13:04,242
इसी वक़्त।
139
00:14:36,209 --> 00:14:37,544
यह तुम्हारे लिए है।
140
00:15:03,653 --> 00:15:05,697
तुम्हारे सामने कुछ पेश करना है।
141
00:15:19,377 --> 00:15:20,629
यह यहाँ क्या कर रहा है?
142
00:15:20,837 --> 00:15:23,715
तरह-तरह की ऊलजलूल बातें कर रहा था।
143
00:15:24,090 --> 00:15:27,218
मगर एक योजना के साथ आया है,
अगर उसे योजना कह सको तो।
144
00:15:27,927 --> 00:15:29,679
अपनी बहन को अगवा करना चाहता है।
145
00:15:31,056 --> 00:15:33,850
-और तुम्हें मारना चाहता है।
-यह सच नहीं। मैं...
146
00:15:33,850 --> 00:15:36,353
मैं तुम्हारे लिए जानकारी लेकर आया हूँ।
147
00:15:37,687 --> 00:15:41,691
यह कई दिन पहले
एक बचकाने मंसूबे के साथ आया था,
148
00:15:41,691 --> 00:15:45,820
प्रतिशोध की आग और एक पिस्तौल लेकर।
ख़ुशकिस्मत हो, हमने इसे पकड़ लिया।
149
00:15:47,364 --> 00:15:50,325
मेरे पास सामने आने वाले हर
150
00:15:50,533 --> 00:15:54,329
बहके हुए अमीरज़ादे के ज्ञान चक्षु
खोलने का समय या धीरज नहीं है।
151
00:15:56,539 --> 00:15:58,625
उनमें से कुछ मुसीबत उठाने लायक हैं।
152
00:16:02,587 --> 00:16:05,256
इसे इतने अच्छे से नहीं जानती
कि वह फ़ैसला कर सकूँ।
153
00:16:07,550 --> 00:16:08,760
तुम इसे जानते हो।
154
00:16:10,720 --> 00:16:13,390
और मुझे लगता है इसने गुनाह किया है।
155
00:16:14,599 --> 00:16:16,893
तो, इसे तुम्हारे विवेक पर छोड़ती हूँ।
156
00:16:25,902 --> 00:16:26,986
नहीं।
157
00:16:26,986 --> 00:16:28,905
मेरी बहन तुम्हें माफ़ नहीं करेगी।
158
00:16:28,905 --> 00:16:31,533
जब तक यह नहीं बताएगा
उसे पता भी नहीं चलेगा।
159
00:16:35,245 --> 00:16:37,497
नहीं, रहम करो।
160
00:16:38,707 --> 00:16:40,417
रहम करो, एग्रियस।
161
00:16:40,959 --> 00:16:42,877
नहीं, रहम करो।
162
00:16:46,047 --> 00:16:47,674
रुको।
163
00:16:48,425 --> 00:16:50,635
प्लीज़। मेरा यकीन करो।
164
00:17:06,943 --> 00:17:08,737
यह एक मौके के लायक है, कॉमरेड।
165
00:17:11,865 --> 00:17:15,118
अगर मैं उस लायक हूँ, तो कोई भी हो सकता है।
166
00:17:17,454 --> 00:17:18,621
बहुत ख़ूब।
167
00:17:20,623 --> 00:17:23,585
मुझे भरोसा है तुम यह देखोगे
कि यह दुर्व्यवहार न करे।
168
00:17:24,335 --> 00:17:25,295
माफ़ करना?
169
00:17:26,296 --> 00:17:28,006
तुमने इस आदमी की जान बख्शी।
170
00:17:29,382 --> 00:17:31,426
अब तुम उसके लिए ज़िम्मेदार हो।
171
00:17:32,719 --> 00:17:35,263
मुझे आशा है
कि यह तुम्हें निराश नहीं करेगा।
172
00:17:38,933 --> 00:17:40,977
नहीं, रहम करो।
173
00:17:41,519 --> 00:17:42,437
मुझे अगवा करना?
174
00:17:43,062 --> 00:17:46,274
यह तुम्हारी योजना थी?
एज़रा, तुम निहायत मूर्ख हो।
175
00:17:46,608 --> 00:17:48,693
तुम मुझे उबाकर मुझसे बात मनवाते?
176
00:17:48,818 --> 00:17:50,195
-मैं...
-शायद तुमने यह सोचा
177
00:17:50,195 --> 00:17:52,947
कि एग्रियस खड़ा रहेगा
और मुझे अगवा होने देगा।
178
00:17:52,947 --> 00:17:54,908
या तुम इसे गोली मारने वाले थे?
179
00:17:54,908 --> 00:17:57,994
-जानते हो तुम्हारा निशाना बेकार है।
-मैंने कसम खाई थी...
180
00:17:59,954 --> 00:18:01,331
कि जो ज़रूरी है वह करूँगा।
181
00:18:01,623 --> 00:18:04,000
मेरी ख़ुशी को
रौंदने के लिए जो ज़रूरी है।
182
00:18:04,000 --> 00:18:07,128
इमोजेन, तुम नहीं समझती
कि ख़ुशी क्या होती है।
183
00:18:11,049 --> 00:18:13,176
मुझे बुरे सपने आते थे,
184
00:18:14,219 --> 00:18:15,512
बहुत ही भयानक सपने,
185
00:18:16,346 --> 00:18:17,722
मुझे ढूँढ़ते हुए आओगे।
186
00:18:20,433 --> 00:18:22,602
और अब, तुम आ गए।
187
00:18:22,936 --> 00:18:24,562
यह कितनी शर्मनाक बात है।
188
00:18:25,271 --> 00:18:28,358
-इमोजेन, मैं तुमसे प्यार...
-तुम मेरे मालिक नहीं हो।
189
00:18:30,485 --> 00:18:32,070
नहीं, तुम्हें बचा रहा था।
190
00:18:32,487 --> 00:18:33,404
किससे?
191
00:18:33,780 --> 00:18:34,697
ख़ुद तुमसे।
192
00:18:36,241 --> 00:18:37,450
देखो, यह...
193
00:18:37,826 --> 00:18:41,704
घर के मुखिया के तौर पर तुम्हारी आबरू की
रक्षा मेरा ज़िम्मा है।
194
00:18:42,539 --> 00:18:44,165
मैं तुम्हारा भाई हूँ।
195
00:18:44,165 --> 00:18:47,252
मैंने तुम्हें इस विनाशकारी भूल से न बचाया,
तो कौन बचाएगा?
196
00:18:47,252 --> 00:18:49,838
क्या इससे तुम एक बड़े, सख़्त मर्द बनोगे?
197
00:18:49,838 --> 00:18:50,880
नहीं।
198
00:18:50,880 --> 00:18:54,008
तुम एक घमंडी और ईर्ष्यालु बच्चे हो।
हमेशा से ऐसे थे।
199
00:18:54,008 --> 00:18:55,844
और तुम हमेशा से ऐसी...
200
00:19:00,557 --> 00:19:01,641
देखा, एक पुरुष...
201
00:19:02,350 --> 00:19:05,728
एक पुरुष हर कीमत पर
अपने कुल के नाम की रक्षा करता है।
202
00:19:07,438 --> 00:19:10,441
स्पष्ट है कि तुम
एक इज़्ज़तदार औरत होना भूल गई हो।
203
00:19:10,608 --> 00:19:13,152
इस जानवर के साथ कीचड़ में लोट रही हो।
204
00:19:14,571 --> 00:19:18,950
तुम बहुत ख़ुशकिस्मत हो कि बंदूक
एग्रियस के हाथ में दी गई थी, मेरे नहीं।
205
00:19:23,288 --> 00:19:24,747
इमोजेन, मैंने नहीं...
206
00:19:28,251 --> 00:19:29,335
इमोजेन।
207
00:19:34,674 --> 00:19:36,467
हम उसे अपने साथ नहीं ले जाएँगे।
208
00:19:38,094 --> 00:19:39,262
मैं सच कह रही हूँ।
209
00:19:41,097 --> 00:19:44,309
उसे छोड़कर जाने के लिए
कभी ख़ुद को माफ़ नहीं कर पाओगी।
210
00:19:45,518 --> 00:19:46,978
या यह करने देने के लिए मुझे।
211
00:20:07,290 --> 00:20:08,374
इमोजेन कहाँ है?
212
00:20:12,587 --> 00:20:13,671
क्या?
213
00:20:15,673 --> 00:20:17,675
तुम मेरे साथ क्या करने वाले हो?
214
00:20:19,177 --> 00:20:21,721
हम आज इस जगह से भागेंगे।
215
00:20:22,722 --> 00:20:23,598
भागोगे?
216
00:20:24,182 --> 00:20:27,101
-कैसे?
-तुम हमारे साथ चलना चाहते हो या नहीं?
217
00:20:29,062 --> 00:20:30,271
हाँ, बिल्कुल।
218
00:20:31,814 --> 00:20:33,775
फिर तुम मेरे साथ रहोगे
219
00:20:34,525 --> 00:20:36,110
और जैसा कहूँगा वैसा करोगे।
220
00:20:36,945 --> 00:20:38,321
यह बात गाँठ बाँध लो।
221
00:20:42,158 --> 00:20:43,952
मुझे पता है अपनी बहन को चाहते हो।
222
00:20:46,371 --> 00:20:48,081
तो अगर तुमने कोई गड़बड़ की,
223
00:20:49,958 --> 00:20:51,292
तो वे उसे मार डालेंगे।
224
00:20:56,714 --> 00:20:57,924
ठीक है।
225
00:21:16,150 --> 00:21:21,197
सात साल पहले
226
00:21:21,197 --> 00:21:24,534
टिर्नेनॉक का पतन
227
00:21:39,549 --> 00:21:40,425
पैक्ट सैनिक।
228
00:21:40,967 --> 00:21:41,884
गिनकर छह हैं।
229
00:21:49,517 --> 00:21:51,519
मेरी बारी। सारी कारतूस ख़त्म।
230
00:21:53,438 --> 00:21:55,565
-तुम भाग सकते हो?
-बहुत तेज़ नहीं।
231
00:22:04,490 --> 00:22:05,908
तुम क्या कर रहे हो?
232
00:22:06,409 --> 00:22:08,119
-मैं तुम्हें ढकूँगा।
-नहीं कर सकते।
233
00:22:08,995 --> 00:22:11,706
-बगल से गोलियाँ लगेंगी।
-तुम्हारे पीछे रहूँगा।
234
00:22:13,291 --> 00:22:14,250
फाइलो।
235
00:22:14,667 --> 00:22:15,793
जाओ!
236
00:23:09,972 --> 00:23:11,265
मुझे बचाओ!
237
00:24:39,896 --> 00:24:40,980
तुम इंसान नहीं हो।
238
00:24:44,859 --> 00:24:46,235
आधे पिक्स हो।
239
00:24:50,656 --> 00:24:52,575
जाओ। इसी वक़्त।
240
00:25:07,048 --> 00:25:09,133
यह एक स्पारस का दाँत है।
241
00:25:10,676 --> 00:25:12,303
नहीं, यह मुमकिन नहीं है।
242
00:25:13,387 --> 00:25:15,848
वे राक्षस तो सदियों पहले मर चुके थे।
243
00:25:15,848 --> 00:25:18,643
उन जंगलों में उनके होने की
हमेशा अफ़वाह रही है।
244
00:25:18,643 --> 00:25:21,103
सुबह तक पैक्ट हम पर चढ़ाई कर देगा।
245
00:25:21,103 --> 00:25:23,648
तब नहीं अगर वे उस घाटी से होकर आएं।
246
00:25:25,900 --> 00:25:26,817
लेफ़्टिनेंट,
247
00:25:28,736 --> 00:25:32,156
-हमें उनसे हाथ मिला लेना चाहिए।
-स्पारस के साथ?
248
00:25:34,492 --> 00:25:36,369
अगर उसके जैसे और भी हैं,
249
00:25:37,161 --> 00:25:39,205
वे हमारी वापसी को छुपा सकते हैं।
250
00:25:39,205 --> 00:25:42,708
तुम्हें क्यों लगता है
कि किसी स्पारस से बात कर पाओगे, सार्जेंट?
251
00:25:42,959 --> 00:25:44,585
उसने इसकी जान तो बख़्शी थी।
252
00:25:46,629 --> 00:25:49,840
पता नहीं कैसे।
वे इंसानों से नफ़रत करते हैं।
253
00:25:52,718 --> 00:25:54,720
लेफ़्टिनेंट, फिर से सोचना होगा।
254
00:25:54,720 --> 00:25:58,182
-ऐसा क्यों?
-स्पारस को विलुप्त माना गया था।
255
00:25:58,891 --> 00:26:01,894
शायद इस घाटी में उनकी आख़िरी तादाद बची हो।
256
00:26:03,187 --> 00:26:05,106
शुक्रिया, गैलोवे। तुम जा सकते हो।
257
00:26:12,488 --> 00:26:14,198
उस घाटी में वापस जाओ।
258
00:26:14,198 --> 00:26:19,245
हमारा हाई ब्रिसेल पहुँचना अनिवार्य है,
पर हमें पैक्ट को आगे बढ़ने से रोकना होगा।
259
00:26:20,538 --> 00:26:23,457
उनके यहाँ पहुँचने से पहले
उनका रास्ता काट देना।
260
00:26:24,500 --> 00:26:25,751
किस तरह काटूँगा?
261
00:26:26,544 --> 00:26:28,963
आग लगाने वाली गोलीबारी, फॉसफ़ोरस के गोले।
262
00:26:31,716 --> 00:26:36,429
हमारे पास जो भी है उसका इस्तेमाल करके
उस घाटी में आग लगा दो।
263
00:26:38,806 --> 00:26:40,558
स्पारस का क्या, जनाब?
264
00:26:41,559 --> 00:26:43,185
हम उन्हें मिटा देंगे।
265
00:26:45,104 --> 00:26:47,857
और अगर हम वह न कर पाए,
तो मेरे सिपाही मारे जाएँगे।
266
00:26:49,734 --> 00:26:51,068
जिनमें तुम भी शामिल हो।
267
00:26:52,069 --> 00:26:54,280
किसी राक्षस को बचाना मेरी चिंता नहीं,
268
00:26:54,280 --> 00:26:57,908
क्योंकि इस वक़्त हमारे इलाकों
और 10,000 दुश्मन सैनिकों के बीच
269
00:26:59,118 --> 00:27:01,162
केवल हम दीवार बनकर खड़े हैं।
270
00:27:02,538 --> 00:27:04,457
बेझिझक बोलने की इजाज़त चाहूँगा, जनाब।
271
00:27:05,416 --> 00:27:06,292
जल्दी बोलो।
272
00:27:06,834 --> 00:27:10,004
मैं इस आदेश पर
अपनी आपत्ति दर्ज कराना चाहूँगा।
273
00:27:11,297 --> 00:27:12,548
लिखित तौर पर।
274
00:27:15,426 --> 00:27:16,719
ग़ौर फ़रमा दिया गया।
275
00:27:18,554 --> 00:27:20,848
अब जाओ और वह करो जो बोला गया है,
276
00:27:20,848 --> 00:27:23,434
वरना अभिलेख में
तुम्हारी पदावनति दर्ज होगी।
277
00:27:23,893 --> 00:27:25,144
मेरी बात समझ आई?
278
00:27:43,954 --> 00:27:44,872
यह युद्ध है।
279
00:27:48,000 --> 00:27:49,418
और वे सिर्फ़ क्रिच हैं।
280
00:27:55,925 --> 00:27:57,218
तो, आदेश दो।
281
00:28:15,653 --> 00:28:17,238
तोप तैयार हैं, जनाब!
282
00:28:22,284 --> 00:28:24,161
-दागो!
-दागो!
283
00:28:25,287 --> 00:28:26,664
तोप दागो!
284
00:28:58,863 --> 00:29:00,364
अपना समय बर्बाद कर रहे हो।
285
00:29:04,076 --> 00:29:05,202
अच्छा?
286
00:29:08,456 --> 00:29:11,834
एक राक्षस ने मेरी जेल से
सारे क्रिच आज़ाद कर दिए,
287
00:29:12,668 --> 00:29:17,840
मेरे 17 आदमी मार डाले
और चांसलर की हत्या कर दी।
288
00:29:18,883 --> 00:29:21,469
तुम कह रहे हो तुम्हारा कोई हाथ नहीं था।
289
00:29:22,386 --> 00:29:26,724
तुम इत्तेफ़ाक से चोरी की पुलिस वर्दी में
यहाँ मौजूद थे।
290
00:29:28,559 --> 00:29:29,977
पता है कैसा लग रहा होगा।
291
00:29:31,312 --> 00:29:33,063
लेकिन मेरा कोई हाथ नहीं था।
292
00:29:51,207 --> 00:29:53,042
बस करो, रेनब्रिक।
293
00:29:53,042 --> 00:29:57,087
-मेरी जेल, मेरे नियम।
-वह बात नहीं कर सका, तो किस काम का रहेगा?
294
00:29:57,087 --> 00:29:58,756
यह बात करेगा। अब...
295
00:30:00,299 --> 00:30:03,969
-वह राक्षस भागकर कहाँ गया?
-तो किसी ऐसे से पूछो जिसे पता हो।
296
00:30:06,555 --> 00:30:08,516
इसने कहा यह नहीं जानता।
297
00:30:09,391 --> 00:30:12,311
और तुम्हें इस क्रिच की
किसी भी बात पर यकीन है?
298
00:30:12,311 --> 00:30:15,981
पुलिस के तुम्हारे दोस्त
युद्ध की बात जानते हैं, फिलोस्ट्रेट?
299
00:30:15,981 --> 00:30:19,443
टिर्नेनॉक में स्पारस के लिए
सहानुभूति जागी थी, है न?
300
00:30:21,695 --> 00:30:22,780
अब यह क्या है?
301
00:30:24,573 --> 00:30:26,575
चलो, इन्हें बताओ।
302
00:30:28,160 --> 00:30:31,330
कैसे तुमने कमान अधिकारी के आदेश की
अवहेलना करनी चाही थी।
303
00:30:32,331 --> 00:30:36,835
उन क्रिच राक्षसों को बचाने के लिए कैसे
इंसानों की जान ख़तरे में डालना चाहते थे।
304
00:30:40,130 --> 00:30:43,008
युद्ध का इससे कोई लेना-देना नहीं है।
305
00:30:43,968 --> 00:30:45,427
सेना से भी झूठ बोला।
306
00:30:45,970 --> 00:30:46,929
है न?
307
00:30:47,596 --> 00:30:49,390
उनसे कहा कि तुम इंसान हो।
308
00:30:50,182 --> 00:30:51,892
और अब हमसे झूठ बोल रहे हो।
309
00:30:55,229 --> 00:30:56,188
उसे छोड़ दो!
310
00:30:59,275 --> 00:31:00,192
आज रात के लिए।
311
00:31:00,859 --> 00:31:02,319
इसे थोड़ी देर सड़ने दो।
312
00:31:06,740 --> 00:31:07,908
करो।
313
00:31:26,844 --> 00:31:28,387
पर वे सही कह रहे थे।
314
00:31:32,850 --> 00:31:35,227
हम शुरुआत से ही
315
00:31:35,686 --> 00:31:38,188
झूठ बोलते आए हैं।
316
00:32:13,807 --> 00:32:15,017
रुको, पुलिस!
317
00:32:43,837 --> 00:32:46,006
छि, कितनी गंदी जगह है।
318
00:33:00,521 --> 00:33:01,605
वह यहाँ नहीं है।
319
00:33:05,359 --> 00:33:06,402
वह क्रिच कमीनी।
320
00:33:06,402 --> 00:33:08,946
ब्लैक रैवेन के बिल में
वापस चली गई होगी।
321
00:33:09,780 --> 00:33:10,906
वहाँ चलकर ढूँढ़ते हैं।
322
00:33:28,132 --> 00:33:30,175
दया दिखाओ! रहम करो!
323
00:34:10,841 --> 00:34:12,760
तुम्हें अपने मन में महसूस किया।
324
00:34:13,552 --> 00:34:14,636
कैसे?
325
00:34:18,766 --> 00:34:22,102
जब अपने ऊपर वह लटकती हुई तलवार देखी,
तो मुझे पता चल गया।
326
00:34:24,772 --> 00:34:25,856
इस बार...
327
00:34:28,567 --> 00:34:30,152
इस बार अंत पक्का है।
328
00:34:33,530 --> 00:34:34,406
जाम।
329
00:34:35,741 --> 00:34:36,700
आगे बोलो।
330
00:34:45,083 --> 00:34:47,503
यह जानना कि क्या होगा एक बात होती है,
331
00:34:48,754 --> 00:34:50,506
और उसका साफ़ होना अलग बात।
332
00:34:53,133 --> 00:34:57,095
फिर भी, यह तुम्हें एहसास दिलाता है
कि क्या चीज़ अहम है, है न?
333
00:34:58,722 --> 00:34:59,640
बहरहाल...
334
00:35:00,891 --> 00:35:03,519
अब तुम महफ़ूज़ हो,
लिहाज़ा नज़रों से दूर रहो।
335
00:35:03,519 --> 00:35:06,021
महफ़ूज़। एक पिंजरे में महफ़ूज़ हूँ।
336
00:35:07,189 --> 00:35:08,941
जहाँ वे हमें रखना चाहते हैं।
337
00:35:10,442 --> 00:35:13,946
इंसानों के पास बंदूकें और सिपाही हैं,
और हमारे पास...
338
00:35:15,572 --> 00:35:17,199
हमारे पास ठेंगा नहीं है।
339
00:35:22,120 --> 00:35:23,539
वह देना।
340
00:35:23,539 --> 00:35:24,540
शुक्रिया।
341
00:35:36,426 --> 00:35:39,638
याद करने की कोशिश कर रही थी
कि आख़िरी बार कब ख़ुश थी।
342
00:35:41,098 --> 00:35:43,725
असली ख़ुशी कब महसूस की थी।
343
00:35:48,438 --> 00:35:50,482
एक पुराने शाहबलूत के पेड़ पर।
344
00:35:51,275 --> 00:35:54,152
याद है? तुम और मैं?
345
00:35:55,320 --> 00:35:56,989
वह बहुत समय पहले की बात है।
346
00:35:58,073 --> 00:36:00,033
लगता है कि किसी और की ज़िंदगी थी।
347
00:36:03,912 --> 00:36:08,750
जब युद्ध शुरू हुआ था, तुमने मुझसे साथ में
भागने को कहा था, मुझे भाग जाना चाहिए था।
348
00:36:10,252 --> 00:36:12,880
मुझे तुमको कायर नहीं कहना चाहिए था।
349
00:36:12,880 --> 00:36:14,923
तुम मेरी पहचान में सबसे बहादुर हो।
350
00:36:18,051 --> 00:36:21,763
मौका मिले तो
मैं भी कुछ बातें वापस लेना चाहूँगी।
351
00:36:23,849 --> 00:36:28,020
मैंने तुम्हारी अहमियत नहीं समझी,
फाइलो को हमारे बीच नहीं आने देना था।
352
00:36:29,688 --> 00:36:32,524
शब्द बयान नहीं कर सकते
कि मुझे उसका कितना अफ़सोस है।
353
00:36:38,655 --> 00:36:40,782
उसके भी अपने फ़ायदे हैं, है न?
354
00:36:41,783 --> 00:36:44,161
उसकी वजह से तुम सही-सलामत हो।
355
00:36:46,246 --> 00:36:47,497
तुम्हारा क्या मतलब है?
356
00:36:48,916 --> 00:36:51,919
वह फाइलो था।
उसी ने तुम्हें आज़ाद किया, है न?
357
00:36:55,172 --> 00:36:56,006
है न?
358
00:37:03,347 --> 00:37:05,057
वे अगली बार हमें मार देंगे।
359
00:37:10,687 --> 00:37:12,356
वे अगली बार हमें मार देंगे।
360
00:37:19,780 --> 00:37:22,074
वे डरे हुए हैं। उन्हें होना भी चाहिए।
361
00:37:22,950 --> 00:37:24,993
एक स्पारस खुला घूम रहा है।
362
00:37:30,248 --> 00:37:33,043
अब उनके लिए बहाने बनाने लगे, हाँ?
363
00:37:34,086 --> 00:37:36,588
इतनी मार खाने के बाद भी।
364
00:37:36,588 --> 00:37:38,590
मैं दोषी लग भी रहा हूँ।
365
00:37:57,025 --> 00:38:00,112
उसे कैसे पता चला होगा कि चांसलर यहाँ होगा?
366
00:38:00,112 --> 00:38:02,072
यह महज़ इत्तेफ़ाक होगा।
367
00:38:05,075 --> 00:38:08,078
अब भी जासूस बन रहे हो, हाँ?
368
00:38:09,329 --> 00:38:11,289
वह फे क़ैदियों को छुड़ाने आया था।
369
00:38:13,792 --> 00:38:15,544
-क्यों?
-क्यों?
370
00:38:16,294 --> 00:38:18,338
क्यों?
371
00:38:19,256 --> 00:38:20,549
क्यों?
372
00:38:21,466 --> 00:38:24,011
क्यों? हम क्यों परवाह करते हैं?
373
00:38:24,553 --> 00:38:26,054
हम क्यों परवाह करते हैं?
374
00:38:26,346 --> 00:38:28,557
हम क्यों परवाह करते हैं? यही तो सवाल है।
375
00:38:29,975 --> 00:38:32,060
क्योंकि लोग मारे जा रहे हैं।
376
00:38:32,060 --> 00:38:34,396
स्पारस तो मारे गए थे, है न?
377
00:38:38,233 --> 00:38:42,362
हमारी ही आँखों के सामने उनका संहार हुआ था।
378
00:38:43,864 --> 00:38:45,991
हम वह होने से रोक सकते थे।
379
00:38:47,159 --> 00:38:51,747
उसके लिए हमें बस फे होने की
बात कबूल करनी थी।
380
00:38:53,874 --> 00:38:57,377
उससे स्पारस नहीं बचते।
उससे मेरी ज़िंदगी बर्बाद हो जाती।
381
00:38:57,377 --> 00:39:02,215
उससे स्पारस नहीं बचते।
उससे मेरी ज़िंदगी बर्बाद हो जाती।
382
00:39:02,215 --> 00:39:04,760
हाँ, बेशक।
383
00:39:04,760 --> 00:39:07,554
हमें इंसान समझा जाना,
384
00:39:07,554 --> 00:39:09,473
वह ज़्यादा ज़रूरी है।
385
00:39:09,681 --> 00:39:10,724
मुझे करना पड़ा।
386
00:39:11,850 --> 00:39:12,851
उनको हमसे नफ़रत है।
387
00:39:12,851 --> 00:39:14,519
नहीं!
388
00:39:14,519 --> 00:39:17,397
-मुझे करना पड़ा।
-नहीं!
389
00:39:18,398 --> 00:39:19,649
-उनको नफ़रत है।
-नहीं!
390
00:39:20,650 --> 00:39:22,069
हमको हमसे नफ़रत है।
391
00:39:27,115 --> 00:39:30,410
फाइलो और मेरा रिश्ता ख़त्म।
उसी की वजह से मैं जेल गई थी।
392
00:39:30,410 --> 00:39:33,747
-मैं मर सकती थी।
-उसे पता था, और वह तुम्हें बचाने गया
393
00:39:33,747 --> 00:39:36,124
हालाँकि जानता था कि शायद ज़िंदा न लौटे।
394
00:39:36,124 --> 00:39:37,292
वह ऐसा ही है।
395
00:39:37,292 --> 00:39:40,504
मसीहा बनकर ख़ुद को
बेहतर महसूस कराने की कोशिश करता है।
396
00:39:40,504 --> 00:39:42,756
-साला फाइलो।
-अच्छा, कम से कम ज़िंदा है।
397
00:39:42,756 --> 00:39:45,300
उसकी काली राख अब भी छटपटा रही है।
398
00:39:47,260 --> 00:39:50,347
तो, अब मुझे क्या करना चाहिए?
वापस जाकर उसे छुड़ाऊँ?
399
00:39:50,347 --> 00:39:53,266
इस समय ब्लीकनेस के
आस-पास भी फटक नहीं सकोगी।
400
00:39:53,934 --> 00:39:57,229
भागे हुए क़ैदियों की तलाश में
सेना हर नुक्कड़ पर है।
401
00:39:58,063 --> 00:40:00,023
-यहाँ क्या कर रहा है?
-यहाँ रहता हूँ।
402
00:40:00,023 --> 00:40:02,025
बहुत लंबी कहानी है, पर ज़रा रुको।
403
00:40:02,025 --> 00:40:05,362
उलझन में हूँ। अगर वह फाइलो नहीं था,
तो तुम कैसे बचकर निकले?
404
00:40:05,362 --> 00:40:06,363
तुमने सुना नहीं?
405
00:40:08,281 --> 00:40:09,741
पूरे रो में यह ख़बर फैली है।
406
00:40:10,617 --> 00:40:11,535
कैसी ख़बर?
407
00:40:13,078 --> 00:40:14,579
वह एक स्पारस था।
408
00:40:17,249 --> 00:40:18,166
स्पारस?
409
00:40:23,338 --> 00:40:26,341
-मुझे ठीक नहीं लग रहा है।
-क्यों? क्या हुआ?
410
00:40:30,137 --> 00:40:31,888
इसे दर्शन हो रहे हैं।
411
00:40:33,014 --> 00:40:34,558
यह उसकी आँखों से देख सकती है।
412
00:40:36,768 --> 00:40:37,853
तुम्हारे सपने।
413
00:40:39,104 --> 00:40:40,480
वह मुझे मारने आ रहा है।
414
00:40:44,568 --> 00:40:45,402
भाड़ में जाओ।
415
00:40:46,278 --> 00:40:47,779
मुझे खुद से नफ़रत नहीं है।
416
00:40:50,157 --> 00:40:55,620
सच में? पादरी ने हमारे अंदर
मानव शुद्धता के बारे में
417
00:40:56,997 --> 00:40:59,207
और पापी, घृणित फे के बारे में
418
00:41:01,459 --> 00:41:05,088
जो कूट-कूटकर भरा, उसके बाद भी।।
419
00:41:05,088 --> 00:41:07,257
हमने कभी उस बकवास पर यकीन नहीं किया।
420
00:41:12,220 --> 00:41:14,931
हम फिर भी भागकर सेना में भर्ती हो गए,
है न?
421
00:41:16,600 --> 00:41:19,352
फिर भी पुलिसवाले बने, है न?
422
00:41:20,187 --> 00:41:21,313
लोगों की मदद के लिए...
423
00:41:22,772 --> 00:41:24,441
हम जैसों की मदद करने के लिए।
424
00:41:25,609 --> 00:41:27,319
मतलब, खुद की मदद करने के लिए।
425
00:41:27,903 --> 00:41:32,949
वर्दी पहनकर क्रिच द्वेषियों के बीच छिपना
426
00:41:32,949 --> 00:41:36,536
-ज़्यादा आसान है।
-अब मैं नहीं छुप रहा।
427
00:41:39,039 --> 00:41:41,208
पुलिस की मदद से फे को चोट पहुँचती है।
428
00:41:41,208 --> 00:41:43,126
छुप रहे हो।
429
00:41:43,501 --> 00:41:48,131
पुलिस की मदद से फे को चोट पहुँचती है।
430
00:41:48,548 --> 00:41:49,883
छुप रहे हो।
431
00:41:52,135 --> 00:41:53,678
फे को चोट पहुँचती है।
432
00:41:53,929 --> 00:41:55,472
छुप रहे हो।
433
00:41:55,472 --> 00:41:58,767
पुलिस की मदद से फे को चोट पहुँचती है।
434
00:42:00,769 --> 00:42:03,605
पुलिस की मदद से फे को चोट पहुँचती है।
435
00:42:08,860 --> 00:42:10,737
वह तुम्हें मारना क्यों चाहेगा?
436
00:42:11,196 --> 00:42:13,490
वजह नहीं पता। इतना पता है कि चाहता है।
437
00:42:13,490 --> 00:42:15,867
भाग जाओ। अपनी जान बचाकर भागो।
438
00:42:17,118 --> 00:42:18,954
-और कहाँ जाऊँ?
-कहीं भी।
439
00:42:19,788 --> 00:42:21,248
यहाँ के अलावा कहीं भी।
440
00:42:22,040 --> 00:42:24,042
न, सपनों से इस तरह भाग नहीं सकते।
441
00:42:24,042 --> 00:42:26,670
चाहे मैं जो भी कर लूँ, यह होना तय है।
442
00:42:27,337 --> 00:42:29,714
कौन कहता है? कोई मिमा?
443
00:42:31,299 --> 00:42:34,552
तुम कब से मिमा की
किसी बात पर विश्वास करने लगी?
444
00:42:34,678 --> 00:42:37,305
जब से मेरे सपने सच होने लगे, विन्येट।
445
00:42:39,683 --> 00:42:40,892
मिमा-विमा को भूल जाओ।
446
00:42:41,476 --> 00:42:43,228
मैं तुम्हें उस छेद से निकालूँगी।
447
00:42:43,979 --> 00:42:46,356
जो मैंने यहाँ के जाल में काटा था।
448
00:42:46,356 --> 00:42:49,067
डैरियस की बात सुनी।
सेना आसमान पर नज़र रख रही है।
449
00:42:50,235 --> 00:42:52,153
हम रात को निकलेंगे, नीचे उड़ेंगे।
450
00:42:53,238 --> 00:42:54,364
"हम"?
451
00:42:55,657 --> 00:42:57,033
तुम और मैं।
452
00:42:58,034 --> 00:42:59,369
मैं तुम्हारे साथ चलूँगी।
453
00:43:03,373 --> 00:43:07,877
तो, फाइलो के ब्लीकनेस में फँसे होने के
बावजूद, तुम मेरे साथ भाग जाओगी?
454
00:43:08,795 --> 00:43:10,338
तुम्हारी मदद करना चाहती हूँ।
455
00:43:10,463 --> 00:43:12,966
तुम्हें मदद की ज़रूरत है।
मुझे मदद करने दो।
456
00:43:14,467 --> 00:43:16,219
मैं...
457
00:43:19,889 --> 00:43:20,807
नहीं।
458
00:43:23,435 --> 00:43:24,644
नहीं?
459
00:43:28,440 --> 00:43:30,317
-नहीं।
-तुम्हें चाहती हूँ।
460
00:43:31,651 --> 00:43:32,736
तुम यह जानती हो।
461
00:43:32,736 --> 00:43:36,323
मुझे पता है जब तुम ये वादे करती हो,
तो विश्वास से करती हो।
462
00:43:36,448 --> 00:43:38,950
-बेशक।
-पर मैं तुम पर भरोसा नहीं कर सकती।
463
00:43:38,950 --> 00:43:41,202
तुम्हें अंदाज़ा नहीं कि मुझ पर क्या बीती
464
00:43:41,328 --> 00:43:45,498
क्योंकि हमेशा कुछ या कोई ऐसा होता है
जो मुझसे ज़्यादा ज़रूरी होता है।
465
00:43:49,878 --> 00:43:51,713
यह बकवास है।
466
00:43:51,713 --> 00:43:53,089
तुम सदमे में हो।
467
00:43:54,758 --> 00:43:55,967
आज रात मरते-मरते बची।
468
00:43:55,967 --> 00:44:00,138
तो इस वक्त, मेरे साथ भाग जाना
एक अच्छा ख़्याल लग रहा होगा।
469
00:44:00,138 --> 00:44:04,809
लेकिन तुम्हें कल लड़ने के लिए कोई और मकसद
मिल जाएगा, और उसके अगले दिन कोई और।
470
00:44:06,978 --> 00:44:11,399
तुम अपना इरादा बदल लोगी, विनी, और मैं
फिर से उससे नहीं गुज़र सकती। नहीं।
471
00:44:15,445 --> 00:44:18,323
-मुझे माफ़ कर दो। बस...
-नहीं, मैं...
472
00:44:19,032 --> 00:44:20,700
पता है तुम्हारा इरादा नेक है।
473
00:44:22,327 --> 00:44:26,539
मगर बार-बार तुम यह साबित कर चुकी हो
कि तुम्हारे लिए क्या मायने रखता है।
474
00:44:28,917 --> 00:44:29,834
वह मैं नहीं हूँ।
475
00:44:54,234 --> 00:44:57,070
जब पता चला कि एक सरकारी नौकर को
फाँसी दी जा रही है,
476
00:44:57,862 --> 00:45:01,908
ऐसा सरकारी नौकर जिसने हमारे
राष्ट्रों के बीच सदभावना को बढ़ावा दिया,
477
00:45:01,908 --> 00:45:03,701
तो मैं चुपचाप खड़ा न रह पाया।
478
00:45:03,701 --> 00:45:06,413
आपकी सरकार पहले ही
कई काबिल लोग खो चुकी है।
479
00:45:06,413 --> 00:45:11,084
हाँ। कृपया मेरी क्षमा को
स्वीकार करें, मि. मिलवर्थी।
480
00:45:11,626 --> 00:45:15,380
-आपके सारे आरोप हटा दिए गए।
-तो, मैं जाने के लिए आज़ाद हूँ?
481
00:45:16,214 --> 00:45:18,508
हाँ, उस विषय पर, हम उम्मीद कर रहे थे
482
00:45:19,092 --> 00:45:21,052
कि क्रूर जोनाह के आतंक के शासन पर
483
00:45:21,052 --> 00:45:23,221
एक उचित जाँच बैठाई जाएगी।
484
00:45:23,221 --> 00:45:26,599
लेकिन इस दौरान, जनाब,
हमें सच में आपकी ज़रूरत है।
485
00:45:26,599 --> 00:45:31,020
हम आपको एक अंतरिम सरकारी मंडल का
हिस्सा बनने की दावत देना चाहेंगे...
486
00:45:31,020 --> 00:45:33,982
सज्जनो, आपके उदार प्रस्ताव के लिए
बहुत धन्यवाद।
487
00:45:33,982 --> 00:45:36,526
मगर एक चीज़ जो मुझे मंच ने सिखाई है,
488
00:45:36,526 --> 00:45:39,028
वह है, कब विदा लेनी चाहिए।
489
00:45:39,154 --> 00:45:43,116
सही समय बहुत महत्वपूर्ण है।
तो, आप सबको शुभकामनाएँ।
490
00:45:56,921 --> 00:45:59,174
दखल देने के लिए माफ़ी चाहूँगा...
491
00:46:00,633 --> 00:46:04,345
मि. मिलवर्थी, जानता हूँ कि मौत को
धोखा देकर बचना क्या होता है।
492
00:46:04,345 --> 00:46:08,558
प्रिय मेजर, बहुत थक गया हूँ।
कोई भी बात मुझे रुकने पर मजबूर नहीं करेगी।
493
00:46:08,558 --> 00:46:12,979
बर्ग हमारा मुख्य सहयोगी है,
लेकिन उसकी सरकार में कोलाहल मचा है।
494
00:46:12,979 --> 00:46:17,358
वे आदमी मूर्ख हैं। तुच्छ प्रतिद्वंद्वी
जो एक-दूसरे को नोचने पर आमादा हैं।
495
00:46:17,358 --> 00:46:22,489
इस साँपों के बिल में
एक आप ही उसूलों वाले आदमी हैं।
496
00:46:22,489 --> 00:46:24,741
आपका दिमाग स्पष्ट रूप से चलता है।
497
00:46:24,741 --> 00:46:27,619
हाँ, और मैं चाहूँगा
वह मेरे कंधे पर ही रहे।
498
00:46:27,619 --> 00:46:29,871
कोई आपको जाने के लिए दोष नहीं देगा,
499
00:46:29,871 --> 00:46:32,499
विशेष रूप से प्रतिशोध की बात उठने के बाद।
500
00:46:34,167 --> 00:46:37,754
-प्रतिशोध?
-चांसलर की हत्या के लिए।
501
00:46:38,505 --> 00:46:40,924
रो के फे वासियों ने आतंकियों को पनाह दी।
502
00:46:40,924 --> 00:46:43,092
निश्चित रूप से, इसके परिणाम होंगे।
503
00:46:43,092 --> 00:46:47,514
-मुझे लगा कि आपने सुना होगा।
-नहीं। वास्तव में, मैंने नहीं सुना।
504
00:46:48,389 --> 00:46:50,725
फे वासियों के खिलाफ़ खुली जंग छेड़ने के
505
00:46:50,850 --> 00:46:53,603
हित में जो अल्पसंख्यक नागरिक हुआ करते थे,
506
00:46:54,187 --> 00:46:56,689
अब वह बहुमत में बदल गए हैं।
507
00:46:56,689 --> 00:46:59,317
-मैं...
-मैंने सुना है कि
508
00:46:59,317 --> 00:47:03,571
कार्निवल रो को गिराया जा सकता है।
509
00:47:07,075 --> 00:47:08,535
पूरी तरह से नष्ट।
510
00:47:11,329 --> 00:47:13,122
नहीं, ऐसा नहीं हो सकता।
511
00:47:14,582 --> 00:47:17,335
सिद्धांततः मेरी सरकार को
कोई आपत्ति नहीं है,
512
00:47:18,127 --> 00:47:20,588
मगर हम पहले से ही गृह युद्ध लड़ रहे हैं।
513
00:47:21,130 --> 00:47:25,760
हम नहीं चाहेंगे कि हमारा मुख्य सहयोगी
ख़ुद एक जंग में उलझा हुआ हो।
514
00:47:29,472 --> 00:47:32,934
आप यह समझते होंगे, मि. मिलवर्थी,
515
00:47:32,934 --> 00:47:36,896
कि क्या होता है जब भले आदमी खड़े रहते हैं
और कोई ठोस कदम नहीं उठाते।
516
00:47:41,818 --> 00:47:42,819
हाँ।
517
00:47:45,863 --> 00:47:46,864
हाँ, जानता हूँ।
518
00:47:56,541 --> 00:47:57,375
यह लो।
519
00:48:04,507 --> 00:48:06,384
तुम बहुत ही ख़राब समय पर आए थे।
520
00:48:07,385 --> 00:48:09,220
पता है तुम विन्येट को छुड़ाने आए थे।
521
00:48:09,887 --> 00:48:12,140
स्पारस से तुम्हारा कोई वास्ता नहीं था।
522
00:48:12,140 --> 00:48:13,975
सार्ज को भी यह समझ आ रहा है।
523
00:48:14,726 --> 00:48:15,768
तुम्हें कैसे पता?
524
00:48:16,227 --> 00:48:18,855
जिन लोगों पर
तुमने वर्दी के लिए हमला किया, उनसे।
525
00:48:19,814 --> 00:48:21,482
लिक्सर में डूबे शंकु।
526
00:48:22,859 --> 00:48:25,737
अपने साथी अधिकारियों को
घायल नहीं देखना चाहता था।
527
00:48:25,737 --> 00:48:29,032
इसका कोई मतलब नहीं
कि आप किसी खूनखराबे का हिस्सा हों।
528
00:48:30,491 --> 00:48:31,951
यह वॉर्डन से जाकर कहो।
529
00:48:32,452 --> 00:48:34,787
सार्ज यह मामला वॉर्डन के ऊपर तक ले जाएँगे।
530
00:48:35,288 --> 00:48:37,540
उस चीज़ को पकड़ने में तुम्हारी मदद चाहिए।
531
00:48:40,835 --> 00:48:42,045
भले ही मदद करना चाहूँ,
532
00:48:42,670 --> 00:48:46,049
पर भगवान के लिए, वह रूप बदल सकता है।
वह कोई भी हो सकता है।
533
00:48:46,799 --> 00:48:47,759
पर वे हत्याएँ...
534
00:48:47,759 --> 00:48:50,678
वे जुड़ी हुई नहीं हैं। कोई सबूत नहीं है।
535
00:48:51,304 --> 00:48:53,222
बुरा मत मानना, इंस्पेक्टर,
536
00:48:54,140 --> 00:48:56,100
इस बात पर तुम ग़लत हो।
537
00:48:56,517 --> 00:48:59,187
ज़रा सोचो। मारे गए लेफ़्टिनेंट की लाश
538
00:48:59,187 --> 00:49:02,357
इस तरह टांगी गई थी
कि वह पिक्स की ओर इशारा करे।
539
00:49:02,357 --> 00:49:04,984
फिर दो ब्लैक रैवेन की लाशें
इस तरह टांगी गई
540
00:49:04,984 --> 00:49:07,820
कि फिर से बर्ग पर ही उँगली उठे।
541
00:49:07,820 --> 00:49:11,324
और कल रात, हमारे फे से नफ़रत करने वाले
चांसलर की हत्या हुई
542
00:49:11,324 --> 00:49:14,243
और गुस्साए फे क़ैदी
कहर बरपाने के लिए आज़ाद किए गए।
543
00:49:15,620 --> 00:49:19,457
मानो हर हत्या इंसानों और फे के बीच
परेशानी पैदा करने के लिए रची गई हो।
544
00:49:19,457 --> 00:49:21,876
मैंने स्पारस को
ज़िंदा जलते देखा था, बर्विक,
545
00:49:23,086 --> 00:49:26,089
ऐसे युद्ध में, जिसमें इंसानों ने
546
00:49:26,089 --> 00:49:31,052
उनकी मातृभूमि के टुकड़े करके
उन टुकड़ों से मुनाफ़ा कमाया था।
547
00:49:32,512 --> 00:49:34,430
हैरत नहीं कि वे हमें मारना चाहते हैं।
548
00:49:34,430 --> 00:49:37,600
आवाज़ नीची रखो। उस राक्षस ने
हमारे चांसलर को मार डाला।
549
00:49:37,600 --> 00:49:39,185
असली राक्षस तो वह था।
550
00:49:39,394 --> 00:49:41,562
वह और उसके जैसे आदमी, जो फे पर
551
00:49:42,855 --> 00:49:44,190
अत्याचार करते हैं।
552
00:49:46,776 --> 00:49:47,944
मुझ जैसे।
553
00:49:49,862 --> 00:49:51,656
इस तरह क्यों बात कर रहे हो?
554
00:49:56,911 --> 00:49:58,287
हम पर एक एहसान करो, बर्विक।
555
00:49:59,330 --> 00:50:00,206
दफ़ा हो जाओ।
556
00:50:01,541 --> 00:50:02,542
पहरेदार!
557
00:50:17,807 --> 00:50:18,683
शुक्रिया।
558
00:50:26,941 --> 00:50:28,484
तुम कुछ कहना चाहते हो?
559
00:50:30,862 --> 00:50:33,156
बस सोच रहा था
कि लोग तुममें क्या देखते हैं।
560
00:50:33,156 --> 00:50:35,992
-कौन?
-हर वह इंसान, जिसकी मैं परवाह करता हूँ।
561
00:50:37,076 --> 00:50:38,202
तुम्हारा मतलब फाइलो।
562
00:50:38,870 --> 00:50:41,372
बशर्ते तुम और टोर्मलिन
दोस्त न बन गए हों।
563
00:50:41,372 --> 00:50:44,876
वह मुझसे अच्छे से पेश आई।
बहुत लोग अच्छे से पेश नहीं आते।
564
00:50:45,001 --> 00:50:46,210
न जाने क्यों।
565
00:50:46,836 --> 00:50:48,087
फाइलो का जीवन नष्ट किया।
566
00:50:48,087 --> 00:50:50,047
उसने तुम्हारे कारण सब दाँव पर लगाया।
567
00:50:50,381 --> 00:50:52,049
उसका जीवन भी नष्ट कर दोगी?
568
00:50:52,341 --> 00:50:53,926
मुझे नहीं पता।
569
00:50:53,926 --> 00:50:55,970
यह मेरे और उसके बीच की बात है।
570
00:50:57,430 --> 00:50:58,264
हाँ।
571
00:50:59,557 --> 00:51:00,475
सही कह रही हो।
572
00:51:02,059 --> 00:51:03,269
माफ़ करना।
573
00:51:08,649 --> 00:51:09,567
शोरबा कैसा है?
574
00:51:10,735 --> 00:51:13,488
हमेशा से टोर्मलिन के
हाथ का बना खाना पसंद था।
575
00:51:13,988 --> 00:51:15,907
ज़ाहिर है, दूसरी चीज़ों के साथ।
576
00:51:19,827 --> 00:51:21,370
दरअसल यह मैंने बनाया है।
577
00:51:23,080 --> 00:51:24,957
तुम्हें मैरॉक पसंद है?
578
00:51:27,794 --> 00:51:28,711
शांत हो जाओ।
579
00:51:30,797 --> 00:51:32,089
मज़ाक कर रहा था।
580
00:51:33,674 --> 00:51:35,718
उसे यहाँ से जाना होगा, डैरियस।
581
00:51:37,011 --> 00:51:39,931
अगर उसकी परवाह करते हो, तो मेरी मदद करो।
582
00:51:55,530 --> 00:51:56,656
मेहमान आए हैं।
583
00:52:00,535 --> 00:52:02,829
फिर से धमक आए?
584
00:52:03,955 --> 00:52:05,873
हम तुम्हारे लिए नहीं आए, मैरक।
585
00:52:06,207 --> 00:52:07,291
केन।
586
00:52:10,628 --> 00:52:11,629
विनी।
587
00:52:21,180 --> 00:52:23,724
भगवान का शुक्र है।
हम तुम्हें बचाने आए हैं।
588
00:52:24,725 --> 00:52:26,727
-बेवकूफ़ कहीं की।
-बदहाल लग रही हो।
589
00:52:26,936 --> 00:52:28,062
तुम बाहर कैसे निकले?
590
00:52:28,896 --> 00:52:32,149
पहरेदारों ने पकड़ लिया था,
पर वे दूसरे क़ैदियों से लड़ने लगे,
591
00:52:32,149 --> 00:52:34,068
और मुझे मौका मिल गया।
592
00:52:34,777 --> 00:52:36,571
-पर फाइलो...
-फाइलो उड़ नहीं सकता।
593
00:52:36,571 --> 00:52:39,073
-तो उसे पीछे छोड़कर आना पड़ा?
-दुख की बात है।
594
00:52:39,073 --> 00:52:40,157
-माफ़ कर दो।
-पुलिस!
595
00:52:40,283 --> 00:52:41,534
धत् तेरे की!
596
00:52:45,037 --> 00:52:45,955
सत्यानाश!
597
00:52:52,962 --> 00:52:55,548
विनी, सब कुछ बस बदल गया है।
598
00:52:55,548 --> 00:52:58,634
जो कैदी बाहर निकले थे,
वे चुप नहीं बैठेंगे।
599
00:52:59,176 --> 00:53:01,304
बहुत बड़ी योजनाएँ बन रही हैं, विनी।
600
00:53:03,097 --> 00:53:04,015
यहाँ नहीं।
601
00:53:04,724 --> 00:53:07,894
वह मैरॉक हमें सुन सकता है।
वह शायद अकेला न हो।
602
00:53:08,603 --> 00:53:10,313
छिपने का ठिकाना बदल लिया। चलो।
603
00:53:12,273 --> 00:53:14,942
-मैं...
-क्या बात है?
604
00:53:16,152 --> 00:53:17,278
अब बहुत हो चुका।
605
00:53:18,195 --> 00:53:20,239
इसका क्या मतलब हुआ?
606
00:53:20,239 --> 00:53:23,534
इस लड़ाई, इस सबके बाद...
मैं अब और नहीं कर सकती।
607
00:53:24,660 --> 00:53:26,078
-यह पागल हो चुकी है।
-विनी।
608
00:53:26,746 --> 00:53:28,956
हम कबसे इसी पल का इंतज़ार कर रहे थे।
609
00:53:29,206 --> 00:53:31,584
-हम उस जाल को तबाह कर देंगे।
-बहुत अच्छे।
610
00:53:31,792 --> 00:53:34,462
और मैं दुआ करती हूँ
कि तुम ऐसा करो। मैं बस...
611
00:53:34,462 --> 00:53:37,173
-तुम्हें वह मेरे बिना करना होगा।
-क्यों?
612
00:53:37,173 --> 00:53:40,509
-कोई और ज़रूरी काम करना है?
-मैंने किसी से वादा किया था।
613
00:53:40,509 --> 00:53:43,721
विनी, तुम हम सब में सबसे काबिल हो।
614
00:53:44,347 --> 00:53:47,266
जो होने वाला है,
तुम्हें उसका हिस्सा बनना चाहिए।
615
00:53:48,476 --> 00:53:50,811
मैं नहीं बन सकती। मुझे माफ़ कर दो।
616
00:53:54,190 --> 00:53:57,193
हाँ, हमें भी अफ़सोस है।
617
00:54:08,454 --> 00:54:09,372
क्या यह सच है?
618
00:54:10,039 --> 00:54:11,165
तुमने उन्हें भेज दिया?
619
00:54:16,295 --> 00:54:19,006
तुम मेरे लिए सबसे अहम हो।
620
00:54:27,515 --> 00:54:29,767
तो, क्या हम अब यहाँ से जा सकते हैं?
621
00:54:30,393 --> 00:54:31,310
मान जाओ?
622
00:54:32,353 --> 00:54:33,896
-हाँ?
-हाँ।
623
00:54:33,896 --> 00:54:35,439
-ठीक है।
-हाँ!
624
00:54:47,451 --> 00:54:48,369
खड़े हो जाओ।
625
00:54:52,498 --> 00:54:53,749
और पीटने आए हो?
626
00:54:55,126 --> 00:54:56,752
राइक्रॉफ्ट फिलोस्ट्रेट,
627
00:54:57,753 --> 00:55:01,424
तुम्हें एक शर्त पर
वापस पुलिस हिरासत में भेजा जाएगा,
628
00:55:02,258 --> 00:55:04,719
कि इस क्रिच राक्षस को पकड़ने में
हमारी मदद करो।
629
00:55:05,970 --> 00:55:07,888
वरना यहाँ रहकर सड़ सकते हो।
630
00:55:09,807 --> 00:55:11,308
क्रिच राक्षस।
631
00:55:14,770 --> 00:55:16,605
क्रिच राक्षस।
632
00:55:22,820 --> 00:55:23,904
उनसे झूठ बोलो।
633
00:55:27,116 --> 00:55:29,326
वही कहो जो वे सुनना चाहते हैं।
634
00:55:33,748 --> 00:55:35,458
हमें यहाँ से बाहर निकालो।
635
00:55:40,087 --> 00:55:41,964
तुमने क्या तय किया, फिलोस्ट्रेट?
636
00:55:45,885 --> 00:55:47,011
ठीक है।
637
00:55:48,637 --> 00:55:49,555
मैं मदद करूँगा।
638
00:57:44,461 --> 00:57:46,463
संवाद अनुवादक श्रुति शुक्ला
639
00:57:46,463 --> 00:57:48,549
रचनात्मक पर्यवेक्षक
रवीन्द्र शंकर शुक्ल