1
00:00:11,137 --> 00:00:12,930
हमारा प्यारा घरौंदा।
2
00:00:37,580 --> 00:00:38,622
जनाब।
3
00:00:51,427 --> 00:00:52,470
परिवार के नाम।
4
00:00:58,309 --> 00:01:00,603
पूरे शहर में इनके चर्चे हैं।
5
00:01:00,603 --> 00:01:01,729
शुक्रिया।
6
00:01:01,729 --> 00:01:03,606
माफ़ करना। तोहफ़े यहाँ रखो।
7
00:01:16,744 --> 00:01:18,829
यह बहुत कमाल की है।
8
00:01:18,829 --> 00:01:20,164
एज़रा।
9
00:01:48,108 --> 00:01:50,069
एग्रियस! तुम ठीक हो?
10
00:01:51,070 --> 00:01:52,988
-हम कहाँ हैं?
-हम सुरक्षित हैं।
11
00:01:52,988 --> 00:01:54,532
हम रगूसा में हैं।
12
00:01:55,032 --> 00:01:56,742
तुम बुरा सपना देख रहे थे।
13
00:01:58,661 --> 00:01:59,829
-अच्छा?
-हाँ।
14
00:01:59,829 --> 00:02:01,080
हे भगवान।
15
00:02:10,381 --> 00:02:12,299
उसके बारे में बात करना चाहोगे?
16
00:02:15,261 --> 00:02:16,262
नहीं?
17
00:02:17,721 --> 00:02:19,515
मैं यहाँ हूँ। तुम यहाँ हो।
18
00:02:20,850 --> 00:02:22,101
यही मायने रखता है।
19
00:02:22,726 --> 00:02:24,812
बस यही चीज़ मायने रखती है।
20
00:02:30,067 --> 00:02:31,318
यह कैसी आवाज़ है?
21
00:02:31,318 --> 00:02:33,404
मुझे बताया गया कि नाश्ते की घंटी है।
22
00:02:35,906 --> 00:02:38,617
तुम खाना चाहते हो? नीचे जाने का मन न हो तो
23
00:02:38,617 --> 00:02:40,744
-मैं नाश्ता ऊपर ले आती हूँ।
-नहीं।
24
00:02:44,290 --> 00:02:45,499
नीचे चलते हैं।
25
00:02:46,333 --> 00:02:47,293
ठीक है।
26
00:02:50,087 --> 00:02:51,171
नीचे चलते हैं।
27
00:03:01,891 --> 00:03:03,434
तुम्हारा इंतज़ार करूँगा।
28
00:03:18,240 --> 00:03:19,742
मैंने तंग किया, मोहतरमा?
29
00:03:20,451 --> 00:03:23,329
तंग किया? सिर्फ़ इतना ही नहीं।
30
00:03:23,329 --> 00:03:26,290
उन्होंने मेरे पति और बच्चों को
अलग घर में डाल दिया।
31
00:03:26,665 --> 00:03:28,208
मैं समझ नहीं पा रहा हूँ।
32
00:03:28,208 --> 00:03:31,337
तुम्हारे आने तक यहाँ हम चार लोग थे।
33
00:03:31,337 --> 00:03:37,051
और फिर तुम दोनों के लिए जगह बनाने के लिए
हमें बिना चेतावनी के बाहर फेंक दिया गया।
34
00:03:37,051 --> 00:03:38,552
यह आपका कमरा था?
35
00:03:39,887 --> 00:03:42,556
विश्वास दिलाता हूँ,
इसमें हमारा कोई हाथ नहीं था।
36
00:03:43,307 --> 00:03:47,728
तुम दोनों में ऐसा क्या ख़ास है
कि लियोनोरा ने हमें ख़ुद बाहर निकाला?
37
00:03:49,021 --> 00:03:51,398
काम के लिए देर हो जाएगी, कॉमरेड हैना।
38
00:03:51,398 --> 00:03:53,943
बेशक। अभी गई, कॉमरेड।
39
00:04:12,836 --> 00:04:14,505
माफ़ करना कि इतना समय लग गया।
40
00:04:16,215 --> 00:04:17,967
कोई बात नहीं, जान।
41
00:04:29,478 --> 00:04:33,315
वह आदमी तो हमारे जहाज़ पर था न?
मुझे यकीन है वह वर्दी पहचानती हूँ।
42
00:04:33,315 --> 00:04:35,484
-सुप्रभात।
-मैं उसे नहीं पहचानता।
43
00:04:35,484 --> 00:04:38,612
उसने शायद चुराई होगी। यहाँ का चलन लगता है।
44
00:04:38,612 --> 00:04:40,406
अब नाश्ता करते हैं।
45
00:04:40,406 --> 00:04:43,617
मुझे तुम्हारा नाम याद नहीं है,
पर तुम स्वान पर थे न?
46
00:04:43,617 --> 00:04:44,910
जी, मैडम। मैं था।
47
00:04:45,744 --> 00:04:47,121
-सुप्रभात, जनाब।
-सुप्रभात।
48
00:04:47,121 --> 00:04:49,957
-आओ, जान।
-क्या जहाज़ का दल यहाँ ठहरा है?
49
00:04:49,957 --> 00:04:53,877
सुनने को बेताब हूँ कि इस बारे में
कप्तान हैवरशैम की क्या राय होगी।
50
00:04:53,877 --> 00:04:56,088
-असल में...
-मैं तुम्हें यह बताना भूल गया,
51
00:04:56,088 --> 00:04:59,383
पर कप्तान और उनके अधिकारी...
मुक्त कर दिए गए।
52
00:05:00,509 --> 00:05:02,011
मुक्त? वाकई?
53
00:05:05,264 --> 00:05:08,475
जी, मैडम।
उन्होंने अधिकारियों को मुक्त कर दिया।
54
00:05:08,475 --> 00:05:11,311
उनके लिए अच्छा हो गया।
पर तुम्हारे लिए बुरा।
55
00:05:11,311 --> 00:05:13,022
शायद इतना भी बुरा नहीं हुआ।
56
00:05:15,941 --> 00:05:18,610
मुझे चलना चाहिए।
कुछ देर में मेरा काम शुरू हो जाएगा।
57
00:05:19,153 --> 00:05:20,529
ध्यान रखिए, मिस इमोजेन।
58
00:05:30,914 --> 00:05:34,418
काम? पहले तो हमें यहाँ बंदी बनाकर रखा है,
59
00:05:34,418 --> 00:05:36,086
अब आदमियों को काम पर लगा दिया।
60
00:05:36,086 --> 00:05:37,963
असल में, केवल आदमियों को नहीं।
61
00:05:39,173 --> 00:05:42,885
हस्तक्षेप के लिए माफ़ करना।
मेरा नाम कास्टर है। मिलकर ख़ुशी हुई।
62
00:05:42,885 --> 00:05:45,637
इमोजेन स्पर्नरोज़।
मगर आप यह जानते हैं, है न?
63
00:05:45,637 --> 00:05:47,014
मैं जानता हूँ।
64
00:05:47,014 --> 00:05:50,225
लगता है आपको यहाँ
हम पर नज़र रखने के लिए भेजा गया है।
65
00:05:50,225 --> 00:05:54,980
लियोनोरा ने कहा था कि आप होशियार हैं।
बर्ग की दूसरी नकचढ़ी औरतों की तरह नहीं।
66
00:05:54,980 --> 00:05:56,815
और लियोनोरा आमतौर पर सही होती है।
67
00:05:57,524 --> 00:05:58,984
मैं आपका ब्लॉक लीडर हूँ।
68
00:05:58,984 --> 00:06:01,653
जो शायद थोड़ा डराने वाली बात लगे,
69
00:06:01,653 --> 00:06:05,866
लेकिन असल में इसका मतलब यह है
कि मैं लोगों को उनके काम सिखाता हूँ।
70
00:06:05,866 --> 00:06:09,036
मुझे एक बटलर समझ लीजिए।
71
00:06:09,036 --> 00:06:11,080
आपको मुसीबत में पड़ने से बचाऊँगा।
72
00:06:11,080 --> 00:06:13,582
-यहाँ बसने में मदद करूँगा।
-बसने में?
73
00:06:14,333 --> 00:06:16,043
हम यहाँ बसने नहीं वाले।
74
00:06:16,043 --> 00:06:19,046
कृपया इस अजीब बंदे को बता दो
कि पहला मौका मिलते ही
75
00:06:19,046 --> 00:06:21,173
हम यहाँ से जाने का इरादा रखते हैं।
76
00:06:21,173 --> 00:06:22,382
निस्संदेह।
77
00:06:23,509 --> 00:06:26,762
मैं आपकी कमान अधिकारी से मिलना चाहूँगा।
78
00:06:27,471 --> 00:06:29,139
या फिर वह आपकी रानी है?
79
00:06:30,474 --> 00:06:31,600
बढ़िया बात कही।
80
00:06:31,600 --> 00:06:34,812
रानी ही समझ लीजिए।
उससे मिलने पर यह कहिएगा।
81
00:06:34,812 --> 00:06:39,191
हालाँकि उसमें थोड़ा वक़्त लग जाएगा।
वह व्यस्त रहती है। युद्ध छिड़ा हुआ है।
82
00:06:40,442 --> 00:06:45,114
आप दोनों नाश्ता ख़त्म कर लीजिए
और मैं आपको काम पर ले चलूँगा।
83
00:06:46,865 --> 00:06:47,866
नहीं...
84
00:06:49,034 --> 00:06:52,121
एग्रियस किसी आम मज़दूर की तरह
काम नहीं करेंगे।
85
00:06:52,121 --> 00:06:53,664
यहाँ हर कोई काम करता है।
86
00:06:53,664 --> 00:06:55,499
उसमें कोई शर्म की बात नहीं है।
87
00:06:55,499 --> 00:06:58,460
यह हम सभी के लिए सर्वोच्च गौरव है।
88
00:06:58,460 --> 00:07:01,630
फे और मनुष्य। पुरुष और महिलाएँ।
89
00:07:02,297 --> 00:07:06,426
-यकीनन आप इमोजेन से उम्मीद नहीं...
-कारखाने तक का पैदल रास्ता सुहाना है।
90
00:07:07,219 --> 00:07:09,221
आप दोनों से आधे घंटे में मिलता हूँ।
91
00:08:23,045 --> 00:08:27,299
कार्निवल रो
92
00:08:38,393 --> 00:08:43,565
{\an8}रगूसा
93
00:09:13,804 --> 00:09:14,763
आइए।
94
00:09:36,159 --> 00:09:39,162
हमारे पास आधुनिकतम उत्पादन प्रणालियाँ हैं।
95
00:09:39,162 --> 00:09:42,165
ज़रूरत पड़ने पर दो सेनाओं के लिए
हथियार बना सकती हैं।
96
00:09:42,165 --> 00:09:44,751
हमारी संख्या कम है,
पर बंदूकें उनसे ज़्यादा हैं।
97
00:09:52,509 --> 00:09:56,054
तो, आप दोनों की शुरुआत
एक सरल काम से होगी...
98
00:09:57,389 --> 00:09:58,974
कहाँ जा रहे हो?
99
00:09:58,974 --> 00:10:00,684
मैं हम दोनों के लिए काम करूँगा।
100
00:10:03,020 --> 00:10:04,062
मेरी जान।
101
00:10:07,024 --> 00:10:07,941
शुक्रिया।
102
00:10:11,820 --> 00:10:12,821
तो...
103
00:10:13,822 --> 00:10:15,073
ब्लॉक लीडर...
104
00:10:15,866 --> 00:10:17,701
मैं कहाँ से काम शुरू करूँ?
105
00:10:27,044 --> 00:10:30,839
नहीं। पहले वह वाला खोल हटाओ,
फिर अगला वाला भरो।
106
00:10:35,010 --> 00:10:37,804
तुम्हें मेहनत करके पसीना बहाना आता है।
107
00:10:37,804 --> 00:10:40,098
तुम जो बने हो, अपने बलबूते पर बने हो।
108
00:10:40,098 --> 00:10:42,559
मुझे काम से कोई एतराज़ नहीं है।
109
00:10:42,559 --> 00:10:44,728
बंदीकर्ताओं के लिए हथियार बना रहा हूँ।
110
00:10:45,312 --> 00:10:46,980
"बंदीकर्ता" कुछ ज़्यादा हो गया।
111
00:10:46,980 --> 00:10:49,191
तुम हमें मुक्तिदाता समझ सकते हो।
112
00:10:50,567 --> 00:10:53,737
और मेरे अधिकारी?
तुमने उन्हें भी मुक्ति दी?
113
00:10:53,737 --> 00:10:55,572
वे गुलामों का जहाज़ चलाते थे।
114
00:10:55,572 --> 00:10:58,325
उनके पास उनके जीवन का
कोई वैध अधिकार नहीं था,
115
00:10:58,325 --> 00:11:00,619
इतने जीवन ख़त्म करने के बाद।
116
00:11:02,329 --> 00:11:03,372
गुलाम नहीं...
117
00:11:05,832 --> 00:11:07,084
करारबद्ध सेवक।
118
00:11:07,876 --> 00:11:08,960
एक न्यायसंगत सौदा था।
119
00:11:09,920 --> 00:11:11,254
आज़ादी के बदले काम।
120
00:11:11,254 --> 00:11:14,466
इसे कितना सभ्य दिखा रहे हो।
जैसे उनके पास कोई विकल्प था।
121
00:11:14,466 --> 00:11:16,551
मेरे दल ने कभी किसी को मजबूर नहीं किया।
122
00:11:16,551 --> 00:11:20,389
तुम्हारे दल ने ऐसी व्यवस्था में सेवा की
जिसने सभी को गुलाम बना दिया।
123
00:11:20,389 --> 00:11:21,848
या उनके जैसा।
124
00:11:21,848 --> 00:11:23,308
और तुम यह जानते हो।
125
00:11:23,308 --> 00:11:24,935
तुम्हें उससे फ़ायदा भी हुआ।
126
00:11:26,395 --> 00:11:28,730
हाँ, तुमने बढ़िया मुनाफ़ा कमाया।
127
00:11:29,689 --> 00:11:32,484
और तुमने सोचा पैसे फेंककर
सबकी स्वीकृति पा लोगे।
128
00:11:32,484 --> 00:11:34,653
पर तुम्हें वह कभी मिलने नहीं वाली थी।
129
00:11:35,112 --> 00:11:37,280
मुझसे पूछो तो काफ़ी दयनीय स्थिति है।
130
00:11:39,241 --> 00:11:40,492
मैं पूछ नहीं रहा हूँ।
131
00:11:42,369 --> 00:11:46,415
मुझे पता है तुमने वही झूठ सच माने
जो तुम्हारे गुलाम बनाए मज़दूरों ने माने।
132
00:11:46,415 --> 00:11:48,375
माफ़ करना, करारबद्ध सेवक।
133
00:11:50,168 --> 00:11:53,088
बताओ, तुम जैसे इंसान के लिए
134
00:11:53,088 --> 00:11:55,298
वैसा कुछ करने की क्या वजह थी?
135
00:12:00,429 --> 00:12:02,639
तुम्हारी और कास्टर की अच्छी जम गई है।
136
00:12:03,974 --> 00:12:06,143
क्या तुम्हारी बातचीत दिलचस्प थी?
137
00:12:06,935 --> 00:12:08,103
बिल्कुल नहीं।
138
00:12:12,774 --> 00:12:16,528
माफ़ करना, पर खाना कर्मचारियों के लिए है,
दर्शकों के लिए नहीं।
139
00:12:16,528 --> 00:12:19,156
यह उम्मीद करते हो कि यह खाएगी नहीं?
140
00:12:19,156 --> 00:12:22,617
मैंने इसके काम न करने की
उम्मीद भी नहीं की थी, पर वही हुआ।
141
00:12:41,887 --> 00:12:43,180
कितने शिष्ट हो।
142
00:12:46,892 --> 00:12:49,895
इतने ख़ुदपसंद बन-बनकर थकते नहीं हो?
143
00:12:51,104 --> 00:12:52,189
तुम थकते हो?
144
00:12:53,440 --> 00:12:56,359
शायद ज़िंदगी में कभी भूखी नहीं रही होगी।
145
00:12:56,359 --> 00:12:58,278
शायद उससे इसका कुछ भला हो जाता।
146
00:12:59,613 --> 00:13:02,115
इसकी क्या चीज़ तुम्हें भाती है?
147
00:13:02,115 --> 00:13:05,327
कि यह ख़ूबसूरत है? या फ़ायदेमंद है?
148
00:13:05,327 --> 00:13:08,205
-जनाब, ज़ुबान को लगाम दो।
-या... नहीं।
149
00:13:08,997 --> 00:13:12,459
यह वो है जो तुम नहीं हो।
वह सब कुछ जो तुम बनना चाहते हो।
150
00:13:12,459 --> 00:13:15,295
अमीर, सुसंस्कृत... मनुष्य।
151
00:13:22,719 --> 00:13:26,014
सबको काम करते हुए देखना
वाकई उबाऊ है, मिस्टर कास्टर।
152
00:13:27,891 --> 00:13:30,018
दिखाइए कि मैं कहाँ काम आ सकती हूँ।
153
00:14:52,392 --> 00:14:56,187
आज तुम दोनों ने बेहतरीन काम किया।
कल सुबह काम जारी रखते हैं।
154
00:14:57,939 --> 00:15:00,191
-शुभ रात्रि, मिस्टर कास्टर।
-कॉमरेड।
155
00:15:02,736 --> 00:15:04,738
बहुत ख़ूब, शुभ रात्रि, कॉमरेड।
156
00:15:04,738 --> 00:15:08,366
और तुम्हें भी, कॉमरेड।
लेकिन मुझे तुमसे रुकने को कहना होगा।
157
00:15:08,366 --> 00:15:09,534
क्यों?
158
00:15:09,534 --> 00:15:11,745
लियोनोरा तुमसे बात करना चाहती है।
159
00:15:11,745 --> 00:15:13,872
-बेशक, हम दोनों से।
-केवल इससे।
160
00:15:14,956 --> 00:15:17,125
मेरे साथ चलो, मिस्टर एग्रियस।
161
00:15:17,125 --> 00:15:18,877
मैं इसे जाने नहीं दूँगा।
162
00:15:18,877 --> 00:15:22,422
चिंता मत करो, वे उसे सही-सलामत
तुम्हारे पास वापस ले आएँगे।
163
00:15:23,423 --> 00:15:25,133
बाल भी बांका नहीं होगा4333।
164
00:15:32,223 --> 00:15:33,642
कोई बात नहीं, जान।
165
00:15:34,351 --> 00:15:36,019
इसमें ज़्यादा समय नहीं लगेगा।
166
00:16:24,734 --> 00:16:26,277
तो, कैसी रही?
167
00:16:27,070 --> 00:16:29,406
सच्चे परिश्रम की गरिमा।
168
00:16:32,992 --> 00:16:34,369
काफ़ी दर्द हो रहा है।
169
00:16:34,911 --> 00:16:36,204
लेकिन तुमने किया।
170
00:16:36,788 --> 00:16:39,207
एक दिन का काम, सब अपने लिए।
171
00:16:40,083 --> 00:16:42,961
मुझे तो यह लगा था कि मैं
आपके लिए काम कर रही हूँ।
172
00:16:42,961 --> 00:16:45,296
यहाँ कोई किसी के लिए काम नहीं करता।
173
00:16:52,137 --> 00:16:55,306
और जो बनाते हैं, उसके मालिक होते हैं।
हम सबके सब।
174
00:16:55,306 --> 00:16:58,143
मुझे इतनी राइफ़लों की क्या ज़रूरत होगी?
175
00:16:58,143 --> 00:17:01,938
अगर कभी पैक्ट सेना से लड़ना पड़े
तो उनकी ज़रूरत पड़ सकती है।
176
00:17:05,567 --> 00:17:09,487
क्या तुम यह जानकर हैरान होगी
कि मेरा जीवनसाथी एक मनुष्य है?
177
00:17:09,487 --> 00:17:13,116
मेरी स्थिति देखते हुए
मैं कहना चाहूँगी कि नहीं,
178
00:17:14,743 --> 00:17:16,494
लेकिन सच कहूँ तो, हाँ।
179
00:17:22,500 --> 00:17:24,461
जिन पूर्वाग्रहों के साथ मैं बड़ी हुई,
180
00:17:24,461 --> 00:17:27,505
कभी-कभी डर लगता है
कि उन्हें पूरी तरह छोड़ नहीं पाई।
181
00:17:27,505 --> 00:17:28,965
क्रांति।
182
00:17:28,965 --> 00:17:31,801
यह दिमाग़ में शुरू होती है, और दिल में।
183
00:17:32,886 --> 00:17:35,138
जितना सोचते हो
उससे ज़्यादा मुश्किल होता है।
184
00:17:35,138 --> 00:17:36,598
हाँ, होता है, है न?
185
00:17:37,724 --> 00:17:38,975
एग्रियस को चाहती हूँ।
186
00:17:40,018 --> 00:17:42,353
पर अब भी एक मनुष्य और फे के साथ होने के
187
00:17:42,353 --> 00:17:44,773
ख़्याल का आदी होने में दिक्कत होती है।
188
00:17:44,773 --> 00:17:46,065
मुझे इसका गर्व नहीं है।
189
00:17:46,816 --> 00:17:48,067
पर...
190
00:17:48,067 --> 00:17:50,945
मुझे लगा था कि शायद यह आसान हो जाएगा।
191
00:17:50,945 --> 00:17:53,031
या तुम और मज़बूत हो जाओगी।
192
00:17:54,824 --> 00:17:57,368
हो जाओगी, जान, मैं वादा करती हूँ।
193
00:17:57,911 --> 00:18:00,622
जब मैं पहली बार टोमास के प्यार में पड़ी,
194
00:18:01,581 --> 00:18:03,374
तो मैंने स्वीकृति की दुआ की।
195
00:18:04,667 --> 00:18:07,086
लेकिन उससे पहले मैंने धैर्य की दुआ की।
196
00:18:07,086 --> 00:18:08,421
धैर्य?
197
00:18:09,422 --> 00:18:10,632
उसके पाँव के लिए।
198
00:18:11,466 --> 00:18:12,467
उसके पाँव?
199
00:18:12,467 --> 00:18:15,470
उसके डरावने, हड्डीदार पाँव।
200
00:18:15,470 --> 00:18:18,765
मतलब जहाँ उसके खुर होने चाहिए
वहाँ पर विकृत हाथों के जैसे।
201
00:18:19,682 --> 00:18:21,351
मैंने अपनी पूरी कोशिश की।
202
00:18:21,351 --> 00:18:22,769
हम दोनों ने।
203
00:18:22,769 --> 00:18:25,480
बहुत समय तक वह मेरे खुर नहीं छूता था।
204
00:18:28,525 --> 00:18:31,236
उनकी आदत लगने में... थोड़ा वक़्त लगता है।
205
00:18:40,411 --> 00:18:43,915
अगर पैक्ट में पता चलता
कि टोमास और मैं साथ हैं,
206
00:18:43,915 --> 00:18:46,042
तो मेरा सिर कलम कर दिया जाता
207
00:18:46,042 --> 00:18:49,045
और चेतावनी के तौर पर मेरे सींग
एक दीवार पर लटकाए जाते।
208
00:18:49,045 --> 00:18:50,213
तुम यह जानती थीं?
209
00:18:51,339 --> 00:18:53,758
उसे बस फटकार लगाई जाती,
210
00:18:53,758 --> 00:18:57,971
इस यकीन से कि वह एक पक मोहिनी के
प्यार के जाल में फँस गया था।
211
00:18:58,763 --> 00:19:00,473
मानो मेरे पास ऐसी शक्ति थी।
212
00:19:02,475 --> 00:19:04,435
क्या बर्ग में भी ऐसा ही होता है?
213
00:19:06,980 --> 00:19:07,981
मुझे नहीं पता।
214
00:19:09,274 --> 00:19:11,317
यह पता चलने से पहले हम वहाँ से निकल आए।
215
00:19:12,986 --> 00:19:14,904
यहाँ तुम आज़ाद हो, इमोजेन।
216
00:19:16,865 --> 00:19:17,907
तुम और एग्रियस।
217
00:19:19,492 --> 00:19:21,578
यहाँ पर और दुनिया में कहीं और नहीं।
218
00:19:23,121 --> 00:19:25,707
भले ही तुम्हारी चादर महंगी न हो,
219
00:19:25,707 --> 00:19:28,418
पर तुम अपनी इच्छा से प्यार कर सकती हो।
220
00:19:29,502 --> 00:19:30,795
तुम यह समझ रही हो?
221
00:19:35,341 --> 00:19:36,259
बहुत अच्छे।
222
00:19:37,051 --> 00:19:40,305
और चिंता मत करो,
अगर मैं पाँव की आदी हो सकती हूँ,
223
00:19:40,305 --> 00:19:42,432
तो तुम खुरों की आदी हो सकती हो।
224
00:19:43,057 --> 00:19:46,436
लेकिन उसका ज़िद्दीपन,
तुम्हें उसकी चिंता करनी चाहिए।
225
00:19:48,187 --> 00:19:50,773
वह हर आम मर्द जितना ही ज़िद्दी है।
226
00:19:50,773 --> 00:19:53,902
हमने यहाँ जो बनाया है,
वह बेहद नाज़ुक ख़याल है,
227
00:19:54,652 --> 00:19:58,573
मनुष्य और फे, मर्द और औरतें
एक साथ बराबरी का काम कर रहे हैं।
228
00:19:59,198 --> 00:20:02,702
हमारे दुश्मन बहुत हैं।
हम उन्हें अपने बीच भी नहीं पनपने दे सकते।
229
00:20:03,912 --> 00:20:07,373
अगर एग्रियस विरोध करता रहा,
तो मुझे उसके लिए डर है।
230
00:20:08,917 --> 00:20:10,376
तुम दोनों के लिए।
231
00:20:14,213 --> 00:20:15,506
मैं समझती हूँ।
232
00:20:15,506 --> 00:20:17,050
मुझे लगा था कि समझ जाओगी।
233
00:20:38,821 --> 00:20:40,949
इमोजेन कब तक लौटेगी?
234
00:20:40,949 --> 00:20:43,368
यह तो लियोनोरा से पूछना होगा।
235
00:20:45,495 --> 00:20:46,871
शुभ रात्रि, कॉमरेड।
236
00:20:51,125 --> 00:20:52,460
कास्टर।
237
00:20:52,460 --> 00:20:53,586
हाँ, कॉमरेड?
238
00:20:54,420 --> 00:20:56,297
मैडम हाना का क्या हुआ?
239
00:20:57,298 --> 00:20:58,132
माफ़ करना?
240
00:20:58,758 --> 00:21:02,512
उनका बिस्तर, उनका सामान, सब ग़ायब हैं।
वह कहाँ हैं?
241
00:21:02,512 --> 00:21:05,974
-मुझे पता नहीं तुम किसकी बात कर रहे हो।
-मैडम हाना की।
242
00:21:06,557 --> 00:21:10,561
वह कल रात बरामदे में सोई थीं,
और तुमने आज सुबह उनसे बात की थी।
243
00:21:11,562 --> 00:21:12,772
वह कहाँ हैं?
244
00:21:13,398 --> 00:21:16,818
ऐसी कोई इंसान नहीं है और कभी थी भी नहीं,
245
00:21:18,277 --> 00:21:20,905
तो किसी को फिर कभी
उसका ज़िक्र नहीं करना चाहिए।
246
00:21:46,639 --> 00:21:49,017
हमें पता चला कि हममें बहुत समानताएँ हैं।
247
00:21:49,017 --> 00:21:50,268
अच्छा?
248
00:21:50,268 --> 00:21:54,856
हाँ, उससे बात करके ऐसा नहीं लगता
कि वह एक क्रांति की नेता है।
249
00:21:56,983 --> 00:21:58,776
वह सिर्फ़ एक साधारण इंसान है।
250
00:21:58,776 --> 00:22:00,486
लेकिन वह साधारण नहीं है।
251
00:22:03,197 --> 00:22:05,033
वह एक सेना की सेनापति है।
252
00:22:07,118 --> 00:22:08,536
निर्णय लेती है।
253
00:22:08,536 --> 00:22:10,038
आदेश देती है।
254
00:22:10,038 --> 00:22:11,497
कहा जा सकता है।
255
00:22:13,124 --> 00:22:16,252
शायद हमने जल्दबाज़ी में
इस जगह के बारे में राय कायम की थी।
256
00:22:16,252 --> 00:22:17,378
जल्दबाज़ी में?
257
00:22:18,880 --> 00:22:19,756
मुझे नहीं लगता।
258
00:22:20,840 --> 00:22:22,759
यह दुनिया में इकलौती जगह है
259
00:22:22,759 --> 00:22:27,346
जहाँ तुम और मैं साथ हो सकते हैं
और कोई परवाह नहीं करेगा।
260
00:22:30,475 --> 00:22:33,019
हमें लियोनोरा के निमंत्रण पर
विचार करना चाहिए।
261
00:22:33,019 --> 00:22:34,353
निमंत्रण?
262
00:22:34,353 --> 00:22:36,481
निमंत्रण अस्वीकार किए जा सकते हैं।
263
00:22:39,358 --> 00:22:42,403
तुम इस जगह या उस औरत के बारे में
कुछ नहीं जानती।
264
00:22:44,155 --> 00:22:46,949
मुझे पता है वह मुझे इस तरह समझती है...
265
00:22:46,949 --> 00:22:49,160
जैसे बहुत कम लोग समझ पाते हैं।
266
00:22:49,952 --> 00:22:51,454
वह एक हत्यारिन है।
267
00:22:51,454 --> 00:22:53,206
क्या तुम यह जानती हो?
268
00:22:53,206 --> 00:22:54,290
विश्वास नहीं होता।
269
00:22:55,666 --> 00:22:58,961
स्वान के अधिकारियों को
आज़ाद नहीं किया गया।
270
00:23:00,129 --> 00:23:01,839
उसने उन्हें गोली से मरवा दिया।
271
00:23:03,841 --> 00:23:07,428
मेरे बिल्कुल बगल में। बिना किसी सुनवाई के।
272
00:23:07,428 --> 00:23:08,429
बेकसूर आदमी।
273
00:23:08,429 --> 00:23:11,808
-मुझे यकीन नहीं होता।
-तभी वे उसके बाद से दिखे नहीं हैं।
274
00:23:11,808 --> 00:23:14,519
क्योंकि उनकी लाशें रगूसा में सड़ रही हैं।
275
00:23:15,686 --> 00:23:17,522
और तुम चाहती हो हमारे साथ भी यही हो?
276
00:23:25,238 --> 00:23:27,198
इमोजेन, यह बहुत भयानक जगह है।
277
00:23:28,407 --> 00:23:29,909
एक अस्वाभाविक जगह,
278
00:23:29,909 --> 00:23:32,662
चाहे वे तुमसे जो भी कहें,
चाहे तुम जो भी सुनो।
279
00:23:32,662 --> 00:23:35,748
पर यहाँ पर हम साथ हैं।
यह तो अच्छी बात है, है न?
280
00:23:35,748 --> 00:23:36,916
इमोजेन...
281
00:23:38,000 --> 00:23:42,588
ऐसी कितनी चीज़ें हैं जो मैं
एक-दूसरे के बारे में जानना चाहती हूँ।
282
00:23:48,970 --> 00:23:51,973
इतने सारे तरीके हैं
जिनसे तुमसे प्यार जताना चाहती हूँ।
283
00:24:20,459 --> 00:24:22,837
शायद यहाँ हमें वह मौका मिल सकता है।
284
00:24:29,510 --> 00:24:31,429
काश यह सच होता।
285
00:24:32,680 --> 00:24:33,639
सच।
286
00:24:36,100 --> 00:24:37,727
लेकिन यह जगह एक झूठ है।
287
00:24:39,395 --> 00:24:42,440
और मैं यहाँ से बाहर निकलने का रास्ता
पता लगाकर रहूँगा।
288
00:24:42,440 --> 00:24:43,441
तुम भी यही करना।
289
00:24:43,441 --> 00:24:46,444
अगर यह जगह एक झूठ है,
तो सभी जगहें झूठ नहीं हैं?
290
00:24:48,070 --> 00:24:50,615
अगर यह जगह हमारे लिए
सबसे सुहाना झूठ हुआ तो?
291
00:24:59,081 --> 00:25:00,249
हम कहाँ जाएँगे?
292
00:25:01,918 --> 00:25:03,127
हम कहाँ जा सकते थे?
293
00:25:03,920 --> 00:25:05,046
मैं अभी नहीं जानता।
294
00:25:06,672 --> 00:25:07,882
पर वह जो भी जगह होगी,
295
00:25:07,882 --> 00:25:10,760
वह उतनी खतरनाक नहीं होगी
जितनी खतरनाक यह जगह है।
296
00:25:33,658 --> 00:25:36,118
आपने मेरे जनरल से कहा कि
297
00:25:36,118 --> 00:25:40,081
पैक्ट हमारे खिलाफ़ इस्तेमाल करने के लिए
बर्ग से राइफ़ल ख़रीद रहा है।
298
00:25:40,081 --> 00:25:42,333
मैं ऐसी ख़बर पर यकीन क्यों करूँगी?
299
00:25:42,708 --> 00:25:47,129
क्योंकि मैंने अपनी आँखों से
बेलफ़ायर हॉल में वह सौदा होते हुए देखा था।
300
00:25:47,129 --> 00:25:50,049
और आप तक यह ख़बर पहुँचाने के लिए
जान जोखिम में डाली।
301
00:25:52,218 --> 00:25:54,262
एज़रा स्पर्नरोज़, आपकी सेवा में।
302
00:26:00,935 --> 00:26:06,691
{\an8}बर्ग
303
00:26:24,375 --> 00:26:25,459
मैं घर आ गया!
304
00:26:27,878 --> 00:26:29,130
लो तुम आ गए।
305
00:26:32,633 --> 00:26:34,760
एक जाम पीने के लिए रुक गए थे?
306
00:26:34,760 --> 00:26:37,596
-बस एक-दो।
-या तीन-चार।
307
00:26:38,639 --> 00:26:42,226
चाहो तो हाथ मुँह धो लो।
खाना बस तैयार ही हो गया है।
308
00:26:42,226 --> 00:26:43,311
पापा?
309
00:26:48,524 --> 00:26:49,483
सावधान!
310
00:26:51,444 --> 00:26:54,280
-स्थिति का जायज़ा दो।
-सब उपस्थित हैं, सर!
311
00:26:54,280 --> 00:26:55,698
-माँ?
-हाँ, सर।
312
00:26:55,698 --> 00:26:56,991
-दादा जी?
-हाँ, सर।
313
00:27:00,911 --> 00:27:02,872
शाबाश, राएफ़, मेरे बच्चे।
314
00:27:03,748 --> 00:27:05,374
एक हाथ चुनो।
315
00:27:08,711 --> 00:27:09,712
यह वाला?
316
00:27:15,301 --> 00:27:17,136
13वें लाइट ड्रैगून!
317
00:27:17,720 --> 00:27:18,637
शुक्रिया, पापा!
318
00:27:19,889 --> 00:27:20,890
यहाँ आओ।
319
00:27:21,432 --> 00:27:22,516
तुम हो, बेटा?
320
00:27:24,060 --> 00:27:25,061
जी, पिताजी।
321
00:27:26,854 --> 00:27:28,314
यह कैसी बू है?
322
00:27:28,314 --> 00:27:32,526
उस क्रिच कमीनी का ख़ात्मा करने के लिए
लड़के तुम्हें पिलाने ले गए थे?
323
00:27:33,652 --> 00:27:35,279
सोच-समझकर बोलिए, पिताजी।
324
00:27:35,279 --> 00:27:38,908
आप जानते है मॉली बच्चे के आस-पास
अभद्र भाषा बोलने से मना करती है।
325
00:27:39,825 --> 00:27:41,452
दुनिया ही अभद्र है।
326
00:27:42,787 --> 00:27:46,624
एक पुलिसवाले का परिवार ऐसे समय में
कान-मुँह बंद करके नहीं रह सकता।
327
00:27:46,624 --> 00:27:49,210
बच्चे को इसकी आदत हो जानी चाहिए।
328
00:27:49,210 --> 00:27:50,753
आप सही कह रहे हैं, पिताजी।
329
00:27:50,753 --> 00:27:54,048
आप मॉली को मना लीजिए,
तो मैं ख़ुशी-ख़ुशी इसकी इजाज़त दूँगा।
330
00:27:56,509 --> 00:28:00,429
अगर मैं चमत्कार कर सकता,
तो इस कुर्सी पर बैठा नहीं होता! चीयर्स।
331
00:28:04,058 --> 00:28:07,228
-वह मेरी पाई है?
-हाँ, आज रात कीमे वाली बनी है।
332
00:28:07,228 --> 00:28:08,437
यह तो महंगी होती है।
333
00:28:09,105 --> 00:28:11,065
लड़कों ने ख़ास ख़रीदकर दी।
334
00:28:14,026 --> 00:28:16,862
-नायक बनना इतना बुरा नहीं होता, है न?
-पापा!
335
00:28:16,862 --> 00:28:18,906
आपके कुछ दोस्त मिलने आए हैं।
336
00:28:18,906 --> 00:28:20,449
मुझे तुम पर गर्व है, बेटा।
337
00:28:31,710 --> 00:28:32,711
सत्यानाश।
338
00:28:34,255 --> 00:28:39,051
वह 13वें लाइट ड्रैगून वाला है, है न?
339
00:28:39,718 --> 00:28:40,594
हाँ।
340
00:28:41,387 --> 00:28:42,680
आपको कैसे पता?
341
00:28:42,680 --> 00:28:44,640
मैंने ख़ुद वही वर्दी पहनी थी।
342
00:28:45,724 --> 00:28:47,518
कई सालों तक...
343
00:28:48,144 --> 00:28:49,353
टिर्नेनॉक में।
344
00:28:50,104 --> 00:28:51,439
मैं और मेरा यह साथी।
345
00:28:52,314 --> 00:28:53,732
लकी 13वें में।
346
00:28:54,483 --> 00:28:56,068
तुम मेरे घर तक चले आए?
347
00:28:58,654 --> 00:28:59,613
नमस्कार।
348
00:29:00,156 --> 00:29:03,617
आपके दोस्त रात के खाने के लिए
रुकना चाहेंगे? पर्याप्त खाना है।
349
00:29:03,617 --> 00:29:06,078
नहीं, बस कुछ ही देर के लिए आए हैं।
350
00:29:06,078 --> 00:29:09,206
क्यों न तुम बच्चे को लेकर ऊपर जाओ?
351
00:29:09,206 --> 00:29:12,710
उसकी ज़रूरत नहीं है, मैडम।
हम थोड़ी मस्ती कर रहे हैं। है न?
352
00:29:15,212 --> 00:29:16,213
चिंता मत करो।
353
00:29:17,339 --> 00:29:18,507
मैं काटूँगा नहीं।
354
00:29:24,221 --> 00:29:25,723
तुम्हारे पास और क्या है?
355
00:29:31,729 --> 00:29:32,855
तुम।
356
00:29:32,855 --> 00:29:35,983
-साले...
-शांत हो जाओ, डोम्बे।
357
00:29:37,067 --> 00:29:38,152
मेरी बात सुन लो।
358
00:29:38,152 --> 00:29:41,405
अगर मुझे मारना चाहते हो,
तो शौक से कोशिश कर सकते हो।
359
00:29:41,405 --> 00:29:43,407
बाहर। वह जायज़ होगा।
360
00:29:43,407 --> 00:29:45,159
यह मेरा घर है! मेरा...
361
00:29:45,159 --> 00:29:46,202
ऐसी बात नहीं है।
362
00:29:46,202 --> 00:29:49,288
मौका रहते उस मैरॉक का
काम तमाम कर देना चाहिए था।
363
00:29:49,288 --> 00:29:51,081
सुन, कमीने।
364
00:29:51,081 --> 00:29:53,083
हम यहाँ तुम्हें बचाने आए हैं।
365
00:29:53,083 --> 00:29:54,710
-किससे?
-रैवेन से।
366
00:29:54,710 --> 00:29:57,671
जिन पिक्स को तुमने मारा था,
वह उनमें से एक की बीवी थी।
367
00:29:57,671 --> 00:29:59,507
वे हिसाब बराबर करने निकले हैं।
368
00:29:59,507 --> 00:30:02,301
नहीं। पुलिस वाले को मारने की
हिम्मत नहीं करेंगे।
369
00:30:02,301 --> 00:30:03,802
अब पहले जैसा हाल नहीं रहा।
370
00:30:03,802 --> 00:30:05,804
उनका मानना है कि अगर वे डूबेंगे,
371
00:30:05,804 --> 00:30:08,682
तो तुममें से कुछ को साथ लेकर डूबेंगे।
तुमसे शुरू करके।
372
00:30:08,682 --> 00:30:10,643
भाड़ में जाएँ। कोशिश करने दो।
373
00:30:10,643 --> 00:30:13,687
अगर हमने बाकी दो रैवेन को
मारने वाले को पकड़ लिया,
374
00:30:13,687 --> 00:30:17,483
उन्हें थोड़ा सा न्याय दे दिया,
तो वे शायद शांत हो जाएँ।
375
00:30:17,483 --> 00:30:18,734
इस बारे में सोचो।
376
00:30:22,404 --> 00:30:23,739
समझ में आया?
377
00:30:23,739 --> 00:30:25,491
पर मैं क्या कर सकता हूँ?
378
00:30:25,491 --> 00:30:28,869
वह मैंने या मेरे किसी आदमी ने नहीं किया।
मुझे पता होता!
379
00:30:28,869 --> 00:30:32,122
मुझे तुम पर विश्वास है।
वे नहीं करेंगे, पर मैं करता हूँ।
380
00:30:32,122 --> 00:30:33,457
मैं तो धन्य हो गया।
381
00:30:33,457 --> 00:30:36,168
संदिग्ध कौन है?
अगर किसी को लटकाना हो।
382
00:30:36,168 --> 00:30:37,670
मुझे नहीं पता।
383
00:30:37,670 --> 00:30:41,715
लेकिन मुझे पता है कि यह इंसान नहीं था।
निश्चित रूप से कोई फे था।
384
00:30:42,258 --> 00:30:44,760
मूर्खता करना बंद करो और मेरी मदद करो,
385
00:30:44,760 --> 00:30:47,263
तो मैं शायद किसी को पकड़ पाऊँगा।
386
00:30:47,263 --> 00:30:48,430
तुम्हारी मदद करूँ?
387
00:30:48,430 --> 00:30:51,809
मामले को बिगाड़ने के बजाय उसे सुलझाओ।
388
00:30:51,809 --> 00:30:54,478
हो सके तो साथ में
ख़ुद को भी ख़तरे से बचाओ।
389
00:30:56,939 --> 00:30:58,148
भाड़ में जाए।
390
00:31:04,196 --> 00:31:05,072
पिक्स की बू आ गई।
391
00:31:11,537 --> 00:31:12,997
जानता हूँ तुम वहाँ हो।
392
00:31:15,583 --> 00:31:16,875
तुमने मेरा पीछा किया।
393
00:31:16,875 --> 00:31:19,545
उम्मीद कर रही थी कि ग़लत हूँ, पर तुम यहाँ
394
00:31:19,545 --> 00:31:22,631
-उस कमीने को आगाह करने आए हो।
-आपदा टालने आया हूँ।
395
00:31:22,631 --> 00:31:25,217
-तुमने गलत पक्ष चुना।
-कोई पक्ष नहीं है।
396
00:31:25,217 --> 00:31:27,720
अगर ऐसा होता, तो यह न हुआ होता।
397
00:31:27,720 --> 00:31:29,388
लड़ने की ज़रूरत नहीं पड़ती।
398
00:31:29,388 --> 00:31:31,390
और यूँ ही गोल-गोल घूमते रहेंगे।
399
00:31:31,390 --> 00:31:34,101
सिवाय इसके कि
हमारे एक के मुकाबले वे पाँच हैं।
400
00:31:34,602 --> 00:31:36,228
ज़रा सोचो, विन्येट।
401
00:31:38,397 --> 00:31:40,274
वे पीछे से भाग रहे हैं!
402
00:31:40,274 --> 00:31:41,859
तुम मुझे रोक रहे थे?
403
00:31:45,904 --> 00:31:47,323
सत्यानाश!
404
00:32:01,003 --> 00:32:02,630
वह क्या बला है?
405
00:32:02,630 --> 00:32:05,007
तुमने उसकी बीवी को मारा था। आगे बढ़ते रहो।
406
00:32:06,592 --> 00:32:08,677
-चलो!
-धीरे भागो!
407
00:32:11,221 --> 00:32:12,723
डोम्बे, चलो!
408
00:32:14,433 --> 00:32:15,601
उनसे पीछा छुड़ा लिया?
409
00:32:17,645 --> 00:32:20,522
और वह हमारे बहुमूल्य संसाधन लेकर
410
00:32:20,522 --> 00:32:22,775
-पैक्ट को दे रहा है?
-चलो!
411
00:32:23,942 --> 00:32:24,943
रास्ते से हटो!
412
00:32:27,446 --> 00:32:28,906
-डोम्बे!
-तुम्हारे पीछे हूँ!
413
00:32:28,906 --> 00:32:31,742
जबकि हम इस आर्थिक दलदल में
और फँसते जा रहे हैं।
414
00:32:31,742 --> 00:32:32,785
निकलो!
415
00:32:33,952 --> 00:32:37,289
समय आ गया है कि जवान ब्रेकस्पीयर
एक सबक सीखे!
416
00:32:39,166 --> 00:32:42,544
यह भाप और उद्योग का देश है!
417
00:32:44,672 --> 00:32:46,715
यह आस्था का देश है!
418
00:32:48,509 --> 00:32:50,344
यह देश है...
419
00:33:04,733 --> 00:33:07,027
-ए! रुको! उसने मेरा घोड़ा चुरा लिया।
-हटो!
420
00:33:18,580 --> 00:33:21,333
-चल!
-यह तुम्हारी लड़ाई नहीं है!
421
00:33:21,333 --> 00:33:22,710
डैरियस!
422
00:33:22,710 --> 00:33:23,961
डैरियस, आगे देखो!
423
00:33:26,046 --> 00:33:27,506
बचाकर, फे!
424
00:33:36,932 --> 00:33:38,767
यह क्या बला है?
425
00:33:58,245 --> 00:33:59,413
डोम्बे!
426
00:34:01,790 --> 00:34:02,624
नहीं!
427
00:34:02,624 --> 00:34:04,626
तुम चीज़ों को बदतर बना दोगी!
428
00:34:52,174 --> 00:34:53,467
चलो उठो।
429
00:34:53,926 --> 00:34:54,885
यहाँ से चलते हैं।
430
00:35:18,450 --> 00:35:20,702
-इसी बंदूक से मारा था, है न?
-रहम करो...
431
00:35:20,702 --> 00:35:21,829
है न?
432
00:35:31,004 --> 00:35:32,381
-केन। रुक जाओ!
-इसने...
433
00:35:32,381 --> 00:35:35,551
-इसने ऊना को मार डाला!
-इससे वह वापस नहीं आएगी!
434
00:35:53,652 --> 00:35:55,863
बहुत हुआ! तुम दोनों!
435
00:35:58,031 --> 00:35:59,825
तुम क्या बन गईं?
436
00:35:59,825 --> 00:36:02,244
मनुष्यों ने मुझे ऐसा बनाया।
437
00:36:04,454 --> 00:36:05,998
फिलोस्ट्रेट को गिरफ़्तार करो।
438
00:36:07,583 --> 00:36:08,834
तुम दोनों, मेरे साथ!
439
00:36:08,834 --> 00:36:10,127
पिक्स खुले घूम रहे हैं!
440
00:36:10,127 --> 00:36:11,545
हिलना मत!
441
00:36:18,844 --> 00:36:20,220
बाहर हंगामा मचा है।
442
00:36:21,263 --> 00:36:25,183
इस शातिर आधी-नस्ल वाले कमीने को यहाँ लाओ।
443
00:36:28,353 --> 00:36:31,565
इसे जेल में डाल दो।
हो सकता है इसके साथ हादसा हो जाए।
444
00:36:33,692 --> 00:36:34,610
नहीं।
445
00:36:37,487 --> 00:36:39,865
मैं नहीं चाहता यह जेल को गंदा करे।
446
00:36:40,699 --> 00:36:42,784
साथ ही, हम इसका ठिकाना जानते हैं।
447
00:36:44,411 --> 00:36:45,370
बर्विक!
448
00:36:46,121 --> 00:36:48,749
इस घटिया क्रिच को वापस रो ले जाओ...
449
00:36:49,458 --> 00:36:50,459
इसकी सही जगह।
450
00:36:59,593 --> 00:37:05,098
और कोई उस मैरॉक को पकड़कर लाएगा!
451
00:37:05,098 --> 00:37:07,559
हे मार्टर, फाइलो। तुमने क्या कर डाला?
452
00:37:08,435 --> 00:37:11,229
सार्जंट डोम्बे को मामले की गंभीरता समझाई।
453
00:37:12,314 --> 00:37:14,107
वह अच्छी तरह समझ भी गया।
454
00:37:33,085 --> 00:37:36,338
-तुम ठीक हो?
-बता सकती थी कि उसका दोस्त मैरॉक है।
455
00:37:36,338 --> 00:37:38,382
तुम्हें मुझको उसे मारने देना था!
456
00:37:38,382 --> 00:37:40,676
-फाइलो ने धोखा दिया!
-उसे बचा नहीं सकतीं।
457
00:37:40,676 --> 00:37:42,928
मैं नहीं बचा रही! पर वह निशाना नहीं था।
458
00:37:42,928 --> 00:37:44,846
फाइलो ने उसका पक्ष लिया।
459
00:37:45,847 --> 00:37:47,015
वह उनके साथ है।
460
00:37:57,526 --> 00:38:00,362
मैंने तुम्हें आगाह किया था,
पर तुमने सुना नहीं।
461
00:38:00,362 --> 00:38:02,781
-ऐसा क्यों बोल रही हैं?
-मौत।
462
00:38:02,781 --> 00:38:05,242
उसकी बू तुम्हारे चारों तरफ़ है।
463
00:38:05,242 --> 00:38:09,287
जानती हूँ काला जादू नहीं करना चाहिए था,
मैं चाहती भी नहीं थी। पर...
464
00:38:09,287 --> 00:38:11,957
हाँ, मैं चाहती थी,
पर किसी की मदद करने के लिए।
465
00:38:11,957 --> 00:38:14,626
यह शक्ति एक शाप है। मैंने बताया था।
466
00:38:14,626 --> 00:38:15,794
वह दोबारा हुआ।
467
00:38:15,794 --> 00:38:19,798
मैंने उसकी आँखों से देखा...
वह चीज़ जो लोगों को मार रही है।
468
00:38:19,798 --> 00:38:22,092
पर इस बार मैंने उसे अपने पीछे आते देखा!
469
00:38:24,261 --> 00:38:25,637
तुमने अपनी मौत देखी?
470
00:38:28,098 --> 00:38:31,018
सपने में मैंने और जो भी देखा है,
वह सच हुआ है।
471
00:38:32,811 --> 00:38:33,937
वह कभी ग़लत भी होता है?
472
00:38:34,813 --> 00:38:36,440
मुझे नहीं पता, बेटी।
473
00:38:36,440 --> 00:38:39,901
लेकिन कुछ चीजें हैं
जो जीवितों के जानने के लिए नहीं होतीं।
474
00:38:41,737 --> 00:38:42,696
मेरी मदद कीजिए।
475
00:38:55,375 --> 00:38:59,671
मुझे संदेह था कि सहायता के लिए वापस आओगी,
इसलिए मैंने सही पृष्ठ चिह्नित किया।
476
00:39:00,338 --> 00:39:03,050
-पर बहुत देर हो चुकी है।
-नहीं, कौन सा पृष्ठ?
477
00:39:04,092 --> 00:39:05,844
एक बहुत प्राचीन उपाय के लिए।
478
00:39:05,844 --> 00:39:09,639
दिव्य रोशनी का आह्वान करके
तुम्हारे अंदर का अंधकार मिटाने के लिए।
479
00:39:09,639 --> 00:39:11,975
बूढ़ी चुड़ैल को मेरे अंदर से निकालने का?
480
00:39:11,975 --> 00:39:16,521
लेकिन ख़ुद बुराई अपनाकर
अगर अंदर के अंधकार को मिटाने चलोगी...
481
00:39:16,521 --> 00:39:20,650
नहीं, ऐसा नहीं है। कसम से।
मैंने बुराई नहीं अपनाई है।
482
00:39:20,650 --> 00:39:22,819
नहीं, मैंने नहीं। वह एक बार की बात थी,
483
00:39:22,819 --> 00:39:25,614
एक दोस्त की मदद करनी थी,
और अब हो चुकी, तो...
484
00:39:26,448 --> 00:39:27,365
मान जाइए?
485
00:39:31,953 --> 00:39:32,871
बहुत ख़ूब!
486
00:39:33,205 --> 00:39:37,250
तो, इस औषधि को मिलाकर
इसे शरबत की तरह पी जाऊँ, और छूमंतर,
487
00:39:37,250 --> 00:39:40,295
चुड़ैल और सपनों से पीछा छूट जाएगा?
488
00:39:41,254 --> 00:39:42,631
मैं पक्का नहीं कह सकती।
489
00:39:42,631 --> 00:39:44,132
यह पुराना जादू है।
490
00:39:45,467 --> 00:39:48,345
छह सदियों से किसी ने इसे नहीं आज़माया है।
491
00:39:48,345 --> 00:39:51,139
ठीक है,
मेरी मदद करने के लिए धन्यवाद।
492
00:39:52,682 --> 00:39:53,809
मुझे धन्यवाद मत दो।
493
00:39:54,810 --> 00:39:57,354
ज़हर अब तुम्हारे अंदर तक फैल चुका है।
494
00:39:57,354 --> 00:40:00,148
अगर यह कारगर हुआ,
तो उसे निकालने की क्रिया...
495
00:40:01,358 --> 00:40:02,859
बेहद कष्टदायी होगी।
496
00:40:24,840 --> 00:40:26,091
ताज़ा मैन्ड्रेक?
497
00:40:28,009 --> 00:40:29,302
कमबख़्त कहाँ से...
498
00:41:38,496 --> 00:41:39,789
दरवाज़ा मत खोलना!
499
00:41:40,999 --> 00:41:42,083
डैरियस?
500
00:41:42,083 --> 00:41:43,210
आज कौन सा दिन है?
501
00:41:43,960 --> 00:41:47,214
आज मार्टर दिवस है, जैसे कि आज सुबह था।
502
00:41:48,131 --> 00:41:49,341
मैंने चोट पहुँचाई?
503
00:41:49,341 --> 00:41:51,301
मुझे? नहीं। मैं ठीक हूँ।
504
00:41:54,721 --> 00:41:55,764
तुम एक मैरॉक हो?
505
00:41:55,764 --> 00:41:57,098
हाँ।
506
00:41:57,098 --> 00:41:59,059
माफ़ करना, यह बताना भूल गया था।
507
00:41:59,059 --> 00:42:01,478
पर कैसे? आज तो पूर्णिमा भी नहीं है।
508
00:42:02,854 --> 00:42:04,314
पैक्ट ने तरीका ढूँढ़ लिया।
509
00:42:05,857 --> 00:42:07,525
उन्होंने इसी तरह युद्ध जीता था।
510
00:42:08,276 --> 00:42:10,403
एक मैरॉक सिपाही ने मुझे काटा था।
511
00:42:11,071 --> 00:42:11,947
मुझे अफ़सोस है।
512
00:42:13,031 --> 00:42:16,326
जब सेना को पता चला
कि मेरे अंदर क्या है तो उन्होंने...
513
00:42:17,118 --> 00:42:18,328
मुझे बंद कर दिया।
514
00:42:19,371 --> 00:42:21,581
उसे बाहर निकालने के अलग-अलग तरीके अपनाए।
515
00:42:21,998 --> 00:42:24,084
प्रयोग, परीक्षण।
516
00:42:25,001 --> 00:42:26,419
अलग-अलग तरह के दर्द।
517
00:42:27,003 --> 00:42:28,964
अच्छा। तुम्हारे बदन के निशान।
518
00:42:28,964 --> 00:42:29,881
हाँ।
519
00:42:30,590 --> 00:42:31,633
बदन के निशान।
520
00:42:34,928 --> 00:42:36,054
कभी-कभी...
521
00:42:36,930 --> 00:42:38,598
इतना भयंकर दर्द होता था...
522
00:42:40,642 --> 00:42:41,559
मैं...
523
00:42:44,312 --> 00:42:45,272
मैं दुआ करता था।
524
00:42:46,523 --> 00:42:49,025
मैं वाकई... मैं मौत की दुआ करता था।
525
00:42:50,694 --> 00:42:52,362
लेकिन वे ऐसा क्यों करेंगे?
526
00:42:52,362 --> 00:42:54,906
उनका अपना मैरॉक सिपाही बनाने के लिए।
527
00:42:54,906 --> 00:42:59,035
नहीं, मतलब, तुम्हारी सेना
अपने ही सिपाही को धोखा क्यों देगी?
528
00:42:59,035 --> 00:43:01,079
मैं अब सिपाही नहीं था!
529
00:43:05,083 --> 00:43:06,626
मैं केवल एक क्रिच था!
530
00:43:11,881 --> 00:43:12,966
माफ़ी चाहता हूँ।
531
00:43:16,720 --> 00:43:19,097
दिल से माफ़ी चाहता हूँ।
532
00:43:22,392 --> 00:43:23,560
उसे काबू कर सकते हो?
533
00:43:26,896 --> 00:43:29,357
हाँ, अधिकांश समय।
534
00:43:32,110 --> 00:43:35,030
हालाँकि मुझे कोई नुकीली चीज़ मत भोंकना।
535
00:43:38,616 --> 00:43:39,909
नहीं, कृपया अंदर मत आओ।
536
00:43:43,204 --> 00:43:46,750
अच्छा। क्यों न अंदर आकर नहा-धो लो?
537
00:43:50,462 --> 00:43:52,756
बेहतर होगा मैं यहीं बंद रहूँ।
538
00:43:55,050 --> 00:43:57,761
वादा करती हूँ
कि कोई नुकीली चीज़ नहीं भोंकूँगी।
539
00:44:17,238 --> 00:44:21,409
मैंने तुम्हें बाहर निकलवाया और तुमने
और बवाल करके मेरा एहसान चुकाया?
540
00:44:21,409 --> 00:44:23,995
उसे रोकने की कोशिश की, पर रोक नहीं पाया।
541
00:44:24,954 --> 00:44:26,748
पुलिस आने वाली होगी, बोज़।
542
00:44:27,332 --> 00:44:28,875
अपने लोगों से छिपने को कह दो।
543
00:44:46,017 --> 00:44:47,227
चोट तो नहीं लगी?
544
00:44:47,227 --> 00:44:48,603
नहीं। तुम्हें लगी है?
545
00:44:52,232 --> 00:44:54,067
शायद मुझे तुमको शाबाशी देनी चाहिए?
546
00:44:57,362 --> 00:44:58,738
पुलिस जानती है वह तुम थीं।
547
00:45:00,073 --> 00:45:01,491
तुम्हें भागना होगा।
548
00:45:01,491 --> 00:45:03,159
भागकर कहाँ जाऊँ?
549
00:45:03,743 --> 00:45:04,994
वापस टिर्नेनॉक?
550
00:45:06,621 --> 00:45:11,334
मामला शांत होने तक बाहर निकाल सकता हूँ।
किसी महफ़ूज़ जगह पहुँचा दूँगा।
551
00:45:11,334 --> 00:45:14,462
तुम फे के खिलाफ़ गए और सब यह जानते हैं।
552
00:45:15,130 --> 00:45:16,965
मुझे भागने की ज़रूरत नहीं है।
553
00:45:17,757 --> 00:45:18,842
मुझे कुछ नहीं होगा।
554
00:45:19,592 --> 00:45:22,303
पनाहगाह में भरे रैवेन
इससे सहमत नहीं होंगे।
555
00:45:22,303 --> 00:45:24,973
और मैं तुम्हें बचाने के लिए
कुछ नहीं कर पाऊँगी।
556
00:45:25,557 --> 00:45:27,434
बाहर का रास्ता हो, तो चले जाओ।
557
00:45:32,939 --> 00:45:34,524
मैं कहीं नहीं जा रहा।
558
00:45:36,985 --> 00:45:39,446
तो चीयर्स।
559
00:45:45,785 --> 00:45:46,619
धत् तेरे की।
560
00:45:48,288 --> 00:45:49,122
हाँ।
561
00:45:50,748 --> 00:45:52,208
हमारी क्या खूब जोड़ी है न?
562
00:45:54,294 --> 00:45:55,795
हाँ, कुछ वक़्त के लिए थी।
563
00:45:57,755 --> 00:46:00,049
और ख़ुद को बेवकूफ़ बनाकर अच्छा लगा।
564
00:46:03,553 --> 00:46:04,471
हाँ।
565
00:46:05,430 --> 00:46:06,389
अच्छा तो लगा।
566
00:46:17,192 --> 00:46:19,736
कमबख़्त ठुल्ले आ गए हैं! भागो!
567
00:46:21,988 --> 00:46:24,574
वे ब्लैक रैवेन कहाँ छिपे हैं?
568
00:46:24,574 --> 00:46:29,162
-सबको मार डालेंगे। उन्हें सचेत करती हूँ।
-मैं करता हूँ। तुम मत जाओ।
569
00:46:29,162 --> 00:46:30,205
मत जाओ!
570
00:46:32,040 --> 00:46:33,124
जल्दी!
571
00:46:33,124 --> 00:46:35,376
जल्दी करो, उनके रास्ते में मत पड़ो!
572
00:46:36,044 --> 00:46:39,380
-रैवेन कहाँ हैं?
-उसे छोड़ो!
573
00:46:39,964 --> 00:46:43,176
डोम्बे! यह क्या बकवास है?
574
00:46:43,551 --> 00:46:46,930
-तुम! ब्लैक रैवेन कहाँ हैं?
-हमें मारो मत!
575
00:46:46,930 --> 00:46:50,099
-बता दोगी तो ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
-मुझे नहीं पता!
576
00:46:50,099 --> 00:46:53,728
-मुझे बताओ वे कहाँ हैं?
-कृपया हमें मत मारो!
577
00:46:53,728 --> 00:46:56,773
-अभी बताओ वरना...
-वे वहाँ पर हैं!
578
00:46:56,773 --> 00:46:59,526
-रैवेन इस तरफ़ हैं।
-हटो! जाओ!
579
00:46:59,526 --> 00:47:00,818
इस तरफ़, दोस्तो!
580
00:47:01,736 --> 00:47:03,696
-चलो, लड़को!
-यहाँ इस तरफ़।
581
00:47:34,185 --> 00:47:35,395
उन्हें ख़त्म कर दो।
582
00:47:45,154 --> 00:47:46,322
गोली चलाना बंद करो!
583
00:47:47,031 --> 00:47:48,866
तुम्हें मुझको पकड़ना चाहिए।
584
00:47:49,993 --> 00:47:53,538
मैं ही हूँ जो ऊना के हत्यारे
पुलिस वाले को मारने बर्ग गई थी।
585
00:47:53,538 --> 00:47:54,789
क्या यह वही है?
586
00:47:58,960 --> 00:48:01,045
यह आसान मौत की हक़दार नहीं है।
587
00:48:02,797 --> 00:48:04,299
इसे हाइड्रा के लिए बचाकर रखो।
588
00:50:25,523 --> 00:50:27,525
संवाद अनुवादक
श्रुति शुक्ला
589
00:50:27,525 --> 00:50:29,610
रचनात्मक पर्यवेक्षक
रवीन्द्र शंकर शुक्ल