1
00:00:06,090 --> 00:00:08,008
कार्निवल रो में
इससे पहले
2
00:00:09,427 --> 00:00:10,344
डैरियस।
3
00:00:10,344 --> 00:00:11,929
रो को खोलने की एक तरकीब है।
4
00:00:11,929 --> 00:00:14,098
तुम्हारे पास? एक अर्ध-मानव नाजायज़ संतान?
5
00:00:14,098 --> 00:00:17,768
तुम एब्सलोम ब्रेकस्पीयर के
अर्ध-मानव नाजायज़ बेटे को देख रहे हो।
6
00:00:19,854 --> 00:00:21,021
सावधान!
7
00:00:23,149 --> 00:00:24,692
तुम मुझे लियोनोरा कह सकती हो।
8
00:00:24,692 --> 00:00:26,193
मुझे यहाँ क्यों छोड़ दिया गया?
9
00:00:26,193 --> 00:00:28,612
तुम्हें जल्द ही पता चल जाएगा, जान।
10
00:00:31,824 --> 00:00:32,783
एग्रियस?
11
00:00:36,871 --> 00:00:38,789
मेजर वीर, है न?
12
00:00:38,789 --> 00:00:41,667
मैं आपसे ज़रा अकेले में बात करना चाहूँगा।
13
00:00:41,667 --> 00:00:45,838
मुझे विश्वास है कि मैं चांसलर को
पैक्ट और न्यू डॉन की लड़ाई में पैक्ट को
14
00:00:45,838 --> 00:00:47,673
मदद भेजने के लिए मना सकती हूँ।
15
00:00:48,174 --> 00:00:52,178
यह अनुबंध मेरे कारखाने में
आपकी हिस्सेदारी बढ़ा देगा,
16
00:00:52,178 --> 00:00:53,596
वह भी मोटी रकम से।
17
00:00:53,596 --> 00:00:55,347
वह काला जादू होता है।
18
00:00:55,347 --> 00:00:58,184
उसने मेरे अंदर कुछ फूँका।
19
00:00:58,184 --> 00:01:00,603
अचानक ऐसा लगा
जैसे मैं किसी और के अंदर हूँ।
20
00:01:08,152 --> 00:01:10,404
ब्लैक रैवेन की योजना के बारे में पता था?
21
00:01:10,404 --> 00:01:11,572
यह मेरी योजना थी।
22
00:01:13,449 --> 00:01:14,867
जल्दी चलो।
23
00:01:14,867 --> 00:01:16,619
डाहलिया और बोलेरो को मार डाला।
24
00:02:21,559 --> 00:02:26,063
कार्निवल रो
25
00:04:15,047 --> 00:04:17,591
उन्होंने उन्हें ऊपर कैसे पहुँचाया?
26
00:04:17,591 --> 00:04:19,385
अब भी पुलिस-पुलिस खेल रहे हो?
27
00:04:20,135 --> 00:04:23,389
एक अपराध किया गया है।
पुलिस को तहकीकात करनी ही होगी।
28
00:04:23,389 --> 00:04:25,516
फिर से सिर कलम करके खूँटे पर टाँगे गए।
29
00:04:25,516 --> 00:04:27,601
यह शायद पुलिस ने ही किया होगा।
30
00:04:27,601 --> 00:04:28,644
फाइलो!
31
00:04:32,022 --> 00:04:33,190
उन्हें पीछे रखना।
32
00:04:34,024 --> 00:04:35,985
बहुत ही भयानक मंज़र है।
33
00:04:35,985 --> 00:04:36,902
बहुत बुरा हुआ।
34
00:04:37,987 --> 00:04:39,363
तो, तुम्हारी क्या राय है?
35
00:04:39,989 --> 00:04:42,658
सुबह 3:00 और 4:00 बजे के बीच हुआ था।
36
00:04:42,658 --> 00:04:45,828
संतरियों ने कुछ देखा तो होगा,
पर मुझे नहीं बताएँगे।
37
00:04:45,828 --> 00:04:47,329
-सही कहा।
-बर्विक!
38
00:04:49,707 --> 00:04:52,876
-मुजरिम पकड़ लिया?
-घंटों पहले तुम्हें ख़बर भेजी थी।
39
00:04:52,876 --> 00:04:56,714
नाश्ते से पहले? किसी ने
हमारी सुंदर दीवार को ख़राब कर दिया।
40
00:04:56,714 --> 00:04:58,966
कोई उसके करीब नहीं गया।
41
00:04:58,966 --> 00:05:00,342
घटनास्थल को सुरक्षित करो।
42
00:05:00,801 --> 00:05:03,637
यह वाला? इस घटनास्थल की बात कर रहे हो?
43
00:05:09,351 --> 00:05:10,352
संभलकर, सार्ज।
44
00:05:10,894 --> 00:05:14,106
हम कोई ज़रूरी सबूत
नष्ट नहीं करना चाहेंगे, है न?
45
00:05:15,232 --> 00:05:17,735
कुछ घंटों में
पूरे रो में ख़बर फैल जाएगी।
46
00:05:18,902 --> 00:05:22,156
हम ऐसा नहीं होने दे सकते, है न?
47
00:05:23,198 --> 00:05:25,909
जब सबको पता चलेगा
कि पुलिस आई और कुछ नहीं किया,
48
00:05:27,202 --> 00:05:28,370
तो हालात बिगड़ जाएँगे।
49
00:05:29,413 --> 00:05:33,250
यह बात ब्लैक रैवेन को चांसलर पर
हमला करने से पहले सोचनी चाहिए थी।
50
00:05:33,250 --> 00:05:34,918
-क्या?
-कल रात।
51
00:05:34,918 --> 00:05:38,088
उनके गिरोह ने ब्रेकस्पीयर का
गला काटने की कोशिश की।
52
00:05:38,088 --> 00:05:39,256
मैंने यह नहीं सुना।
53
00:05:41,258 --> 00:05:42,342
मैं वहाँ था।
54
00:05:42,968 --> 00:05:44,970
उनमें से एक को ख़ुद मार गिराया था।
55
00:05:44,970 --> 00:05:47,931
तो यह जिसने भी किया,
उसने हम पर उपकार किया।
56
00:05:48,640 --> 00:05:49,683
वे भाड़ में जाएं...
57
00:05:50,309 --> 00:05:51,310
और तुम भी।
58
00:05:56,523 --> 00:05:57,649
आओ चलें, दोस्तो।
59
00:06:02,196 --> 00:06:04,698
फिलोस्ट्रेट ख़ुद को क्या समझता है?
60
00:06:04,698 --> 00:06:07,409
मरा हुआ क्रिच ही अच्छा क्रिच होता है।
61
00:06:07,409 --> 00:06:08,869
सही कहा ना, दोस्तो?
62
00:06:18,921 --> 00:06:20,422
-यह क्या बकवास है?
-देखकर।
63
00:06:28,305 --> 00:06:29,807
यह वही है। इसने ऊना को मारा।
64
00:06:29,807 --> 00:06:31,016
मत करना। यहाँ नहीं।
65
00:06:31,016 --> 00:06:32,935
जैसे मुझे दोबारा मौका मिलेगा।
66
00:06:34,895 --> 00:06:37,856
जान से हाथ धो बैठोगे। वह ऐसा नहीं चाहती।
67
00:06:51,745 --> 00:06:52,746
चलो, दोस्तो।
68
00:06:54,748 --> 00:06:55,707
थैच!
69
00:07:06,593 --> 00:07:07,469
अपनी बात कह दी।
70
00:07:08,178 --> 00:07:11,682
माफ़ करना, फाइलो। पर नियमों के
पालन से यह ठीक नहीं हो पाएगा।
71
00:07:11,682 --> 00:07:13,559
नियम हमारे लिए नहीं बनाए गए थे।
72
00:07:17,104 --> 00:07:18,772
जाओ, उनके सिर नीचे उतारो।
73
00:07:19,731 --> 00:07:21,567
वे अंतिम संस्कार के हकदार हैं।
74
00:09:01,208 --> 00:09:02,876
फे बेहद नाराज़ हो रहे हैं।
75
00:09:02,876 --> 00:09:05,712
चांसलर के आदमी, तुम यहाँ सुरक्षित नहीं हो।
76
00:09:05,712 --> 00:09:07,756
हाँ, पर मुझे तुमसे बात करनी थी।
77
00:09:08,715 --> 00:09:11,927
सुनो, कल रात, हमारी किस्मत चमकी।
78
00:09:12,261 --> 00:09:13,845
-हम भाग्यशाली थे।
-कैसे?
79
00:09:13,845 --> 00:09:16,014
चांसलर का अपमान हुआ।
80
00:09:16,014 --> 00:09:17,975
वह शर्मिंदा हुआ।
81
00:09:18,475 --> 00:09:22,396
शायद तुम्हारे ख़तरा मोल लिए बिना ही
वह पद खो देगा। तो, इंतज़ार करो।
82
00:09:22,396 --> 00:09:25,607
सबके सामने अपने असली वंश का
खुलासा मत करना।
83
00:09:25,607 --> 00:09:27,109
इंतज़ार करने का समय नहीं है।
84
00:09:27,609 --> 00:09:30,070
हाँ, पर कल रात मुझे एक नई तरकीब सूझी,
85
00:09:30,070 --> 00:09:33,991
ऐसी तरकीब जिससे रो के द्वार
शायद उम्मीद से पहले खुल जाएँगे।
86
00:09:33,991 --> 00:09:34,908
समझाओ।
87
00:09:34,908 --> 00:09:37,661
नहीं। मैं तुम्हें शामिल करना नहीं चाहता।
88
00:09:37,661 --> 00:09:40,080
अगर यह सफल हुई, तो तुम परिणाम देख लोगे।
89
00:09:40,080 --> 00:09:42,833
लेकिन अगर मैं असफल हुआ...
90
00:09:43,709 --> 00:09:46,586
और गिरफ़्तार हो गया,
तो हम पहली तरकीब आज़माएँगे।
91
00:09:46,586 --> 00:09:49,923
तो तुम इतनी दूर मुझसे
मेरा मुँह बंद रखने के लिए कहने आए।
92
00:09:49,923 --> 00:09:50,841
नहीं।
93
00:09:51,967 --> 00:09:53,427
कहने आया कि मुझ पर भरोसा रखो।
94
00:09:57,723 --> 00:09:59,099
मैं अपना मुँह बंद रखूँगा।
95
00:10:00,100 --> 00:10:01,184
अभी के लिए।
96
00:10:01,184 --> 00:10:02,185
शाबाश।
97
00:10:03,228 --> 00:10:04,146
शुक्रिया।
98
00:10:42,351 --> 00:10:46,146
कल रात, हमारे पवित्र भवन पर
कट्टरपंथियों ने हमला किया।
99
00:10:47,272 --> 00:10:51,068
लेकिन भले ही उनके तरीके असभ्य और हिंसक थे,
100
00:10:51,777 --> 00:10:55,989
पर हम कार्निवल रो के फे लोगों की
पीड़ा के प्रति अंधे नहीं हैं।
101
00:10:56,740 --> 00:10:59,159
हम खाना और दवा लेकर आए हैं।
102
00:11:00,535 --> 00:11:05,624
बर्ग हमेशा असहाय और दीन-हीन के लिए
मदद का हाथ बढ़ाएगा।
103
00:11:15,509 --> 00:11:18,804
यह मानव रोग नहीं है।
केवल पिक्स ही इसकी चपेट में आते हैं।
104
00:11:18,804 --> 00:11:21,723
फिर भी, मैं जोखिम नहीं लेना चाहता।
105
00:11:43,578 --> 00:11:46,164
यह लीजिए, आशा है इनसे मदद मिलेगी।
106
00:11:46,164 --> 00:11:48,083
-शुक्रिया।
-शुक्रिया, मैडम।
107
00:11:48,083 --> 00:11:52,087
मैं वादा करती हूँ
कि ये ख़त्म होने पर और भी मिलेंगी।
108
00:11:53,296 --> 00:11:54,589
शुक्रिया, जान।
109
00:11:55,340 --> 00:11:58,135
मानो मार्टर ने स्वयं आपको यहाँ भेजा है।
110
00:11:58,885 --> 00:12:00,554
यह भुलाया नहीं जाएगा।
111
00:12:01,054 --> 00:12:05,225
यहाँ की पीड़ा कम करने के लिए
बर्ग पूरी सहायता करेगा।
112
00:12:05,725 --> 00:12:07,018
मोहतरमा। सुनिए।
113
00:12:07,686 --> 00:12:09,688
-आप मेरी बच्ची की मदद करेंगी?
-नहीं।
114
00:12:09,688 --> 00:12:11,898
-इसे भी दवा की ज़रूरत है।
-माफ़ करना।
115
00:12:11,898 --> 00:12:13,150
-रहम कीजिए।
-मैं...
116
00:12:13,859 --> 00:12:14,943
माफ़ करना, मैं...
117
00:12:14,943 --> 00:12:16,445
रहम कीजिए, मोहतरमा।
118
00:12:16,987 --> 00:12:18,780
इस बच्ची को मरने से बचा लीजिए।
119
00:12:19,739 --> 00:12:23,201
मैडम, कृपया वहीं खड़ी रहिए।
यह पल तस्वीर में कैद करना है।
120
00:12:25,245 --> 00:12:26,288
और...
121
00:12:43,513 --> 00:12:45,432
फाइलो! यहाँ आओ!
122
00:12:53,023 --> 00:12:56,026
-तुम सोचोगे मैं पागल हो गई हूँ।
-क्या बात है?
123
00:12:58,570 --> 00:13:03,283
क्या तुम... अजीब सपने या दृश्य,
ऐसा कुछ देख रहे हो?
124
00:13:03,283 --> 00:13:04,201
क्या?
125
00:13:05,785 --> 00:13:07,245
-नहीं।
-बेड़ा गर्क।
126
00:13:08,371 --> 00:13:12,334
जब हैरुसपेक्स मरी थी तब हम दोनों मौजूद थे,
तो मुझे लगा कि तुम्हें...
127
00:13:13,251 --> 00:13:14,085
नहीं?
128
00:13:15,003 --> 00:13:15,837
जाने दो।
129
00:13:17,297 --> 00:13:18,715
-बता भी दो।
-ठीक है।
130
00:13:20,258 --> 00:13:22,427
सबको पता था कि वह डायन भविष्य देखती थी।
131
00:13:22,427 --> 00:13:25,180
अब, मुझे लगता है कि जब वह मरी तो...
132
00:13:26,306 --> 00:13:28,016
उसने मेरे साथ कुछ किया।
133
00:13:29,976 --> 00:13:32,062
मैंने दो ब्लैक रैवेन को मरते देखा।
134
00:13:32,062 --> 00:13:33,188
एक सपने में।
135
00:13:34,981 --> 00:13:35,941
एक सपने में।
136
00:13:35,941 --> 00:13:37,651
मैंने सोचा न था कि वह सच होगा,
137
00:13:37,651 --> 00:13:41,321
तब तक नहीं जब तक दीवार पर
उनके कटे सिर नहीं देखे, फिर एहसास हुआ...
138
00:13:42,364 --> 00:13:45,659
मैंने गिरजाघर की मीनार पर
उन पर हमला होते हुए देखा था।
139
00:13:45,659 --> 00:13:48,453
एक बहुत भयानक दिखने वाला गरुड़ बना था
140
00:13:48,453 --> 00:13:51,957
और जब मैं उठी, तो मेरे हाथ
एक खरगोश की अंतड़ियों में सने थे।
141
00:13:51,957 --> 00:13:55,293
अगर वह काफ़ी घिनौना नहीं था,
तो कल एक बेचारी बिल्ली थी।
142
00:13:56,169 --> 00:13:58,797
एक फ़ौजी आदमी पर
हमला होते देखने के ठीक बाद।
143
00:14:00,090 --> 00:14:02,676
तुमने एक फ़ौजी आदमी पर
हमले का सपना देखा था?
144
00:14:02,676 --> 00:14:05,679
शुक्रिया, फाइलो,
मुझे एहसास है कि पागल हो चुकी हूँ।
145
00:14:05,679 --> 00:14:09,307
सेना का सिपाही? ईंटों की बैरक के बाहर?
146
00:14:10,475 --> 00:14:11,685
नदी के पार?
147
00:14:12,769 --> 00:14:14,020
तुम्हें कैसे पता?
148
00:14:15,438 --> 00:14:17,065
तुमने जो देखा सब कुछ बताओ।
149
00:14:22,988 --> 00:14:26,575
{\an8}पैक्ट दूतावास
150
00:14:32,789 --> 00:14:34,124
मेजर वीर।
151
00:14:36,334 --> 00:14:37,836
मिलने के लिए शुक्रिया।
152
00:14:38,169 --> 00:14:39,421
मिस्टर मिलवर्थी।
153
00:14:40,213 --> 00:14:41,506
संक्षेप में बताता हूँ।
154
00:14:42,215 --> 00:14:45,552
जो हथियार आपकी सरकार को चाहिए,
वे उन्हें मिल सकते हैं।
155
00:14:46,094 --> 00:14:48,805
ज़रूरत हो, तो महीनों में नहीं,
हफ़्तों में ही।
156
00:14:48,805 --> 00:14:50,890
बस पूछने की देर है।
157
00:14:52,225 --> 00:14:54,561
और आप इस सौदे के...
158
00:14:54,561 --> 00:14:56,271
बिचौलिए बनेंगे?
159
00:14:57,022 --> 00:15:01,484
आपके राजदूत ने एक अप्राकृतिक गठबंधन को
रोकने की आवश्यकता की बात की थी,
160
00:15:01,484 --> 00:15:03,737
फे और मानव समाजों के बीच।
161
00:15:04,779 --> 00:15:06,656
मुझे लगता है मैं सहमत हूँ,
162
00:15:06,656 --> 00:15:09,034
और अपनी सहायता प्रदान करना चाहता हूँ।
163
00:15:09,618 --> 00:15:10,744
मैं उत्सुक हूँ।
164
00:15:10,744 --> 00:15:15,707
मुझे यह बताया गया था
कि आपने अपना छोटा सा राजनीतिक कार्यकाल
165
00:15:16,833 --> 00:15:19,294
फे के अधिकारों की वकालत करते हुए बिताया।
166
00:15:20,462 --> 00:15:21,671
हे भगवान।
167
00:15:23,173 --> 00:15:26,176
मुझे बेहतर जासूस रखने चाहिए।
168
00:15:28,178 --> 00:15:31,264
मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ,
मेरा कोई छिपा मकसद नहीं।
169
00:15:33,391 --> 00:15:35,727
बुरा मत मानिएगा, मिस्टर मिलवर्थी,
170
00:15:36,811 --> 00:15:39,439
अगर आप राजनीति में
लंबे समय तक टिकना चाहते हैं,
171
00:15:39,981 --> 00:15:43,151
तो मेरी सलाह है कि कोई
छिपा मकसद बना लीजिए।
172
00:15:43,151 --> 00:15:45,236
बेहतर होगा कि दो या तीन।
173
00:15:49,407 --> 00:15:50,950
हाँ, शायद मुझे ऐसा करना चाहिए।
174
00:15:55,080 --> 00:15:55,997
बहुत ख़ूब।
175
00:15:56,956 --> 00:15:58,124
मैं आपका प्रस्ताव...
176
00:15:59,000 --> 00:16:00,919
अपने राजदूत के पास लेकर जाऊँगा।
177
00:16:02,170 --> 00:16:05,006
मुझे निराश मत कीजिएगा, मिस्टर मिलवर्थी।
178
00:16:12,597 --> 00:16:14,307
वे तहकीकात नहीं करेंगे,
179
00:16:15,725 --> 00:16:16,810
लेकिन मैं करूँगा।
180
00:16:17,268 --> 00:16:20,063
मैंने हमेशा ब्लैक रैवेन का सम्मान किया है।
181
00:16:20,063 --> 00:16:24,192
वे दिखावटी हैं, लेकिन कुशल हैं,
और उन्हें अपने इलाके तक रहना आता था।
182
00:16:24,192 --> 00:16:26,611
-अच्छा हुआ ठीक से रुख्सत हुए।
-बढ़िया।
183
00:16:26,986 --> 00:16:28,822
फिर मदद करने में एतराज़ नहीं होगा।
184
00:16:28,822 --> 00:16:31,491
और एहसान नहीं।
मैं पुलिस के साथ काम नहीं करता।
185
00:16:32,826 --> 00:16:34,828
मैं पुलिस वाला नहीं हूँ। अब नहीं।
186
00:16:34,828 --> 00:16:37,372
मुझसे एक ठुल्ले को
संदेश भेजने को कह रहे हो।
187
00:16:37,372 --> 00:16:39,708
कांस्टेबल बर्विक। वह नेक पुलिस वाला है।
188
00:16:39,708 --> 00:16:42,252
और सोचते हो सब तुमसे
नफ़रत क्यों करते हैं।
189
00:16:42,252 --> 00:16:43,670
पता है मैं क्या करता हूँ?
190
00:16:43,670 --> 00:16:46,840
एक गिरोह चलाता हूँ।
अंत में वही मायने रखता है।
191
00:16:46,840 --> 00:16:49,801
ब्लैक रैवेन? वह एक गिरोह है।
इस बात का आदर करता हूँ।
192
00:16:50,552 --> 00:16:55,223
पर ठुल्ले भी एक गिरोह ही हैं,
बस बड़े और ज़्यादा बेरहम।
193
00:16:56,099 --> 00:16:59,894
पर तुम यह दिखाते फिरते हो
कि तुम ठुल्ले नहीं हो।
194
00:16:59,894 --> 00:17:01,771
तुम्हारा मन आज भी उनके साथ है,
195
00:17:01,771 --> 00:17:05,150
लेकिन बाकी शरीर
यहाँ हम सबके साथ फँसा हुआ है।
196
00:17:06,151 --> 00:17:07,944
यह मेरे बारे में नहीं है।
197
00:17:07,944 --> 00:17:10,780
तुम्हें फ़र्क पड़ता है
कि रो को क्या होता है?
198
00:17:10,780 --> 00:17:13,116
मैं एक व्यापारी हूँ, मिस्टर फिलोस्ट्रेट।
199
00:17:13,116 --> 00:17:16,369
ब्लैक रैवेन ने अभी जो किया,
वह धंधे के लिए बहुत बुरा था।
200
00:17:16,369 --> 00:17:18,955
उन्हें शुभकामनाएँ,
पर जो हुआ वह होना तय था।
201
00:17:18,955 --> 00:17:21,875
-कोई ऐसी मौत का हकदार नहीं होता।
-वे ख़तरे जानते थे।
202
00:17:21,875 --> 00:17:26,129
उस तमाशे ने चांसलर की कमज़ोरी दिखाई।
वह उसे नहीं भूलेगा।
203
00:17:26,129 --> 00:17:28,339
वे मदद माँग रहे थे।
204
00:17:28,339 --> 00:17:30,341
फिर तो वे मूर्ख हैं।
205
00:17:30,341 --> 00:17:34,471
बर्ग से हमें मदद के नाम पर
सिर्फ़ पिछवाड़े पर लात मिल सकती है।
206
00:17:34,471 --> 00:17:37,432
जिससे याद आया, जाते हुए
अपने मैरॉक दोस्त को लेते जाना।
207
00:17:37,432 --> 00:17:39,601
हमारे बीच सौदा हुआ था। डैरियस यहीं रहेगा।
208
00:17:39,601 --> 00:17:42,896
वह तुम्हारी प्रेमिका के
बवाल खड़ा करने से पहले था।
209
00:17:42,896 --> 00:17:45,482
जाकर उससे बात करो,
पर अपने दोस्त को बाहर निकालो।
210
00:17:45,482 --> 00:17:46,816
और वह कहाँ जाएगा?
211
00:17:46,816 --> 00:17:48,943
मेरा पिल्ला नहीं, मेरी समस्या नहीं।
212
00:17:57,494 --> 00:17:59,162
अगर उससे पीछा छुड़ाना है तो,
213
00:18:00,455 --> 00:18:01,831
मेरा संदेश पहुँचाना होगा।
214
00:18:02,540 --> 00:18:05,585
बाकी आवारा कुत्तों की तरह
उसे भी गली में छोड़ सकता हूँ।
215
00:18:06,211 --> 00:18:09,756
ऐसे वक़्त में एक मैरॉक से
दुश्मनी मोल लेना चाहते हो?
216
00:18:10,840 --> 00:18:12,967
मुझे लगा था कि तुम व्यापारी हो।
217
00:18:14,511 --> 00:18:16,721
ठीक है। संदेश क्या है?
218
00:18:19,849 --> 00:18:21,017
हम कहाँ जा रहे हैं?
219
00:18:21,017 --> 00:18:24,103
वह इकलौती जगह जहाँ
कोई तुम्हें परेशान नहीं करेगा।
220
00:18:24,103 --> 00:18:27,315
-मतलब तुम्हारे घर नहीं।
-अभी पहरे वाला कुत्ता नहीं चाहिए।
221
00:18:28,233 --> 00:18:31,194
तो, तुम और तुम्हारी प्रेमिका
घर नहीं बसा रहे?
222
00:18:31,194 --> 00:18:32,237
"प्रेमिका"?
223
00:18:32,695 --> 00:18:35,365
उसे घर बसाने के बजाय
पंख कटवाना गवारा होगा।
224
00:18:36,032 --> 00:18:39,494
उसे दोष नहीं देता, तुम जैसे
चिड़चिड़े आदमी के साथ कौन रहेगा।
225
00:18:39,494 --> 00:18:43,748
यह रो जगह ही ऐसी है।
यहाँ हम जैसे लोगों को चैन नहीं है।
226
00:18:44,666 --> 00:18:46,793
हम जैसे लोगों को चैन नसीब नहीं होता।
227
00:18:46,793 --> 00:18:47,919
कहीं पर भी।
228
00:18:47,919 --> 00:18:49,337
अच्छा? ऐसा कैसे?
229
00:18:49,712 --> 00:18:54,175
अनाथ, मार्टराइट और सैनिक
दुनिया को उसके सच्चे स्वरूप में देखते हैं।
230
00:18:56,553 --> 00:18:59,264
-दुनिया वैसी होती है जैसा सोचते हो।
-दुनिया घटिया है।
231
00:19:00,348 --> 00:19:03,560
और मैं सोच रहा था
कि तुम मेरी उदासी भगाओगे।
232
00:19:03,560 --> 00:19:06,354
जेल और युद्ध ने
मेरी कुछ ग़लतफ़हमियाँ दूर कर दीं।
233
00:19:06,354 --> 00:19:08,857
मैं बदल गया हूँ। कई चीज़ों में।
234
00:19:08,857 --> 00:19:10,358
इसमें तुम अकेले नहीं हो।
235
00:19:11,276 --> 00:19:14,654
मैंने सुना तुमने महल में अपना तमाशा बनाया?
236
00:19:15,071 --> 00:19:16,948
फाइलो ब्रेकस्पीयर की पहली भूमिका?
237
00:19:16,948 --> 00:19:18,157
वह हो नहीं सका।
238
00:19:18,992 --> 00:19:20,326
वहाँ रैवेन पहुँच गए।
239
00:19:21,452 --> 00:19:23,121
उन्हें विन्येट ने भेजा होगा।
240
00:19:23,746 --> 00:19:25,748
अच्छा? उसने अच्छा किया।
241
00:19:26,583 --> 00:19:28,960
तुम्हारी प्रेमिका जो करती है
सोच-समझकर करती है।
242
00:19:28,960 --> 00:19:31,588
अच्छा? उसे लगता है
मैं अब भी पुलिस वाला हूँ।
243
00:19:31,588 --> 00:19:35,341
-पता नहीं उसे ऐसा क्यों लगता होगा?
-उफ़, मैं आधा क्रिच हूँ।
244
00:19:35,842 --> 00:19:39,387
-पता है तुम्हारी परेशानी क्या है?
-नहीं, मुझे बताओ, डैरियस।
245
00:19:39,387 --> 00:19:42,599
तुम दिल से क्रिच नहीं हो। दिमाग़ से हो।
246
00:19:44,893 --> 00:19:45,935
बोल दिया?
247
00:19:45,935 --> 00:19:47,061
हाँ, बोल दिया।
248
00:19:48,021 --> 00:19:50,648
इससे पहले कि तुम्हें भूख लगे,
सड़क से हट जाते हैं।
249
00:19:51,941 --> 00:19:54,611
बहुत घटिया तंज कसा है, फाइलो।
बहुत ही घटिया।
250
00:19:59,699 --> 00:20:00,575
जनाब।
251
00:20:01,784 --> 00:20:04,412
हमें आपको चांसलर के पास
ले जाने का आदेश मिला है।
252
00:20:23,431 --> 00:20:24,515
मिस्टर मिलवर्थी।
253
00:20:24,515 --> 00:20:25,767
चांसलर।
254
00:20:31,230 --> 00:20:35,944
मैंने आपको विशेष सलाहकार बनाया था क्योंकि
मुझे स्थिरता की ज़रूरत थी।
255
00:20:37,612 --> 00:20:38,655
एक ईमानदार आदमी की।
256
00:20:40,949 --> 00:20:42,116
क्या मैं ग़लत था?
257
00:20:43,284 --> 00:20:47,246
चांसलर, मैं अपनी क्षमता के अनुसार
हमेशा आपसे ईमानदारी से
258
00:20:47,246 --> 00:20:50,124
और खुलकर पेश आया हूँ,
259
00:20:50,124 --> 00:20:51,542
और ऐसा करता रहूँगा।
260
00:20:55,880 --> 00:20:59,550
फिर बताइए आप उस पिक्स के
अंतिम संस्कार में क्यों शामिल हुए
261
00:20:59,550 --> 00:21:01,219
जिसने भोज पर हमला किया था।
262
00:21:01,928 --> 00:21:04,681
मैंने वह बात छुपाई नहीं थी, जनाब।
263
00:21:04,681 --> 00:21:08,810
मेरा पिक्स के साथ पुराना नाता है।
264
00:21:10,353 --> 00:21:12,146
आप यह बात जानते हैं, चांसलर।
265
00:21:15,233 --> 00:21:16,442
हाँ, मैं जानता हूँ।
266
00:21:28,871 --> 00:21:31,332
मैं आपसे एक बहुत ज़रूरी सवाल पूछूँगा,
267
00:21:32,375 --> 00:21:33,918
और केवल एक बार पूछूँगा।
268
00:21:35,795 --> 00:21:36,713
समझ गए?
269
00:21:41,384 --> 00:21:45,638
क्या आप जानते थे कि ब्लैक रैवेन
स्वागत समारोह में खलल डालने वाले हैं?
270
00:21:48,349 --> 00:21:49,517
न, मैं नहीं जानता था।
271
00:21:49,517 --> 00:21:50,518
आपको यकीन है?
272
00:21:50,518 --> 00:21:53,980
मुझे अपने जीवन में
इससे ज़्यादा आश्चर्य आज तक नहीं हुआ।
273
00:21:55,189 --> 00:21:58,234
और मेरा जीवन काफ़ी आश्चर्यजनक रहा है।
274
00:22:04,490 --> 00:22:05,575
एकांत हो!
275
00:22:05,575 --> 00:22:06,492
जनाब।
276
00:22:16,878 --> 00:22:20,465
पैक्ट राजदूत के सहायक सैन्य अधिकारी...
277
00:22:21,257 --> 00:22:22,300
मेजर वीर।
278
00:22:23,259 --> 00:22:24,719
हाँ, वीर।
279
00:22:24,719 --> 00:22:28,431
उसने अभी बेहद ही बदतमीज़ी,
बददिमाग़ी वाला निवेदन किया है।
280
00:22:30,141 --> 00:22:31,392
अच्छा, ऐसा है?
281
00:22:32,060 --> 00:22:35,063
सज्जनो, लड़कियों की तरह
आवेश में आने की ज़रूरत नहीं
282
00:22:35,063 --> 00:22:38,232
क्योंकि पैक्ट ने
अपने हथियार जल्दी माँगे हैं।
283
00:22:38,232 --> 00:22:42,445
मेरा प्रस्ताव है कि सीमित समय के लिए,
हम कार्निवल रो को फिर से खोल दें।
284
00:22:42,445 --> 00:22:46,365
बेलफ़ायर में जो हुआ उसके बाद भी?
उस बीमारी के फैलने के बावजूद?
285
00:22:46,365 --> 00:22:48,659
-बेतुका प्रस्ताव है!
-इसे कहने दो, नाइजल।
286
00:22:48,659 --> 00:22:50,286
शुक्रिया, चांसलर।
287
00:22:50,286 --> 00:22:53,873
मेरे ख़याल से हम सभी सहमत होंगे
कि उत्पादन को बढ़ाने के लिए
288
00:22:53,873 --> 00:22:56,459
फे मज़दूरों को वापस कारखानों में बुलाकर
289
00:22:56,459 --> 00:22:58,211
इस नई समय-सीमा को पूरा करना होगा।
290
00:22:58,211 --> 00:23:00,338
हम यह कर सकते हैं, सज्जनो,
291
00:23:00,338 --> 00:23:02,256
अगर आप यह चाहें।
292
00:23:10,223 --> 00:23:12,725
ज़ाहिर है, उन्हें नाममात्र का वेतन देंगे।
293
00:23:14,060 --> 00:23:16,687
उनके सबसे तंदरुस्त सदस्यों को
दिन में बाहर आने दें।
294
00:23:18,606 --> 00:23:23,194
इसके बदले में रो और राजदूत,
दोनों को शांति मिल जाएगी।
295
00:23:25,029 --> 00:23:26,531
बिल्कुल सही, चांसलर।
296
00:23:27,406 --> 00:23:29,200
तर्कसंगत योजना है, मिस लॉन्गरबेन।
297
00:23:29,951 --> 00:23:31,577
तो हमारे दल सहमत हो सकते हैं।
298
00:23:42,588 --> 00:23:43,798
चांसलर, बात कर सकता हूँ?
299
00:23:44,757 --> 00:23:46,300
अब क्या हुआ, वाइनट्राउट?
300
00:23:46,717 --> 00:23:50,346
माफ़ कीजिए, जनाब, पर आपको
मिस लॉन्गरबेन को लेकर आगाह करना चाहूँगा।
301
00:23:50,888 --> 00:23:54,016
मानवता का दिखावा करती हैं,
पर उनकी मंशा मुनाफ़ा कमाना है।
302
00:23:54,016 --> 00:23:56,686
मुनाफ़ा और चोरी। मैंने कभी ऐसी...
303
00:23:56,686 --> 00:24:01,065
-किस मुनाफ़े की बात कर रहे हो?
-वे कारखाने जो वह खोलने को आतुर हैं।
304
00:24:01,065 --> 00:24:03,109
वह उन कारखानों की मालकिन हैं।
305
00:24:03,109 --> 00:24:05,695
वह उन्हें हमारी पीठ पीछे खरीद रही हैं।
306
00:24:06,195 --> 00:24:08,781
और तुम्हारे पास इस दावे का सबूत है?
307
00:24:08,781 --> 00:24:13,911
चांसलर, उन्होंने अपनी गतिविधियाँ अच्छे से
छुपाई हैं, पर मैं ठोस सबूत ढूँढ़कर रहूँगा।
308
00:24:14,328 --> 00:24:16,664
तो बेहतर होगा मेरे पास सबूत लेकर आओ,
309
00:24:16,664 --> 00:24:19,500
और बेमतलब लांछन लगाकर
मेरा वक़्त बर्बाद मत करो।
310
00:24:20,793 --> 00:24:22,920
जब सबूत मिल जाए तो मेरे पास आ जाना।
311
00:24:23,421 --> 00:24:24,255
उससे पहले नहीं।
312
00:24:24,255 --> 00:24:25,673
पर चांसलर, बेशक...
313
00:24:25,673 --> 00:24:28,259
मुझे पहरेदारों को बुलाने पर मजबूर मत करो।
314
00:24:28,843 --> 00:24:31,053
दिन शुभ हो, मिस्टर वाइनट्राउट।
315
00:24:45,526 --> 00:24:46,485
आराम से।
316
00:24:48,112 --> 00:24:49,322
-पकड़ लिया।
-ठीक है।
317
00:24:56,913 --> 00:24:57,747
कोई है?
318
00:25:00,499 --> 00:25:01,667
मिस्टर स्पर्नरोज़।
319
00:25:02,877 --> 00:25:04,086
मिस्टर पेम्ब्रुक।
320
00:25:05,421 --> 00:25:06,297
लुइज़ा।
321
00:25:06,297 --> 00:25:09,300
-आप यहाँ से जा रहे हैं?
-हमें आपकी बहुत याद आएगी।
322
00:25:09,300 --> 00:25:12,929
बिल्कुल भी नहीं। बस कुछ पुरानी चीज़ों से
छुटकारा पा रहा हूँ।
323
00:25:15,598 --> 00:25:18,226
इमोजेन की कोई ख़बर मिली?
324
00:25:18,226 --> 00:25:19,143
नहीं।
325
00:25:19,810 --> 00:25:21,938
असल में, उस कमबख़्त पक ने...
326
00:25:22,647 --> 00:25:24,482
उसे अच्छी तरह से छिपा रखा है।
327
00:25:25,983 --> 00:25:26,817
माफ़ कीजिए...
328
00:25:27,568 --> 00:25:30,112
माफ़ करना, आप किस वजह से आए थे?
329
00:25:30,112 --> 00:25:31,781
हमने अफवाहें सुनी हैं।
330
00:25:31,781 --> 00:25:33,866
-यकीनन, केवल अफ़वाहें।
-लुइज़ा...
331
00:25:33,866 --> 00:25:36,327
इन्हें पता होना चाहिए
लोग क्या कह रहे हैं?
332
00:25:36,327 --> 00:25:39,455
बेहतर होगा कि दखल देने वालों के बजाय
वो यह हमसे सुनें।
333
00:25:39,455 --> 00:25:40,581
हाँ, ज़रूर।
334
00:25:42,041 --> 00:25:43,918
ये अफवाहें क्या हैं?
335
00:25:43,918 --> 00:25:48,923
ऐसा इशारा किया गया है
कि आपकी बहन का अपहरण नहीं हुआ था।
336
00:25:49,548 --> 00:25:53,928
वह स्वेच्छा से उस पक के साथ गई थी।
337
00:25:55,805 --> 00:25:56,722
यह तो...
338
00:25:57,723 --> 00:25:58,683
बहुत बेतुकी बात है।
339
00:25:58,683 --> 00:26:01,060
मैंने भी यही कहा था। कोरी बकवास।
340
00:26:03,479 --> 00:26:06,774
और यह झूठी अफ़वाह कौन फैला रहा है?
341
00:26:07,233 --> 00:26:11,529
मेरे नौकर ने रसोइये से सुनी,
जिसने उसकी बहन से सुनी,
342
00:26:11,529 --> 00:26:13,948
और उसने वह पक के एक आदमी से सुनी थी।
343
00:26:14,615 --> 00:26:15,616
उसके निजी सेवक...
344
00:26:16,158 --> 00:26:19,745
उसका नाम फर्गस था न?
पर आप तो जानते हैं कि नौकर बात करते हैं।
345
00:26:19,745 --> 00:26:21,914
वह आदमी बड़ा वफ़ादार लगता है,
346
00:26:21,914 --> 00:26:25,167
हर किसी से कह रहा है
कि उसके मालिक और इमोजेन भागे थे।
347
00:26:26,585 --> 00:26:28,045
-बकवास।
-हाँ।
348
00:26:29,714 --> 00:26:34,093
मुझे विश्वास है कि अब आप लोग
ऐसे झूठ को तूल नहीं देंगे।
349
00:26:34,093 --> 00:26:35,970
-बिल्कुल नहीं।
-बेशक।
350
00:26:36,304 --> 00:26:37,221
बेशक।
351
00:26:39,849 --> 00:26:40,850
बेशक।
352
00:26:44,478 --> 00:26:46,897
आप बाहर जाने का रास्ता तो जानते ही हैं।
353
00:26:46,897 --> 00:26:48,441
आपके समय के लिए शुक्रिया।
354
00:27:05,833 --> 00:27:08,252
फाइलो, हम सुबह से यही कर रहे हैं।
355
00:27:10,129 --> 00:27:13,007
यह आखिरी गिरजाघर है
जहाँ मैं तुमको ले जा रहा हूँ।
356
00:27:24,226 --> 00:27:25,186
टोर्मलिन?
357
00:27:25,394 --> 00:27:26,228
हाँ?
358
00:27:27,980 --> 00:27:30,524
वह गरुड़, क्या तुमने वही देखा?
359
00:27:32,193 --> 00:27:34,028
हाँ, वही है। वही वाला।
360
00:27:34,028 --> 00:27:34,945
बहुत अच्छे।
361
00:27:36,155 --> 00:27:37,740
फिर यही वो जगह है।
362
00:27:39,742 --> 00:27:41,952
तो तुम्हें काम करने के लिए छोड़ देती हूँ।
363
00:27:41,952 --> 00:27:43,496
नहीं। तुम्हारी ज़रूरत पड़ेगी।
364
00:27:44,538 --> 00:27:45,414
रुक भी जाओ।
365
00:28:01,013 --> 00:28:01,931
बचाकर!
366
00:28:05,726 --> 00:28:07,228
मुझे लाशें मिल गईं।
367
00:28:16,779 --> 00:28:17,905
मुझे उल्टी आ रही है।
368
00:28:20,116 --> 00:28:22,159
वे वहाँ ऊपर कैसे पहुँचे?
369
00:28:22,159 --> 00:28:25,621
कौन सा हत्यारा मीनार की छत पर
दो ब्लैक रैवेन को मारेगा?
370
00:28:25,621 --> 00:28:27,373
इंसान तो नहीं। यह साफ़ है।
371
00:28:27,373 --> 00:28:30,960
कोई पिक्स होगा। हो सकता है
वही वाला जिसने दारोगा को मारा था।
372
00:28:34,004 --> 00:28:35,047
उठाने में मदद करोगे?
373
00:28:44,432 --> 00:28:47,184
हमें हत्यारे के बारे में
कुछ और बता सकती हो?
374
00:28:47,184 --> 00:28:49,395
नहीं, मैंने बस उसकी आँखों से देखा था।
375
00:28:49,937 --> 00:28:53,274
एक बार बूढ़ी हैरुसपेक्स को
एक जानवर की अंतड़ियाँ पढ़ते देखा था।
376
00:28:53,274 --> 00:28:55,151
वे सपने ऐसे ही बनते हैं।
377
00:28:56,193 --> 00:28:58,070
नहीं।
378
00:28:58,070 --> 00:28:59,822
यह काला जादू है, फाइलो।
379
00:29:20,676 --> 00:29:22,887
ठीक है। यह सबसे ख़राब हिस्सा है।
380
00:29:23,929 --> 00:29:24,972
जो ख़त्म हो गया।
381
00:29:27,683 --> 00:29:30,394
यह भले ही काम न करे,
कम से कम तुमने कोशिश तो की।
382
00:29:32,271 --> 00:29:33,314
तुमसे नफ़रत है!
383
00:29:37,818 --> 00:29:39,487
यह क्या...
384
00:29:54,627 --> 00:29:55,961
घिनौना क्रिच!
385
00:30:23,739 --> 00:30:24,740
टोर्मलिन?
386
00:30:25,699 --> 00:30:27,618
क्या हुआ? तुमने क्या देखा?
387
00:30:34,750 --> 00:30:35,626
केन।
388
00:30:36,168 --> 00:30:37,127
केन!
389
00:30:38,337 --> 00:30:39,296
क्या?
390
00:30:39,296 --> 00:30:41,006
इतनी आसानी से हार नहीं मानेंगे।
391
00:30:41,966 --> 00:30:43,634
हमारे मृतक ऐसा नहीं चाहेंगे।
392
00:30:43,634 --> 00:30:45,719
तुम ख़ुश हो कि डाहलिया मर चुकी है।
393
00:30:45,719 --> 00:30:46,971
तुम्हें उससे नफ़रत थी।
394
00:30:46,971 --> 00:30:50,057
वह अपने उसूलों के हिसाब से
सही करने की कोशिश कर रही थी।
395
00:30:50,766 --> 00:30:53,769
ऐसी दुनिया में जीवित रहने की कोशिश
जो हमें नहीं चाहती।
396
00:30:53,769 --> 00:30:57,773
पर जुए का कारोबार चलाना? चोरी करना?
यह बहुत बुरा तरीका था।
397
00:30:57,773 --> 00:31:00,025
वह हमारा पेट भरती थी। काम दिलाती थी।
398
00:31:00,025 --> 00:31:03,237
हमें दबाकर रखती रही।
बर्ग के टुकड़ों के लिए लड़ाती रही।
399
00:31:03,988 --> 00:31:07,032
मुझे लगा अगर हम शांति से रहे,
तो वे हम पर दया दिखाएँगे।
400
00:31:07,032 --> 00:31:09,577
अगर चुपचाप जीते रहे,
ज़रूरत भर का लेते रहे,
401
00:31:09,577 --> 00:31:12,663
तो वे हमारी बात सुनकर मदद करेंगे।
उन्होंने हमें सुना
402
00:31:13,289 --> 00:31:14,832
मगर कोई दया नहीं दिखाई।
403
00:31:14,832 --> 00:31:17,751
न डाहलिया पर, न बोलेरो पर और न ही ऊना पर।
404
00:31:17,751 --> 00:31:19,545
ऊना की मौत व्यर्थ नहीं थी।
405
00:31:20,296 --> 00:31:22,089
वह हम सबसे ज़्यादा बहादुर थी।
406
00:31:22,548 --> 00:31:24,133
पर अब हम सच्चाई जानते हैं।
407
00:31:24,675 --> 00:31:27,678
बर्गवासियों को फ़र्क नहीं पड़ता
कि हमारे साथ क्या होता है।
408
00:31:27,678 --> 00:31:31,307
अगर बैस डूभ ने हमें न मारा,
तो पैरों पर चलने वाले मार देंगे।
409
00:31:32,433 --> 00:31:33,934
इसलिए हमें लड़ना होगा।
410
00:31:33,934 --> 00:31:37,271
हज़ारों के खिलाफ़,
जिन्होंने हमें बंद करके और घेरकर रखा है?
411
00:31:37,271 --> 00:31:42,818
हमें उनको दिखाना होगा कि आज से
अगर वे हमें काटेंगे, तो हम उन्हें काटेंगे!
412
00:31:42,818 --> 00:31:46,155
अगर वे हम पर गोली चलाएँगे,
दीवारों पर हमारे सिर लटकाएँगे,
413
00:31:46,155 --> 00:31:48,616
तो उन्हें अपने ख़ून से कीमत चुकानी होगी।
414
00:31:49,325 --> 00:31:51,577
शायद तब वे दोबारा सोचें।
415
00:31:51,577 --> 00:31:53,537
हम सब भी नाराज़ हैं।
416
00:31:55,080 --> 00:31:56,498
मगर हम योद्धा नहीं हैं।
417
00:31:56,498 --> 00:31:59,752
रैवेन हुआ करते थे, टिर्नेनॉक में।
418
00:31:59,752 --> 00:32:02,588
-वह बहुत समय पहले की बात है।
-और अब हमें देखो।
419
00:32:03,547 --> 00:32:06,383
अपने लिए खड़े होने के बजाय
लिक्ज़िर ले रहे हैं।
420
00:32:07,259 --> 00:32:10,179
अगर रैवेन कुछ नहीं करेंगे,
तो और कौन करेगा?
421
00:32:11,180 --> 00:32:12,389
और कौन कर सकता है?
422
00:32:16,268 --> 00:32:17,144
माफ़ करना।
423
00:32:51,178 --> 00:32:52,471
हाँ!
424
00:32:53,097 --> 00:32:54,139
अब बस करो।
425
00:33:23,502 --> 00:33:24,336
ठीक है।
426
00:33:25,170 --> 00:33:27,798
ठीक है! तुम मुझसे क्या चाहती हो?
427
00:33:32,803 --> 00:33:36,932
देखो, अब मैं यहाँ हूँ, है न? तो, बाहर आओ।
428
00:33:38,475 --> 00:33:39,643
इसे ख़त्म करते हैं।
429
00:33:47,651 --> 00:33:48,569
बाहर आओ!
430
00:33:49,236 --> 00:33:51,280
बाहर आ, बदसूरत बूढ़ी चुड़ैल!
431
00:33:55,784 --> 00:33:56,869
प्रकट हो!
432
00:34:10,966 --> 00:34:11,800
तुम कौन हो?
433
00:34:12,634 --> 00:34:14,428
पता नहीं तुम्हारी क्या उम्मीद थी।
434
00:34:15,012 --> 00:34:16,764
डैरियस। फाइलो का दोस्त।
435
00:34:17,139 --> 00:34:18,307
उसने मुझे यहाँ छिपाया।
436
00:34:19,141 --> 00:34:21,727
वह भूल गया होगा
कि मैं हस्तक्षेप कर रहा हूँ।
437
00:34:22,060 --> 00:34:22,895
अच्छा।
438
00:34:23,771 --> 00:34:24,813
बेशक है।
439
00:34:27,441 --> 00:34:28,400
मैं चला जाता हूँ।
440
00:34:33,614 --> 00:34:35,741
हाँ, अच्छा, डैरियस।
441
00:34:35,741 --> 00:34:37,951
तुम सैनिक थे। अनाउन का युद्ध लड़े थे।
442
00:34:38,452 --> 00:34:39,995
हाँ, लड़े और हार गए।
443
00:34:44,583 --> 00:34:45,959
तुम हस्तक्षेप नहीं कर रहे।
444
00:34:47,961 --> 00:34:48,962
माफ़ करना?
445
00:34:48,962 --> 00:34:50,589
यह मेरा घर नहीं है।
446
00:34:52,424 --> 00:34:54,384
असल में नहीं। तो मुझे नहीं...
447
00:34:55,511 --> 00:34:58,096
बहरहाल, तुम टिर्नेनॉक में लड़े थे,
448
00:34:58,096 --> 00:35:01,183
अपनी तकलीफ़ के बदले
तुम्हें गहरे निशान मिले, तो...
449
00:35:01,183 --> 00:35:03,644
मेरा तुम्हें बाहर निकालना सही नहीं होगा।
450
00:35:06,688 --> 00:35:07,648
टोर्मलिन।
451
00:35:11,693 --> 00:35:12,528
ठीक है।
452
00:35:15,948 --> 00:35:17,324
तुमसे मिलकर ख़ुशी हुई...
453
00:35:18,575 --> 00:35:19,576
टोर्मलिन।
454
00:35:24,706 --> 00:35:27,167
-तुम्हें चाय पसंद है, डैरियस?
-क्या पसंद है?
455
00:35:27,167 --> 00:35:28,126
चाय?
456
00:35:28,836 --> 00:35:29,837
चाय।
457
00:35:31,338 --> 00:35:32,339
हाँ।
458
00:35:32,923 --> 00:35:33,882
मुझे चाय पसंद है।
459
00:35:34,508 --> 00:35:36,760
बहुत अच्छे। बैठ जाओ।
460
00:35:40,013 --> 00:35:41,849
बैठ जाओ। बैठो।
461
00:35:57,364 --> 00:36:00,993
फ़ौरन कर्ज़ इकट्ठा करने लगना,
कारखानों की बागडोर मिलते ही।
462
00:36:00,993 --> 00:36:03,787
तुम्हारे परिवार के लिए
प्रवेश-पत्र मिलना आसान होगा।
463
00:36:03,787 --> 00:36:06,081
-उन्हें रो से निकाल लेंगे।
-न। अभी नहीं।
464
00:36:06,665 --> 00:36:10,002
तुम उन्हें वहाँ,
उस खुली जेल में छोड़ दोगी?
465
00:36:10,002 --> 00:36:11,920
तुम हमदर्द नहीं दिख सकतीं।
466
00:36:11,920 --> 00:36:14,673
मैं आज सुबह वहाँ थी, रो में।
467
00:36:14,673 --> 00:36:16,592
अगर तुमने वह देखा होता, निली...
468
00:36:16,592 --> 00:36:18,260
अगर वह बदबू सूंघी होती...
469
00:36:18,635 --> 00:36:20,804
वह भयानक बीमारी।
470
00:36:21,555 --> 00:36:23,223
छोटे बच्चे भी मर रहे हैं।
471
00:36:23,891 --> 00:36:26,643
पल भर के लिए
एक नन्ही पिक्स को गोद में लिया था।
472
00:36:26,643 --> 00:36:28,061
उसे बैस डूभ था?
473
00:36:28,061 --> 00:36:30,564
वह पिक्स रोग है। मनुष्यों में नहीं फैलता।
474
00:36:30,564 --> 00:36:32,024
मूर्खताभरा जोखिम था।
475
00:36:32,024 --> 00:36:36,403
निली, वह बहुत ही छोटी थी।
476
00:36:39,406 --> 00:36:40,741
बिल्कुल लाचार थी।
477
00:36:41,575 --> 00:36:46,663
और मुझे दिख रहा था कि वह मर जाएगी,
मेरी वजह से, हमारी वजह से...
478
00:36:50,459 --> 00:36:52,461
हो गया?
479
00:36:54,796 --> 00:36:56,048
क्या हो गया?
480
00:36:56,048 --> 00:36:57,799
कमज़ोर पड़ना।
481
00:37:02,471 --> 00:37:04,556
तुम्हारा हृदय हमेशा से कोमल था।
482
00:37:07,059 --> 00:37:09,645
केवल तुम ही ऐसा सोचती थीं।
483
00:37:09,645 --> 00:37:12,230
केवल मैं ही तुम्हें सच में जानती हूँ।
484
00:37:12,773 --> 00:37:15,984
-जब तुम्हारे पिता मुझे मारते...
-मेरी शरारत की वजह से।
485
00:37:15,984 --> 00:37:19,488
जब पिटाई ख़त्म होती,
तो तुम हमेशा मुझे दिलासा देती थी,
486
00:37:19,488 --> 00:37:22,324
भले ही उसकी वजह से
तुम्हें भी मार खानी पड़ती।
487
00:37:22,616 --> 00:37:23,909
ग़लती मेरी होती थी।
488
00:37:24,743 --> 00:37:27,079
अगर मैं शरारत न करती...
489
00:37:27,079 --> 00:37:29,373
-तुम बच्ची थीं।
-तुम भी तो।
490
00:37:29,373 --> 00:37:32,209
हम छोटे थे। हमारे पास ताक़त नहीं थी।
491
00:37:32,876 --> 00:37:34,127
लेकिन हम बच गए।
492
00:37:35,879 --> 00:37:36,880
हाँ।
493
00:37:37,464 --> 00:37:38,882
और ऐसा क्यों?
494
00:37:39,424 --> 00:37:40,676
क्योंकि हम मज़बूत हैं।
495
00:37:41,635 --> 00:37:45,013
तुम्हारे पिता से ज़्यादा मज़बूत,
उन सबसे मज़बूत।
496
00:37:45,013 --> 00:37:45,931
हाँ।
497
00:37:45,931 --> 00:37:49,309
और हमने कसम खाई थी कि जो
हमारे साथ हुआ उसकी भरपाई करेंगे।
498
00:37:49,309 --> 00:37:51,645
वह और उनके जैसा हर आदमी।
499
00:37:52,729 --> 00:37:53,563
हाँ।
500
00:37:53,563 --> 00:37:55,440
सोचो हम कितने आगे आ चुके हैं।
501
00:37:55,440 --> 00:37:58,819
तुम्हारी ताक़त और पद को पाने के लिए
क्या-क्या नहीं किया।
502
00:37:59,403 --> 00:38:01,697
तुम वाकई उसे जोखिम में डालना चाहोगी?
503
00:38:04,324 --> 00:38:05,450
-नहीं।
-बहुत ख़ूब।
504
00:38:05,450 --> 00:38:08,912
क्योंकि एक ग़लत कदम उठाया,
तो हम यह सब खो सकते हैं।
505
00:38:11,081 --> 00:38:12,749
तुम अब तक चांसलर नहीं हो।
506
00:38:34,813 --> 00:38:35,689
शुभ रात्रि।
507
00:39:04,676 --> 00:39:05,510
फर्गस?
508
00:39:06,595 --> 00:39:07,512
क्या वह तुम हो?
509
00:39:09,431 --> 00:39:10,474
मिस्टर स्पर्नरोज़।
510
00:39:13,143 --> 00:39:16,438
-आपने मुझे ग़लत समय पर पकड़ लिया।
-वह सब रहने दो।
511
00:39:16,438 --> 00:39:18,148
तुम मेरी मदद करोगे?
512
00:39:18,148 --> 00:39:21,651
तुम्हें पता होगा मेरी बहन
और मिस्टर एस्ट्रेयन कहाँ गए हैं।
513
00:39:21,651 --> 00:39:25,155
-मुझे क्यों पता होगा?
-तुम अब भी यहाँ उनका काम संभाल रहे हो।
514
00:39:25,155 --> 00:39:27,866
उनसे बात करने का कोई तो ज़रिया होगा।
515
00:39:28,867 --> 00:39:31,203
अगर होता भी, तो बताने की अनुमति नहीं होती।
516
00:39:31,203 --> 00:39:33,663
जानता हूँ वह उसे चाहती है। मुझे पता है...
517
00:39:34,164 --> 00:39:35,582
और मैंने स्वीकार कर लिया है।
518
00:39:38,043 --> 00:39:41,296
यह स्पष्ट है कि इमोजेन को
मेरी स्वीकृति की ज़रूरत नहीं है,
519
00:39:41,296 --> 00:39:45,300
और न ही उसकी हरकत के कारण
मुझे जो शर्मिंदगी हुई उसकी चिंता है।
520
00:39:45,592 --> 00:39:47,636
पता है पूरी दुनिया कह रही है
521
00:39:47,636 --> 00:39:50,347
कि कैसे एक पक के साथ उसके प्रेम संबंध हैं?
522
00:39:50,347 --> 00:39:54,226
माफ़ कीजिए, जनाब,
पर मैंने एक फॉन के यहाँ नौकरी की।
523
00:39:54,226 --> 00:39:56,353
मैं जानता हूँ लोग बातें बनाते हैं।
524
00:39:57,729 --> 00:39:58,563
हाँ।
525
00:39:59,397 --> 00:40:00,857
तुम तो जानते ही होगे, है न?
526
00:40:02,818 --> 00:40:06,655
बात यह है कि इस दुनिया में इमोजेन के अलावा
मेरा कोई परिवार नहीं है।
527
00:40:08,031 --> 00:40:11,868
और हमेशा के लिए इकलौती बहन को
खोने के बजाय अपना अभिमान खो दूँगा।
528
00:40:13,745 --> 00:40:15,205
मैं समझ सकता हूँ।
529
00:40:15,205 --> 00:40:19,126
तो विनती करता हूँ,
मैं बस उसे एक ख़त लिखना चाहता हूँ।
530
00:40:20,085 --> 00:40:21,795
छोटी सोच की सफ़ाई देना चाहूँगा।
531
00:40:21,795 --> 00:40:26,258
अगर हमारे गिले-शिकवे मिटाने का मौका है,
तो मुझे कोशिश करनी होगी।
532
00:40:31,388 --> 00:40:33,473
मेरे पास आपके लिए एक बुरी ख़बर है।
533
00:40:35,976 --> 00:40:40,230
मुझे आख़िरी ख़बर यह मिली थी कि
मिस्टर एस्ट्रेयन और मिस इमोजेन स्वान पर थे
534
00:40:40,230 --> 00:40:42,649
जब उसे रगूसा के तट पर पकड़ा गया था।
535
00:40:42,649 --> 00:40:43,692
वह पकड़ा गया था?
536
00:40:43,692 --> 00:40:46,820
पैक्ट का एक विद्रोही दल
जिसका नाम न्यू डॉन है।
537
00:40:46,820 --> 00:40:48,446
तो इमोजेन...
538
00:40:48,446 --> 00:40:50,782
-वह ख़तरे में है?
-मुझे नहीं पता, जनाब।
539
00:40:51,575 --> 00:40:53,827
लेकिन वहाँ चल रहे गृह युद्ध के कारण
540
00:40:53,827 --> 00:40:56,246
आपका उन तक ख़त भेज पाना मुश्किल है।
541
00:40:57,164 --> 00:40:58,039
अच्छा।
542
00:40:59,708 --> 00:41:01,418
तुम्हें यकीन है कि रगूसा में हैं?
543
00:41:01,418 --> 00:41:04,713
मैंने यह सीधे स्वान के दल के
एक सदस्य से सुना था
544
00:41:04,713 --> 00:41:06,506
जिसे सकुशल छोड़ दिया गया था।
545
00:41:06,506 --> 00:41:07,465
फर्गस...
546
00:41:08,216 --> 00:41:12,220
तुम एक वफ़ादार इंसान हो,
और मैं तुम्हारा तिरस्कार नहीं करना चाहता,
547
00:41:12,220 --> 00:41:14,014
पर कम से कम इतना कर सकता हूँ।
548
00:41:14,764 --> 00:41:15,599
स्वीकार कर लो।
549
00:41:16,141 --> 00:41:17,058
स्वीकार किया।
550
00:41:19,978 --> 00:41:22,314
क्रिच-प्रेमी नौकर!
551
00:42:20,622 --> 00:42:23,041
विन्येट ने इस जगह के बारे में
नहीं बताया होगा।
552
00:42:23,416 --> 00:42:24,376
क्या वह यहाँ है?
553
00:42:25,210 --> 00:42:26,169
वह हो सकती है।
554
00:42:28,171 --> 00:42:29,172
तुम नहीं।
555
00:42:31,716 --> 00:42:34,886
किसी को तुम्हें केन बुलाते सुना था।
सही कहा न?
556
00:42:36,930 --> 00:42:38,223
ऊना ने बहुत हिम्मत दिखाई।
557
00:42:40,267 --> 00:42:41,977
जब उसकी मौत हुई तो मैं वहाँ था।
558
00:42:42,727 --> 00:42:45,563
उसे पता होगा कि कुछ करने का
वह उसका आख़िरी मौका है।
559
00:42:46,523 --> 00:42:48,149
रो के सभी फे के लिए।
560
00:42:50,568 --> 00:42:52,862
विन्येट को मेरी बात सुननी चाहिए,
561
00:42:52,862 --> 00:42:55,490
तो अंदर जा रहा हूँ,
लेकिन अच्छे से पूछ रहा हूँ।
562
00:42:57,200 --> 00:42:58,618
कृपया रास्ते से हट जाओ।
563
00:43:27,522 --> 00:43:28,398
विन्येट?
564
00:43:31,776 --> 00:43:33,069
तुमने हमें कैसे ढूँढ़ा?
565
00:43:33,069 --> 00:43:36,239
तुम्हारे साथी रैवेन को
किसी मनुष्य ने नहीं मारा।
566
00:43:36,239 --> 00:43:37,991
कह रहे हो हममें से किसी ने मारा?
567
00:43:37,991 --> 00:43:40,327
मैंने उस जगह का पता लगाया।
टोर्मलिन ने।
568
00:43:40,327 --> 00:43:44,331
सेंट वैन एरेगॉन की मीनार पर।
वहाँ कोई मनुष्य नहीं चढ़ सकता था।
569
00:43:44,331 --> 00:43:45,874
-टोर्मलिन?
-बस सुनो।
570
00:43:45,874 --> 00:43:49,919
यह समझना मुश्किल है,
पर उसे दृष्टि मिली है।
571
00:43:50,337 --> 00:43:51,338
हकीक़त की दृष्टि।
572
00:43:53,048 --> 00:43:55,967
उस बूढ़ी हैरुसपेक्स चुड़ैल से संबंधित
कुछ बात है।
573
00:43:55,967 --> 00:43:57,719
वोउसे सीधे उनकी लाशों तक ले गई।
574
00:43:57,719 --> 00:43:59,804
मुझ पर यकीन न हो तो उसी से पूछ लो।
575
00:43:59,804 --> 00:44:02,766
मुद्दा यह है कि हत्यारा मनुष्य नहीं था।
576
00:44:03,767 --> 00:44:06,394
ऊना को तो
एक मनुष्य ने ही गोली मारी थी।
577
00:44:06,394 --> 00:44:08,688
सार्जंट डोम्बे, सही?
578
00:44:10,273 --> 00:44:11,149
नहीं।
579
00:44:11,941 --> 00:44:13,610
किसी पुलिस वाले पर हमला मत करना।
580
00:44:13,610 --> 00:44:17,447
तुम्हें पता नहीं कि इससे रो के लिए
कितनी मुसीबत खड़ी हो जाएगी।
581
00:44:17,447 --> 00:44:19,240
इससे भी बुरी दुनिया?
582
00:44:19,240 --> 00:44:21,034
हमारे साथ और कितना बुरा करेंगे?
583
00:44:22,118 --> 00:44:23,453
इनसे बात करो।
584
00:44:23,453 --> 00:44:25,246
यह पागलपन है।
585
00:44:26,039 --> 00:44:27,248
मैं क्यों बात करूँ?
586
00:44:27,665 --> 00:44:28,583
ये सही कह रहे हैं।
587
00:44:29,542 --> 00:44:31,795
तुम पुलिस को मुझसे बेहतर नहीं जानतीं।
588
00:44:31,795 --> 00:44:35,382
अगर उनमें से एक के पीछे गईं,
तो पूरा रो जलेगा।
589
00:44:36,841 --> 00:44:38,468
वे हम सभी के पीछे पड़ जाएँगे।
590
00:44:40,637 --> 00:44:43,264
वे फिर कभी तुम्हें अपने बीच
स्वीकार नहीं करेंगे।
591
00:44:43,264 --> 00:44:44,724
तुम यह जानते हो, है न?
592
00:44:45,266 --> 00:44:46,518
इसका मुझसे वास्ता नहीं।
593
00:44:47,060 --> 00:44:48,269
मेरे ख़याल से है।
594
00:44:49,646 --> 00:44:51,022
इसका हमसे वास्ता है।
595
00:44:52,023 --> 00:44:54,776
मुझसे, जो यहाँ अपने लोगों के साथ खड़ी हूँ।
596
00:44:54,776 --> 00:44:57,278
और तुमसे, जिसके सामने एक फ़ैसला है।
597
00:44:58,071 --> 00:45:00,782
क्या तुम अब भी हमारे साथ हो, या फिर उनके?
598
00:46:53,770 --> 00:46:55,772
संवाद अनुवादक
श्रुति शुक्ला
599
00:46:55,772 --> 00:46:57,857
रचनात्मक पर्यवेक्षक
रवीन्द्र शंकर शुक्ल